>>: अडिंदा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में मनाया भगवान का जन्म व तप कल्याणक

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा से उदयपुर मार्ग स्थित अडिंदा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में रविवार को भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। मुनि आदित्य सागर महाराज संसघ के सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक महोत्सव के तहत रविवार को भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भीलवाड़ा से भी दो बसों से श्रावक महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। पंच कल्याणक महोत्सव सोधर्म इंद्र पवन कुमार, अलका कोठारी, धनपति कुबेर अपूर्व नेहा, भावित श्रेया कोठारी भीलवाड़ा की ओर से आयोजित हो रहा है।

 

प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अक्षय भैया, पीयूष भैया, अरविंद जैन के निर्देशन में जाप्य अनुष्ठान, श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्यपूजन, गर्भकल्याणक विधान के बाद भगवान का जन्म कल्याणक का मंचन किया गया। सोधर्म इंद्राणी द्वारा तीर्थंकर बालक को प्रसूति गृह से लाना, सोधर्म इंद्र द्वारा 1008 नेत्रों से दर्शन आदि दृश्य का मंचन हुआ। तीर्थंकर बालक के जन्मोत्सव का बधाई गान गूंजायमान हुआ। इस अवसर पर मुनि आदित्य सागर महाराज ने कहा कि जिनका जन्म अनेकों के कल्याण के लिए होता है उन्ही का जन्म कल्याणक मनाया जाता है। जन्म तो सभी जीवों का होता है लेकिन जिसने जन्म के प्रयोजन को सिद्ध कर लिया उसका जन्म सार्थक होता है। प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि धर्मसभा के बाद पंडाल से शोभायात्रा निकली जो पांडुकशिला पहुंची।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.