>>: Digest for May 30, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Jaipur Airport Gold Smuggling: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक और सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। पिछले 48 घंटों में सोना तस्करी का यह चौथा मामला सामने आया है। इन 48 घंटों में चार अलग—अलग कार्रवाइयों में 2.86 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा जा चुका है। कस्टम विभाग के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय यानि डीआरआई ने चौथी सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। विभाग ने एयर इंडिया की दुबई-जयपुर फ्लाइट से आए नेपाली यात्री से 648 ग्राम सोना किया बरामद किया, जिसने अपने रेक्टम में यह सोना छुपाकर रखा था। पकड़े गए सोने का मूल्य करीब 40 लाख रुपए बताया जा रहा है। डीआरआई के अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान जब यात्री की गतिविधि संदिग्ध पाई गई, तो सख्ती से पूछताछ में उसके पास सोना बरामद हुआ। इससे पहले एक यात्री से 583 ग्राम सोना पकड़ा गया था। यात्री लिक्विड फॉर्म में टॉर्च में सोना छिपाकर कर लाया था। इसका बाजार मूल्य करीब 35 लाख रुपए था।

यह भी पढ़ें : जून से बदलेंगे नियम, इलेक्ट्रिक वाहन, रसोई गैस, बैंक खाते समेत होंगे कई बड़े बदलाव

48 घंटों में चार कार्रवाई, पकड़ा 2.86 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी एक ही दिन में दो बार सोने की तस्करी का मामला सामने आया था। शुक्रवार को विभाग ने सुबह करीब 2 किलो 200 ग्राम सोना पकड़ा था, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रुपए थी। वहीं, शाम को फिर 1 किलो 114 ग्राम सोना पकड़ गया, जिसकी बाजार मूल्य करीब 70.69 लाख रुपए था। रविवार को फिर विभाग की ओर से 583 ग्राम सोना पकड़ा गया, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके बाद डीआरआई की टीम ने 648 ग्राम सोना पकड़ा, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है।


यह भी पढ़ें : नौतपा में लोगों को हो रहा है सर्दी का अहसास, तापमान में भारी गिरावट... प्रदेश में आज भी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका

23 अप्रेल को भी पकड़ा था 47 लाख का सोना

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने 23 अप्रेल को भी सोना पकड़ा था। रियाद से शारजाह होते हुए जयपुर आए यात्री से करीब 47 लाख का सोना पकड़ा था। यात्री रियाद से शारजाह होते हुए उड़ान संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचा था। यात्री ने 756 ग्राम सोना कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था। इसकी कीमत 46.64 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : महंगी बिजली के विरोध में आज उद्योग बंद, करोड़ों का कारोबार प्रभावित...राजस्व में भी चपत

23 जनवरी को भी पकड़ा था सोना

इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर 23 जनवरी को तस्करी का मामला सामने आया था। इस दिन कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए दो यात्रियों से करीब 55 लाख का सोना पकड़ा था। शारजाह से फ्लाइट संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचे पहले यात्री से 380 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में ट्रैक पैंट के लोअर के निचले हिस्से में बरामद किया गया था। इसकी कीमत 22ण्23 लाख रुपए बताई जा रही है। इसी दिन, दूसरा तस्कर शारजाह होते हुए फ्लाइट संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचा था। इसने 576 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में सिलिकन रबर के दो कैप्सूल में ढककर अपने अंडरवियर में सोना छुपा रखा था। इसकी कीमत 33.69 लाख रुपए बताई जा रही है।

Rajasthan Assembly Election 2023 चुनावों से पहले नेताओं को अक्सर मंदिर—मस्ज्दि, तंत्र मंत्र और ग्रंथ याद आने लगते हैं। ऐसा ही नजारा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दिखाई देने लगा है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) तुलसीदास (Tulsidas) की पक्तियां दोहरा रहे हैं तो वहीं उनके सलाहकार संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) सनातन धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता (Shrimad Bhagwat Geeta) से बच्चों को जागरुक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत के मंत्री जोशी ने फिर जगाया भ्रष्टाचार का जिन्न

सनातन धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता को लेकर बच्चों में जागरुकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने श्री श्री रविशंकर की संस्था सेफ एंड स्योर ऑनलाईन मार्केटिंग पीवीटी लिमिटेड नई दिल्ली की ओर से तैयार की गई डिजीटल श्रीमद् भागवत गीता स्कूलों में उपलब्ध करवाने की पहल करते हुए विधायक कोष से 2 लाख 23 हजार 800 रूपए स्वीकृत करने की अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आएगा 80 किमी रफ्तार का तेज तूफान, हो जाएं सावधान

गौरतलब है कि श्रीमद् भागवत गीता सनातन धर्म का एक पवित्र ग्रंथ है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के समय जब अर्जुन ने अपनों को युद्ध के मैदान में सामने देख शस्त्र छोड़ दिए थे। उस समय भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो गीता ज्ञान दिया वह एक पुस्तक के रूप में पवित्र ग्रंथ बन गया। वर्तमान समय में स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों में श्रीमद् भागवत गीता के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से विधायक लोढ़ा ने पहल करते हुए 20 डिजीटल श्रीमद् भागवत गीता खरीदने के लिए विधायक कोष से 2 लाख 23 हजार 800 रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें: CM Ashok Gehlot ने की चुनावों से पहले 'पंचायती नेताओं' की छुट्टी, अब अफसर करेंगे ये काम

11 भाषाओं में सुनी जा सकती है डिजीटल गीता

संस्था की ओर से तैयार की गई डिजीटल भागवत गीता 11 भाषाओं में सुनी जा सकती है। जिसमें 18 प्रकार के मेडीटेशन, 108 कृष्ण भजन के अलावा प्रत्येक अध्याय के प्रत्येक श्लोक का बड़े ही सुंदर तरीके से वर्णन किया गया है। इस डिजीटल भागवत गीता को एक रीडिंग पेन के माध्यम से सुना जा सकता है। डिजीटल भागवत गीता का प्रत्येक पेज डिजीटल है, पेज के किसी भी स्थान पर रीडिंग पेन लगाई जाती है उस पेज से संबंधित जानकारी श्रोता को उपलब्ध हो जाती है। इस रीडिंग पेन में उच्च कोटि का स्पीकर भी लगा हुआ है, इसके अलावा स्पीकर से जोडऩे की भी सुविधा दी गई है। इसे एक बार चार्ज करने पर सात से आठ घंटे तक इसका लगातार उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: विधायक बोले, थप्पड़ जडूंगा तो तहसीलदार बोले, चल हट...! आखिर क्यों हुआ विवाद

भामाशाहों का लिया जाएगा सहयोग

विधायक की ओर से स्कूलों में बच्चों में भागवत गीता के प्रति रूचि पैदा करने के लिए की गई इस पहल के तहत प्रथम चरण में प्राप्त होने वाली 20 डिजीटज भागवत गीता को चयनित स्कूलों में दिया जाएगा। इन चयनित स्कूलों में भागवत गीता को प्रार्थना सभा या बाल सभा के दौरान सुनाया जा सकता है। यह प्रयोग सफल होने पर अन्य स्कूलों में भी भामाशाहों का सहयोग लेकर डिजीटल भागवत गीता उपलब्ध करवाई जा जाएगी।

जयपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से रविवार को मनोनयन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कालवाड़ रोड़ पर समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता एम सीपांचाल ने बताया कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस भाजपा की ओर से हमारे समाज को वरियता नहीं दी जाती है। ऐसे में दीपावली के बाद पांचाल समाज की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। पांचाल समाज की मांग है कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 5 सीटों पर टिकट दिए जाए।

