>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सरिस्का बाघ परियोजना में वन्यजीवों की गणना प्रारंभ Sunday 21 May 2023 01:24 PM UTC+00 अकबरपुर. वन्यजीव गणना को लेकर वन विभाग के कर्मचारी सुबह 6 बजे अपनी-अपनी बीटों में पहुंचकर गणना करने में जुट गए। गणना दो चरणों में की जाएगी। जिसमें पहले 21 से 24 मई तक एनटीसीए की ओर से निर्धारित फेज फोर्थ प्रोटोकॉल के तहत होगी। सरिस्का बाघ परियोजना में वर्ष में दो बार वन्य जीव गणना की जाती है। जिसमें शीतकालीन वन्यजीव गणना और ग्रीष्मकालीन वन्यजीव गणना होती है। बाघ परियोजना सरिस्का में वन्यजीवों की गणना मोबाइल इकोलॉजिकल एप से की जाती है। जिसमें ट्रांजेस्ट लाइन सर्वे कैमरा ट्रैप पद्धति से बाघ परियोजना सरिस्का की सभी 102 बीटों में गणना प्रारंभ की गई है। फेज फोर प्रोटोकॉल के तहत बाघ/ बघेरा एवं अन्य मांस भक्षियों के चिन्हों का सर्वे होगा। मांस भक्षियों के लिए ट्रैक प्लॉट्स (पीआईपी) एवं गिद्ध सर्वे की जा रही है। जिसमें सरिस्का कर्मचारी और होमगार्ड बॉर्डर होमगार्ड गणना कर रहे हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
