>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आरोपियों के रिहा होने पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर बंद रखे प्रतिष्ठान Thursday 15 February 2024 07:37 PM UTC+00 झाड़ोल. ओगणा मुख्यालय पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिहा करने पर गुरुवार को कस्बेवासियों का गुस्सा फूट गया। दिनभर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। माहौल को देखते हुए तीन थानों का जाप्ता दिनभर तैनात रहा। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर ओगणा थानाधिकारी उत्तम सिंह को जिला पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया। उनकी जगह विजेंद्र सिंह को थाने का प्रभार सौंपा गया है। जो मामले की नए सिरे से जांच करेंगे। जानकारी के अनुसार ओगणा में स्कूली छात्राओं से छेडछाड़ के बाद ओगणा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन थाना अधिकारी की ओर से कानूनी प्रक्रिया में त्रुटियां छोड़ने से न्यायालय से आरोपियों को रिहा कर दिया। इस पर गुरुवार को कस्बेवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही प्रतिष्ठान बंद रखे। पुलिस को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। टायर जलाकर रोष जाहिर किया। इस बीच श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह सेनवाड़ा ओगणा पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी ने कहा कि ऐसे गंभीर मामले में एक दिन में आरोपी के रिहा होना शर्म की बात है। ग्रामीणों ने पुलिस के पूरे स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग की। साथ ही चारों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने पर अड़ गए। ऋषभदेव पुलिस उपाधीक्षक हेरम्भ जोशी एवं थाना अधिकारी झाडोल रतन सिंह चौहान ने समझाइश करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक से वार्ता करवाई। जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और प्रतिष्ठान खोले। मौके पर कोटडा थाना अधिकारी अशोक सिंह सहित जाप्ता मौजूद रहा। पुलिस थाना अधिकारी उत्तम सिंह की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी में अपनाई गई कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर चारों आरोपी एक ही दिन में रिहा हो गए। मामले को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना अधिकारी को लाइन हाजिर किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
