>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शादी से चार दिन पहले दुल्हन लापता Friday 02 February 2024 08:25 PM UTC+00 उदयपुर . सविना थाना क्षेत्र निवासी एक युवती गुरुवार को लापता हो गई। बड़ी बात ये कि 5 फरवरी को युवती की शादी है और इसके चार दिन पहले लापता होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक एक-दो माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी और परिजन तैयारियों में जुटे थे। शादी के दिन करीब आते-आते युवती भी तैयारियां करवा रही थी। इस बीच उसके अचानक गायब होने पर परिवार सकते में आ गया। रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि युवती दवा लेने के लिए मेडिकल पर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी ऑफ है। परिजनों की ओर से एक युवक पर संदेह जताया जाने पर पुलिस जांच में जुटी है। फायरिंग के आरोपियों का निकला जुलूस उल्लेखनीय है कि ट्विस्ट बार के काउन्टर मैनेजर राजेश मेवाड़ा ने गत दिनों सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत शनिवार रात 11 बजे दो युवक यहां पहुंचे, जिनमें से एक का नाम युवराज उर्फ गोनु था। उसने उसने धमकाते हुए दो लाख रुपए हर माह देने की मांग कर दी। यहां से जाने के आधे घंटे बाद युवराज अपने साथी प्रवीण सालवी, महिपाल सालवी आदि के साथ आया और कार्मिक रमेश के साथ मारपीट की। इस दौरान युवराज ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। अन्य युवकों के पास भी हथियार थे। मामले में पुलिस ने आरोपी पीपली चौक देवाली निवासी युवराज उर्फ गोनु गंधर्व, सुभाष नगर निवासी प्रवीण उर्फ बापू सालवी व दो अन्य को गिरफ्तार किया था। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