इस दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा व पांचाल महासभा राजस्थान प्रदेश की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अनिल पांचाल ने की। मुख्य वक्ता एम सी पांचाल ने कहा कि समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाएं। इसे लेकर समाज के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। पांचाल समाज की ओर से जुलाई में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दीपावली के बाद सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें 101 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं समाज की जो छात्राएं बोर्ड एक्जाम में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लेकर आएगी। उनके लिए समाज की ओर से शिक्षा में सहयोग किया जाएगा।

New District in Rajasthan: प्रदेश में नवसृजित 19 जिलों (19 new district in rajasthan) में शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल की ओर से नवसृजित जिलों के मुख्यालय वाले ब्लॉक में पदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी कर पाबंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CM Ashok Gehlot ने की चुनावों से पहले 'पंचायती नेताओं' की छुट्टी

आदेश में कहा गया है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी हाल ही में नियुक्त किए गए जिले के विशेषाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नए जिलों में विभाग के कार्यालय स्थापित करने तथा उन कार्यालयों में पदसृजन तथा भूमि-भवन व कार्यालय से संबंधित समस्त प्रक्रिया करते हुए नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजें। विभाग के मौजदा संरचनात्मक ढांचे के अनुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर उपनिदेशक स्तर के एक अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के दो अधिकारियों के पद सृजित है जबकि मंत्रालयिक कार्मिकों की संख्या अलग है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आएगा 80 किमी रफ्तार का तेज तूफान, हो जाएं सावधान

निदेशक के आदेश के बाद अब नवसृजित जिलों में शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय जल्द खोले जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में 19 नए जिले खोलने की घोषणा की थी। नवसृजित जिलों में गत 15 मई को विशेषाधिकारियों की नियुक्तियां भी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत को याद आए 'तुलसीदास' तो उनके सलाहकार को 'भागवत गीता'


जयपुर। राज्य सरकार ई-गवर्नेंस से आमजन को सार्वजनिक क्षेत्र की अधिकतम सेवाएं पारदर्शिता और त्वरित गति से पहुंचाना चाह रही है। इसी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहकारिता विभाग में ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए 5.46 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

विभाग में ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए हार्डवेयर खरीदने और अन्य संसाधनों के लिए 3.75 करोड़ रुपए एवं एफएमएस 'कॉपरेटिव मैनेजमेंट सिस्टम' के लिए 1.71 करोड़ रुपए का व्यय होगा। इससे ई-गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए नवीन तकनीक के विभिन्न आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे।

राजकीय विधि महाविद्यालय का शिलान्यास:
राजकीय विधि महाविद्यालय डूंगरपुर का शिलान्यास रविवार को राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव के मुख्य आतिथ्य और डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।इस अवसर पर यादव ने कहा कि एक साल में डूंगरपुर के गुमानपुरा ददोड़िया में विधि महाविद्यालय की इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। इससे क्षेत्र के छात्रों को विधि क्षेत्र में कैरियर बनाने का अवसर मिलेगा, उन्हें विधि की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई किए हुए व्यक्ति को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में राजकीय विधि महाविद्यालय खोलने की घोषणा करने पर डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया।

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव ने दावा किया है कि पिछले चार साल में 38 हजार करोड़ की लागत से 61 हजार किलोमीटर की सडकों का निर्माण किया गया है। प्रदेश की सड़कें देश में अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक सुरक्षित और बेहतरीन है।
जाटव ने कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संवेदक नियमित रूप से निविदाओं में भाग ले। उन्होंने कहा कि संवेदकों की विभागीय सक्षमता वाली मांगों का समाधान कर निविदाओं के बहिष्कार को वापस लेने के लिए 20 अप्रैल को सहमति पत्र पर संवेदकों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।
जाटव ने कहा कि विभाग की अगले सप्ताह जारी होने वाली निविदाओं में संवेदक आवश्यक रूप से आवेदन करें, इसके बाद निविदाओं की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और संवेदक प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण कर अपनी जिम्मेदारी निभाए।

सानिवि के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने कहा कि विभागीय सक्षमता वाली मांगों का समाधान कर संवेदकों के सभी संभागीय प्रतिनिधियों के साथ लिखित समझौता किया जा चुका है इसलिए संवेदक विभागीय निविदाओं में नियमानुसार आवेदन करें।

जयपुर। जयपुर पुलिस की ओर से बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आंनद श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अपराधी जो अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करतें है, हथियारों के साथ वारदात करते हैं, आपराधिक गतिविधियां करते है। उन पर लगाम लगाने के लिए रविवार सुबह 5 बजे से पुलिस टीमों ने छापेमारी की। जयपुर जिले में 995 चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी।

सीएसटी, डीएसटी एवं थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। एक साथ दबिश देकर अपराधियों को घेरा। इस दौरान 349 अपराधी थानों पर लाए गए। जिनमें से 291 अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिसमें एनडीपीएस एक्ट में 15, आबकारी अधिनियम में 33, आर्म्स एक्ट में 2 प्रकरण दर्ज, धारा 151 सीआरपीसी में 217, धारा 110 सीआरपीसी में 5, धारा 107/116 सीआरपीसी में 3, 4 को स्थाई, गिरफ्तारी वारंटों में व पूर्व के प्रकरणों में 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के पास से 33 संदिग्ध वाहन जब्त किये ए। चिन्हित किये गए अपराधियों में 15 अपराधी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं।

जयपुर। ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने सवाल उठाए है। मंत्री जोशी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर बिजली कनेक्शन जारी करने में मनमानी के आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। मंत्री ने इसकी शिकायत सीएम अशोक गहलोत से भी करने की बात कही है।

मंत्री जोशी ने पेजयल योजनाओं के बिजली कनेक्शन जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई है। मंत्री जोशी ने जल जीवन मिशन के मुख्य अभियंता बकाया बिजली कनेक्शन की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट को आधार बनाकर मंत्री जोशी सीएम से शिकायत दर्ज कराएंगे। मंत्री जोशी ने कहा है कि बिना बिजली कनेक्शन के प्रदेशभर में छह महीने से सैकड़ों पेयजल परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। ऊर्जा विभाग की ओर से इन पेयजल परियोजनाओं को विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जा रहे है। ऐसी परियोजनाओं की उन्होंने विभाग के अधिकारियों से डिटेल मांगी है। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएचईडी ने बिजली कनेक्शन के लिए करोड़ों रुपए के डिमांड नोटिस जमा करवा दिए है। इतना ही नहीं, मंत्री महेश जोशी ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों पर कनेक्शन जारी करने में मनमानी करने के भी आरोप लगाए है।

 

यह भी पढ़ें: 5 माह पहले पूरा होना था काम, 7 साल बाद भी नहीं मिल पाई सौगात, हजारों लोगों की राह अधूरी

जल जीवन मिशन में आ रही परेशानी
जल जीवन मिशन के तहत घर—घर पानी पहुंचाने में बिजली कनेक्शन नहीं होने से पीएचईडी को परेशानी आ रही है। विभाग के अफसरों की माने तो जलदाय विभाग ने बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि भी जमा करवा दी, इसके बाद भी बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे है। ऐसे में जल जीवन मिशन की गति में बिजली कनेक्शन बाधक बनते जा रहे है।

जयपुर। आर्थराइटिस एवं जोड़ प्रत्यारोपण पर रविवार को जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। टोंक रोड़ स्थित एक होटल में नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से सेमिनार का आयोजन हुआ। बीट द पेन नामक विषय पर सेमिनार आयोजित हुई। सीनियर ऑर्थोपेडिक एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ विजय कुमार शर्मा ने आर्थराइटिस एवं जोड़ प्रत्यारोपण से जुड़े अपने अनुभव सांझा किए और घुटने के दर्द से बचाव व उसकी रोकथाम की चर्चा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट में व्यायाम के प्रभाव एवं शंकाओं के समाधान के लिए संवाद किया। सेमिनार में 100 से भी ज्यादा आर्थराटिस से पीड़ितों ने भाग लिया।

