>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान का ये शहर है टॉप फेवरेट डेस्टिनेशन, जनवरी में आए इतने पर्यटक कि टूटा 14 सालों का रेकॉर्ड Thursday 15 February 2024 05:42 PM UTC+00 लेकसिटी में पर्यटन के अच्छे दिनों की शुरुआत कोरोना से उबरने के बाद से यानी वर्ष 2022 से हो गई थी। पिछला साल पर्यटन के लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ। वहीं, नए साल के पहले महीने का मुहूर्त भी शुभ रहा है।पर्यटन विभाग की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों के अनुसार लेकसिटी में जनवरी माह में 2,07,931 रेकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। ये आंकड़ा 14 सालों में सर्वाधिक है। पिछले 13 सालों में जनवरी में इतने पर्यटक यहां कभी नहीं पहुंचे। जबकि 2023 में जनवरी माह में भी 1,94,215 देशी-विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे थे। 1 लाख 89 हजार 500 देशी पर्यटक पर्यटन विभाग के अनुसार जनवरी माह में कुल देशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 89 हजार 500 और विदेशी मेहमानों की संख्या 18431 रही। जबकि पिछले साल जनवरी माह में कुल 1 लाख 80 हजार देशी और 14215 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं, पिछले 14 साल से भी अगर तुलना की जाए तो अब तक इतने पर्यटक जनवरी में नहीं आए थे। ![]() इस साल अब तक आए पर्यटक माह - देशी - विदेशी जनवरी 2024 - 189500 - 18431 दिसंबर 2023 - 227100 - 17992 नवंबर 2023- 236299 - 21299 अक्टूबर 2023 - 154640 - 14535 सितंबर 2023 - 153000 - 8701 अगस्त 2023 - 151300 - 9267 जुलाई 2023 - 130500-5461 जून 2023 - 120450 - 2295 मई 2023 - 127000 - 6476 अप्रेल 2023 - 116900 - 6754 मार्च 2023 - 138000 - 14026 फरवरी 2023 - 140400- 15378 जनवरी 2023 - 180000 - 14215 पिछले 13 वर्षों में जनवरी में आए इतने पर्यटक - वर्ष - देशी पर्यटक - विदेशी पर्यटक 2023 - 180000- 14215 2022 - 71250 - 1255 2021 - 85495 - 258 2020- 92530 - 20557 2019 - 91305 - 23379 2018 - 83105 - 22261 2017 - 68793 - 22898 2016 - 67599 - 20081 2015 - 66720 - 19100 2014 - 60258 - 22102 2013 - 43810 - 22733 2012 - 42843 - 23862 2011 - 41639 - 20447 2010 - 43688 - 26299 |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

