>>: Digest for February 14, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

राज्य सरकार की ओर से कोटा में खेल प्रेमियों को सौगात देने के लिए पहली बार गुमानपुरा स्कूल परिसर में खेल संकुल का निर्माण करवाया गया था। यूआईटी ने इस पर करीब 4 करोड़ 63 लाख रुपए खर्च किए। इसे खेलों की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्र्द्धांओं के मुताबिक तैयार किया गया। खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध हो सकें। पिछले साल इसका उद्घाटन भी कर दिया, लेकिन यूआईटी व शिक्षा विभाग यहां बिजली-पानी की व्यवस्था करना भूल गया।

खिलाड़ियों ने बताया कि खेल संकुल में जब भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होता है तो उन्हें कैम्पर का पानी पीना पड़ता है। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि वाटर कूलर लगाने के लिए जगह छोड़ रखी है, लेकिन उसके लिए पाइप लाइन डालनी पड़ेगी। यहां बिजली की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बाहर की तरफ बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट बने हैं। यह अंधेरे में डूबे रहते हैं। सुरक्षा के लिए गार्ड नहीं लगा है।

खेल संकुल में यह सुविधाएं हैं
खेल संकुल में 2 बैडमिंटन, जिम, हॉकी, 2 बास्केटबॉल, 2 लोन टेनिस, 1 वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, हैंडबॉल के कोर्ट बने हैं।

खेल सामग्री के लिए बजट भी नहीं
खेल सामग्री के लिए 2 लाख का बजट का प्रावधान है, लेकिन वह भी नहीं आया। इसके चलते खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी वितरित नहीं की गई। गुमानपुरा महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल के प्रिंसिपल राहुल शर्मा ने बताया कि काफी समय से खेल सामग्री के लिए बजट भी नहीं आ रहा।

यूआईटी ने बनाते समय यहां बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं की। हम कर भी दें, लेकिन बीकानेर शिक्षा निदेशालय से खेल सामग्री व अन्य बजट भी नहीं आ रहा। इसके चलते यहां व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
केके शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कोटा

इस बार बसंत पंचमी कुछ खास होगी। अबूझ सावा होने के कारण इस दिन वैसे मांगलिक आयोजनों की हमेशा धूम रहती है, लेकिन इस बार तारीख 14 फरवरी होने से और खास हो गया। वेलेंटाइन डे होने से वे युवा बेहद उत्साहित हैं, जिनके विवाह इस तिथि को हैं। उनके लिए ये दिन यादगार बनने वाला है। इस दृष्टि से इस संयोग को युवा खास रूप से देख रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस वर्ष बसंत पंचमी पर शहर में 300 से अधिक शादियां होने की संभावना है। इसके चलते होटल, गार्डन, रिसोर्ट, सामुदायिक भवन तथा बैंड, हलवाई सबकुछ बुक हो चुके है। शादी वाले घरों में शादियों के आयोजन शुरू हो गए है।

13 फरवरी से प्रारंभ बसंत पंचमी

देवप्रबोधिनी, देवशयनी, पीपलपूर्णिमा समेत अन्य अबूझ मुहूर्तों की तरह बसंत पंचमी भी विवाह के लिए अबूझ सावा होता है। ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के अनुसार, पंचमी तिथि 13 फरवरी को दिन में 2: 45 से प्रारंभ होगी, जो 14 फरवरी को दोपहर 12.12 बजे तक रहेगी। इस दिन रेवती अश्विनी नक्षत्र व शुभ नामक योग रहेगा।

युवा दिलों के लिए खास

वेलेंटाइन डेवेलेंटाइन डे की कहानी रोम के एक संत वेलेंटाइन से जुड़ी हुई है। रोम के राजा क्लाउडियस प्रेम के सख्त खिलाफ थे। संत वेलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थीं। इस पर रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। उन्हीं की याद में ये दिन युवा दिलों के लिए खास हो गया। प्रेम का इजहार और विवाह के लिए वे इसे खास मानते हैं। हिदूं धर्म में मुहूर्त का महत्व ज्यादा है इसलिए इस बार युवा दिलों की दोनों मुरादें पूरी हो रही हैं।

इधर सावे इस तरह

मार्च मध्य तक मांगलिक आयोजनों की बहार रहेगी। फरवरी में 18 फरवरी को सवा रहेगा। 14 को बसंत पंचमी के अबूझ सावा तथा मार्च 4,5, 6, 7 मार्च को मांगलिक आयोजन होंगे। फिर मलमास शुरू हो जाएगा। 12 मार्च को फुलेरा दूज को फुलेरा दोज का अबूझ सावा रहेगा, फिर अप्रेल में मांगलिक आयोजन होंगे। कुछ ज्योतिषाचार्यों ने फरवरी में 14,17 ,18, 19, 23 व 29 के भी विवाह मुहूर्त बताए हैं।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में मंगलवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 50, सोयाबीन 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नई सरसों की आवक 2000 कट्टे रही। लहसुन की आवक नहीं हुई। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे। बसंत पंचमी पर मंडी में अवकाश रहेगा।

भाव: गेहूं लस्टर 2300 से 2350, गेहूं एवरेज 2350 से 2400, गेहूं बेस्ट 2400 से 2550, धान सुगंधा 2800 से 3000, धान (1509) 3400 से 3550, धान (1718) 3800 से 4000, धान पूसा 3500 से 3750, सोयाबीन 3800 से 4500, सरसों पुरानी 4200 से 5151, सरसों नई 4100 से 4850, अलसी 4200 से 4500, ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4000 से 5100, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5600, धनिया बादामी 5500 से 6300, धनिया ईगल 5800 से 6500, धनिया रंगदार 6500 से 7000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8800, चना 4400 से 5600 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1700, चम्बल 1680 सदाबहार 1560, लोकल रिफाइंड 1480, सोयुग गोल्ड 1560, दीप ज्योति 1580, सरसों स्वास्तिक 1850, अलसी 1970 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2880, स्वास्तिक निवाई 2540, कोटा स्वास्तिक 2510, सोना सिक्का 2800 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6950, कोटा फ्रेश 6700, पारस 6780, नोवा 6750, अमूल 9200, सरस 8400, मधुसूदन 7250 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1410, अशोका 1410 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3940 से 3990 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15600, मूंग 9500-11000, मूंग मोगर 10000-11500, उड़द 9500-11800, उड़द मोगर 10500-14000, मसूर 7200-7500, चना दाल 7350-7600, पोहा 4000-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी मंदी-सोना स्थिर
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भावों में मंदी रही वहीं सोने के भाव स्थिर रहे। चांदी 100 रुपए मंदी के साथ 72,500 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोने के भाव 63,800 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 72,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,800 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 64,100 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 570 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।

कोटा.राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 अधिकारियों की तबादला सूची जारी है। सूची में कोटा की संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह को कोटा से पाली की संभागीय आयुक्त के तौर पर स्थानान्तरित किया गया है। वहीं, बीकानेर की संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया कोटा की संभागीय आयुक्त होगी। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए है। डॉ.प्रतिभा सिंह ने कोटा में संभागीय आयुक्त का कार्यभार 17 मई 2023 को संभाला था।

डॉ.प्रतिभा सिंह कोटा में संभागीय आयुक्त रहने से पहले कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कोटा में संभागीय आयुक्त रहते वे राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक गरीबों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत रही। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का ढर्रा सुधारने के लिए लगातार निरीक्षण किए। इसमें चिकित्सालय का निरीक्षण उनकी प्राथमिकता रही। कार्यालय का ढर्रा सुधारने के लिए उन्होंने कई निरीक्षण किए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.