डॉ शर्मा ने बताया कि चाहे आर्थराइटिस किसी भी प्रकार की हो, वह बहुत ही पीड़ादायक बीमारी होती है। जिसका अगर समय पर उचित ईलाज नहीं किया जाये तो यह स्थाई विगलांगता की स्थिति में बदल सकती है। उन्होंने बताया कि जोड़ प्रत्यारोपण पिछले 50 सालों की सबसे सफल सर्जरी में से एक मानी जाती है। अब तक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी में बहुत से विकास हुए हैं चाहे वो मैटल की इंजीनियरिंग में हो, मैटल के प्रकार में हो, डिजाइन में हो या सर्जरी की तकनीक में हो। वह जोड़ प्रत्यारोपण सबवॉस्टस तकनीक से करते है। तकनीक के बारे में उन्होंने बताया कि इस तकनीक में जोड़ प्रत्यारोपण करते समय घुटने की मांसपेशियों को काटा नहीं जाता है बल्कि घुटने की मांसपेशियों को एक तरफ कर दिया जाता है जिससे मांसपेशियों नहीं कटती है और न ही खून बहता है और दर्द भी बहुत कम होता है। इस तकनीक से मरीज की मांसपेशियों की ताकत भी बराबर रहती है जिससे वह सर्जरी के बाद से ही बिना सहारे के चलने में सक्षम रहता है। इसके साथ ही 3 डी तकनीक से सर्जरी करना शुरू कर दिया है। जिसमें मरीज को बहुत छोटा चीरा लगाया जाता है, जिसके बाद मरीज की रिकवरी बहुत जल्दी और आसानी से हो जाती है।

जयपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा रविवार को जयपुर पुहंचे। कथित तौर पर वे राजस्थान में अपनी शादी की जगह तय करने के लिए आए हैं। लेक सिटी उदयपुर में लोकेशंस देखने के बाद रविवार को परिणीति जयपुर पहुंचीं।

जानकारी के अनुसार परिणीति और राघव अपनी ड्रीम वेडिंग के लिए 230 साल पुराने किले को फाइनल कर सकते हैं। सगाई के बाद से ही दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक शादी के फंक्शन जयपुर के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई में भी हो सकते हैं।

जयपुर हवाई अड्डे पर राघव और परिणीति की अगवानी राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा और आम्रपाली के क्रिएटिव डायरेक्टर उनके बेटे तरंग अरोड़ा ने की। जयपुर के राजविलास होटल में नाश्ता करने के बाद वे बिशनगढ़ किले के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा दोनों जयपुर के हेरिटेज और लग्जरी होटलों का भी दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उदयपुर और जयपुर दोनों ही पसंदीदा जगह हैं और दोनों जगहों पर वे शादी के कुछ कार्यक्रम रख सकते हैं।

बिशनगढ़ किला जयपुर से लगभग एक घंटे की दूरी पर है। इसका इतिहास करीब 230 साल पुराना है। इस आठ मंजिला किले की बनावट में कहीं भी एकरूपता नहीं है। राव बिशन सिंह ने अपने राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मजबूत किले का निर्माण करवाया था। बाद में यह किला राव राजेंद्र सिंह के हिस्से में आ गया। अब इसे लग्जरी होटल में तब्दील कर दिया गया है। अलीला किले के नाम से जाना जाने वाला यह किला मुगल और ब्रिटिश स्थापत्य शैली के प्रभाव को दर्शाता है।

जयपुर। आज मासिक धर्म स्वच्छता दिवस है। लेकिन जागरूकता के अभाव में आज भी ऐसी काफी महिलाएं हैं, जो मासिक धर्म को दूसरी नजर से देखती हैं। इस कारण इनमें इन्फेक्शन की समस्या बढ़ रही है। धीरे-धीरे यह दूसरे रोगों को जन्म देता है। मासिक धर्म स्वच्छता को न अपनाने वाले कमजोर इम्युनिटी की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना रहती है। वहीं ऐसी कई महिलाओं में ट्यूब ब्लॉक होने शिकायत मिल रही है। कई महिलाओं इन्फेक्शन के कारण कई तरह के रोग देखने को मिल रही हैं। महिलाएं आसानी इन रोगों के चपेट में आ रही हैं जिनकी आसानी से रोका जा सकता है।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की डॉ राखी आर्य ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता के अभाव में कई रोग हो जाते हैं। महिलाओं को इसे लेकर शर्म छोड़कर खुलकर बात करनी चाहिए। यह शरीर की क्रिया है। जिस तरह से हम दांत को, शरीर के अन्य अंगों को साफ करते हैं उसी तरह शरीर के इस अंग को भी साफ रख सकते हैं। इसे साफ रखने से कैंसर जैसे घातक रोगों की रोकथाम हो सकती है। उनका कहना है कि सफाई न रखने से शरीर के निचले हिस्से से इन्फेक्शन शरीर के अंदर ऊपरी भाग की तरफ बढ़ जाता है।

कम उम्र में पीरियड्स हो रहे शुरू

बालिकाओं में अब कम उम्र में ही पीरियड्स शुरू हो रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक जहां बालिकाओं में पीरियड्स के शुरुआत की उम्र 14-16 वर्ष थी। वह अब घटकर 11-13 वर्ष के बीच आ गई है। शहरी ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी बालिकाओं को 11-13 वर्ष की उम्र में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। मानसिक परिपक्वता से माहवारी शुरू होने के कारण कई बालिकाएं अवसाद का भी शिकार हो रही हैं।

महिलाओं के लिए सरकार ने चलाई उड़ान योजना..

राजस्थान की 1.20 करोड़ महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन बांटे जा रहे हैं। साल 2020 में गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर प्रदेश को उड़ान योजना को लॉच किया था। योजना के तहत 10 से 45 वर्ष तक की महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। राजस्थान इस तरह की पहल करने वाला देश का एकमात्र राज्य है।

योजना की विशेषाताएं...

उड़ान योजना के अंतर्गत अभी तक राज्य की सभी छात्राओं और किशोरियों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में दिए जा रहे है सैनिटरी नैपकिन

उड़ान योजना के लिए मुख्यमंत्री ने पास किया है 200 करोड़ रुपए का बजट

इस योजना से महिलाओं छात्रों, किशोरियों को अच्छा स्वास्थ्य और हाइजीन की सुविधा मिल रही है

राज्य के सभी विद्यालय, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों में चरणबद्ध वितरण

योजना की पात्रता...

योजना का लाभ राजस्थान की सभी महिलाएं उठा सकती हैं।
इस योजना का लाभ सिर्फ राजस्थान में मूल रूप से रहने वाली महिलाओं-छात्राओं को ही देने का प्रावधान है।

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में गिरोह के दो और बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने युवक का अपहरण कर लिया था। पुलिस का पीछा करने के बाद वह रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे।

डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि परिवादी रुपेन्द्र मीना ने बताया कि मेरा छोटा भाई पुष्पेन्द्र मीना जो किराए से इंडिया गेट शताब्दी नगर सांगानेर के पास रहता है। 27 अप्रेल मकान मालिक के लड़के धनराज मीणा के साथ गोवर्धन नगर सांगानेर में आया था। उसको तीन चार व्यक्ति एक कार में शिव मंदिर के सामने गोवर्धन नगर से शाम 7 बजे अपहरण करके ले गए।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी तीन लाख रुपए छोड़ने के लिए फिरौती मांग रहे है। इस पर पुलिस ने तीन बदमाशों को चिन्हित करके दबोच लिया था। जबकि इस मामले में चार आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए थानाप्रभारी सतीश चन्द के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया। पुलिस ने कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह की सूचना पर आरोपी दतवास टोंक निवासी शिवपाल उर्फ श्योपाल गुर्जर और जेडीए कॉलोनी बक्शावाला सांगानेर सदर निवासी गौरव पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है। आरोपी शिवपाल के खिलाफ मारपीट और लूट के कई प्रकरण दर्ज हैं।

