>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बस स्टैंड पर सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान Friday 29 March 2024 02:07 PM UTC+00 चूनावढ़. एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है ताकि खुले में शौच की प्रवृत्ति पर अंकुश लगे, लेकिन दूसरी तरफ चूनावढ़ उप तहसील क्षेत्र का मुख्य बस स्टैंड पर लंबे समय से यात्री शेड व शौचालय नहीं होने से परेशानी का सामना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर न तो पुरुषों और न ही महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था है। बरसात आ जाए तो यात्रियों को दुकान में शरण लेनी पड़ती है। यात्रियों के बैठने के लिए शेड की व्यवस्था तक नहीं है। जबकि चूनावढ़ बस स्टैंड पर आस-पास के दर्जनों गांवों के लोग आकर बसों में सफर करने का इंतजार करते हैं। लेकिन बस स्टैंड पर सुविधाओं के अभाव के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। आमजन की समस्या की ओर प्रशासन भी अनदेखी कर रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला यात्री बसों में सफर करती हैं। अन्य शहरों से आने वाली बसों में यात्रियों के अलावा स्कूल व कॉलेज की छात्राओं व चूनावढ़़ डाइट में संभागीय शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं को चूनावढ़ बस स्टैंड पर लघु शंका के लिए इधर-उधर देखती है तो उन्हें कहीं भी शौचालय नजर नहीं आता। यह स्थिति बस स्टैंड में प्रतिदिन की है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
