>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
चुनाव आयोग का बड़ा अपडेट, 454 पदों पर उपचुनाव हुए स्थगित Thursday 15 February 2024 01:30 AM UTC+00 Rajasthan by-elections Postponed : राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा अपडेट। पंचायती राज संस्थाओं के 434 व शहरी निकायों के 20 पदों पर उपचुनाव अभी नहीं होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के 434 व शहरी निकायों के 20 रिक्त पदों के लिए 11 मार्च तक प्रस्तावित उपचुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने तक स्थगित कर दिए हैं। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को इस बारे में आदेश जारी किया गया। इसमें बताया कि पिछले साल सितम्बर में पंचायती राज संस्थाओं के 326 व शहरी निकायों के 9 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव घोषित किए गए। बाद में दिसम्बर के अंत तक खाली पदों को शामिल करते हुए 11 मार्च तक उपचुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। अब भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों व्यस्त हो गए हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
