>>: Makar Vilakku festival: केरल की संस्कृति के इस शहर में हुए दर्शन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शिवाजी नगर िस्थत अयप्पा मंदिर में शुक्रवार को मकर विलक्कू पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ शुरू हुआ। रोशनी से जगमगाते मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान अयप्पा के साथ अन्य देवी-देवताओं का पूजन व आराधना कर खुशहाली की कामना की। पर्व के तहत भगवान की विशेष पूजा शांतम्मा पीए व सुमित वीकी की ओर से की गई। केरल से आए पुजारी लीजूराज तिरुमेनि ने केरल की परम्परागत विधि से मंत्रोच्चार करते हुए भगवान गजानन का पूजन करवाया। श्रद्धालुओं ने हवन वेदी में आहुतियां दी।

Makara Vilakku festival: केरल की संस्कृति के इस शहर में हुए दर्शन

सजाई फूल मंडली
महोत्सव में नाग पूजा कर फूल मंडली सजाई गई। दीप जलाए गए। जिसे श्रद्धालु निहारते रह गए। दीप आराधना के बाद भजन संध्या में भगवान के भक्तों ने भजन गाकर प्रभु का गुणगान किया। भागवत का पाठ किया गया। पर्व में शाम को भी भजन गाकर भगवान अय्यप्पा, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, भगवान कृष्ण व भगवान महादेव की आराधना की। पर्व में मुरलीधर, गिरिजा, प्रसन्न कुमार सिंधु, जीना शाजी, इंदिरा, दामोदर सिंधु, सुरेश आदि ने सहयोग किया। प्रवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि अयप्पा भगवान मंदिर में केरल के सबरीमला की तर्ज पर पूजन व अन्य कार्यक्रम होते है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.