>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एसपी की गाड़ी से युवक की मौत पर हंगामा, नौ घंटे प्रदर्शन फिर बनी सहमति Sunday 04 February 2024 06:52 PM UTC+00 बालोतरा जिले के जसोल थाना क्षेत्र के आसोतरा गांव की सरहद में रविवार को बालोतरा पुलिस अधीक्षक की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व समाज के लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर करीब नौ घंअे तक प्रदर्शन किया। रात को मांगों पर कार्यवाही केआश्वासन बाद शव उठाया गया। बालोतरा पुलिस अधीक्षक हरीशंकर सरकारी वाहन से जयपुर जा रहे थे, इस दौरान आसोतरा सरहद में एनएच-325 पर रविवार सुबह करीब 11:30 बजे गाड़ी की टक्कर से बाड़मेर के बिसुकलां (शिव) व हाल नया बस स्टेंड बालोतरा निवासी किशोरसिंह (29) पुत्र घेवरसिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे ऑटोरिक्शा व एम्बुलेंस की मदद से राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।गाड़ी को सरकारी वाहन चालक चला रहा था। गाड़ी में पुलिस अधीक्षक, गार्ड व एसपी के परिवार सदस्य थे। यह भी पढ़ें: सूर्य नमस्कार का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, तारीख रहेगी यह आक्रोशित हुए परिजन व समाज के लोग घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में समाज के लोग व परिजन एकत्रित हो गए। शव उठाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक के गाड़ी में मौजूद होने के बावजूद भी युवक को टेम्पो टैक्सी से लाया गया। उसे अस्पताल लाने में देरी की गई। इस वजह से मृत्यु हुई है। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारने के बावजूद गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की वजह से मौत हुई है। यह भी पढ़ें: ये तो करंट ही चुरा लेते थे, अब पुलिस ने पकड़ा पुलिस का जाप्ता तैनात, नहीं माने परिजन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
