>>: अलवर नगर परिषद को निगम बनाने के लिए जल्द रखी जाएगी नींव

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर. नगर परिषद अलवर को नगर निगम बनाने के लिए नींव जल्द रखने की तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन इसका पूरा खाका तैयार करके शासन को भेजेगा। वहां से मंजूरी के बाद परिषद की निगम लिखा जाएगा। बताते हैं कि जून माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। पदों की सृजन से लेकर संसाधनों पर यह प्लान बनेगा।

वार्डों की संख्या 80 तक पहुंचने के आसार: प्रदेश सरकार ने बजट घोषणा में नगर परिषद को नगर निगम बनाने की हामी भरी थी। अब उसी दिशा में जिला प्रशासन काम करेगा। परिषद के पास अब तक संसाधन कम हैं। साथ ही मानव संसाधन भी गिनती के ही हैं, लेकिन जैसे ही निगम बनेगा तो इसका विस्तार होगा। बताते हैं कि यहां सभापति की जगह अगला चुनाव मेयर के पद के लिए होगा। वार्डों की संख्या 65 से बढकऱ 80 तक पहुंच सकती है। पार्षद भी अधिक चुनकर बोर्ड में पहुंचेंगे।

बजट 300 करोड़ तक पहुंचने के आसार: बताते हैं कि नगर निगम बनने से आसपास के 50 से ज्यादा गांव शहर की सीमा में आ जाएंगे। हालांकि इसकी मंजूरी नगर परिषद बोर्ड की बैठक में होगी। गांवों के विकास का अलग खाका बनेगा। नगर निगम के पास अधिकार अधिक आएंगे। सबसे महत्वपूर्ण है कि बजट वर्तमान में 194 करोड़ रुपए का है जो निगम बनने के बाद 300 करोड़ रुपए तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि इसके लिए आय के साधन जुटाने होंगे। निगम को सरकार की ओर से अलग अनुदान राशि मिलती है, वह यहां के हिस्से में आएगी। सूत्रों का कहना है कि नगर परिषद जहां संचालित है वह जगह नगर निगम के हिसाब से छोटी पड़ेगी।

इसी तरह नगर आयुक्त आईएएस या सीनियर आरएएस लगाया जाएगा। दो उप नगर आयुक्त होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता के हाथ में आएगी। इनके नीचे दो अधिशासी अभियंता होंगे। पर्यावरण अभियंता की अलग से पोस्ट होगी। मुख्य कर निरीक्षक के अलावा करीब दस कर निरीक्षकों के पद सृजित होंगे। इसके अलावा अतिक्रमण प्रभारी आरटीएस सेवा से आ सकते हैं। निगम के पास अपना तहसीलदार होगा। लिपिकों की संख्या बढक़र 200 से ज्यादा हो जाएगी। तमाम एईएन और जेईएन भी तैनात होंगे।

नगर परिषद को नगर निगम बनाने के लिए प्लान तैयार होगा, इस पर मंथन चल रहा है। जल्द ही इसकी रूपरेखा सामने होगी।

- उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम प्रथम

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.