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 29 May : जानिए क्या ​कहता है आपका राशिफल बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्यजानिए क्या लिखा है आप​के भाग्य में आज बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक दो है। जो 2 और 9 के सहयोग से बना है। आज का भाग्य अंक 5 है जो एक और चार के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है की आज जहां एक ओर दिन में भावनात्मक ऊर्जा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहेगी। वही कार्यों में अग्रेशन भी भरपूर रहेगा। अपने कार्यों को करते समय आज एक दूसरे कार्य से समय की कड़ी आसानी से जुड़ती चली जाएगी। व्यापार संबंधी वार्तालाप करने का आज अच्छा दिन रहेगा लेकिन वार्तालाप में दिखाई गई उग्रता संबंधों को स्थाई रूप से प्रभावित कर सकती है। बैंकिंग और विदेश व्यापार से जुड़े हुए कार्य भी आज के दिन विशेष रूप से सफल रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में संबंधों को स्थाई रिश्तों में बदलने के लिए की गई वार्तालाप भी सही निर्णय पर पहुंच सकती है लेकिन वार्तालाप में किसी भी प्रकार की बहस या तनावपूर्ण स्थिति नहीं आनी चाहिए। मूलांक 1,2,5,8 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है मूलांक 3,4,6 वालों के लिए सावधानी से आगे बढ़ने का दिन है।

टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड द टेंपरेंस के साथ टेन ऑफ वैंड्स है। इसके मायने हैं कि आज के दिन में जहां एक ओर आपको अपने मूड स्विंग्स पर कंट्रोल रखना होगा। वहीं अपनी हेल्थ के प्रति सजग रहना होगा। खाने पीने या यात्राओं के अंदर अपना ख्याल स्वयं रखने पर ही आप अपने स्वास्थ्य को नियंत्रित रख पाएंगे। अपने कामों में सही कोंबीनेशन बनाते हुए अपने मित्रों और शत्रुओं के बीच इनट्यूशन पावर से गलत सही का चयन करना होगा। अन्यथा हो सकता है कि जो लोग आपको पसंद ना करते हो वे आर्थिक या सामाजिक इमेज को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें।

सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर एक दूसरे की बात को न समझते हुए अपने अपने तरीके से अपने कार्य को करने और उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से समस्याओं के समाधान निकलने, साथी कर्मियों से वार्तालाप में बहस या असहमतियों के बावजूद कार्य की गति तेज रखने और सबोर्डिनेट के साथ खास विषयों पर सहयोगात्मक रुख रखने से महत्वपूर्ण विषय पर सफलता मिलने की संभावना रहेगी। एरीज, टौरस, जैमिनी, लियो, स्कॉर्पियो, सेजीटेरियन्स आज के दिन वार्तालाप को अपने पक्ष में करने के कारण लाभान्वित हो सकते हैं। वही कैंसिरियन, वर्गो, कैप्रीकॉर्न और पाइसेज वार्तालाप को अगले फेज में ले जाकर सारे तथ्यों की जांच पड़ताल करने के बाद स्वीकार या अस्वीकार करना चाहेंगे।

मूनसाइन के अनुसार आज के दिन ऐसी संभावना है की किन्हीं खास विषयों पर अपने सवालों के जवाब मिले बिना साथी वार्तालाप को आगे बढ़ाने के लिए तैयार ना हो। आर्थिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर गहन विचार विमर्श होने की संभावना है।

कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका दाम्पत्य राशिफल?
दांपत्य जीवन के लिए आने वाला सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सप्ताह के प्रथम 2 दिन जहां व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आर्थिक मुद्दों पर लंबी बातचीत होने की संभावना रहेगी। वहीं सप्ताह के मध्य भाग में मांगलिक कार्यों के लिए योजना बनाते हुए विचार विमर्श लगातार जारी रहेगा। सप्ताह का अंत किन्हीं खास मुद्दों पर विचारों के अंतर के साथ घर के वातावरण तनावपूर्ण स्थिति की ओर जा सकता है। छोटी धार्मिक यात्राएं और आध्यात्मिक आयोजन परिवार को नई ऊर्जा देने में सहायक हो सकते हैं।

आपका सवाल

प्रश्न: पूजा पाठ के कार्यों में दाहिने हाथ का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर: सभी शुभ कार्यों में दाहिने हाथ का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। सनातन संस्कृति में दाहिने हिस्से को भगवान शिव का और बाएं हिस्से को माता पार्वती का प्रतिनिधि अंग माना जाता है। जब भगवान शिव ने अर्धनारीश्वर रूप रखा उस समय अपना शिव स्वरूप उन्होंने दाएं तरफ का रखा और शक्ति स्वरूप को बाई और स्थान दिया इसलिए सभी प्रकार के शुभ स्थाई और धार्मिक कार्यक्रमों में दाहिने हाथ का उपयोग किया जाता है। इसका संबंध ग्रहों से भी है हमारे दाएं हिस्से पर सूर्य का प्रभाव और बाएं हिस्से पर चंद्रमा का प्रभाव माना जाता है और त्रुटि रहित कार्य करने के लिए दाएं हिस्से को काम में लिया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अगर देखें तो हमारा दाहिना अंग हमारे बाएं अंग से ज्यादा मजबूत और सक्षम होता है। ऐसे में जब हम दाहिने हाथ से कार्य करते हैं तो इस बात की संभावना अधिक रहती है कि वह कार्य पूरी तरह से सुरक्षित और निश्चिंत भाव से संपन्न होगा। गलतियों की संभावना नहीं रहेगी। हमारा दाहिना मस्तिष्क किसी भी कार्य को पूरी क्षमता, दक्षता और त्वरित निर्णय के माध्यम से संपन्न करता है ऐसे में दाहिने हाथ से किया गया कार्य बाएं हाथ की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। इसीलिए सनातन संस्कृति में दाहिने हाथ से सभी शुभ कार्य किए जाते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 May : जानिए क्या ​कहता है आपका राशिफल बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्यजानिए क्या लिखा है आप​के भाग्य में आज बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- समय की अनुकूलता का आभास होगा। लम्बे समय से जिनसे नहीं मिल पा रहे थे आज उनसे मुलाकात होगी। आध्यात्मिक लाभ होगा। धर्म कर्म में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ- लापरवाही से हाथ आए अवसर गंवा देंगे। रिश्तों की अहमीयत समझें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल बनेगा। परिवार में आप की बातों को महत्व मिलेगा।

मिथुन- संबंधो में अधिक घनिष्ठता से विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक लाभ होगा। साज सज्जा पर खर्च होगा। किसी व्यक्ति विशेश के सहयोग से कार्य होंगे।

कर्क- समय का सदुपयोग करें। जल्द बाज़ी न करे स्थिति को समझें और काम करे आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे व्यापार विस्तार के योग है।

सिंह- बिना सोचे समझे काम न करें। किसी काम को करने के पूर्व उसकी रणनीति तय करें। विवादों से बचे आवास निवास की समस्या का निदान होगा। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

कन्या- मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। नए दोस्त बनेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी। संतान के कार्यों से चिंता होगी। ज़िद्द न करें बड़ों की सुने उनके अनुभव का लाभ लें।

तुला- फालतू कार्य की जगह व्यापार पर ध्यान दें। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। आजीविका के लिए यात्रा होगी। क़र्ज़ मिल सकता है। अजनबी लोगों से सम्बन्ध मज़बूत होंगे।

