>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश को मिला 'विश्राम' Friday 16 February 2024 10:26 PM UTC+00 मनीष कुमार सिंह गेगल थाने में 28 नवम्बर 2022 को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के आदेश पर थाने में तैनात सिपाहियों के लिए साप्ताहिक विश्राम पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। गेगल थाने में प्रोजेक्ट के सफल रहने पर प्रदेश के थाने में तैनात सिपाहियों को साप्ताहिक विश्राम शुरू करते हुए रोस्टर तैयार किए गए। सितम्बर 2023 तक सब ठीक चला, लेकिन विधानसभा चुनाव की दस्तक से जवानों के साप्ताहिक विश्राम पर ग्रहण लग गया। चुनावी आचार संहिता की बंदिश तो हट गई, लेकिन पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम शुरू नहीं हो सके। यह होना था सुनिश्चित योजना के संचालन से पहले सुनिश्चित करना था कि थाने पर पर्याप्त नफरी मौजूद रहे। विश्राम का दिन व कांस्टेबल का चयन थानाधिकारी अपने विवेक से व जवानों की सुविधा के अनुसार निश्चित करेंगे। स्वीकृत अवकाश (सीएल/पीएल) के साथ विश्राम नहीं मिलेगा। अति आवश्यक राजकार्य, कानून व्यवस्था के लिए विश्राम निरस्त किया जा सकेगा। विश्राम भी असंक्रमणीय पद्धति से देय होगा, जिसकी अवधि सुबह 8 से अगले दिन सुबह 8 बजे तक की होगी।
गेगल थाने में स्टाफ-----------पद--------मौजूद------रिक्त उप निरीक्षक (थानाधिकारी)---01---------01----------शून्य सहायक उप निरीक्षक---------03---------02----------01 हैडकांस्टेबल------------------05---------03----------02 सिपाही------------------------33---------35----------02 ज्यादा कुल---------------------------42----------41 28 गांव की जिम्मेदारी इनका कहना है... विधानसभा चुनाव के चलते पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक विश्राम को स्थगित रखा गया है। फिर से मुख्यालय के निर्देशानुसार शुरू करवा दिया जाएगा। - चूनाराम जाट, एसपी, अजमेर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
