>>: Saras Dairy : अब मावा और मैंगों कुल्फी बेचेगी सरस डेयरी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!


राजस्थान की सरस डेयरी अब अमूल डेयरी की तरह विभिन्न पदार्थोंं में अपना दखल बढ़ा रही है। राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने अपने उत्पादों की श्रृंखला में नवाचार के तहत आज से सरस मावा कुल्फी लांच की है। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने मावा कुल्फी लांच करते हुए बताया कि अजमेर सरस डेयरी के प्रोडेक्ट गुणवत्ता पूर्ण कन्टेन्ट से तैयार सौ फीसदी शुद्ध है।

उन्होंने बताया डेयरी आने वाले दिनों में अलग अलग फ्लैवर्ड की आइसक्रीम के साथ जल्द ही "सरस मैंगो कुल्फी" तथा खट्टी सरस कढ़ी छाछ भी उपभोक्ताओं को बेचेगी। अजमेर डेयरी में 6 लीटर की थैली पैकिंग में दही उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे अब प्रदेश के ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी शुद्ध राजस्थानी स्वाद मिलेगा।

चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस बात के लिये आभार व्यक्त किया कि उन्होंने हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पशुपालकों के हित में बम्पर घोषणा की है। मुख्यमंत्री दुग्ध सम्बल योजना में 5 रूपये प्रति लीटर अनुदान से अजमेर जिले के 56000 दुग्ध उत्पादक लाभान्वित हो रहे है। बैंक से ब्याज मुक्त ऋण, बीमा योजना और किसानों के लिये नि:शुल्क सब्जी बीज के किट आदि महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई है।

यह भी पढ़ें : सरस डेयरी का बड़ा तोहफा, अब 35 रुपए लीटर मिलेगा दूध

अब दही मिलेगा फैमिली पैक
इसके साथ साथ ही सरकार के अजमेर जिले में सभी महंगाई राहत शिविर में डेयरी का काउंटर लगाकर सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.