वृश्चिक- समय रहते ज़रूरी काग़ज़ों को सम्भाल लें। लोग आपकी तरफ़ आकर्षित होंगे। आजीविका के साधनो में वृद्धि होगी। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु- संचित धन का सदुपयोग होगा। पूर्व में किए हुए निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक किसी समस्या का समाधान होगा। संत सान्निध्य मिलेगा। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मकर- कार्य करने की पद्धती में बदलाव लाना होगा तभी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में नासमझी न करें। आलस की अधिकता रहेगी। बड़ों का अनुभव आगे बढ़ने में मदद करेगा। बहनों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ- समय शुभ है उसका का भरपूर लाभ लें। आजीविका में वृद्धि होगी। सामाजिक उन्नति होगी। समय रह्ते ज़रूरी कार्य पूरे करें। आलस की अधिकता से कार्य अधूरे रहेंगे।

मीन- दिन की उपयोगिता को समझें। ईमानदारी से कार्य करें, उन्नति होगी। पुराने विवाद उपज सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा और धन संचय में वृद्धि होगी। मकान दुकान से संबंधित समस्या दूर होगी।

Aaj Ka Rashifal 29 May : जानिए क्या ​कहता है आपका राशिफल बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्यजानिए क्या लिखा है आप​के भाग्य में आज बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-8
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल


शुभ मुहूर्त: शुभाशुभ समय, तिथि, वार नक्षत्रानुसार आज विवाह, उपनयन, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश, नामकरण, अन्न- प्राशन, देव-प्रतिष्ठा, सगाई-रोका, प्रसूतिस्नान के उ.फा.नक्षत्र में तथा विवाह का अ.आव. में (लग्नाभाव दोष युक्त) मुहूर्त हस्त नक्षत्र में भी है। नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि पूर्वाह्न 11-50 बजे तक, तदन्तर दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि है। नवमी में विग्रह, कलह, जुआ व अग्नि सम्बन्धी कार्य सिद्ध होते हैं, पर दशमी में विवाहादि मांगलिक कार्य, गृहारम्भ, यात्रा व राजकीय कार्य करने योग्य हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 7-19 बजे तक अमृत, प्रात: 9-01 बजे से प्रात: 10-43 बजे तक शुभ तथा दोपहर बाद 2-06 से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-57 बजे से दोपहर 12-51 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता हे। चंद्र स्थिति के अनुसार आज प्रात: 8-55 बजे तक पूर्व दिशा की व इसके बाद दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: प्रात: 7-30 बजे से प्रात: 9-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा प्रात: 8-55 बजे तक सिंह राशि में व इसके बाद कन्या राशि में होगा।

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी ''धु्रव व ऊध्र्वमुख'' संज्ञक नक्षत्र अन्तरात 4-29 बजे तक, तदुपरान्त हस्त नामक ''क्षिप्र व तिङर््यंमुख'' संज्ञक नक्षत्र है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, स्थिरता, अलंकार, गृहारम्भ व प्रवेश आदि के कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

Aaj Ka Rashifal 29 May : जानिए क्या ​कहता है आपका राशिफल बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्यजानिए क्या लिखा है आप​के भाग्य में आज बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

योग: व्रज नामक नैसर्गिक अशुभ योग रात्रि 9-00 बजे तक, तदन्तर सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि है तथा कुमार योग नामक शुभ योग अन्तरात 4-29 बजे से है।

करण: कौलव नामकरण पूर्वाह्न 11-50 तक, तदन्तर तैतिल व गरादि करण
क्रमश: हैं।

व्रतोत्सव: आज श्री महेश नवमी, श्री हरि जयन्ती, माहेश्वरी नवमी व चौ.चरण सिंह पुण्य दिवस है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (टे, टो, प, पी, पू) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 8-55 बजे तक जन्में जातकों की जन्म राशि सिंह व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि कन्या है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव व कन्या राशि के स्वामी बुध है। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: से जातक विलास प्रिय, धनवान, अच्छे काम-धन्धे वाले, व्यवसायी, बुद्धिमान, सत्य और मृदुभाषी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 30-32 वर्ष की आयु तक होता है। सिंह राशि वाले जातकों को रोजगार के क्षेत्र में अच्छी सफलता व लाभ प्राप्त होगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।


Weather forecast /strong> : अरब सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ अब जयपुर से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर है। वह एक से डेढ़ के अंदर राजधानी पहुंच जाएगा। इस तूफान के कारण जैसेलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, फलौदी, जोधपुर, नागौर और हनुमानगढ़ सहित आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई है। यहां 100 से 110 किलोमीटर की गति से चली हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई और मकान ढह गई। भारी बारिश के कारण मोहल्लों से लेकर खेतों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने पाकिस्तान से सटे आठ जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 घंटे में यह तूफान बड़ा रूप ले सकता है। जेनामणि ने बताया है कि गति के साथ जो तूफान की स्थिरिता है वह काफी खतरनाक है। जयपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस समय मौसम की स्थिति गंभीर है। पिछले पांच दिनों के अंदर हवा की गति तीन बार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा को पार करते हुए दिखाई दे रही है। इसके साथ हो रही ज्यादा बारिश स्थिति को और भी गंभीर बना रही है।

 

2aa68553-8334-4d88-8709-21c491dd1589.jpg


पश्विमी विक्षोभ के साथ चक्रवात

मौसम विभाग ने बताया है कि आज दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो चुका है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होने के प्रबल आसार हैं। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तानी सीमा पर इस समय 900 मीटर की समुद्री इकाई पर काम कर रहा है।

fxn-cyiaeaekju9.jpg

पर्यावरण की ओर लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। ज्यादतर लोगों की यही कोशिश रहती है की अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिस से पर्यावरण स्वच्छ रहें। कोरोना के बाद पेड़ - पौधों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। घरों में कॉलोनियों में नियमित तौर पर पौधे लगाने के साथ ही अब शहर के लोग प्लांटेशन ड्राइव को भी बढ़ावा दे रहे है। अपने खास दिनों जैसे जन्मदिवस ,सालगिरह को और यादगार बनाने के लिए वे अपने किसी परिवार जन के नाम पर पौधे लगा रहे हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर अपने पेज के माध्यम से लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। जयपुर में पौधरोपण करवाने के लिए कई कम्पनीज भी लोगों की साहयता कर रही है। अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण कई लोग स्वयं से पौधरोपण नहीं कर पाते है ऐसे में वे कम्पनीज की मदद भी ले रहे है।

रोजाना 5 से 10 लोग करवा रहे है प्लांटेशन ड्राइव , प्लांटेशन कम्पनीज की ले रहे है मदद
प्लांटेशन ड्राइव करवा रही एक निजी कंपनी के सीईओ जतिन अरोड़ा बताते है कि जयपुर में रोजाना 5 से 10 लोग पौधे लगवा है। ज्यादतर लोग अपने किस प्रिय व्यक्ति के नाम पर पौधे लगवाते है इसके अलावा दफ्तरों में भी प्राकृतिक पौधों की मांग बढ़ रही है।कर्मचारियों को भी पौधे ही भेंट किए जा रहे है। जहां पहले नकली गुलदस्तों को लोग पसंद करते थे वहीँ अब पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक पौधों की तरफ रुझान बढ़ गया है। प्लांटेशन कम्पनीज की मदद से लोगों का काम सरल हो रहा है। जतिन ने बताया कि बहुत सारे लोग कंपनी को अपना बजट बता देते है उस अनुसार सारे पौधें कंपनी की ओर से लाएं जाते है और साथ की पौधरोपण करवाने में भी कंपनी के सदस्य लोगों की मदद करते है। साथ ही मोबाइल फोन की मदद से उन पौधों को मॉनिटर भी किया जाका सकता है जिस से व्यक्ति रोजाना अपने लगाए हुए पौधों को देख सकता है। पौधों की पूरी देखभाल करना कंपनी की ही जिम्मेदारी होती है जिस से लोगों का काम भी काफी आसान हो जाता है।


