>>: VIDEO...गोवंश एवं भैंस वंश की प्रतियोगिताओं में नागौर रहा सिरमौर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

ऊंट सजावट, ऊंट डांस के साथ ही गोवंश एवं भैंस वंश की हुई प्रतियोगिताएं
नागौर. रामदेव पशु मेला में शुक्रवार को पशुओं की प्रतियोगिताओं के नाम रहा। ऊंट डांस एवं ऊंट सजावट के साथ ही गोवंश एवं भैंस वंश में नस्लीय गुणवत्ता की प्रतियोगिताएं हुई। पशु प्रतियोगिता को देखने आए विदेशी पर्यटकों ने ऊंट डांस एवं ऊंट सजावट की प्रतियोगिताों का जहां जमकर आनन्द लिया, वहीं ऊंटों एवं अन्य पशु पालकों के साथ ही पर्यटकों ने अपनी सेल्फी भी खींची।
रामदेव पशु मेला में प्रतियोगिताएं सुबह दस बजे शुरू हो गई। पहले ऊंट सजावट की प्रतियोगिता हुई, फिर ऊंटों का डांस हुआ। ऊंटों की यह प्रतियोगिता लगभग दो बजे तक चली। इस दौरान प्रतियोगिताओं में ऊंटों के करतब देख विदेशी पर्यटक प्रफुल्लित नजर आए। इसके बाद गोवंश की प्रतियोगिताएं हुई। बाद में अंकों के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का परिणाम घोषित कर दिया गया। इनको पुरस्कार समापन समारेाह में दिया जाएगा।
ऊंट वंश में यह रहे विजेता
प्रतियोगिताओं में ऊंट सजावट में पहला स्थान बीकानेर के इमरान को, दूसरा सीकर के मांगीलाल एवं तीसरा स्थान भी बीकानेर के शब्बीर को मिला। इसी तरह से ऊंट डांस में पहला स्थान डीडवाना, मौलासर के प्रभु सिंह, दूसरा स्थान झुंझनू, उदयपुरवाटी के नेकीराम को और तीसरा स्थान भी झुंझनू, नवलगढ के प्रवीण एचरा का रहा। अन्य प्रतियोगिताओं में भैंस एवं गोवंश की प्रतियोगिताओं में निर्णायकों ने गुणवत्ता के आधार पर इनको प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय घोषित किया।

सांड बछड़ा नागौरी के विजेता
प्रथम - राहुल लुहार डेगाना नागौर
द्वितीय - मुकेश लुहार - बरना, डेगाना नागोर
तृतीय - ठाकुरराम जाट - जरा धणा जायल नागौर प्रोत्साहन - कैलाशपुरी गोस्वामी - फरड़ोड जापल नागौर


गाय सुखी नागौरी के विजेता
प्रथम - भीकाराम जाट रुण, नागौर
द्वितीय - रामकुंवार माली - राठौड़ी बुआ नागौर
तृतीय - राजेन्द्र साद - मूण्डवा, नागौर


भैंस मुर्रा नस्ल के विजेता
प्रथम - सुरेश कुड़ी, सोमणा नागौर.
द्वितीय - कालूराम जार मूण्डवा नागार
तुतीय - खेराज गौरा जार, डेह नागौर

भैसा मुरी नस्ल के विजेता
प्रथम बक्शाराम जंगतिया, अरीनयाला, रिया बड़ी बाजार
द्वितीय थानाराम जंगलिया. श्यामपुरा मेड़ता नागार
तीसरा-पदमाराम जंगलिया, कालड़ी उगाना नागार

बैल जौड़ी-अदन्त के विजेता
प्रथम भी अर्जुन राम धोलिया खरनाल नागौर
द्वितीय- राकेश पूरी पूरी गोस्वामी -फरडोद नागौर
तृतीय- ***** लालपुरी गोस्वमी फरड़ौद नागौर

बैल चौड़ी (2-4 दांत) के विजेता
प्रथम - बस्ती राम जाट - अडबड- नागौर
द्वितीय - भगवतराम जार बलाया नागौर
तृतीय- अमराराम जाट सिनोद नागौर


बैल जौड़ी (6 से 8 दांत) के विजेता
प्रथम- रामकिशोर फरड़ोदा- भाकरोद नागौर
द्वितीय- पेमाराम जाट - खार डिया, मकराना डीडवाना कुचापन
तृतीय ***** घमण्डा राम जार- सैनणी नागौर *****

नागौर. नागौरी बैलों की जोड़ी
नागौर. रामदेव पशु मेला में ऊंटों की प्रतियोगिता
नागौर. रामदेव पशु मेला में ऊंट सजावट की प्रतियोगिता में शामिल ऊंट
नागौर. रामदेव पशु मेला में सजा यह ऊंट बना रहा आकर्षण का केन्द्र
नागौर. रामदेव पशु मेला में कार्यक्रम को देखते पर्यटक

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.