>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
धोबी की पत्नी को हो गया सफाई वाले से प्यार... उसके बाद लव स्टोरी में आया शॉकिंग ट्विस्ट.. वो कर डाला जो सपने में भी कोई नहीं सोच सकता... Tuesday 30 May 2023 03:40 AM UTC+00 जयपुर छबड़ा पुलिस ने बताया कि 25 मई को रामदयाल धोबी ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि उनका बेटा लड्डू लाल धोबी कृष्ण विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी मनभर के साथ रहता था। गत 24 मई की देर रात को वो अपने मामा के घर के कार्यक्रम से वापस लौटा था। उसकी पत्नी मनभर ने 25 मई को उन्हें कहा कि लड्डू उठ नहीं रहा हैत्र। इसके बाद जब वो उसके घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में पड़ा हुआ था और सिर से खून निकल रहा था। पुलिस ने कहा कि यह पूरा मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने शक के बिनाह पर उसकी पत्नी से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर मनभर ने अपने प्रेमी ओमप्रकाश गाडरी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल ली। पुलिस ने बताया कि पति लड्डू के सोने के बाद ओमप्रकाश और मनभर ने मिलकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद साड़ी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए दोनों ने लड्डू को फंदे से लटकाने का भी प्रयास किया, लेकिन वजन ज्यादा होने के चलते शव नीचे गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। दोनों ने शव को नीचे ही छोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर ओमप्रकाश अपने गांव बिंदाराडी चला गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
