>>: भीलवाड़ा के होटल संचालक को जान से मारने की धमकी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा के रीको एरिया में होटल चलाने वाले एक व्यक्ति को एक मोबाइल धारक ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी पीडित से अपने खाते में ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवा रहा है। इससे परेशान होकर होटल संचालक की बेटी ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

 

पुलिस के अनुसार बीलिया निवासी निशा छीपा ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता अशोक छीपा की रीको में चाय की होटल है। एक माह से एक मोबाइल से लगातार परिवार व बच्चियों को जान से मारने की धमकियां देकर पिता से अवैध राशि की मांग कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने का दबाव बना रहा है। पिता से एक लाख रुपए भी ऐंठ लिए। निशा ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता व परिवार के साथ मांडलगढ़ में अपने ननिहाल शादी में गए थे, जहां भी उसके पिता को आरोपित ने फोन कर डराया-धमकाया और अवैध राशि वसूलने के लिए दबाव बनाया। अब तक एक लाख की राशि वसूल ली।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.