>>: Murder: बड़े भाई के थे अवैध संबंध, छोटे भाई ने गला काटकर कर दी हत्या

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला कस्बे के पणिहारवास में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक सज्जन कुमार की हत्या उसके ही छोटे भाई महेश (30) ने गला रेतकर की थी। जिसके पीछे वजह अवैध संबंध व शराब की लत सामने आई है। घटना के बाद रिपोर्ट भी हत्यारे भाई ने ही दर्ज करवाई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि नई ढाणी निवासी 33 वर्षीय मृतक सज्जन योगी का शव दो दिन पहले अपने ही घर के बाहर मिला था। जिसे सुबह उसकी मां ने देखा तो शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम व डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए थे।

शराबी था मृतक, करता था विवाद
पुलिस के अनुसार पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक सज्जन आदतन शराबी था। जिसका परिवार के लोगों से कई बार विवाद भी हुआ था। सात दिसंबर को वह गांव की एक शादी से शराब पीकर लौटा था। घर लौटने पर भाई के कमरे का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाकर उसने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इससे दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। इसी बीच महेश ने दातला उठाकर सज्जन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महेश दातले को छुपाकर अपने कपड़े और हाथ-पैर धोकर वापस सो गया।

अवैध संबंधों की थी शिकायत
जांच में मृतक के कई महिलाओं से अवैध संबंध होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार सज्जन आवारा किस्म का था। जिसके खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने उसे दो बार गिरफ्तार किया था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.