>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गूंजे स्कूल में मंत्र, स्टूडेंट्स ने एकसाथ किया सूर्य नमस्कार Thursday 15 February 2024 05:35 AM UTC+00 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में गुरुवार को सूर्य नमस्कार किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर स्कूलों में सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। राजकीय सावित्री, जवाहर, तोपदड़ा, मोईनिया इस्लामिया, वैशाली नगर, गुलाबबाड़ी, पुरानी मंडी, राजकीय ओसवाल सहित अन्य स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। पढ़ें यह खबर भी: वसंत पंचमी पर हुआ सरस्वती पूजन, गूंजा शास्त्रीय संगीत सर्द मौसम और सुनहरी धूप के बीच वसंत पंचमी मनाई गई। प्रकृति में ऋतुराज वसंत की रंगत नजर आई। मंत्रोच्चार से मां सरस्वती का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार यज्ञ और हवन के साथ-साथ शास्त्रीय गायन-संगीत की गूंज रही। प्रतिभाओं काे सम्मानित किया गया।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा, राजकीय सावित्री कन्या, राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित शैक्षिक संस्थाओं में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मंत्रोच्चार से पूजन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वसंत पंचमी, ऋतु परिवर्तन व पर्यावरण की महत्ता बताई। विभिन्न निजी स्कूल में विद्या की देवी सरस्वती का पारम्परिक पूजन किया गया। विद्यार्थियों को वसंत ऋतु, पीले वस्त्र व परम्पराओं की जानकारी दी गई। वाणी और विवेक का संतुलन मदस विश्वविद्यालय केे हिंदी विभाग में वसंत उत्सव व सरस्वती जयंती का आयोजन किया गया। विभाग प्रभारी डॉ. दीपिका उपाध्याय ने कहा कि वसंत जीवन में उत्साह, वाणी व विवेक के संयम का संदेश देता है। कॉमर्स-मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रो. शिवप्रसाद, डॉ. आशीष पारीक, डॉ. नेमीचंद तंबोली ने भी संबोधित किया। सीमा कंवर, रमेश सालवी ,कमल डाबरिया, प्रीतेश पारीक, योगिता शर्मा, विजय लक्ष्मी राठौर आदि मौजूद रहे। सरस्वती मंदिर में माल्यार्पण किया गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
