>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बारह वर्ष पहले टैंकर चालक ने जोधपुर को जलने से बचाया, मुख्यमंत्री ने दिया था तोहफा, लेकिन यह वादा आज भी अधूरा Sunday 21 May 2023 07:24 AM UTC+00 बाड़मेर पत्रिका. बारह वर्ष पहले बाड़मेर के भुरटिया निवासी टैंकर चालक लक्ष्मणराम चौधरी ने जोधपुर को जलने से बचा लिया। लक्ष्मण की बहादुरी के लिए मुख्यमंत्री ने उसे पांच लाख रुपए का चैक देकर सम्मानित किया। जोधपुर गौरव अलंकरण पुरस्कार से भी नवाजा गया। राजस्थान के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक हरीशचंद्र मीणा ने भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। तत्समय हर कोई लक्ष्मण की बहादुरी का मुरीद हो गया। नेताओं ने लक्ष्मण के साहस को सलाम करने में जमकर जुबानी जमा खर्च किया, लेकिन सरकारी के नौकरी के वादे को सरकारी फाइलों में ही दफन कर दिया। बीते बारह वर्ष से यह बहादुर चालक सरकारी नौकरी के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन सिवाय आश्वासनों के कुछ भी हाथ नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: भाजपा के नेताओं ने योजना भवन में मिले करोड़ों रुपयों पर गहलोत को घेरा, उठाया बड़ा सवाल
भगवान ने मेरे हाथ से जो काम करवाया, उसका संतोष ताउम्र रहेगा। परंतु इस बात का दुख है कि सरकार ने मुझे नौकरी नहीं दी। चार बार मुख्यमंत्री से मिला, कई नेताओं से मिला, सभी ने आश्वासन दिए, लेकिन किसी ने मेरा काम नहीं किया। मुझे अभी भी उम्मीद है कि नौकरी मिलेगी। यह भी पढ़ें: डॉक्टर को भारी पड़ा नौकरानी से इश्क, हनीट्रैप में फसाकर वसूलती रही रुपए |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
