>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बूंदी में 30 सालों बाद नजर आए ऊदबिलाव-video Sunday 04 February 2024 11:59 AM UTC+00 बूंदी में 30 सालों बाद नजर आए ऊदबिलाव-video करीब 30 सालों बाद फिर से बूंदी जिले के केशवरायपाटन क्षेत्र की सारसला पंचायत के नोताड़ा-बीरज के चंबल नदी में जामुनिया द्वीप पर देखे गए है। बूंदी के पर्यावरण प्रेमी पृथ्वी सिंह राजावत ने शुक्रवार सुबह इन दुर्लभ जलीय जीवों की गतिविधियों को देखा व ग्रामीणों से इनके संरक्षण पर चर्चा की। नदी में नाव चलाने वाले व आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30-32 साल पहले तक नदी में सैकड़ों की तादाद में ऊदबिलाव नजर आते थे, लेकिन देखते-देखते ही गायब हो गए। जिले में इस उभयचर स्तनधारी वन्यजीव के मिलने से पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह है तथा उम्मीद है कि इससे बूंदी आने वाले पर्यटक बाघों के साथ-साथ इस दुर्लभ एवं फुर्तिले बहादुर जीव को भी देख सकेंगे। नेवले जैसा दिखने वाला यह जीव पानी में काफी फुर्तिला व मछली का माहिर शिकारी होता है। चम्बल में बोट से होगी गश्त |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
