>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Nagar Nigam: शुरू हुई नगर निगम की साधारण सभा, बोर्ड को घेरेगा विपक्ष Thursday 15 February 2024 06:14 AM UTC+00 नगर निगम की साधारण सभा ठीक एक साल एक महीने बाद गुरुवार को शुरू हो गई। निगम के गांधी भवन थित सभागार में सभा बुलाई गई है। साधारण सभा में सत्ता पक्ष ने जहां सर्वसम्मति से बजट सहित अन्य प्रस्तावों को पारित कराने की तैयारी की है, वहीं विपक्ष ने कई मुद्दाें पर विपक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। निर्दलीय पार्षदों ने उनके बैठने के स्थान को लेकर भी मांग उठाई है। विपक्ष ने निगम की आय बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों की अनदेखी करने, निगम की माली हालत, स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति आदि मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्षी कांग्रेस पार्षद स्मार्ट सिटी के तहत कराए जाने वाले कामों का भी हिसाब मांगेंगे। एलिवेटेड रोड के निर्माण के बाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू नहीं कर पाने जैसे मुद्दों पर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरेगा। बैठक में बजट समेत 20 प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं। निलंबित पार्षद शेखावत को किया बहाल पट्टे जारी नहीं होने से आहत पार्षद ने दी प्रदर्शन की चेतावनी नगर निगम में पट्टे नहीं देने से आहत एक पार्षद ने निगम परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दे डाली। वार्ड 33 के पार्षद जावेद खान ने बताया कि खानपुरा क्षेत्र में कच्ची बस्ती में पट्टे की फाइल लगा रखी है। सहायक अभियंता की रिपोर्ट के बावजूद कर्मचारी पट्टे जारी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टे जारी करने के लिए 'मिठाई' मांगी जाती है। जो देता है उनके पट्टे जारी कर दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त पार्षद काजल यादव ने भी अवैध रूप से पट्टे जारी करने का आरोप लगाया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
