बाल वैज्ञानिकों का आइडिया दिला सकता है पहचान
अलवर. केन्द्र सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा करने के लिए इंस्पायर अवार्ड की शुरूआत की गई। यह अवार्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से दिया जाता है। इसमें आवेदन करने के मामले में अलवर ने देश और राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिला पिछले चार साल से दूसरा स्थान कायम किए हुए है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश किराड़ ने बताया कि आवेदन में सीबीईओ, पीईईओ और शिक्षकों की मेहनत की बदौलत अलवर का यह स्थान कायम है। इसमें प्रथम स्थान जयपुर का रहा है।
चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी राशि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होगा चयन
इंस्पायर अवार्ड में कक्षा 6 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों की ओर से आवेदन किया गया है। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विचारों को पेश किया है। इसमें चयनित होने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार की राशि सीधे ही बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। वहीं इंस्पायर अवार्ड में चयनित विद्यार्थी का चयन जिला स्तर, राज्य स्तर, देश तथा इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होता है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश किराड़ ने बताया कि छात्र मनमोहन अब अतंरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनमोहन का ही चयन हुआ है।
राज्य आवेदन
राजस्थान 149799
कर्नाटक 109091
छत्तीसगढ़ 74434
ओडिशा 57741
झारखंड 38198
आंध्रप्रदेश 37036
उत्तरप्रदेश 36528
टॉप पांच जिले
जिले का नाम आवेदन
जयपुर 15911
अलवर 10102
झुंझुनू 8553
बाड़मेर 8195
भरतपुर 7000
सबसे कम आवेदन वाले पांच जिले
जिले के नाम आवेदन
जैसलमेर 1853
करौली 2078
सिरोही 2177
बांरा 2332
प्रतापगढ़ 2387