सुविचार
यदि हम खुद खुश हैं, तो समझिये जिंदगी उत्तम है, और अगर हमारी वजह से लोग खुश हैं, तो समझिये जिंदगी सर्वोत्तम है
आज क्या खास
- राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज, राजस्थान से भाजपा उम्मीदवार चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौर भरेंगे जयपुर स्थित विधानसभा में दाखिल करेंगे नामांकन
- राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज सूर्य सप्तमी के अवसर पर अनिवार्य सूर्य नमस्कार का अभ्यास आज सुबह 10.30 से 11 बजे तक
- चुनावी बॉन्ड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ आज सुनाएगी अपना फैसला
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अयोध्या जाने वाली रोडवेज बसों को जयपुर स्थित ओटीएस से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का दौसा दौरा आज, राजीव गांधी युवा मित्र रहे राजकुमार के घर जाकर देंगे श्रद्धांजलि, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी रहेंगे मौजूद
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा आज, कांग्रेस छोड़ भाजपा में एंट्री मारते ही राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए अशोक चव्हाण के नामांकन में हो सकते हैं शामिल
- किसान आंदोलन जारी, किसान नेताओं की सरकार से वार्ता आज, पंजाब में रेल रोको आंदोन आज से
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर मुंबई की ठाणे कोर्ट में सुनवाई आज, वर्ष 2017 में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से कथित तौर पर जोड़ने के बयान का है मामला
- अबू धाबी में मंदिर के उद्घाटन के बाद कतर पहुंचे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण शख्सियतों से मुलाक़ात जारी है कार्यक्रम
- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के संदेशखाली का करेगा दौरा, पिछले दिनों हिंसा से बेकाबू हुए थे हालात
- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से, 39 लाख परीक्षार्थी आजमाएंगे किस्मत
- मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा क्रिकेट टेस्ट मैच आज से राजकोट में सुबह 9.30 बजे से, टीम इंडिया में तीन बदलाव होने की संभावना, पांच मैच की सीरीज में दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं
ये भी पढ़ें : अचानक क्यों चर्चा में आ रहे वसुंधरा पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह? ये Video हो रहा Viral
खबरें आपके काम की
- भारतीय रेलवे के खिलाफ राजस्थान की बिजली कंपनियों ने अपीलीय न्यायाधिकरण में जीता केस, रेलवे को देने होंगे सरचार्ज के 783 करोड़ रुपए, उपभोक्ताओं का राहत मिलने की उम्मीद
- राजस्थान में अब पानी की चोरी पर पांच गुना वसूला जाएगा जुर्माना, जलदाय सचिव समित शर्मा का आदेश
- जल जीवन मिशन में फर्जीवाड़े के मामले में जयपुर ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता आरसी मीणा को हटाया, जालोर भेजा, कमान फिर से अधीक्षण अभियंता आनंद मीणा को सौंपी गई
- राजस्थान में पंचायत राज और नगर निकायों के 11 मार्च को होने वाले उप चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की आचांर संहिता खत्म होने तक स्थगित
- भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. आलोक त्रिपाठी जोधपुर स्थित सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दांडिक न्याय विवि के कुलपति नियुक्त
- बांसवाड़ा जिले में भूकिया जगपुरा के 14 किलोमीटर इलाके में मिले सोने के भंडार, राज्य सरकार दो खाने करेगी नीलाम, प्रदेश में उद्योगों को मिलेगा बूम
- राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक फरमान जारी कर कहा है कि अब अगर पूजा और नमाज के नाम पर स्कूलों से गायब हुए तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी
- आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में ईडी ने भेजा छठा समन
- देश की पहली हेलिकॉप्टर मेडिकल सर्विस ऋषिकेश के एम्स से जल्द शुरू होगी
- सुप्रीम कोर्ट में अब बार-बार नहीं मिलेगी स्थगन की अनुमति, इसके लिए जरूरी होगी द्वितीय पक्ष की सहमति, प्रक्रिया के दुरुपयोग रोकने के लिए सख्ती
- भारतीय नौसेना में अब जवान मैस में कुर्ता पायजामा पहने दिखेंगे, आदेश जारी
- आरबीआई की सख्ती के बाद अब पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की ईडी ने जांच शुरू की, 10 फीसदी और गिरे शेयर
- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुनाव में प्राबोवो सुबियांतो ने बनाई निर्णायक बढ़त, 16 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया मतदान, भारत से रिश्ते प्रगाढ़ होने की उम्मीद
- ब्रेन हेमरेज से पीड़ित नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्ट ने अपनी बीमार पत्नी यूजीन के साथ इच्छा मृत्यु का वरण कर एक साथ त्यागे प्राण
- मालदीव अब 43 भारतीयों को निकलेगा मालदीव से, मोइज्जू सरकार का नया पैंतरा, इन पर अलग-अलग अपराध के आरोप
- उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 12 मई और गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 10 मई को खुलेंगे
- टी 20 विश्वकप क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान होंगे रोहित शर्मा, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की घोषणा
- आम चुनाव के बावजूद आईपीएल भारत में ही होगा, मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की घोषणा
- कांस्टेबल भर्ती 2023 के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया जारी रखने की छूट देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश तक नियुक्तियों पर रोक लगा दी है
- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड के 300 पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की, ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च की रात्रि 12 बजे तक
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई में स्पेशल कैडर के ऑफिसर के 131 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 4 मार्च
- मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में फैकल्टी के रिक्त 110 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 फरवरी
- राजमेस ने राजस्थान के 10 मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य पद के लिए पात्र चिकित्सा शिक्षकों से 20 फरवरी तक मांगे आवेदन