>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
video--Òनशा नाश की जड़, इसे त्यागने का लें संकल्पÓ Friday 29 March 2024 11:34 AM UTC+00 कुचेरा. नागौर जिले के पोलास गांव स्थित बुचासागर में गुरुवार को पर्यावरण शहीद बुचाजी महाराज की स्मृति में मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर हुई आमसभा को संबोधित करते हुए बुचाजी पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष रजत विश्नोई ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन, नशा त्यागने, बालिका शिक्षा पर जोर देने, बच्चों को मोबाइल की बजाय उत्तम संस्कार देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर सम्मानित हुई प्रतिभाओं का अनुसरण कर कड़ी मेहनत से उत्कृष्ट अंक अर्जित करने का आह्वान किया। संस्थान के संरक्षक रामजस राहड़ ने जाम्भोजी के बताए आदर्शों की पालना करते हुए वन, पर्यावरण व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भामाशाह पप्पूराम डारा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। एक पढ़ी लिखी महिला पीहर और ससुराल दोनों घरों को आगे बढ़ाने के साथ बच्चों को उत्तम संस्कार देकर समाज को आगे बढ़ाती है। भामाशाह रामस्वरूप लामरोड़ ने सघन पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का आह्वान किया। इस अवसर पर दिलीप ऐचरा, मांगीलाल अग्रवाल ने जन्मदिन पर गौसेवा व पौधरोपण करने का आह्वान किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
