>>: टोंक में हुआ प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद , राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम बताई मोदी की गारंटी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वर्चुअल उपस्थिति में शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत टोंक विधानसभा का जिला स्तरीय प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी तरह निवाई-पीपलू, मालपुरा एवं उनियारा-देवली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजन और लाभार्थियों की मौजूदगी रही।

संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन हुआ। इसके बाद गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी पर लोगों को विश्वास है। आज भारत विश्व की बढ़ती हुई आर्थिक महाशक्ति है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत व 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी के सहयोग का आव्हान किया।

प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलक्टर डॉ सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, ओपी पाण्डे, गुड्डू समेत जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि आमजन एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.