पिता की पुण्यतिथि पर करवाया पौधा रोपण
प्रतापनगर निवासी शिखा ने बताया कि उनके पिताजी को भी पौधों से काफी लगाव था यह देखते हुए उन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर पौधरोपण करवाने का निर्णय लिया। शिखा ने बताया कि पर्यावरण दूषित होने से कई प्रकार की बीमारियां भी बढ़ जाती है इस कारण भी पौधरोपण करना जरुरी है।

सभी के साथ मिलकर की प्लांटेशन ड्राइव
वनोन्मूलन के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है और पर्यावरण को भी काफी क्षति पहुंच रही है। मेरी यही कोशिश रहती है की पर्यावरण के लिए कुछ लाभदायक करूं । इस जन्मदिवस पर मैंने सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर प्लांटेशन ड्राइव की। पौधरोपण में हमने औषधीय पौधे जैसे नीम ,तुलसी ,एलोवेरा का रोपण किया।

Rajasthan Weather Update : जयपुर। जोधपुर, जैसलमेर में 80-90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आए अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं बीकानेर, डूंगरपुर, नागौर, कोटा, अजमेर सहित आस-पास के जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बीकानेर में महज दो घंटे में 72.8 मिमी बरसात हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। वहीं फलौदी में 36.8 व जोधपुर में 10.4 मिमी बरसात हुई। डूंगरपुर में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, साथ ही खूब ओले भी गिरे।

हालात यह हो गए है कि लोग तेज अंधड़ के साथ हो रही बारिश के चलते जहां थे वहीं खड़े रह गए। वहीं डूंगरपुर शहर में तेज अंधड़ के चलते वसुंधरा बिहार के समीप एक निमार्णाधीन मकान की दीवार ढह गई। दीवार के नीचे एक मजदूर नीचे दब गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसको बाहर निकाला और उसको जिला चिकित्सालय ले गए। यहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। करौली में सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में बसे गांव जारैला के पास टूटे विद्युत तारों से करंट की चपेट में आने से दो पैथर की मौत हो गई। मृत नर व मादा पैंथर डेढ़ से दो साल के थे।

तेज अंधड़ से सहमी मरूधरा
जैसलमेर में शाम को चली आंधी से जन-जीवन प्रभावित हुआ। रामदेवरा क्षेत्र में जोरदार बारिश के साथ ओलावृ़ष्टि भी हुई। कई जगह नींबू के आकार के ओले भी गिरे, जिससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। आंधी के कारण दिन में भी अंधेरा हो गया। तेज अंधड़ के कारण पेड़ गिर गए, वहीं टीन शेड व होर्डिग्स भी उड़ गए। चारों ओर रेत का गुबार छाने से 50 मीटर की दूरी तक कुछ भी नजर नहीं आया। कुछ ही देर में मोहनगढ़ में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं जोधपुर शहर में अपराह्न चार बजे अचानक मौसम बदला और करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

यह भी पढ़ें : Weather Update: मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले, कल अंधड़ और तेज बारिश का अलर्ट

तूफानी हवा में शहर में कई जगह पे़ड़ उखड़ गए। टीन शेड भी गिरे। नागौर में तूफान से कई पेड़, बिजली के पोल और होर्डिंग धराशायी हो गए। नागौर शहर में हवा की गति इतनी तेज थी कि शहर के खत्रीपुरा इलाके में एक मोबाइल टावर गिर गया। बाड़मेर में तूफानी बरसात के साथ ओले गिरे है। इससे पहले आए तूफान से कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल धराशायी हो गए।

तीन दिन तेज बरसात की चेतावनी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक बन रहे सिस्टम के असर से अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में तेज बरसात, तेज अंधड़ (70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार) की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। वहीं अगले तीन दिन उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज अंधड़, मेघगर्जन, बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

विभिन्न जिलों के थानों में लम्बित हैं 16 एफआईआर

जयपुर.
कागजों में फसल उगाकर सूखे खेतों पर ही फसली ऋण जारी कर दिए गए। यही नहीं खातेदार की मौत होने के बाद भी उसके नाम से लोन जारी किया जा रहा था। सहकारी बैंक के अल्पकालीन फसली ऋण में कुछ ऐसे ही फर्जीवाड़े के मामले में एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें सहकारी बैंक के प्रबंधक व जीएसएस (ग्राम सेवा सहकारी समिति) के अध्यक्ष और फर्जी लोन से लाभान्वित किसानों को नामजद किया गया है। पोकरण में हुए फर्जीवाड़े की तरह विभिन्न थानों में 16 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। हालांकि इनमें प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इन मामलों में कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने एडीजी क्राइम को आदेश दिए हैं कि सभी मामलों की जांच के लिए एक दल गठित किया जाए।
एसीबी में दर्ज किया मामला जैसलमेर के पोकरण से जुड़ा है। यहां ग्राम सेवा सहकारी समिति उजलां में हुए इस घोटाले में सबसे चौकाने वाला मामला नथियो देवी का है। नाथुसर गांव की नथियो देवी की वर्ष 2012 में मृत्यु हो चुकी थी। इसके बावजूद उसके नाम से ग्राम सेवा सहकारी समिति से 50 हजार का अल्पकालीन फसली ऋण उठाया गया। यह मामला प्रकाश में आया जनवरी 2019 में। मामले की शिकायत विभाग के साथ एसीबी को की गई। एसीबी की पड़ताल में सामने आया कि नथियो देवी के नाम से लोन स्वीकृत हुआ है। इसी साख सीमा पर किसी दूसरी महिला का नाम दर्ज है। एक ही साख सीमा पर दो नाम दर्ज कर फर्जीवाड़ा किया गया।
सहकारी बैंकों की ओर से रबी सीजन के लिए अल्पकालीन फसली ऋण दिया जाता है। यह ऋण सिंचित भूमि पर मिलता है। बैंक अधिकारी और जीएसएस पदाधिकारियों ने मिलकर ऐसी भूमि पर भी लोन दिया गया, जहां सिंचाई की कोई व्यवस्था ही नहीं है। नियम है कि लोन देने से पहले गिरदावरी रिपोर्ट ली जाती है। इसी अनुरूप लोन देने के लिए साख सीमा तय की जाती है, जिसे बैंक स्तर पर स्वीकृत किया जाता है। लोन देने के मामले में इस प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा किया गया। इस तरह जीएसएस उजलां के नाथूसर गांव में ही करीब ग्यारह लोगों को सात लाख से अधिक के लोन दिए गए।

वर्ष 2018 की ऋण माफी में सामने आए घोटाले, पांच साल बाद भी न रिकवरी न कार्रवाई
वर्ष 2018 में हुई कर्जमाफी में घोटाले सामने आए थे। कर्जमाफी से पहले ही ग्राम सेवा सहकारी समितियों में किसानों के नाम पर लोन उठाए गए। ऋण माफी में ये लोन जमा हो गए। इसका खुलासा तब हुआ जब विभाग ने कर्जमाफी के लाभान्वितों की सूची पोर्टल पर अपलोड की। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों से फर्जीवाड़े की बात सामने आई। मामला प्रकाश में आने पर सिरोही, बाड़मेर, जालोर, भरतपुर, चूरू व झुंझुनूं में 16 एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिक शिकायतें आने पर सहाकरी विभाग ने सिरोही, पाली व बाड़मेर में विशेष ऑडिट करवाई थी।
सात लाख ऋण खाते संदेह के घेरे में

भाजपा राज में वर्ष 2018 में हुई ऋणमाफी में लाभान्वित किसानों की संख्या करीब 27 लाख थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2019 में ऋण माफी की। इस बार ऋण वितरण व ऋण माफी में बायोमैट्रिक सत्यापन जरूरी कर दिया। इसमें लाभान्वितों की संख्या 20 लाख ही रही। सात लाख खाते संदेह के घेरे में हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 की ऋण माफी के समय पोर्टल से करीब 70 हजार खातों की एंट्री डिलीट की गई थी। इनपर भी संदेह जताया गया था। हालांकि दोनों ही मामलों की गहनता से पड़ताल नहीं हुई, जिससे स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नागौर के मौलासर में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया और उसके बाद किसान सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने गहन अध्ययन के बाद ही जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। महंगाई राहत कैंपों में 10 योजनाओं के रजिस्ट्रेशन से मिले मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड से आमजन को राहत मिलेगी।

