>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
आधी आबादी को अभी भी विधानसभा और कैबिनेट में नहीं मिल रहा पूरा मौका, जानिए अब तक कितनी महिलाओं को मिला पद? Sunday 10 December 2023 03:48 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election Result 2023: देश में आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं की राजनीतिक चेतना में वृद्धि जरूर हो रही है, लेकिन उन्हें आबादी के अनुसार अब भी विधानसभा और मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। पहली विधानसभा (1952) से लेकर 15वीं विधानसभा तक 40 महिलाओं को ही मंत्री बनने को मौका मिला है। दूसरी विधानसभा (1957) में किसी भी महिला को मंत्री नहीं बनाया गया। अन्य सभी विधानसभाओं में महिलाओं को मंत्री बनाया, लेकिन उनकी संख्या घटती-बढ़ती रही। 1995 में सबसे ज्यादा 7 महिलाएं मंत्री बनी। प्रदेश में पहली महिला मंत्री बनने को मौका कमला को मिला। उन्हें कांग्रेस की सुखाड़िया सरकार में 13 नवंबर 1954 को शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग में उप मंत्री बनाया गया था। राजस्थान की बारहवीं विधानसभा में दो बड़ी उपलब्धि जुड़ी। दिसंबर 2003 में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी तो 16 जनवरी 2004 को सुमित्रा सिंह पहली विधानसभा अध्यक्ष बनी।
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
