>>: Digest for June 10, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

There will be double verification of pass candidates in teacher recruitment: सीकर. शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के परिणामों ने रफ्तार पकड़ी ली है। शिक्षक भर्ती लेवल-1 के बाद लेवल-2 के भी सामाजिक तथा विज्ञान- गणित का परिणाम जारी हो गया है। इस बीच शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों का डबल वेरिफिकेशन किया जाना तय किया है। जो पहले अभ्यर्थी के मूल निवास वाले जिले में और बाद में नियुक्ति वाले जिले में होगा। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने हाल में हुई वीसी में शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं।

यूं होगा डबल वेरिफिकेशन
डबल वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा निदेशालय चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजेगा। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज मंगवाकर उनकी जांच करेगा। सत्यापन में दस्तावेज सही पाए जाने पर अभ्यर्थी की नियुक्ति के लिए अभिशंषा होगी। इस अभिशंषा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जिला आवंटित होगा। जहां भी कार्यग्रहण से पहले अभ्यर्थी के दस्तावेज फिर से जांचे जाएंगे।

दो गुना अभ्यर्थी हुए पास
शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड दो गुना अभ्यर्थियों को पास कर रहा है। दस्तावेजों का सत्यापन पास सभी अभ्यर्थियों का ही होगा। सत्यापन में अनुपस्थित, अधूरे या फर्जी दस्तावेज वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर बाकी चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

इनका कहना है:
शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का पहले निवास वाले जिले और फिर नियुक्ति वाले जिले में वेरिफिकेशन होगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने हाल में हुई एक वीसी में निर्देश दिए हैं।
घीसाराम भूरिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.), सीकर।

सीकर/खंडेला. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्मार्टफोन योजना के तहत महिलाओं को पंसद के मोबाइल देने के लिए उनके खातों में सीधे राशि डालने के संकेत दिए हैं। खंडेला के होद गांव में शुक्रवार को महंगाई राहत शिविर कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस पर चर्चा की।

बोले, मोबाइल फोन अलग- अलग तरह के आते हैं। जो देने में भेद हो जाएगा। ऐसे में यदि एक जैसे मोबाइल नहीं मिले या टेंडर नही हुए तो डीबीटी के तहत मोबाइल की राशि महिलाओं के खाते में भेज देंगे। इससे वे अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रुपए उन्हीं ही देंगे जो मोबाइल खरीदेगा।

खंडेला को नीमकाथाना की बजाय सीकर जिले में ही रखने की घोषणा के साथ उन्होंने ईडी व पुराने बयानों के आधार पर पीएम मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि नड्डा कहते हैं कि 2014 से पहले भारतीय सैनिक दुश्मनों के सामने घुटने टेकते थे।

उनका ये बयान उन शहीदों का अपमान है जो 1965 व 1971 के पाकिस्तान व 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का अपमान है। किसानों के तीन कानून व उज्जवला योजना के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरने के साथ उन्होंने 70 साल में कांग्रेस द्वारा कुछ नहीं करने के उनके बयान पर भी पलटवार किया। कहा, कि कांग्रेस ने 70 साल तक लोकतंत्र बचाकर रखा तभी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन पाए।

बोले, मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रशिया व चाइना की तरह एक पार्टी का शासन करना चाहते हैं। पर ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। फ्री बिजली, आरटीएच, महंगाई राहत शिविर, चिरंजीवी स्वास्थ्य व बीमा योजना, भर्तियों, ओपीएस, सडक़ विकास आदि उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने जनता को माई बाप कहते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

चुनावी साल में लिस्ट लेकर पहुंचती है ईडी
सीएम गहलोत ने प्रदेश में ईडी की कार्रवाई पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि चुनावी साल में ये अपेक्षित था। जहां भी चुनाव होते हैं वहां ईडी को विपक्ष के सहयोगियों की सूची देकर भेजा जाता है। आगे कहा कि ईडी, आईटी व सीबीआई जैसी संस्थाओं को निष्पक्ष ढंग से काम करना चाहिए।

यदि ऐसा होगा तो हम उसका स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत, विधायक महादेव सिंह खंडेला, राजेंद्र पारीक सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.