>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कहीं आपका बच्चा तो नहीं बन रहा अपराधी, डरा रही है एनसीआरबी की ये रिपोर्ट Saturday 09 December 2023 10:08 AM UTC+00 अपराधों की दुनिया में 18 साल से कम उम्र के लड़के भी शामिल हो रहे हैं। कम उम्र से ही जुर्म की पाठशाला में 'तालीम' लेकर वे न केवल चोरी, मारपीट जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे, बल्कि हत्या, लूट, कातिलाना हमले और ब्लैकमैलिंग तक में हाथ आजमा रहे हैं। पिछले एक साल में (2022 की समाप्ति तक) राजसमंद जिले में तकरीबन पांच दर्जन बाल अपचारी डिटेन हुए हैं, जिन्होंने सामान्य प्रकृति से लेकर गम्भीर अपराधों को करने में जरा भी संकोच नहीं किया। हत्या के एक मामले में भी नाबालिग का हाथ रहा, वहीं जान लेने की कोशिश के 4 प्रकरणों में 18 साल से कम उम्र के लड़कों का नाम शामिल रहा है। बीते वर्ष राज्य में कुल 2896 ऐसे अपराध थे, जिनमें नाबालिग शामिल रहे हैं। जिले में साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। मोबाइल, कम्प्यूटर और इंटरनेट की मदद से अपराधी पैसों की ठगी ही नहीं कर रहे, बल्कि लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें ब्लैकमेल या बदनाम करने के मामले भी सामने आए हैं। कुल 9 मामले, जिनमें कम्प्यूटर के इस्तेमाल से पीड़ित की पहचान से छेड़छाड़ करने, अश्लील कंटेंट अपलोड करना, बच्चों के यौन कृत्य को प्रदर्शित करती सामग्री अपलोड करना आदि। शिक्षा व सही दिशा रोक सकती है इन्हें यह भी पढ़ें- Suicide Case : सोशल मीडिया पर लिखा I Love You मौत... फिर खा लिया जहर जिले में दर्ज अपराध, जिनमें नाबालिग डिटेन हुए यह भी पढ़ें- Car Sunroof पर दुल्हन का तंमचे पर Disco... गोली चली और खुशियों को लग गया ग्रहण, भाई के साथ बड़ी घटना हुई |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