राज्य सरकार की यह योजनाएं चुनावी नहीं हैं। प्रत्येक योजना स्थायी है। गहलोत ने कहा कि नागौर के डीडवाना-कुचामन सहित 19 नए जिले बनाने की घोषणा से प्रदेश में खुशी की लहर है। इससे प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होगा और राजस्थान के विकास का हमारा सपना पूरा होगा। प्रशासनिक ईकाईयां बढ़ने से जटिलताएं कम होगी। समयबद्ध कार्य पूरे होने से जिले का बेहतर विकास प्रबंधन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना ही लक्ष्य है।

पहले कर्जा माफ, कृषि बजट और अब निःशुल्क बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 2 अक्टूबर, 1959 को नागौर से ही पंचायती राज व्यवस्था का दीपक प्रज्ज्वलित किया था। यहां के किसानों ने उसे सुदृढ़ करने का कार्य किया। इसलिए नागौर जिला किसानों का सिरमौर है। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही 22 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। अलग से कृषि बजट पेश कर सर्वांगीण विकास में कई योजनाएं लागू की। अब उन्हें 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली मिलेगी, जिससे आर्थिक सम्बल मिलेगा। गहलोत ने कहा कि जब केंद्र सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए माफ कर सकती है तो किसानों के क्यों नहीं।

आपके स्वास्थ्य की देखभाल हमारी जिम्मेदारी
गहलोत ने कहा कि निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार (आरटीएच) लागू किया गया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निःशुल्क इलाज, निःशुल्क जांचें व दवाईयों का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।

महिला सशक्तिकरण हमारा ध्येय
गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को चुनावों में आरक्षण दिलाया, जिससे उन्हें प्रतिनिधित्व मिला। राज्य सरकार भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रही है। रक्षाबंधन से 3 साल की इंटरनेट सेवा के साथ महिलाओं को मोबाइल वितरित किए जाएंगे, जिनके जरिए वे योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत अब न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए की गई है। केंद्र सरकार को भी पूरे देश में एक समान सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए।

ओपीएस क्रांतिकारी फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने का क्रांतिकारी फैसला लिया गया। इससे सरकारी कार्मिकों का भविष्य सुरक्षित होगा। राजस्थान की तरह केंद्र सरकार को पूरे देश में ओपीएस फिर शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच प्रदेश के युवाओं को 1.50 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी है, इतनी ही प्रक्रियाधीन है और 1 लाख की बजट घोषणा की गई है। प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जाएगी।

वीडियो देखेंः- नए संसद भवन को लेकर बोले गहलोत...राष्ट्रपति को ही करना चाहिए था उद्घाटन...

जयपुर. सांगानेर थाना पुलिस की गिरफ्त में चल रहे कुख्यात हार्डकोर वाहन चोर बयाना भरतपुर निवासी शेर सिंह धाधरैन को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने कोटा और जयपुर सहित अन्य जगहों से अब तक कई लग्जरी गाड़ियों को चुराया है। पुलिस अब चुराई हुई गाड़ियों को जब्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार अगर कोई भी लग्जरी गाड़ी चोरी होती है तो उसके बारे में शेर सिंह धाधरैन को पूरी जानकारी होती है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी और पुलिस कस्टडी से भागने और धोखाधड़ी सहित अन्य 44 मामले दर्ज हैं।

सफेद जूतों का मोह छोड़ा

शेर सिंह धाधरैन के बारे में कहा जाता था कि वह सफेद जूते पहनकर वारदात को अंजाम देता है। मानसरोवर थाना पुलिस ने एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में उसे सफेद जूतों से ही पहचाना था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इटावा के सैफई से एटीएम बरामद किया था। एटीएम में लाखों रुपए थे जो नहर में एटीएम डालने की वजह से भीग गए थे। आरोपी शेर सिंह पहले सफेद जूते पहनने का शौक रखता था, अब सफेद जूते की जगह स्पोर्ट शूज पहनता है।

लग्जरी कार चुराने में महारत हासिल

शेर सिंह धाधरैन हाइटेक अपराधी है। वह लग्जरी कार चुराने में एक्सपर्ट है और अपने साथियों को भी इसकी ट्रेनिंग दे चुका है। आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी और पुलिस कस्टडी से भागने और धोखाधड़ी सहित अन्य 44 मामले दर्ज है।

जयपुर। मई में बारिश ने जहां रविवार की सुबह मौसम को खुशमिजाज कर दिया, वहीं शहनाई की स्वरलहरियों ने त्रिपोलिया गेट के पीछे चांदनी चौक स्थित मंदिर श्री ब्रिज निधि जी में आने वाले श्रृद्धालुओं को भी ताजगी से भर दिया। मॉर्निंग रागों से लोगों को जोडऩे के उद्देश्य से शुरू की गई मॉर्निंग म्यूजिक रिवाइवल सीरीज सोल कनेक्ट के तहत रविवार की सुबह साढ़े सात बजे से मंदिर परिसर में बनारस शहनाई घराने से ताल्लुक रखने वाले उस्ताद फतेह अली खान की शहनाई से दिन की शुरूआत हुई। सितार पर हरिहर शरण भट्ट और तबले पर दिनेश कुमार ने उनका साथ दिया। करीब ढाई सौ दर्शकों की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। उस्ताद फतेह अली खान ने हरिहर शरण भट्ट और दिनेश कुमार के साथ तीन ताल पर राग गुजरी तोड़ी, तीन ताल पर आलाप जोर झाला और राग भैरवी पर 'गोविन्द माधव हरि हरि बोल, केशव माधव हरि हरि बोल' सहित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देने वाला शहनाई वादन किया। कार्यक्रम का समापन मंदिर में आरती के साथ हुआ।

चांदनी चौक में गूंजी उस्ताद फतेह अली की शहनाई

बनारस शहनाई घराने से संबंध रखने वाले उस्ताद फतेह अली खान ने अमरीका के कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, अटलांटा और ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, कनाडा, जर्मनी, स्पेन, यूके, पेरिस, स्विज़रलैंड, जापान जैसे देशों में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उत्सवों में प्रदर्शन किया है। उन्हें बनारस रतन, इंदिरा गांधी सुरमणि पुरस्कार जैसे पुरस्कार मिले हैं। मंदिर श्री बृज निधि जी की स्थापना महाराजा सवाई प्रताप ङ्क्षसह जी ने 1849 में की थी।

जयपुर। शहर के संगीत घरानों से निकले युवा कलाकारों ने देश-विदेश में जयपुर के संगीत की मिठास घोली है। इन्हीं में से एक हैं वायलिन वादक गुलजार हुसैन, जो अपनी प्रतिभा के बूते अब तक राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय 52 पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। अपनी सफलता को गुरुजनों का आशीर्वाद मानने वाले गुलजार ने 'सबक' नाम से एक इनिशिएटिव शुरू किया है, जिसके तहत वह वरिष्ठ कलाकारों, उदीयमान कलाकारों और युवा कलाकारों को मंच के जरिए एक-दूसरे से जोडऩे का काम कर रहे हैं, ताकि सीखने और सिखाने की गुरु-शिष्य परंपरा कायम रहे और नए कलाकार सीनियर कलाकारों की संगत से खुद को और बेहतर कर सकें।

