>>: 'महंगाई राहत कैम्प जनता को परेशान करने का माध्यम'

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

हनुमानगढ़. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की कांगे्रस सरकार की जनविरोधी नीतियों और वादाखिलाफी के विरुद्ध 27 अपे्रल को जिला कलक्टे्रट का घेराव करेगी और जन आक्रोश रैली निकालेगी। जन आक्रोश रैली 27 अपे्रल को सुबह ग्यारह बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने होगी। इसमें केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई, पूर्व मंत्री डॉ.रामप्रताप, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया और जन आक्रोश रैली के लिए जिला प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में यह जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई ने कहा कि साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, युवा वर्ग सहित सभी वर्गों के हितों पर कुठाराघात किया है। सुशासन देने के नाम पर कुशासन किया। हर वर्ग कांगे्रस सरकार से त्रस्त है। किसानों को झूठ बोल कर कांग्रेस ने सत्ता हासिल की। कर्ज माफी के नाम पर धोखा किया जिलाध्यक्ष ने आंकड़े रखते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने दस दिनों में कर्जा माफी की बात कही थी। किसानों का कर्जा तो माफ नहीं हुआ बल्कि 20 हजार किसानों की राज्य में जमीन नीलाम हो गई। 1870 किसानों ने कर्ज के बोझ तले दब कर राज्य में कांग्रेस शासन में आत्महत्या कर ली।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद में नई नई बाधाएं राज्य सरकार लगा रही है। पंजाब और हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद लगभग हो चुकी है और यहां किसान भटक रहे हैं। जन आधार कार्ड की अनिवार्यता पर उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि यह कैसा नियम है कि जन आधार कार्ड के बिना खरीद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह अपनी राजनीति चमकाने का कांग्रेस सरकार का प्रयास है। ऑन लाइन गिरदावरी की प्रति अनिवार्य की गई है और पोर्टल चल नहीं रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने राज्यसरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि सरकार ध्यान हटाने के लिए महंगाई राहत कैम्प लगा रही है लेकिन यह जनता को परेशान करने का माध्यम है। सूचना तकनीक के जमाने में हर वर्ग को शिविरों तक ला कर परेशान किया जा रहा है। यह शिविर नहीं चुनावी स्टंट ओर बाड़ाबंदी है। इससे जनता का भला नहीं होगा बल्कि कांग्रेस को नुकसान होगा। पे्रसवार्ता में पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण सरकार की विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परेशान और हताश युवा आत्महत्या कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी मुरलीधर सोनी, जिला महामंत्री लेखराम जोशी, जुगलकिशोर गौड़, श्रीकृष्ण तायल आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने नगर परिषद पर जमीनें बेचने का लगाया आरोप
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई ने नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की बेशकीमती भूमि को आनन-फानन में बेचा जा रहा है। भविष्य की योजनाओं को दरकिनार करके स्थानीय नगर परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधि जमीनें बेच रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने स्थानीय विधायक पर भी इस महत्वपूर्ण मुद्दे की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जन आक्रोश रैली के लिए जनसम्पर्क
२७ अपे्रल को प्रस्तावित जन आक्रोश रैली व घेराव के लिए भाजपा के नेता व कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रहे हैं। गांव मुंडा में नौरंगदेसर मंडल के अध्यक्ष भरत गोदारा, जिला अध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह आदि ने गांव में आयोजित सभा को सम्बोधित किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.