>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बड़ा झटकाः चिरंजीवी के बाद निजी बीमा बंद करवाया, अब इलाज के लिए मांग रहे दो लाख Saturday 03 February 2024 03:08 AM UTC+00 राज्य में संचालित आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत इलाज में आ रही बाधाओं से प्रदेश में रोजाना हजारों मरीज परेशान हो रहे हैं। राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रकाशन के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों से दो दिन में करीब 300 से अधिक परिवेदनाएं पत्रिका को मिली हैं। मरीजों ने कहा कि निजी अस्पतालों में योजनाओं के बावजूद इलाज नहीं किया जा रहा। सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है। लोगों ने यह भी कहा कि सरकार को समय-समय पर सभी अस्पतालों में चिकित्सकों के व्यवहार और इलाज के समय को लेकर जनता से फीडबैक लेना चाहिए। इससे सच्चाई सामने आएगी और व्यवस्था सुधरेगी। यह भी पढ़ें- Chiranjeevi Yojana: राजस्थान में चिरंजीवी योजना को लेकर ये आई बड़ी खबर यह भी पढ़ें- Rajasthan News: मरीज के परिजन अस्पताल फोन कर पूछ रहे, साहब... चिरंजीवी में इलाज मिलेगा या नहीं |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
