>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Tehsildar Transfer: राजस्थान में 134 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट Friday 16 February 2024 01:07 PM UTC+00 Rajasthan Tehsildar Transfer List: राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद से ही प्रशासनिक फेरबदल जारी है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) या भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की सूची जारी नहीं की गई है, बल्कि तहसीलदारों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। राजस्व मंडल प्रबंधन ने एक साथ 134 तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के स्थानांतरण कर तुरंत प्रभाव से कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें : राजस्थान में एक और प्रशासनिक फेरबदल, भजनलाल सरकार ने 24 RAS अधिकारियों को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट अजमेर मुख्यालय पर राजस्व मंडल निबंधक महावीर प्रसाद की ओर से जारी आदेश में तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा कार्य व्यवसथार्थ तहसीलदारों के स्थानांतरण करते हुए उन्हें पदभार ग्रहण के लिए कहा गया है। आज राज्य में देवनारायण जयंती के अवकाश दिन भी राजस्व मंडल से स्थानांतरण आदेश जारी किए गए, इससे इस मामले की गंभीरता समझी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, सरकार ने 44 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें 12 जिलों के कलक्टरों को भी बदला गया था। यह भी पढ़ें : IAS Transfer : भजनलाल सरकार ने जारी की एक और लिस्ट, 11 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, 4 जिलों के कलक्टर बदले
![]() पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- landrevenue.rajasthan.gov.in |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

