>>: आरएएस प्री 2023: पहली बार ओएमआर शीट के सभी गोले हुए काले

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आरएएस प्री:2023 परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रदेश भर में हुआ। जोधपुर में करीब 70 फीसदी उपिस्थति रही। प्रश्न पत्र का स्तर मॉडरेट रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक परीक्षा की कटऑफ पिछली बार के आसपास ही 43 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। आरपीएससी ने पहली बार आरएएस परीक्षा के साथ पांचवां विकल्प भी लागू किया। इसके तहत प्रश्न का उत्तर नहीं आने वाले को पांचवें विकल्प का चयन अनिवार्य किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: सख्त हुआ चुनाव आयोग, कई नेताओं के उड़ेंगे होश, जानिए कैसे


इससे पहले तक अभ्यर्थी जो प्रश्न हल नहीं करना चाहते थे, उसे छोड़ देते थे, लेकिन इस बार चार विकल्पों के साथ पांचवां विकल्प भी दिया गया था जो प्रश्न छोड़ने की स्थिति में भरना अनिवार्य था। इसके चलते इस बार पूरी ओएमआर शीट के गोले भरने पड़े। परीक्षा में 150 प्रश्न थे। सभी 150 प्रश्नों के गोले काले किए गए। जिन अभ्यर्थियों ने कोई भी गोला खाली छोड़ा है उसे गलत उत्तर के रूप में गिना जाएगा और प्रश्न के एक तिहाई अंक की कटौती होगी। एडीएम सिटी रामचंद्र जीनगर ने बताया कि जोधपुर में परीक्षा के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां पंजीकृत 32 हजार 547 अभ्यर्थियों में से 22 हजार 688 (69.71 प्रतिशत) परीक्षा देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान में कैसे रिपीट होगी कांग्रेस सरकार, गहलोत ने दिया बड़ा फार्मूला

गोले देखने के लिए दिए 10 मिनट
परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक थी। पहली बार पांचवां विकल्प लागू करने की वजह से आरपीएससी ने अभ्यर्थियों को तीन घंटे के बाद 10 मिनट अतिरिक्त दिए। इन अतिरिक्त दस मिनट में अभ्यर्थियों को केवल ओएमआर शीट पर गोले ही काले करने थे।

ओएमआर की कार्बन कॉपी संभालकर रखनी होगी
आरपीएससी ने इस परीक्षा के जरिए एक और प्रयोग किया। पहली बार ओएमआर की कार्बन कॉपी अभ्यर्थियों को सुरक्षित रखने के लिए कहा है जो परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कभी भी मांगी जा सकती है।

इकोनामिक्स में उलझे अभ्यर्थी
विशेषज्ञ भैरुसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा में इस बार अप्रत्याशित तौर पर इकोनॉमिक्स पार्ट से काफी अधिक प्रश्न पूछे गए। करंट अफेयर अच्छा रहा। ज्यादातर प्रश्न ऐसे थे जिसमें परीक्षार्थी दो विकल्प को लेकर संशय में रहे। इसी कारण कटऑफ कम रहने की ही उम्मीद है।

अफसर बनने चले, गाइडलाइन पढ़कर नहीं आते
आरपीएससी और कर्मचारी बोर्ड सभी की परीक्षाओं में लम्बे समय से आधे बाजू के कपड़े पहनने, स्लिपर पहनने, महिलाओं को गहने नहीं पहनने की गाइडलाइन है, बावजूद इसके इस बार परीक्षा केंद्रों पर महिलाएं गहने पहनकर पहुंची तब वहां कैंची से कइयों के नाक व कान के गहने काटने पड़े। परीक्षा में 10 बजे के बाद प्रवेश बंद था। विलम्ब से पहुंचने वालों की संख्या भी अच्छी खासी रही।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.