>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जलदाय मंत्री के काफिले में घुसी बाइक: कार क्षतिग्रस्त, युवक की मौत Saturday 02 March 2024 12:56 PM UTC+00 जलदाय मंत्री के काफिले में घुसी बाइक: कार क्षतिग्रस्त, युवक की मौत उसकी बाइक मंत्री की कार समेत एक अन्य कार से जा टकराई। ऐसे में बाइक सवार का पैर में फैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। जहां ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। डिग्गी थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि जलदाय मंत्री का काफिला मालपुरा से जयपुर की ओर जा रहा था। चौसला गांव के निकट मंत्री के काफिले में एक बाइक सवार अचानक आ गया।
जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर पांव में फैक्चर होने के चलते जयपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बाइक की गति इतनी तेज थी कि मंत्री की कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी अन्य वाहन से जयपुर गए। हादसे में मंत्री कन्हैया लाल चौधरी सहित उनके साथ चल रहे अन्य लोगों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं पहुंची है। घटना कि जानकारी मिलते ही वृताधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौड मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
