>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अंग्रेजी और हिंदी के दौर में, इन राजस्थानी चेहरों ने देसी बोली के दम पर बनाई अपनी पहचान Sunday 25 February 2024 10:01 AM UTC+00 ![]() बाड़मेर। अंग्रेजी और हिन्दी बोलने के दौर में देसी बोली का बोलबाला होने लगा है। देसी अंदाज को इतना पसंद किया जाने लगा है कि लोग अब इसके बूते छा ही नहीं रहे हैैं बल्कि देश-विदेश में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। देसी बोली के चलते ही लोग पद और पुरस्कार तक पहुंच गए हैैं।
रविन्द्रसिंह भाटी
26 साल के रविन्द्रसिंह भाटी शिव विधायक हैं। जोधपुर यूनिवर्सिटी की राजनीति में पांच साल पहले आए तो वे मारवाड़ी बोलने लगे। रविन्द्र ने इस भाषा को नहीं छोड़ा। देखते ही देखते वे देशभर में अपनी बोली की वजह से यूथ आइकॉन बन गए। 2023 में शिव से निर्दलीय चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र के विधायक बने। रविन्द्र ने विधानसभा में मारवाड़ी मे शपथ ली, हालांकि राजस्थानी भाषा को मान्यता नहीं होने से इसे मान्य नहीं माना गया। रविन्द्र के मारवाड़ी के डॉयलॉग लांठा हां, मोटियार हां और कई वाक्य अब युवाओं के लिए पसंदीदा हो गए हैं। यह भी पढ़ें : Rajasthan News : आखिर क्यों Viral हो रहा MLA रविंद्र सिंह भाटी का ये 20 सेकंड का Video? जानें वजह रूमादेवी: नारीशक्ति
ठेट बाड़मेर के गांव में रहने वाली सामान्य परिवार की महिला। पहनावा भी घाघरा- ओढ़ना। मारवाड़ी बोलना और मारवाड़ी भजन-गीत गाना। कशीदाकारी सीखी और ग्रामीण महिलाओं को इससे जोड़ा। रूमादेवी को इसी बोली ने उन्हें खास बनाया। अब वह नारीशक्ति पुरस्कार प्राप्त कर देशभर में महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बनी है। ![]() अनवर खां-पद्मश्री
यह भी पढ़ें : लोक संगीत के समर्पित साधक है बाड़मेर के पद्मश्री अनवर खान |
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |