>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
Rajasthan New District: विशेषाधिकारियों को नहीं मिल रही बैठने की जगह, 15 जिलों में शुरू हुई कार्यालय की तलाश Sunday 21 May 2023 02:31 AM UTC+00 Rajasthan New District : प्रदेश में नए जिलों की घोषणा के दो महीने बाद अशोक गहलोत सरकार ने जिलों के निर्माण के लिए यहां विशेषाधिकारी तो लगा दिए लेकिन अब इन्हें काम करने के लिए कार्यालय ही नहीं मिल पा रहे हैं। 15 जिलों में लगाए गए विशेषाधिकारी के लिए कार्यालय की जगह तलाश रहे हैं। नागौर से हटकर बनने वाले डीडवाना-कुचामन में अभी कार्यालय चिन्हित नहीं किया गया है। विशेषाधिकारी सीताराम जाट ने दोनों शहरों में तीन-तीन दिन ठहरने का निर्णय किया है। वहीं खैरथल के विशेषाधिकारी डॉ.ओमप्रकाश बैरवा को कार्यालय के लिए जगह कृषि उपज मंडी के एग्रो टावर में मिली है। यह भी पढ़ें : सीएम अशोक गहलोत ने इन 15 अधिकारियों को बनाया नए जिलों का विशेषाधिकारी
|
कच्चे तेल में उतार—चढ़ाव, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम Sunday 21 May 2023 03:11 AM UTC+00 Petrol Diesel Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई खास उतार—चढ़ाव नहीं दिख रहा है। कच्चे तेल की कीमत 75.58 डॉलर के आसपास ही चल रही है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में उतार—चढ़ाव के बीच रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। |
Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा का लक्ष्य हुआ तैयार, अबकी बार 180 पार Sunday 21 May 2023 03:39 AM UTC+00 Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए न सिर्फ रणनीति बनाई, बल्कि टारगेट 180 लिया है। आगामी दिनों में पार्टी इसी टारगेट को लेकर चुनावी रणनीति पर काम करेगी। नागौर जिले के लाडनू स्थित जैन विश्व भारती के आचार्य महाश्रमण सभागार में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई।
|
'हुंकार' भरेगा कुमावत समाज, आज महापंचायत...आरक्षण 27 प्रतिशत करने की मांग Sunday 21 May 2023 03:46 AM UTC+00 ओबीसी आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने समेत कई मांगों को लेकर आज विद्याधर नगर स्टेडियम में कुमावत महापंचायत होगी। महापंचायत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेता इस महापंचायत में शिरकत करेंगे। कुमावत समाज के नेता ताराचंद सिरोहिया, छोटूराम बड़ीवाल एवं युवा नेता दीनदयाल कुमावत ने बताया कि प्रदेश में करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुमावत समाज का 25 से 70 हजार मतदाता है। वहीं, करीब 65 विधानसभा क्षेत्रों में 10 से 25 की संख्या में मतदाता है, जो किसी की भी राजनीतिक गणित गलत और सही करने का योगदान रखते हैं। इसलिए उसी मुताबिक उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें : कच्चे तेल में उतार—चढ़ाव, नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम विधानसभा चुनाव में दस-दस टिकट दीनदयाल कुमावत ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में दस-दस टिकट और लोकसभा चुनाव में दो—दो टिकट की हम मांग कर रहे है। साथ ही, ओबीसी आरक्षण को 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने, समाज के छात्रावासों के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने, कुमावत समाज के भवन निर्माण एवं वास्तु के कार्य से जुड़े कारीगरों के लिए शिल्पकार उत्थान के लिए स्थापत्य कला बोर्ड बनाने व उसके अधीन स्थापत्य कला यूनिवर्सिटी का गठन करने जैसी मांगे सरकार के सामने रखी गई है। |
ATS अलर्ट मोड पर, गैंगस्टर के टेरर लिंक को लेकर सात जिलों पर आई आफत Sunday 21 May 2023 04:29 AM UTC+00 जयपुर. ATS Alert Mode: गैंगस्टर व उनके गुर्गों के टेरर लिंक को लेकर एनआईए के बाद प्रदेश की एटीएस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। जयपुर शहर सहित प्रदेश के सात जिलों में एनआईए की ओर से की गई कार्रवाई का एटीएस ने लेखा-जोखा मांगा है। एटीएस जयपुर के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह की ओर से जयपुर और जोधपुर पुलिस आयुक्त के साथ अलवर, चूरू, धोलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। पत्र में एनआईए की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है। यह भी पढ़ें : कॉलेज का कहकर निकला आईटीआई का छात्र...फिर हुआ कांड और हाईवे पर लग गया जाम इनका कहना है.... |
भाजपा के नेताओं ने योजना भवन में मिले करोड़ों रुपयों पर गहलोत को घेरा, उठाया बड़ा सवाल Sunday 21 May 2023 04:56 AM UTC+00 rajasthan politics भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देवनानी ने कहा कि जहां से मुख्यमंत्री प्रदेश का शासन चलाते हो, वहां उनकी नाक के नीचे करोडों नगद और सोना बरामद हो जाए तो यह प्रदेश में भ्रष्टाचार का चरम सीमा का ही प्रमाण है। अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि भ्रष्टाचार को कहीं न कहीं गहलोत सरकार का संरक्षण प्राप्त है। भ्रष्टाचार के तार निश्चित ही ऊपर तक जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़, फार्मासिस्ट की डिग्री के बिना ही बेच रहे दवाइयां राजस्थान में कांग्रेस सरकार की चाल बिगड़ी है, लेकिन चेहरा राजस्थान का बिगड़ गया है। योजना भवन में भ्रष्टाचार के करोड़ों रुपए और सोना मिल रहा है। मुख्यमंत्री आईटी मंत्री है और गृह विभाग का जिम्मा भी उनके पास है। वे बताएं कि यह पैसा किसका है? क्या यह पैसा विधायकों को देने के लिए रखा था जैसा कि मुख्यमंत्री कह रहे थे। यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में आया नया मोड़, हाईकोर्ट ने सुना डाला ये आदेश |
Vande Bharat :वंदे भारत ट्रेन में पत्थरबाजी करने का वाला बाल अपचारी निरूद्ध Sunday 21 May 2023 05:14 AM UTC+00 Stone Pelting On Vande Bharat In Rajasthan : वंदेभारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उस पर पत्थरबाजी करने वाले एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड ने बाल सुधार गृह में भेज दिया है। रेलवे सुरक्षा बल ने अलवर जिले के मालाखेड़ा-महुआ स्टेशन के बीच 15 मई को वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव में एक बाल अपचारी को अनिरुद्ध किया है। इस पथराव में एक कोच का शीशा टूट गया था। जांच के दौरान ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में ट्रेन पर एक लड़का पत्थर मारता दिखाई दिया। |
देर रात दो ट्रेक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार, चार लोगों की मौत Sunday 21 May 2023 05:31 AM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में शनिवार देर रात दो दर्दनाक हादसे हुए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। श्रीगंगानगर व चित्तौड़गढ़ इलाके में यह हादसे हुए। श्रीगंगानगर जिले में हुए हादसे में एक व्यक्ति और चित्तौड़गढ़ इलाके में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को सरकारी अस्पतालों की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जिनका आज पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रहीं है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके में शनिवार देर रात एक ट्रक ने पीछे से ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा बीरधवाल पुलिस चौकी के पास हुआ। जहां से एक ट्रक शनिवार देर रात श्रीगंगानगर से बीकानेर की ओर जा रहा था। इस दौरान आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी। मौके पर ट्रेक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। ट्रेक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल गोविंद निवासी रायावाली, देवीलाल निवासी सीरासर व अशोक कुमार निवासी सीरासर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। दूसरे मामले में चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी में ट्रेक्टर ट्रॉली का हादसा हुआ। भादसोड़ा थाना इलाके के रातीमंगरी घोड़ा खेड़ा सड़क मार्ग पर हादसा हुआ। शनिवार रात लोग बांसीसी के भीयाणा गांव से घोड़ा खेड़ा देवरे में प्रसादी लेकर जा रहे थे। तभी रकम पुरा गांव के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें दो महिला सहित तीन जनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। अन्य घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीक अस्पताल में ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी है। |
जयपुर में ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप Sunday 21 May 2023 05:44 AM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह एक ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है। मामला सोडाला इलाके का है। जहां सोडाला सर्किल पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक में से एक गोदाम में अनाज खाली किया जा रहा था। तभी अचानक ट्रक में आग की लपटे उठने लगी। जिसे देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत यह रही कि ट्रक में एक सिलेंडर रखा था। जो फटने से बच गया। वही अनाज की करीब तीन सौ बोरी जल गई। जिसकी वजह से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर सोडाला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की सहायता से करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। वही अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। आग के कारण यातायात को किया डायवर्ट... सोडाला सर्किल पर ट्रक में आग लगने के बाद एक तरफा यातायात बंद कर दिया गया। इस दौरान दूसरी तरफ से यातायात को डायवर्ट किया गया। करीब आधा घंटे में आग बुझाई गई। जिसके बाद यातायात वापस सुचारू किया गया। |
Rajasthan Big news: 7 घंटे जिंदगी और मौत के बीच बोरवेल में झूलता रहा मासूम और आखिर में मिली ये खबर... Sunday 21 May 2023 05:49 AM UTC+00 Rajasthan Big news: ग्राम पंचायत भोजपुरा कलां स्थित पलसानियों की ढाणी में शनिवार सुबह सात बजे 9 वर्षीय बालक अक्षित चौधरी खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना पर पुलिस के साथ सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें पहुंची और 7 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोपहर 2:20 बजे बालक को सकुशल निकाल लिया। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित करीब 3 घंटे तक मौके पर मॉनिटरिंग करते रहे। बच्चे को कस्बे के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार कुड़ियों का बास निवासी अक्षित अपने मामा के यहां पलसानियों की ढाणी आया हुआ था। सुबह 7 बजे वह घर के पीछे खेल रहा था। वहां उसकी मां काम कर रही थी। पास में करीब दस इंच का बोरवेल लकड़ी के फंटे से ढका हुआ था और ऊपर पत्थर रखा था। बच्चे ने खेलते—खेलते उसे हटा दिया और नीचे देखने के चक्कर में पैर फिसलने से बोरवेल में गिर गया। कुछ देर बाद मां ने आवाज लगाई तो समीप ही खुले बोरवेल से बच्चे की आवाज आई। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पहले परिजन ने रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। 1 एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने सीसीटीवी कैमरे और एलईडी लगाकर नीचे कैमरा भेज कर बच्चे की स्थिति को देखा और बच्चे से बात की। 2टीम ने अंग्रेजी के एम के आकार की पत्ती नीचे पहुंचाई, जिससे बच्चा उस पर खड़ा हो सके। लेकिन यह तकनीक 5 से 6 साल के बच्चे तक के लिए थी। बच्चे का वजन अधिक था, अत: वह पत्ती पर बैठा तो गया लेकिन जैसे ही उसे ऊपर खींचा तो पत्ती मुड़ गई। ऐसे में बच्चा ऊपर नहीं आ पा रहा था। यह भी पढ़ें: टोंक में दरक रहा है कांग्रेस का किला, सचिन पायलट का गढ़ बचाने पहुंची अमृता धवन 3इस दौरान देखा कि पहले से ही एक रस्सा नीचे पड़ा हुआ था और जगह कम थी ऐसे में रस्सा बच्चे के गले में फंस सकता था अत: रस्से को निकालने का प्रयास किया गया। पहले प्रयास में रस्सा बाहर नहीं निकल सका, लेकिन दोबारा प्रयास किया गया और रस्सा बाहर आया। ऐसे में बच्चे के लिए जगह बन गई। 4एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे से बात की और एल शेप में डिवाइस डाला फिर छोटी रिंग डाली और उस रिंग से बच्चे के एक हाथ को हैंग कर लिया और उसे मोड़ दिया। फिर इसी तरह से दूसरे हाथ को रिंग डालकर मोड़ दिया क्योंकि बच्चा दोनों हाथ ऊपर नहीं कर पा रहा था। ऐसे में बच्चे को नीचे सपोर्ट देकर उसे पत्ती पर बैठाया गया और 3 लेयर में सपोर्ट देकर बच्चे को 3 घंटे बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। यह भी पढ़ें: राजस्थान में 'बारिश' का क्या है 'संडे कनेक्शन'...? IMD Report कर देगी हैरान |
जयपुर में 2.31 करोड़ नकदी व सोना मिलने का मामला, आरोपी को एसीबी आज करेगी कोर्ट में पेश Sunday 21 May 2023 05:52 AM UTC+00 जयपुर। योजना भवन में 2.31 करोड़ नकदी व सोना मिलने के मामले में एसीबी अब जांच करेगी। एसीबी की ओर से आरोपी डीओआईटी का जाइंट डायरेक्टर वेदप्रकाश यादव को आज रविवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी वेदप्रकाश को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर एसीबी को सौंप दिया था। एसीबी की ओर से एसीबी कोर्ट में आरोपी वेदप्रकाश को रिमांड पर मांगा जाएगा। जिसके बाद एसीबी आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी के पास करोड़ों की नकदी और सोना कैसे आया। विभाग में और कौन— कौन भ्रष्टाचार में शामिल है। इन सभी सवालों को लेकर आरोपी वेदप्रकाश से पूछताछ करेगी। इस जब्ती के पीछे योजना भवन के विभागों के कई अफसर-कर्मचारी शक के दायरे में हैं। सात कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बेसमेंट में जाने-आने वालों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। जिसके आधार पर आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वेदप्रकाश अलमारी में पैसे रखते हुए और अलमारी बंद करते हुए दिखाई दे रहा है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी विभागों का पैसा ट्रैजरी और बैंकों में जमा होता है, इस तरह लंबे समय तक बिना ब्योरे के फाइलों के साथ नहीं रखा जाता। ऐसे में यह विभाग का पैसा तो नहीं है। जिस अलमारी से नकदी और सोना बरामद हुआ, वह कई महीनों से बंद पड़ी थी। एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी मामले की जांच कर रही है। अभी अनुसंधान कार्रवाई चल रही है। अनुसंधान के बाद कोर्ट में कार्रवाई को लेकर बताया जाएगा। |
Good News : राजस्थान में बनेगी लवकुश वाटिका,सीएम गहलोत ने मंजूर किए 66 करोड़ Sunday 21 May 2023 05:55 AM UTC+00 राजस्थान के कई जिलों में गहलोत सरकार लवकुश वाटिका बनाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में इस तरह की वाटिका बनने से पर्यावरण जनित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इन वाटिकाओं में सबसे खास बात यह है कि इसमें वन और वन्य जीवों से संबंधित तमाम मॉडल रखे जाएंगे। जिससे की बच्चें को वन और वन्य जीव सरंक्षण की जानकारी दी जा सकते और उन्हें इन जीवों के सरंक्षण की शिक्षा भी मिले। हर जिले में बनेगी एक वाटिका |
राजस्थान में 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे आज पीटीईटी परीक्षा Sunday 21 May 2023 05:57 AM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में आज पीटीईटी परीक्षा का आयोजन हो रहा है। प्रदेश में 1494 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। परीक्षा में 5 लाख 21 हजार 576 अभ्यर्थी आज अपना भाग्य आजमाएंगे। बांसवाड़ा स्थित गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से पीटीईटी की ओर से आयोजन कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर अलसुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई। सुबह 9 बजे सेंटर पर पहुंचने का समय था। जिसकी वजह से अभ्यर्थी जल्द ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। 10 बजे सेंटरों के गेट बंद हो गए। कई परीक्षार्थी देरी से पहुंचे। जिन्हें प्रवेश देने से रोक दिया गया। पीटीईटी जयपुर जिला संयोजक एवं प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जयपुर डॉ अल्पना व्यास ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 9 बजे पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था। पहले बता दिया गया था कि सुबह 10 बजे परीक्षा केन्द्रों के गेट बंद हो जाएंगे। जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जयपुर में सर्वाधिक एवं जैसलमेर में सबसे कम अभ्यर्थी प्रदेश में 1494 केन्द्रों पर दो वर्षीय बीएड के लिए 3 लाख 42 हजार 873 व चार वर्षीय बीएड के लिए 1 लाख 78 हजार 703 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। जयपुर जिले में सर्वाधिक 67 हजार 931 व जैसलमेर जिले में सबसे कम 4 हजार 540 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहें है। जयपुर में 146 केन्द्रों पर परीक्षा जयपुर जिले में 146 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। जयपुर जिले में 67 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। दो वर्षीय बीएड के लिए 51 हजार 986 व चार वर्षीय बीएड के लिए 15 हजार 945 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे है। बाड़मेर जिले के अलावा सभी अभ्यर्थी अपने गृह जिले में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच.. पीटीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अंदर केवल प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, नीले या काले रंग का बॉलपेन लेकर गए। पुरुष अभ्यर्थी आधी बांह की शर्ट, कुर्ता, पेंट या स्लीपर पहनकर आए। वहीं महिला अभ्यर्थी आधी बांह का कुरता, टीशर्ट, ब्लाउज, पेंट, सलवार सूट, साड़ी, स्लीपर एवं बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर पहुंची। इसके अलावा ज्वैलरी आदि को सेंटर के बाहर उतरवा दिया गया। |
राजस्थान पुलिस का नया फरमान, सोशल मीडिया यूज करने के लिए जारी की नई पॉलिसी, जानिए क्या है नए नियम Sunday 21 May 2023 06:34 AM UTC+00 पत्रिका न्यूज नेटवर्क/उदयपुर. जयपुर. सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो बनाकर डालना पुलिसकर्मियों के लिए महंगा पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर उपयोग को लेकर प्रदेश में पुलिस के लिए नई पॉलिसी जारी की गई है। डीजीपी उमेश मिश्रा की ओर से जारी पॉलिसी में पुलिसकर्मियों पर वर्दी में वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को विवादित ग्रुप में जुड़नेे, अपराधियों को फॉलो करने तथा भड़काऊ और भ्रामक सामग्री के उपयोग से भी बचना होगा। ऐसा नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई होगी।
केन्द्र सरकार ने तैयार की थी पॉलिसी : देशभर की पुलिस फोर्स के लिए केन्द्र सरकार की ओर से पिछले माह सोशल मीडिया पॉलिसी तैयार की गई थी। गृह मंत्रालय की ओर से तैयार इस पॉलिसी को सभी राज्यों से शेयर किया गया था। गत सप्ताह उत्तरप्रदेश पुलिस में यह पॉलिसी लागू की गई थी। यह भी पढ़ें : ATS अलर्ट मोड पर, गैंगस्टर के टेरर लिंक को लेकर सात जिलों पर आई आफत
यह भी पढ़ें : सगाई की रस्म करने जाते वक्त खराब हुई कार, फिर गधे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोरूम पहुंचा मालिक, Video Viral |
अब वर्दी में पुलिस नहीं होगी वायरल...डीजीपी का रील पर कट Sunday 21 May 2023 06:42 AM UTC+00 जयपुर। सोशल मीडिया पर वर्दी में वीडियो बनाकर डालना पुलिस कर्मियों के लिए महंगा साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर उपयोग को लेकर प्रदेश में पुलिस के लिए नई पॉलिसी जारी कर दी गई है। डीजीपी उमेश मिश्रा की ओर से जारी पॉलिसी में पुलिसकर्मियों पर वर्दी में वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही विवादित ग्रुप जोइन करने, अपराधियों को फोलो करने तथा भड़काऊ भ्रामक सामग्री के उपयोग से से भी बचना होगा। ऐसा करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई होगी। |
भाजपा में फिर से खींचतान शुरू! Sunday 21 May 2023 06:54 AM UTC+00 जयपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव में छह माह बचे हैं। भाजपा में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष तक बदल डाला। एक बार यह लगा भी कि अब सब ठीक है, लेकिन सब कुछ ठीक वाली स्थिति ज्यादा दिन नहीं चल सकी है। यह सब हुआ मात्र एक छोटी सी चूक से। भाजपा ने सुभाष महरिया सहित कई अन्य लोगों का भाजपा में शामिल करने के लिए प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में कई नेता मौजूद थे, लेकिन जयपुर में मौजूद वसुंधरा राजे कार्यक्रम में नहीं दिखी। पूछताछ हुई तो प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया से कहा कि जरूरी नहीं कि कोर कमेटी के सभी सदस्यों कोे बुलाया जाए। संभवत: यह बात राजे गुट को चुभ गई। महरिया वाले कार्यक्रम में तो राजे को नहीं बुलाया गया, लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की लाडनू में हुई बैठक में उन्हें वहां रहना था। रूट चार्ट तक बन चुका, लेकिन शनिवार सुबह लाडनू जाना रद्द कर दिया गया। राजे गुट के नेता इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि निजी कारणों से राजे लाडनू नहीं जा सकी। लम्बे समय से पार्टी में चल रही खींचतान को खत्म करने के प्रयास पार्टी के अंदर चल रहे हैं, लेकिन इसमें अभी नेताओं को पूरी सफलता नहीं मिल पाई है निजी काम था, इसलिए नहीं आ सकी वसुंधरा राजे निजी काम होने से बैठक में नहीं आई। बैठक में नहीं आने की उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से स्वीकृति ले ली थी। उनके बेटे दुष्यंत सिंह शामिल हुए हैं। कांग्रेस की तरह भाजपा में कोई अंतर कलह नहीं है। - कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री |
गैंगस्टर के टेरर लिंक को लेकर एटीएस अलर्ट...एनआईए के छापे बने आधार Sunday 21 May 2023 06:59 AM UTC+00 जयपुर। गैंगस्टर व उनके गुर्गों के टेरर लिंक को लेकर एनआईए के बाद प्रदेश की एटीएस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। जयपुर शहर सहित प्रदेश के सात जिलों में एनआईए की ओर से की गई कार्रवाई का एटीएस ने लेखा-जोखा मांगा है। इसके लिए एटीएस जयपुर के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह की ओर से जयपुर और जोधपुर पुलिस आयुक्त के साथ अलवर, चूरू, धोलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले के पुलिस अधीक्ष को पत्र भेजा गया है। पत्र में एनआईए की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है। इनका कहना है.... |
Jaipur Accident News: काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत परिवार के 3 लोगों को कुचला, मच गया कोहराम Sunday 21 May 2023 07:09 AM UTC+00 Jaipur Accident News: चाकसू इलाके में पेेड़ के नीचे अपने घर जाने के लिए बैठे एक ही परिवार के तीन लोगों को गाड़ी ने कुचल दिया। अचानक हुई दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया तथा लोग इधर उधर भागने लगे। गाड़ी के चालक इनको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए। कार के जाने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के सभी लोग हरिद्वार जाकर आए थे और यहां रामनगर रोड़ पर अर्निया वाली ढाणी के पास अपने घर जाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे थे। यह सभी एक ही परिवार के लोग थे, दुर्घटना का शिकार होने वालों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए जिनको हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
|
Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रभारी 'Randhawa' का पायलट पर तंज, यदि भ्रष्टाचार के सबूत रखें तो 'fast-track' में कराएंगे जांच Sunday 21 May 2023 07:55 AM UTC+00 rajasthan politics राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने टोंक विधायक सचिन पायलट की वसुंधरा सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कहा है कि यदि पायलट के पास फैक्ट है तो उसे जनता के सामने रखें। मैं पहला आदमी रहूंगा जो मुख्यमंत्री से कहूंगा कि इस मामले की टाइम बाउंड जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाया जाए। रंधावा शनिवार को जयपुर पहुंचे। यह भी पढ़ें: काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत परिवार के 3 लोगों को कुचला, मच गया कोहराम एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर एक्शन की बात करनी चाहिए लेकिन वसुंधरा राजे के साथ-साथ गजेंद्र सिंह शेखावत के संजीवनी घोटाले पर भी पायलट को बोलना चाहिए था। इस मामले पर हाईकमान की नजर है और वे खुद भी इस बारे में डेली रिपोर्ट हाईकमान को भेजते हैं। रंधावा ने पायलट से दूरी के सवाल पर कहा कि राजनीति में कोई न परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। हालांकि रंधावा ने दोहराया कि पायलट की यह निजी यात्रा थी। यह भी पढ़ें: 7 घंटे जिंदगी और मौत के बीच बोरवेल में झूलता रहा मासूम और आखिर में मिली ये खबर... कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। पायलट को अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए थी। और यदि वहां उनकी बात नहीं सुनी जाती तो हम भी कहते उनकी बात नहीं सुनी गई। रंधावा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव की वोटिंग से पहले पायलट ने यात्रा निकालने की घोषणा कर दी जो सही नहीं थी। 15 दिन के अल्टीमेटम के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री ही कुछ बोल सकते है। यह भी पढ़ें: खुशी-खुशी बहन और बहनोई से मिलने गया था, लेकिन वापस आया शव |
मौसम विभाग का नया अपडेट, अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश यहां चलेगी लू Sunday 21 May 2023 08:56 AM UTC+00 Rain In Rajasthan : भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने नया अपडेट जारी किया है। रविवार दोपहर जारी किए गए अपेडट के मुताबिक आज उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने तथा बीकानेर, जोधपुर सम्भाग में हीटवेव चलने की संभावना है। ऐसे सलाह दी जाती है कि दोपहर में अगर जरूरी हो तो घर से न निकलें। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तीव्रर्जन, आंधी तेज हवाएं 40-50 Kmph तथा हल्की बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें : आज से चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, चार डिग्री गिरेगा तापमान |
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत Sunday 21 May 2023 09:01 AM UTC+00 जयपुर. राजस्थान में मौसम का मिजाजा लगातार बदल रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। जल्द ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 8 से 10 दिन तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही आने वाले 2-3 दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के इलाकों में तेज धूलभरी आंधी के साथ तूफान आ सकता है। राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम आंधी- बारिश की गतिविधियां प्रदेश के उत्तरी भागों में आगामी दिनों में जारी रह सकती हैं। इसके अलावा इस महीने के अंतिम हफ्ते में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढऩे लगेंगी और पारा गिरने लगेगा। इन जिलों में ऐसा रहा तापमान |
Rajasthan Politics: 'Pilot' को लेकर Randhawa का बड़ा बयान, 'Congress किसी को नहीं निकालती है' क्या हैं इसके सियासी मायने...? Sunday 21 May 2023 09:08 AM UTC+00 rajasthan politics सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट विवाद के बीच कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर रंधावा के बयान से कांग्रेस सियायत गर्मा गई है। रंधावा के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान को लेकर कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होने पायलट के कांग्रेस में रहने या छोड़ने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस खुद किसी को बाहर नहीं निकालती है, हम तो सभी का सत्कार करते हैं और जो कांग्रेस छोड़कर गया है, उनके हाल क्या हैं, सब जानते है। यह भी पढ़ें: शुरू हुआ 'GST Special Campaign' , इन 10 बड़ी बातों का रखें ख्याल वरना पंजीकरण हो जाएगा रद्द गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा शनिवार को जयपुर पहुंचे हैं, इसी दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कह दिया कि, कांग्रेस कभी किसी को बाहर नहीं निकालती है, जो कांग्रेस छोड़कर गया है उसके हाल सभी जानते हैं। साथ ही उन्होने सचिन पायलट की वसुंधरा सरकार के कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर कहा है कि यदि पायलट के पास फैक्ट है तो उसे जनता के सामने रखें। मैं पहला आदमी रहूंगा जो मुख्यमंत्री से कहूंगा कि इस मामले की टाइम बाउंड जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाया जाए। इस मामले पर हाईकमान की नजर है और वे खुद भी इस बारे में डेली रिपोर्ट हाईकमान को भेजते हैं। यह भी पढ़ें: CM Ashok Gehlot Big Gift: इन 40 गांव-ढाणियों के लोगों को मिलेगा फायदा...! एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार पर एक्शन की बात करनी चाहिए लेकिन वसुंधरा राजे के साथ-साथ गजेंद्र सिंह शेखावत के संजीवनी घोटाले पर भी पायलट को बोलना चाहिए था। रंधावा ने पायलट से दूरी के सवाल पर कहा कि राजनीति में कोई न परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। हालांकि रंधावा ने दोहराया कि पायलट की यह निजी यात्रा थी। यह भी पढ़ें: खुशी-खुशी बहन और बहनोई से मिलने गया था, लेकिन वापस आया शव कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। पायलट को अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखनी चाहिए थी। और यदि वहां उनकी बात नहीं सुनी जाती तो हम भी कहते उनकी बात नहीं सुनी गई। रंधावा ने कहा कि कर्नाटक चुनाव की वोटिंग से पहले पायलट ने यात्रा निकालने की घोषणा कर दी जो सही नहीं थी। |
महाराणा प्रताप के जीवन एवं कृतित्व से प्रेरणा लें : राज्यपाल मिश्र Sunday 21 May 2023 09:31 AM UTC+00
|
Jaipur Kotkhawda Accident : हरिद्वार से अंतिम क्रिया कर लौट रहे परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत Sunday 21 May 2023 10:53 AM UTC+00 Jaipur Kotkhawda Accident News: जयपुर के चाकसू के कोटखावदा इलाके में आज हिट एड रन (Hit And Run) का मामला सामने आया है, जिसमें सडक किनारे छाव में बैठै एक ही परिवार के 5 लोगों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। हादसे मे 1 महिला समेत 3 लोगों की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें: काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत परिवार के 3 लोगों को कुचला हरिद्वार से अपने किसी परिजन के अंतिम क्रिया के बाद अपने घर लौट रहे इन लोगों के लिए काल बनकर आई गाड़ी ने महिला समेत तीन लोगों को कुचल डाला। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन को जयपुर रैफर किया गया है। पेड़ के नीचे बैठे परिवार के लोग गर्मी में कुछ देर आराम कर रहे थे उनको क्या पता था कि इस तरह काल का ग्रास बन जाएंगे। घटना के बाद से परिजनों में गहरा आक्रोश है, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर कोटखावदा तो पहुंच गए लेकिन शवों को एक पिकअप में रखकर बस स्टैंड पर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है अचानक वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया उसको गिरफ्तार करने तथा मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस दुर्घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोटखावदा कस्बे में लोगों ने परिजनों के समर्थन में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। यह भी पढ़ें: 'Pilot' को लेकर Randhawa का बड़ा बयान, 'Congress किसी को नहीं निकालती है' क्या हैं इसके सियासी मायने...? |
राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती : गहलोत Sunday 21 May 2023 11:21 AM UTC+00 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा सके। |
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बड़ा अपडेट, 3 घंटे में होने वाली है इन जिलों में बारिश Sunday 21 May 2023 12:23 PM UTC+00 Rajasthan Weather Update : राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश में कई जगह तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ घंटों में ही फिर से छह जिलों में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के हिसाब से कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, उदयपुर, राजसमंद और झालावाड़ में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हरिद्वार से अंतिम क्रिया कर लौट रहे परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत यह भी पढ़ें: 'Pilot' को लेकर Randhawa का बड़ा बयान, 'Congress किसी को नहीं निकालती है' बारिश का यलो अलर्ट यह भी पढ़ें: CM Ashok Gehlot Big Gift: इन 40 गांव-ढाणियों के लोगों को मिलेगा फायदा...! 23 से 28 मई तक मौसम रहेगा कूल-कूल |
Aaj Ka Rashifal 22 May: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य Sunday 21 May 2023 01:30 PM UTC+00 आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स ![]() अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक चार है जो दो और दो के सहयोग से बना है। आज का भाग्य अंक सात है। इसके मायने यह है कि आज का दिन बहुत अधिक भावनात्मक गतिविधियों पर निर्भर रहने की संभावनाओं से भरा हुआ है। आज व्यवसायिक गतिविधि भी वहीं सफल रहेगी जिसमें इमोशनल इंटेलिजेंस को विशेष रुप से काम में लिया गया हो। साथ में इस बात की भी संभावना रहेगी की चीजों का सही आकलन करने में थोड़ी मुश्किल आए और कल्पना शक्ति के आधार पर लिए गए फैसले यथास्थिति से भिन्न हो। थोड़ी नकारात्मकता थोड़ी फैसलों को लेने में देरी या उदासीनता का प्रभाव आगामी दिनों में दिखाई दे सकता है। 2, 4 और 7 मूलांक वालों को आज के दिन विशेष सावधानी रखनी चाहिए 1 और 9 मूलांक के लोगों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना होगा संगीत, नाट्य, फिल्म, और अभिनय से जुड़े लोगों को आज के दिन लाभान्वित होने की संभावना है। टैरो कार्ड में आज का कार्ड है द स्टार के साथ टू ऑफ कप्स है। इसके मायने हैं आज के दिन में जहां उम्मीदें बहुत सारे विषयों से जुड़कर कल्पना शक्ति को बहुत ज्यादा विस्तार दे सकती हैं। वहीं किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के विषयों पर इंस्पायर कर सकती है और उनकी जेनेरोसिटी के प्रभाव में आपका मन बह निकले उस ओर जो किनारे अभी तक आपने भी ना देखे हो अपने मन के। अगर ऐसी अनुभूति आपको हो रही हो तो आज के दिन का पूरी तरह खुलकर आनंद उठाएं। क्योंकि टैरो कार्ड के अनुसार ऐसे लोग और ऐसा दिन रोज-रोज नहीं आता अगर आप स्वयं ऐसे किसी दौर मैं ना भी हो तो ऐसे लोगों की मदद करें जो इस तरह की मन स्थिति से गुजर रहे हो और उनके प्रेम को देखकर उन्हें अवसर देकर या उनकी सफलता से जुड़कर अपने आप को तृप्त करें। सनसाइन के अनुसार आज के दिन कार्यस्थल पर आपसी संदेह और अविश्वास के चलते एक दूसरे के कार्य में रुकावट डालने के साथ वाद विवाद और संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अपनी सूचनाओं और व्यक्तियों पर आंख मूंद कर भरोसा करने की अपेक्षा दूसरा पक्ष भी निरपेक्ष भाव से सुनें। हो सकता है स्थिति में परिवर्तन आए धन और ख्याति के लिए किए गए पुराने प्रयासों का लाभ मिलने की संभावना है। अपने उच्चाधिकारियों को सलाह देने से बचना होगा। मूनसाइन में आज का दिन भावनात्मक विषयों पर विशेष रुप से केंद्रित रहेगा। चाहे नकारात्मकता के साथ अविश्वास और संदेह से भरा साथी का व्यवहार हो तो भी संबंधों को बचाने के लिए ऐसे विषयों को या वार्तालाप को टाल कर मनोरंजन या छोटी यात्रा के द्वारा विषय परिवर्तन करते हुए आज के दिन को तनाव भरा होने से बचाएं। कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका दाम्पत्य राशिफल? आपका सवाल प्रश्न:पूजा करते समय सर को ढकना जरूरी क्यों है? ![]() आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ मेष:-आज के दिन किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात होगी। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। वृषभ:- सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें। मिथुन:- दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। कर्क:- अपने कपड़े, रहन सहन इन सब के आलावा अपने व्यबहार पर भी ध्यान दे।कई लोग आप से नाराज हे। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।तबादला हो सकता हे जो चिंताजनक रहेगा। सिंह:- परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतीआवश्यक है। कन्या:- अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। तुला:- किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नती होगी। वृश्चिक:- समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। धनु:- परिवार के आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमि के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें। मकर:- कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें।दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। कुम्भ:- दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिवार जनो के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी। मीन:- अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। ![]() ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ शुभ वि. सं: 2080 शुभ मुहूर्त: मृगशिर नक्षत्र में विपणि-व्यापारारम्भ, जलवा, जडू़ला, नामकरण, अन्नप्राशन, पदारूढ़, प्रसूति स्नान, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश, विवाह (लग्ना भाव), कूपारम्भ, जलाशय रामसुर प्रतिष्ठा, सगाई, विद्यारम्भ तथा उपनयन का मृगशिर व आद्र्रा में शुभ मुहूर्त हैं। तृतीया जया संज्ञक तिथि रात्रि 11-20 बजे तक, तदुपरान्त चतुर्थी रिक्ता संज्ञक तिथि है। तृतीया तिथि में अन्न प्राशन, गान विद्या, सीमन्त कर्म, चित्रकारी और द्वितीया में कथित समस्त शुभ कार्य, विवाह, प्रतिष्ठा, उपनयन, गृहारम्भ, प्रवेश, यात्रा करने योग्य है। श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 7-21 बजे तक अमृत, प्रात: 9-02 बजे से प्रात: 10-43 बजे तक शुभ तथा दोपहर 2-04 बजे से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-50 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभपद्र है। राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है। चंद्रमा: चंद्रमा मिथुन राशि में सम्पूर्ण दिवारात्रि है। नक्षत्र: मृगशिर ''मृदु व तिर्ङ्यंमुख'' संज्ञक नक्षत्र पूर्वाह्न 10-37 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा ''तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख'' संज्ञक नक्षत्र है। मृगशिर नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, यात्रा, देव प्रतिष्ठा, वास्तु, कृषि, विपणि-व्यापारारम्भ, तथान्य घरेलू उत्सव व कार्यादि शुभ होते हैं। आद्र्रा नक्षत्र में तीक्ष्ण संज्ञक कार्य करने योग्य है। ![]() योग: धृति नामक नैसर्गिक शुभ योग सायं 4-33 बजे तक, तदुपरान्त शूल नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। शूल नामक योग की प्रथम पांच घटी शुभकार्यों में त्याज्य है। विशिष्ट योग: सर्वार्थसिद्धि व अमृत सिद्धि नामक शुभ योग दिन के 10-37 बजे तक तदन्तर रवियोग नामक शक्तिशाली दोष समूह नाशक शुभ योग है। करण: तैतिल नामकरण पूर्वाह्न 10-45 बजे तक, तदन्तर गर-वणिजादिक करण है। व्रतोत्सव: आज महाराणा प्रताप जयन्ती, मेला हल्दी घाटी (राज.), रंभा तीज व्रत, राजा राममोहन राय जयन्ती, राष्ट्रीय ज्येष्ठ मास प्रारम्भ, जिल्काद मु.मास 11वां प्रारम्भ। आज जन्म लेने वाले बच्चे आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (कि, कू, घ, ङ, छ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मिथुन है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। प्रात: 10-37 तक जन्मे जातकों का जन्म स्वर्णपाद से, तदुपरान्त जन्मे जातकों का जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक नम्र स्वभाव वाले, साहसी, बुद्धिमान, विचलित मन मस्तिष्क वाले, कुछ क्षुद्र विचार युक्त और धार्मिक कार्यों का आडम्बर करने वाले होते हैं। इनका भाग्योदय 25 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। मिथुन राशि वाले जातकों को कार्य-व्यवसाय में अल्प लाभ होगा। आवश्यक कार्यों में बाधा आयेगी। किसी असद् कार्य क्षेत्र में अपव्यय से सावधानीपूर्वक बचें। |
सीएम गहलोत बोले, विकास के लिए शांति और सद्भावना का वातावरण आवश्यक Sunday 21 May 2023 02:12 PM UTC+00 जयपुर। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि शांति और अहिंसा हमारी संस्कृति का आधार हैं। शांति और अहिंसा से ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रह सकता है। उन्होंने कहा कि अशांति, हिंसा और तनाव के वातावरण में विकास संभव नहीं है। दुनिया के अनेक देशों के उदाहरण हैं जहां हिंसा से पूरी मानवता पर खतरा पैदा हुआ है। सीएम रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के सभी जिलों में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के कार्यालयों के उद्घाटन समारोह को वीसी के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। सीएम गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, शांति, अहिंसा और सत्याग्रह के आधार पर देश को आजादी दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया। गहलोत ने भारतीय उपमहाद्वीप में शांति स्थापित करने के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर उन्होंने हिंसा का विरोध करने तथा आपसी सद्भाव कायम रखने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है जहां शांति और अहिंसा विभाग का गठन किया गया है। इसके साथ ही, ब्लॉक स्तर पर इस विभाग के द्वारा लोगों को इस संबंध में प्रशिक्षित भी किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाली जिले के कलक्टर कार्यालय में पंचधातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया। शांति और अहिंसा विभाग राज्य सरकार की अभिनव पहल ये जुड़े कार्यक्रम से |
Weather News : यहां हुई बारिश, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट Sunday 21 May 2023 02:20 PM UTC+00 Weather News : जयपुर। राजस्थान में रविवार को सूरज ने तीखे तेवर दिखाए। कई जगह तापमान 45 डिग्री पार हो गया। तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी की असर दिन के साथ-साथ रात के समय भी बना हुआ है। दिन में तेज धूप झुलसा रही है। हालांकि, सोमवार से प्रदेश में मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। वहीं झालावाड़ और बारां में बूंदाबांदी हुई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 22 मई को राज्य के उत्तरी भाग बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तर से आंधी चलने व हल्की बारिश होने के आसार हैं। आंधी-बारिश का यह दौर प्रदेश में 28 मई तक जारी रहेगा। जिसके कारण तापमान में भी 4-5 डिग्री कमी हो सकती है। यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का नया अपडेट, अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश यहां चलेगी लू दोपहर बाद झालावाड़ व बारां में बूंदाबांदी इन स्थानों पर दर्ज किया गया 45 डिग्री से अधिक तापमान |
पीटीईटी परीक्षा : परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी और कड़ी धूप में परिजनों ने दी परीक्षा Sunday 21 May 2023 03:21 PM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में दो वर्षीय बी.एड एवं चार वर्षीय बीए बीएड व बीएससी बीएड में भर्ती के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा पीटीईटी आयोजित की गई। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के संयोजन में परीक्षा का आयोजन किया गया। जयपुर में कुल 146 केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 67931 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 60443 उपिस्थति रहे। इस तरह से 89 फीसदी उपिस्थति रही। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई जो दोपहर दो बजे तक चली। दोपहर का समय होने के कारण परिजनों को खासा परेशानी हुई। अभ्यर्थियों की केन्द्रों पर परीक्षा चल रही थी वहीं, कड़ी धूप में परिजन परीक्षा दे रहे थे। केन्द्रों पर छाया-पानी की व्यवस्था नहीं होने से परिजन भटकते रहे। - दो वर्ष पाठ्यक्रम में - 51986 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया - 5576 अभ्यर्थियों अनुपिस्थति रहे चार वर्ष पाठ्यक्रम - 14033 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी कुल उपिस्थति परीक्षा में 67931 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया 7488 अभ्यर्थियों अनुपिस्थति रहे |
जयपुर में बढ़ा लाइब्रेरी कल्चर..युवाओं को पढ़ाई की सुविधा मिली तो लोगों शुरू हुई सैकंड इनकम Sunday 21 May 2023 03:30 PM UTC+00 जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में जैसे-जैसे शहर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही यहां के लोगों के लिए सैकंड इनकम के सोर्स शुरू होने लगे हैं। बीते सालों से राजधानी के कुछ इलाकों में लाइब्रेरी कल्चर तेजी से विकसित हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए लोगों ने हाईटेक लाइब्रेरी विक सित कर दी हैं। महेश नगर, टोंक फाटक, गोपालपुरा और प्रतापनगर, जगतपुरा क्षेत्र में लोगों ने घरों में ही 10 से 15 लाख रुपए तक का इनवेस्ट कर लाइब्रेरी खोली हैं। इनमें छात्रों के लिए ग्रुप स्टडी से लेकर एकांत में पढ़ाई की भी व्यवस्था कर रखी है। इतना ही नहीं, लाइब्रेरी में एसी, वाई-फाई और टी ब्रेक भी दे रहे हैं। इसके एवज में छात्रों से पांच से आठ हजार रुपए प्रति माह लिए जा रहे हैं। बेहतर माहौल मिलने के कारण छात्र इन लाइब्रेरी को पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि छात्र रात को सोने और खाना खाने के लिए ही कमरे पर जा रहे हैं। इसके अलावा दिन का पूरा समय इन लाइब्रेरी में बिता कर पढ़ाई कर रहे हैं। दो लाख रुपए तक सैकंड इनकम से आय लेकिन परेशानी यह भी, ध्यान रखना जरूरी यह है गणित कमरे पर पढ़ाई नहीं हो पाती। लाइब्रेरी में माहौल मिल जाता है। इसके अलावा वाई-फाई की सुविधा मिलती है जिससे ऑनलाइन क्लास अटेंड कर सकते हैं। घर जैसा लगता है। रूम पर एक साथ दो से तीन छात्र रहते हैं। कोई न कोई मिलने आता रहता है। ऐसे में एकाग्रता से पढ़ाई नही हो पाती। सुबह जल्दी खाना खाने के बाद दिनभर लाइब्रेरी में ही समय निकलता है। |
कुमावत महापंचायत में बोले स्पीकर बिरला, लोकतंत्र हमारी विरासत और जीवन पद्धति Sunday 21 May 2023 03:36 PM UTC+00 जयपुर। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रविवार को राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित कुमावत महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर जनसमुदाय को संबोधित किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कुमावत महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र हमारी ताकत रही है, हमारी विरासत और जीवन पद्धति भी लोकतंत्र है। भारत में लोकतंत्र आजादी के बाद का नहीं है बल्कि महाभारत से लेकर तमाम युगों तक रहा है, हमारे जीवन में लोकतंत्र रहा है। गांवों और समाजों में जब सामूहिक चर्चा करते थे तो उसे सभी मानते थे। ओम बिरला ने कहा कि महाराणा कुंभा ने अपने राजशिल्पियों को मेवाड़ का रक्षक बताया था। कुमावत समाज कला के रक्षक अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन को बदला जाए धन के अभाव में कोई भी चिकित्सा और शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए मैं सदैव समाज की मदद को तैयार हूं। बिरला ने कहा कि समाज की राजनीति देश को आगे बढ़ाने का काम करती है, जब सभी समाज आगे बढ़ेंगे तो देश भी आगे बढ़ेगा। इससे कुमावत महापंचायत के मंच पर पहुंचे ओम बिरला का आयोजकों की ओर से साफा और माला पहनाकर पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया। वीडियो देखेंः- सियासत पर Sukhjinder Singh Randhawa का स्पष्ट संदेश....! | Sachin Pilot | Rajasthan Congress
|
बड़े होने के लिए अनुभव जरूरी है, आपका अभिनय भी अनुभव के साथ बदलता है - नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी Sunday 21 May 2023 04:00 PM UTC+00 जयपुर। "एक अभिनेता के तौर पर बेहतर होने के लिए जरूरी है कि आप हर किरदार से कुछ नया सीखो। नवाज ने कहा, "हर दिन आप जीवन में नया सीखते हैं, यह एक नया अनुभव है जो आपकी कला और शिल्प को बढ़ाने में मदद करता है. मैं बीस साल पहले जैसा अभिनय करता था अब उससे अच्छा कर सकता हूँ क्योंकि आज मेरे पास इतने सालों का अनुभव है. बड़े होने के लिए अनुभव जरूरी है. आपका अभिनय भी अनुभव के साथ बदलता है. अगर कोई मुझसे कहता है कि वे मुझे सुपरस्टार बनाएंगे तो मैं अटक नहीं सकता, लेकिन अगर मुझे केवल एक ही प्रकार की भूमिका करनी है, तो मैं जल्दी से ऊब जाऊंगा। नवाजुद्दीन ने अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' के प्रमोशन के मौके पर आज जयपुर में अपने दो दशक से अधिक के बॉलीवुड करियर के बारे में बात की नवाज की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' कॉमेडी से भरपूर एक रोमांटिक फिल्म है. फिल्म में नवाज एक जुगाड़ू के रोल में है और उनके कैरेक्टर का नाम जोगी प्रताप है. फ़िल्म में नवाज कहते नजर आते हैं जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता. इसके बाद नेहा शर्मा आती हैं और कहती हैं कि क्या जुगाड़ करोगे तुम तुम्हारे सारे जुगाड़ फेल हैं. ![]() नवाज़ का कहना है कि वह "सुपरस्टार बनने के बाद, केवल एक स्वर और एक शैली में अभिनय नहीं कर सकते. मैं हमेशा कुछ नया प्रयोग करने की कोशिश करता हूँ। चाहे एक रुपये की फिल्म हो या 15 करोड़ रुपये, चाहे मुझे भुगतान मिले या न मिले, मैं तब तक जीवित हूं जब तक मैं अभिनय के साथ प्रयोग करता रहता हूं. |
महापंचायत के जरिए कुमावत समाज का शक्ति प्रदर्शन, 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग Sunday 21 May 2023 04:01 PM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को कुमावत समाज की महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में जयपुर जिले समेत प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला रहे। भीषण गर्मी में भी सुबह से ही महापंचायत में भाग लेने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बना। महापंचायत से जुड़े दीनदयाल कुमावत ने बताया कि महापंचायत के जरिए ओबीसी आरक्षण को 21 से बढ़कर 27 प्रतिशत करने की मांग सहित अन्य मांगें स्पीकर बिरला के समक्ष रखी गईं। आयोजका कहना है कि प्रदेश में करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुमावत समाज का 25 से 70 हजार मतदाता है। करीब 65 विधानसभा क्षेत्रों में 10 से 25 की संख्या में मतदाता है। इस लिहाज से उन्हें राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम में बैंड बाजों की मधुर स्वरलहरियां भी सुनाई दी। इस दौरान हैलिकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई। महापंचायत में औरंगाबाद, मुंबई, सूरत, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से कई जनप्रतिनिधियों भी शामिल हुए। ये रखी प्रमुख मांगें
|
राजस्थान के इस विधायक के चोरी हो गए दो मोबाइल, लौटाने के बदले चोर ने मांगे 25 हजार रुपए Sunday 21 May 2023 04:47 PM UTC+00 जयपुर। हिसार-कोटा ट्रेन के एसी कोच में जयपुर से कोटा जाते समय 13 मई को रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर (MLA Madan Dilawar) के दो मोबाइल चोरी हो गए। कोटा पहुंचकर विधायक ने दोनों नम्बरों पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ थे। बाद में फिर से कॉल किया तो एक जने ने कॉल रिसीव की और अपना नाम बनवारी मीणा निवासी पीलोदा, सवाईमाधोपुर बताया। दिलावर के गनमैन व बेटे ने उससे बात की तो उसने मोबाइल लौटाने के लिए 25 हजार रुपए मांगे। जब दोनों तय स्थान व समय पर मोबाइल लेने पहुंचे तो वहां से दो पुलिसकर्मी गुजर रहे थे। चोर ने समझा कि वे पुलिस लेकर आए हैं। इस पर उसने फोन कर कहा कि आप पुलिस लेकर आए हो, मेरी गांव व इलाके में काफी इज्जत है। मेरी इज्जत मिट्टी में मिलाना चाहते हो और यह कहकर उसने मोबाइल लौटाने से मना कर दिया। जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार सोनी ने बताया कि विधायक मदन दिलावर के गनमैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किए दोनों मोबाइल जब्त कर लिए हैं। आरोपी फरार है। |
विक्की और सारा आज जयपुराइट्स से करेंगे अपने दिल की बातें Sunday 21 May 2023 06:35 PM UTC+00 जयपुर. राजस्थान पत्रिका के खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान रविवार शाम जयपुर पहुंच गए। सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में पत्रिका, फैंस को उनके पसंदीदा सितारों से मिलने का मौका देगा। कार्यक्रम में एंट्री पास से होगी। रविवार को पत्रिका के सेंटर्स पर पास लेने वाले सुबह आठ बजे से पहुंचने लगे। युवाओं में खासतौर से कार्यक्रम में अपने चहीते सितारों से मिलने का जोश दिखाई दे रहा था। ![]() ![]() ![]() |
कॅरियर फेयर 'एजुफेस्ट 2023'- युवाओं के सपनों को मिले उम्मीदों के पंख Sunday 21 May 2023 06:50 PM UTC+00 जयपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रदेश के सबसे बड़े एजुकेशन और कॅरियर फेयर 'एजुफेस्ट 2023Ó का रविवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय फेयर एग्जीबिशन ग्राउंड, अरावली मार्ग, शिप्रापथ, मानसरोवर में आयोजित किया गया। फेयर में देश की नामी यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थानों ने हिस्सा लिया और विद्यार्थियों एवं उनके पैरेंट्स की क्वेरीज के जवाब दिए। एजुफेस्ट में देशभर से आए स्टूडेंटïस को कॅरियर और एडमिशन से जुड़े हर सवाल का जवाब मिला। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने देश के नामी संस्थानों को एक छत के नीचे लाने और परेशानियों का हल उपलब्ध कराने के लिए पत्रिका का आभार जताया। ![]() फेस्ट में विद्यासागर इंस्टीट््यूट जयपुर के चेयरमैन सीए आर.सी.शर्मा ने 'कॅरियर इन कॉमर्स, सीए, सीएमएÓ विषय पर जानकारी दी, जिसमें स्टूडेंट््स ने बढ़-चढ$कर हिस्सा लिया। सेशन में शर्मा ने कहा कि जीएसटी आने के बाद सीए में बहुत स्टूडेंट आ रहे हैं। नीट, जेईई, इंजीनियङ्क्षरग जैसे कोर्स में सफल न हो पाने वाले छात्रों की भागीदारी इस कोर्स में लगातार बढ़ती जा रही है। ![]() ये रहे पार्टिसिपेंट |
'एजुफेस्ट' में दिखा कॉउंसलिंग का नया रूप Sunday 21 May 2023 07:03 PM UTC+00 फेयर में सामने आया कि इस समय 70 प्रतिशत विद्यार्थी साइंस व टेक्नोलॉजी कोर्स के लिए आ रहे हैं। कम्प्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, एआई जैसे न्यू ऐज विषयों में स्टूडेंट्स का रूझान ज्यादा है। प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए रोबोट, एलईडी से विद्यार्थियों को कॉलेज की संस्कृति, सुविधाओं, पाठ्यक्रम और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। ![]() प्रैक्टिकल नॉलेज |
Jammu Bus Accident: राजस्थान के यात्रियों की जम्मू में पलटी बस, एक महिला की मौत 24 घायल, वैष्णो माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालू Sunday 21 May 2023 07:25 PM UTC+00 Jammu Bus Accident: राजस्थान के यात्रियों की बस माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी यह बस 21 मई रविवार को रियासी जिले में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में जयपुर की एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई और करीब 24 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बड़ा अपडेट, 3 घंटे में होने वाली है इन जिलों में बारिश बस में सवार लोगों की सूचना के आधार पर बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक आए मोड़ पर चालक बस का संतुलन नहीं बना पाया। इसकी वजह से दुर्घटना घटित हुई है, उन्होने बताया कि अचानक बस पलटने से मौके के हालात काफी परेशान करने वाले हो गए थे। ज्यादातर लोग एक दूसरे तथा खुद को संभालने में लगे हुए थे, अधिकतर लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे। यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रभारी का पायलट पर तंज, यदि भ्रष्टाचार के सबूत रखें तो 'fast-track' में कराएंगे जांच जयपुर की नीतिका को मृत घोषित यह भी पढ़ें: हरिद्वार से अंतिम क्रिया कर लौट रहे परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा पहुंचाया, जहां जयपुर की नीतिका को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में से 11 को बाद में विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू भेजा गया |
IMD RAIN ALERT : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, तो कहीं गिर सकती है बिजली Sunday 21 May 2023 08:05 PM UTC+00 IMD RAIN ALERT : राजस्थान में गर्मी के बीच बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में कई जगह तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, उदयपुर, राजसमंद और झालावाड़ में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मौसम इसी तरह का बना रहेगा। मौसम में हो रहे बदलाव का ज्यादा असर 22 मई सोमवार ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट भी देखी जाएगी। मौसम केंद्र जयपुर IMD ने सोमवार शाम को चेतावनी जारी की है, आज होने वाले मौसम में बदलाव का सोमवार से इसका असर देखने को मिलेगा। मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लें, पेड़ों के नीचे शरण ना लें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। आसमान में बादल छाने के साथ ही गरज चमक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान के मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाला है। इसके साथ ही बुधवार से तापमान 5 से 7 फीसद की गिरावट रिकॉर्ड किए जाने के साथ ही बारिश देखी जाएगी। यह भी पढ़ें: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बड़ा अपडेट, 3 घंटे में होने वाली है इन जिलों में बारिश बारिश का यलो अलर्ट यह भी पढ़ें: टोंक में दरक रहा है कांग्रेस का किला, सचिन पायलट का गढ़ बचाने पहुंची अमृता धवन
23 से 28 मई तक कहीं हीटवेव तो कहीं रहेगा कूल |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

















































