>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बैठक में निर्णय: शादी में प्री वेडिंग व गैलरी फोटो पर रोक, दुल्हे को बनानी होगी दाढ़ी Sunday 25 February 2024 03:27 PM UTC+00 बैठक में निर्णय: शादी में प्री वेडिंग व गैलरी फोटो पर रोक, दुल्हे को बनानी होगी दाढ़ी
मीडिया प्रभारी महेन्द्र धाकड़ ने बताया की आयोजित बैठक में वर्तमान समय में आधुनिकता की चमक के बीच शादियों में बढ़ते फिजूल खर्च को रोकने को लेकर शादी में प्री वेडिंग शूटिंग के साथ फोटो गैलेरी प्रदर्शन पर पूर्णतरू रोक लगाई है। साथ ही दुल्हे को शादी के दिन अपने (क्लीन शेव) दाढ़ी बनवाकर आने के लिए पाबंद किया है। हालाकि बैठक में उपस्थित युवाओं ने इसका विरोध कियाए लेकिन बाद में सभी ने सहमति से प्रस्ताव पारित किया। साथ ही किसी व्यक्ति के मृत्यु पर तीये की बैठक पर होने वाले भोज पूर्ण रूप से करनेए विवाह में वर पक्ष की ओर से अधिकतम 50 ग्राम सोना व डेढ़ किलो चांदी ज्वैलरी के रूप में ले जानेए टीका प्रथा बंद रखने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि धाकड़ समाज को शिक्षित व विकसित बनाने को लेकर पिछले तीन माह से लगातार बैठकें आयोजित कर समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। समाज की ओर से बनाए गए समाज सुधार के नियमों को लागू करवाने व उनका प्रचार प्रसार कर क्रियान्वयन करवाने के लिए अलग अलग कार्यक्षेत्रों में डायरेक्टरों की नियुक्ति की गई।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
