>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Assembly Elections 2023: पीएम मोदी की जनसभा से होगा चुनाव प्रचार का शंखनाद Tuesday 03 October 2023 06:29 AM UTC+00 जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रावण का चबूतरा मैदान में 5 अक्टूबर को जनसभा के लिए पांडाल तैयार किया जा रहा है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव का प्री फाइनल मानकर चल रही है। मोदी की इस जनसभा से ही भाजपा विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्थानीय सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों एवं मोर्चा के पदाधिकारी के साथ मोदी की सभा को लेकर चल रही तैयारी के बारे में बिंदुवार चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि घर-घर जाकर दस्तक दें और सभी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की यह सभा आगामी चुनाव का शंखनाद होगी। यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव का प्री-फाइनल होगा। यह भी पढ़ें- ढाई क्विंटल घुटी भांग, भांग प्रेमियों ने लिया जमकर आनंद, देखें VIDEO बैठकों का सिलसिला जारी यह भी पढ़ें- modi jodhpur visit: प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा : पुराने "टोटकों" से भर रहे नया जोश ईको फ्रेंडली प्रचार जनसभा स्थल का लिया जायजा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
