>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
घर का कमाऊ...जा रहा था मजदूरी पर....बीच रास्ते में आ गई मौत, घर में मचा कोहराम Friday 19 January 2024 09:30 AM UTC+00 बाड़मेर। परिवार का पालन-पोषण करने और भाई-बहनों की पढ़ाई के लिए पिता की आय पर्याप्त नहीं हो रही थी, तो महिपाल पढाई छोड़ कर उनका सहारा बनने के लिए काम पर चला गया, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। ओवरब्रिज पर गुरुवार को हुई एक लापरवाही ने पिता का हौसला, भाई का भविष्य और बहनों का प्यार छीन लिया। महिपाल के पिता ट्रक पर खलासी का काम करते हैं। वे मुश्किल से महीने के 15 हजार रुपए कमा पाते हैं। ऐसे में छह सदस्यों के परिवार का पालन-पोषण और सभी बच्चों की पढाई का खर्च पूरा नहीं हो पा रहा था। इसलिए महिपाल ने भी पढाई छोड़ कर काम पर जाना ही उचित समझा। उसने बीते वर्ष नौंवीं कक्षा में ही पढाई छोड़ कर उदयपुर में एक मिष्ठान भंडार पर काम करना शुरू कर दिया। लंबे समय के बाद वह दो दिन पहले ही परिवार से मिलने के लिए घर आया था, लेकिन उसे भी कहां पता था कि इस मुलाकात के बाद वह अपनों से फिर कभी नहीं मिल पाएगा। महिपाल गुरुवार को फिर से काम पर जाने के लिए घर से निकला। बाड़मेर पहुंचने पर वह अपने बचपन के दोस्त भरत से मिलने नवले की चक्की चला गया। यहां से जब वे बाइक से सिणधरी चौराहे की तरफ जा रहे थे, ओवरब्रिज पर हुए हादसे ने सबकुछ छीन लिया। नहीं बन पाई आवास की छत घर में मचा कोहराम, गांव में शोक |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
