>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गेदिया में खाट पर सो रही मासूम की तूफान ले ली जान, दबने से आधा दर्जन भी हुए घायल Saturday 27 May 2023 08:55 AM UTC+00 टोडारायसिंह. उपखण्ड के लाम्बाकलां पंचायत के गेदिया में तूफान के बीच भांड बस्ती स्थित एक मकान की छत पर लगे टीनशेड व दीवार ढहने से मलबे में दबी तीन वर्षिया एक बालिका की मौत हो गई। वही आधा दर्जन अन्य घायल हो गए। थाना प्रभारी दातार सिंह ने बताया कि गेदिया गांव में गिर्राज पुत्र लछू जाति भांड का मकान ढहने से अंदर खाट पर सो रही नरेश पुत्र गिर्राज भांड की बालिका अनुष्का भांड ;4द्ध की मौत हो हुई। हादसे में बबली पत्नी नरेशए शांति पत्नी गिर्राजए शायरी पत्नी सीतारामए जीतराम पुत्र गिर्राजए रति पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे टोंक सआदत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इन सभी पर पत्थर की पट्टी आकर गिर गई थी। तूफान में सैकड़ों मकानों के टीन छप्पर उड़े टीनशेड उडकऱ पहुंचे गए तीसरे मालेए बाल.बाल बचे वही पेड़ गिरने से करीबन आधा दर्जन मवेशी प्राकृतिक आपदा में काल का ग्रास बन गए। वही इधर जूनिया सरपंच संतरा मीणा ने बताया कि जलसीना में पेड़ गिरने से धर्मराज वर्मा की भैंस व चारनेट के लादू लाल की गाय की मौत हो गई। टोड़ा का गोठड़ा सरपंच चौथमल मीणा ने बताया कि आंधी में राजनगर निवासी श्योजीलाल मीणा मकान ढह गया। साथ ही हजारों का सामान दबकर नष्ट हो गया। देवड़ावास उपसरपंच ज्ञानचंद गुर्जर ने बताया कि सरकावास गांव में पेड़ टूटकर गिरने व कच्चे मकान ढहने से लोगों को नुकसान हुआ है। दूनी कस्बा स्थित पंचायत परिसर में लगे स्थाई महंगाई राहत कैंप का टेंट आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। शुक्रवार सुबह कैंप पंचायत के सभागार में संचालित करना पड़ा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
