>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नाम की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल : बेखौफ हार्डकोर बदमाश मोबाइल से दे रहे धमकी Friday 29 March 2024 08:32 AM UTC+00 Rajasthan News : राजस्थान में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल...कहने को यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता...लेकिन हकीकत में हाई सिक्योरिटी जेल हार्डकोर अपराधियों के लिए आरामगाह बन गई है। अलग-अलग सैल और सीसीटीवी कैमरों के बिछे जाल से निगरानी के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। जेल में बंद हार्डकोर बदमाशों के पास आराम से मोबाइल पहुंच रहे हैं। देश-विदेश में चर्चित रहे श्री राष्ट्रीय राजूपत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या करने वाले शूटरों का एक और दहलाने वाला कारनामा सामने आया है। गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर नितिन फौजी व रोहित राठौड़ ने जेल में बंद अपने साथी सुमित के साथ मिलकर जयपुर के एक कारोबारी को वाट्सऐप कॉल कर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। कारोबारी ने कमिश्नरेट के साइबर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच में पता चला कि कारोबारी को अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल से फोन किया गया था। इस पर साइबर थाना पुलिस ने जेल में बंद शूटर नितिन फौजी, रोहित राठौड़ व सुमित को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपियों का रिमांड लेकर सोडाला थाने में रखा गया है और शुक्रवार को उन्हें पुन: कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के लिए शूटरों को हथियार सप्लाई करवाने की व्यवस्था में हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हार्डकोर बदमाश कुलदीप ने की थी। राजू ठेहट हत्याकांड के बाद सीकर पुलिस ने कुलदीप और कुलदीप तक मोबाइल पहुंचाने वाले जेल प्रहरी को गिरफ्तार किया था। कारोबारी की हत्या के लिए भेजे थे शूटर जेल से सीएम को मारने की धमकी दे चुका बंदी यह भी पढ़ें- Rajasthan News : सीमा पर पहुंचे बीएसएफ डीजी, सुरक्षा का लिया जायजा, दिए निर्देश |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
