>>: सज रही प्रभु के जन्म से जुड़ी झांकियां, चर्च में होगी मिडनाइट आराधना, यहां होगा मुख्य आयोजन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। सत्य, प्रेम, करुणा व दया का संदेश देने वाले प्रभु यीशु के अवतरण को लेकर शहर में उल्लास नजर आ रहा है। राजधानी के चर्च (गिरजाघर) में विशेष सजावट हो रही है। प्रभु के जन्म से जुड़ी झांकियां सजाई जा रही है। आज मिडनाइट आराधना होगी। बिशप, फादर व पादरी प्रार्थना सभा में बाइबल का संदेश देंगे। बाइबिल पाठ के साथ विश्व में अमन चैन के लिए प्रार्थना की जाएगी। घर-घर के साथ बाजार और चर्च में क्रिसमस की रंगत देखने को मिल रही है।

मिडनाइट आराधना में मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के देहधारण की प्रार्थना होगी। मध्यरात्रि में यीशु का अवतरण होगा। प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के प्रतीक को गिरजाघर के बाहर चरनी में रखा जाएगा। इसमें चरवाहे भेड़-बकरियां भी मौजूद होगी। मिडनाइट आराधना के तहत मोमबत्तियां भी जलाई जाएगी। सामूहिक प्रार्थना के बाद लोग ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई देंगे। शहर में घाटगेट स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च, आॅल सेंट चर्च, मालवीय नगर चर्च, चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च सहित अन्य चर्च में मिडनाइट आराधना होगी।

सेंट एंड्रयूज चर्च में होगा मुख्य आयोजन
क्रिसमस पर सोमवार को मुख्य आयोजन चांदपोल स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च होगा। यहां क्रिसमस की सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना होगी। प्रभु के जन्म की खुशियों से जुड़े गीत कैरल्स गाए जाएंगे। शहर के अन्य गिरजाघरों व चर्च में भी सुबह विशेष प्रार्थना सभाएं होगी। प्रभु यीशु के संदेशों का बखान किया जाएगा। गिरिजाघरों में फादर, पास्टर और पादरी के सान्निध्य में सामूहिक प्रार्थनाएं होगी। सांता के स्वरूप बच्चों को चॉकलेट, टॉफी के साथ ही उपहार देते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : व्यंजन द्वादशी पर भगवान को लगा सकरी और अनसकरी व्यंजनों का भोग, अब बदलेगा भोगराग व पहनावा

बाजार में उत्साह
क्रिसमस को लेकर घर से लेकर बाजार में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। कई मॉल्स क्रिसमस के रंग में सजे हुए है। छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से माल्स, बाजारों में सांता क्लॉज उपहार, चॉकलेट देकर प्रेम, भाईचारे का संदेश दे रहे है। छोटे—छोटे बच्चे भी सांता क्लॉज के रूप में नजर आ रहे है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.