>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में सरकार बनाने का 'मिशन', सितंबर महीना तय करेगा BJP का भाग्य, ये है बड़ी वजह Wednesday 30 August 2023 05:28 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : प्रदेश की सत्ता में लौटने के 'मिशन' में जुटी भाजपा के लिए सितंबर महीना सबसे ज़्यादा हलचलों भरा रहने वाला है। दरअसल, इस पूरे महीने में पार्टी चार बड़ी 'परिवर्तन यात्रा' ( BJP Parivartan Yatra in Rajasthan ) के ज़रिए सभी 200 सीटों तक पहुंच बनाने की कवायद में रहेगी। गर्माहट बढ़ने का एक कारण ये भी रहेगा कि इन परिवर्तन यात्राओं को फ्लैग ऑफ़ करने के अलग-अलग कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरीखे नेताओं की मौजूदगी रहेगी।
सीनियर नेताओं ने संभाला मोर्चा
इधर, प्रदेश नेतृत्व से ज़िम्मेदारी और निर्देश मिलने के बाद सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। जयपुर से गए ये नेता स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें : चुनावी गर्माहट के बीच कांग्रेस-BJP की 'दोस्ती'! पढ़ें ये सुखद खबर
ये टीमें भी मुस्तैद
केंद्रीय टीम कर रही मॉनिटरिंग
चार यात्राओं के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा तीन केंद्रीय मंत्रियों के नामों के ऐलान के बाद भी समय-समय पर अन्य केंद्रीय स्तर के नेताओं को भी इन यात्राओं में भेजे जाने का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : सत्ता में लौटने के लि? BJP JP लगा रही ज़ोर, अब इस 'रणनीति' पर है पूरा फोकस
चार परिवर्तन यात्राएं- ये है शेड्यूल 2 सितंबर से परिवर्तन यात्राएं शुरू होंगी। चार अलग-अलग स्थानों और दिशाओं से सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों तक ये यात्राएं पहुंचेंगी। इस दौरान साढे आठ हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया जाएगा। इन यात्राओं में किसान चौपाल, युवा मोटरसाइकिल रैली, महिलाओं की बैठक और दलित चौपालें भी आयोजित होंगी।
- 2 सितंबर - त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर सवाई माधोपुर से - राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - 3 सितंबर - बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - 4 सितंबर - रामदेवरा जैसलमेर से -- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - 5 सितंबर - गोगामेड़ी हनुमानगढ़ से - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया
जयपुर में समापन, मोदी आएंगे भाजपा के चारों दिशाओं से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन जयपुर के धानक्या में 25 सितंबर को होगी। इन यात्राओं के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
