>>: फसलों के मुआवजे की मांग पर सादुलशहर विधायक से किसानों की तकरार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

फसलों के मुआवजे की मांग पर सादुलशहर विधायक से किसानों की तकरार
श्रीगंगानगर.इलाके में नरमा-कपास, ग्वार व मूंग सहित अन्य फसलों में आंधी-बारिश से हुए फसलों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इसको लेकर सोमवार को किसानों ने जिले के विधायकों से मिलकर कॉटन व अन्य फसलें दिखाकर मुख्यमंत्री तक बात पहुंचा कर मुआवजा दिलवाने की मांग की। श्रीगंगानगर में महियांवाली और सादुलशहर विधायक से गांव ततारसर में किसान मिलकर खरीफ में फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की। इस बीच एक जगह किसानों की सादुलशहर विधायक से तकरार भी हुई।

सादुलशहर विधायक से गांव ततारसर में सडक़ निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्य करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान ग्रामीण किसान मजदूर समिति के चूनावढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सहारण,श्रीगंगानगर ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह मान,लाभ सिंह,सुरेंद्र सिंह,जसवंत चाहर,शीशपाल व साहब राम सिहाग,जसवंत घणघस सहित अन्य किसानों ने सादुलशहर विधायक से किसानों की बात सुनने के लिए आग्रह किया। इसके बाद वह किसानों के बीच आए इस पर किसानों ने कहा कि खरीफ में कॉटन की फसल गुलाबी सुंडी,बारिश व अंधड़ से ग्वार और मूंग आदि की फसल को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। इसका मुआवजा दिलवाया जाए।

--------------------------------------------
युवा किसान ने कहा कि फिर नहीं देंगे वोट तो बिफरे

इस बीच एक युवा किसान बोला कि सरकार ने मुआवजा नहीं दिया तो फिर वोट नहीं देंगे। इस पर विधायक उखड़ गए और बोले किएक तरफ आप काम की उम्मीद करते हैं और दूसरी तरफ आप इस प्रकार की बात कर रहे हैं। इससे एकबारगी किसानों व विधायक में विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद किसानों ने कहा कि खरीफ की फसलों को सौ प्रतिशत नुकसान हुआ है। इसका मौका निरीक्षण करने के लिए एक भी विधायक ने खेतों का निरीक्षण नहीं किया। साथ ही जिला कलक्टर ने 25 सितंबर को कहा था कि फसलों को हुए नुकसान के लिए प्रशासन और अधिकारी मौके पर जाकर गिरदावरी का सर्वे करवाने के लिए पाबंद किया था लेकिन अब ऐसा हो नहीं रहा है । इस पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पेशल गिरदावरी के आदेश दे रहे हैं। यह काम हो रहा है आप सरकार पर विश्वास कीजिए।
--------------------------------------------------

विधायक के प्रति किसानों ने जताई नाराजगी

समिति के चूनावढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सहारण ने कहा कि कॉटन की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है,इस पर विधायक ने कहा कि एमएसपी पर खरीद के लिए मोदी जी से बात कीजिए? इसका किसानों ने विरोध किया और कहा कि क्या राज्य सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती ? इसके बाद विधायक वहां से निकल गए। किसानों का आरोप है कि हिंदुमलकोट में भी सादुलशहर विधायक ने किसानों की बात नहीं सुनी।

---------------------------------------------

श्रीगंगानगर विधायक से महियांवाली में मिले किसान
श्रीगंगानगर विधायक से श्रीगंगानगर ब्लॉक अध्यक्ष हरजिंद्र सिंह मान,गुरप्रताप सिंह,प्रगट सिंह,गुरप्रीत सिंह,टहल सिंह,सुमेर महियां सहित अन्य किसानों ने गुलाबी सुंडी व बारिश और अंधड़ से खरीफ फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवाकर जल्दी मुआवजा दिलवाने की मांग की। साथ ही किसानों ने कहा कि खरीफ में फसलें बहुत ज्यादा खराब होने पर किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है। साथ ही किसानों ने कहा कि ऑनलाइन एप काम ही नहीं कर रहा है। इस पर श्रीगंगानगर विधायक ने कहा कि आपकी मांग जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर मुआवजा दिलवाया जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.