>>: जिला प्रशासन ने 6 लापरवाह अफसरों को जारी किया नोटिस

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर. पानी, सड़क तथा सरकारी रास्तों व भूमि पर अतिक्रमण के मामले में आमजनता की सुनवाई नही कर रहे तथा राजस्थान सम्पर्क पार्टल पर दर्ज परिवादों को हल्के में ले रहे विभिन्न विभागों के अफसरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने गंभीर रूख् अपनाया है। प्रशासन ने राजस्थान सम्पर्क पार्टल के मामलों के निस्तारण नहीं करने को राजकाज में लापरवाही तथा उदासीनता माना है। राजस्थान सम्पर्क के मामलोां की समीक्षा के बाद 6 अफसरों को नोटिस जारी किए गए है। समीक्षा के दौरान सामने आया कि शिकायत निवारण के बजाय अधिकारी एक दूसरे को जिम्मेदार बताते हुए लौटाफेरी में लगे हुए हैं। सम्पर्क पोर्टल के मामलों में लापरवाही बरतने वाले 19 अफसरों को अब तक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

केस-1

जलदाय विभाग के उपखंड अराइ के सहायक अभियंता कैलाश को नोटिस जारी किया गया है। सहायक अभियंता ने परिवाद संख्या 072106510396888 तथा 072106510371751 के निस्तारण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। यह राजकार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता का द्योतक है। सहायक अभियंता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

केस-2

जलदाय विभाग के उपखंड बिजयनगर के सहायक अभिंयता अक्षय गुप्ता ने परिवाद संख्या 072106510466162 तथा 072106510435627 में कोई कार्रवाई नहीं कर परिवाद का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने सहायक अभियंता को विभागीय कार्रवाई की चेवावनी के साथ ही तीन दिन में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। गुप्ता को पूर्व में सम्पर्क पोर्टल के मामलों मे नोटिस जारी हो चुका है।

केस-3

सम्पर्क पोर्टल पर 28 अपे्रल 2021 से दर्ज परिवाद संख्या 0421369919425 के निस्तारण में विकास अधिकारी पंचायत समिति मसूदा तथा तहसीलदार बिजय नगर एक दूसरे को जिम्मेदार बताते हुए लौटाफेरी कर रहे हैं। शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने दोनो ही अधिकारियों के नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।

केस-4

सम्पर्क पोर्टल पर 1 अपे्रल 2021 से दर्ज परिवाद संख्या 04213639739324 के निस्तारण में सार्वजनिक निर्माण विभाग केकड़ी खंड के अधिशाी अभियंता केदार शर्मा तथा पंचायत समिति केकड़ी के विकास अधिकारी रूचि नहीं ले रहे हैं। एक दूसरे को प्रकरण हस्तांतरित कर विलम्ब किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने दोनो ही अधिकारियों के नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। प्रशासन ने के अनुसार यह राजकाज के प्रति लापरवाही तथा उदासीनता का द्योतक है।

ताकी सुधरे रैंकिंग

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में अजमेर 21 स्थान पर चल रहा है। जिला स्तर पर इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। विभागों के अधिकारी भी शिकायतों के निपटारे में जुटे हुए हैं। परिवादियों से फोन के जरिए सम्पर्क साधा जा रहा है। जिससे राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण कर आमजन को राहत देने के साथ ही रैंकिग में भी सुधार किया जा सके।

read more: संयुक्त सर्वे के बाद भी नहीं सुलझा टोंक-अजमेर सीमा विवाद अब ईटीएस मशीन से फिर होगा सर्वे

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.