>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान के इस विधानसभा क्षेत्र में बस एक ही सवाल 'राज' बदलेंगे या फिर 'रिवाज' ? Thursday 16 November 2023 05:50 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Elections 2023 : मौसम में जैसे-जैसे ठंडक बढ़ रही है, वैसे-वैसे चुनावों की गर्माहट का अहसास होने लगा है। वैसे तो पाली में मतदाताओं के लिए न तो उम्मीदवार नए हैं और न ही चुनावी मुद्दे। नया है तो बस एक सवाल, पाली का राज बदलेगा या रिवाज? इस चुनाव में भी दोनों के बीच रिपोर्ट कार्ड का घमासान है। भीतरघात से दोनों ही पार्टियां जूझ रही है। पारख को अंदरखाने एंटीइन्कबेंसी और अपनों की नाराजगी का भय सता रहा है तो भाटी के साथ कांग्रेस का कुनबा 'मन' से नहीं दिख रहा। नया-नया संभाग बनी कपड़ा नगरी के लिए यह चुनाव अब रोचक मोड़ ले रहा है। हालांकि, हर चुनाव की सुर्खियां बनने वाले प्रदूषण, रोजगार, पानी जैसे मुद्दे अब भी मुंह बाएं खड़े हैं। पारख को जीत का ***** लगाने के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार के साथ-साथ अपने कार्यकाल पर भरोसा है तो भाटी को गहलोत सरकार की योजनाओं का फायदा और मतदाताओं से सहानुभूति की उम्मीद हैं। चुनाव प्रचार में जुटे दोनों प्रत्याशियों से मतदाता सवाल भी कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी से 25 साल का हिसाब मांग रहे हैं तो भाटी को सक्रियता का सबूत देना पड़ रहा है। Rajasthan Assembly Elections 2023 : मतदाता बोले कपड़ा नगरी में शिक्षा के द्वार खुले
प्रत्याशियों के मुद्दे कुल मतदाता 274466 सीट का गणित 2018 में मत मिले |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