'सबक' इनिशिएटिव से तीन पीढिय़ों को जोड़ रहे वायलिन वादक गुलजार

दादा के सपने को किया पूरा
गुलजार बताते हैं, 'मैं अपने घराने की छठी पीढ़ी हूं। पारंपरिक घराने में तबला, पखावज, गाना, कथक और शास्त्रीय संगीत की परंपरा रही है। मेरे परिवार में भी तबला वादन की परंपरा रही है। हमारे बुजुर्ग अलवर राजघराने के लिए ठुमरी और खयाल गाया करते थे। फिर मेरे पड़दादा के बड़े बेटे मोहम्मद शफी खां ने कथक सीखा। उनके छोटे भाई गुलाम हुसैन ठुमरी, दादरा, भजन गाते थे। सबसे छोटे मेरे दादा उस्ताद काले खां साहब ने उस्ताद शफी खां से तबला सीखा। तब से हमारे घर में तबले की परंपरा चली आ रही है। हालांकि, मेरी संगीत में बहुत ज्यादा रुचि नहीं थी। 1991 में मेरे दादा के इंतकाल के बाद मुझे बुआ से पता लगा कि मेरे दादा की इच्छा थी कि उनके घर से कोई वायलिन सीखे और इसी साज में अपना नाम कमाए। मैं अपने दादा के बहुत करीब था, इसलिए मैंने वायलिन सीखना शुरू किया। मेरे पहले गुरु विनोद शर्मा थे। उसके बाद मैंने गुरु राजीव अग्रवाल, उस्ताद बन्ने खान, चाल्र्स मखानी एवं पदम्भूषण पंडित वी.जी. जोग साहब से वायलिन सीखा। इसी के साथ मेरे घर में एक नया साज भी जुड़ गया।

'सबक' इनिशिएटिव से तीन पीढिय़ों को जोड़ रहे वायलिन वादक गुलजार

हॉलीवुड फिल्म में भी वायलिन बजाया
गुलजार ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 52 पुरस्कार और सम्मान जीते हैं। गुलजार ने बताया कि उन्होंने 2004 में मुंबई में 50 साल पुराने इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन सुर सिंगार संसद यंग कलाकरों का पद्मश्री कहलाने वाला 'सुरमणि' जीता। उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। बकौल गुलजार, 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मेरा पहला बड़ा ब्रेक 2008 में आई हॉलीवुड फिल्म में बैकग्राउंड वायलिन बजाने के रूप में मिला। मैं एक बैंड के साथ परफॉर्म कर रहा था। मेरी मुलाकात नीदरलैंड्स के फिल्म निर्देशक सैंट फ्रैंकन से मुलाकात हुई, जो लद्दाख पर एक फिल्म 'फादर डॉटर एंड जो' बना रहे थे। उन्होंने उसका बैकग्राउंड म्यूजिक भारत में ही रिकॉर्ड किया। उसमें मैंने बैकग्राउंड वायलिन प्ले किया है। इसके अलावा मैं राजस्थानी फिल्म 'पगड़ी' में स्वरूप खान और रवीन्द्र उपाध्याय के साथ गाने में वायलिन प्ले कर चुका हूं। कुछ एलबम और सिंगल वीडियोज में भी प्ले कर चुका हूं।

'सबक' इनिशिएटिव से तीन पीढिय़ों को जोड़ रहे वायलिन वादक गुलजार

'सबक' से मंच उपलब्ध कराने का प्रयास
2020 में कोरोना के दौर में गुलजार ने एक इनिशिएटिव 'सबक' शुरू किया है। उन्होंने बताया, 'युवा आर्टिस्ट के तौर पर मैंने महसूस किया कि शुरुआती दौर में यंग आर्टिस्ट्स को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच बहुत कम मिल पाता है। घरानेदार लाग बहुत अच्छे कलाकार होते हैं, रियाज बहुत करते हैं, लेकिन उन्हें मंच नहीं मिल पाता। 'सबक' के जरिए हम महीने में एक बार एक युवा कलाकार, एक उदीयमान कलाकार और एक सीनियर कलाकार को मंच देने का प्रयास करते हैं। सीनियर कलाकार अपना सबक लोगों को सिखाएंगे, युवा कलाकार अपनी तैयारी दिखाएगा और यंग आर्टिस्ट या बाल कलाकार अपना हुनर सुनाएगा। इसमें हम जयपुर के डागर बंधुओं, बनारस के पखावज वादक दीप, कोलकाता के आर्टिस्ट और कई कलाकारों को इससे जोड़ा है।

'सबक' इनिशिएटिव से तीन पीढिय़ों को जोड़ रहे वायलिन वादक गुलजार

वायलिन का उद्गम भारत से
आमतौर पर यह माना जाता है कि वायलिन एक यूरोपीय साज है। इसे काफी मुश्किल इंस्ट्रूमेंट भी माना जाता है, क्योंकि इसे ब्लाइंड या ब्लैंक इंस्ट्रूमेंट कहा जाता है। वायलिन अपने गज (जिससे वायलिन बजाया जाता है) से अन्य इंस्ट्रूमेंट से अलग लेकिन सारंगी के करीब माना जाता है। गज वायलिन में गायन का काम करता है। सितार, संतूर और गिटार स्ट्रॉन्ग इंस्ट्रूमेंट कहलाते हैं। वायलिन को यूरोप का साज माना जाता है, लेकिन इसका उद्गम राजस्थान के रावणहत्थे से हुआ कहा जाता है। अमरीकी रिसर्चर डॉ. डी.एस. पटकऊ ने अपनी एक किताब में जिक्र किया है कि वायलिन यूरोप में विकसित हुआ है, लेकिन उसका गज जिससे उसे बजाया जाता है, वह रावणहत्थे से लिया गया। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में रावणहत्थे के विभिन्न स्वरूप देखने को मिल जाएंगे। इसी परंपरागत रावणहत्थे का विकसित स्वरूप संभवत: आज हम वायलिन के रूप में दखेते हैं।' गुलजार ने बताया कि उन्होंने देश के मशहूर कलाकारों के साथ वायलिन की संगत की है, जिनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, गजल मैस्ट्रो उस्ताद अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, मनहर उधास, उस्ताद रौशन भारती, उस्ताद राजकुमार रिजवी आदि के साथ संगत कर चुके हैं।

नई दिल्ली. बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए खाद्य तेल के आयात पर भारत की निर्भरता सालों से चिंता का विषय बनी हुई है। उत्पादन और खपत के बीच का अंतर कम करने के लिए सरकार किसानों को तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। इन प्रयासों के कुछ परिणाम भी निकले हैं, और पिछले सालों में तिलहन के उत्पादन में सुधार हुआ है। यह कहना है फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया की निदेशक डॉ. रत्ना कुमरिया का। भारत में 2022-23 में 14.37 मिलियन टन वनस्पति तेल का आयात होने का अनुमान है, जबकि 2021-22 में 14.07 मिलियन टन वनस्पति तेल का आयात किया गया था। 2016-17 में आयातित 15.32 मिलियन टन के मुकाबले यह कुछ बेहतर है, लेकिन फिर भी तेल के आयात में काफी ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च हो जाती है। सोयाबीन और सरसों प्रमुख फसलें हैं, जो कुल तिलहन उत्पादन की क्रमश: 35 प्रतिशत और 32 प्रतिशत हैं। सरसों को भारत में पारंपरिक रूप से और कुछ विशेष व्यंजनों को पकाने के एकमात्र तेल के रूप में विशेष पद मिला हुआ है। सरसों की विभिन्न किस्में और हाईब्रिड उपलब्ध होने के बावजूद इसका उत्पादन वैश्विक औसत के मुकाबले बहुत कम है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने जीएम सरसों की टेक्नॉलॉजी में बारनेज-बारस्टार नामक दो जीन प्रणाली का उपयोग कर इस बाधा को पार कर लिया है। इस टेक्नॉलॉजी का उपयोग विश्व में अन्य फसलों में संकर बीजों के उत्पादन के लिए किया जा रहा है, और इन फसलों का सेवन 25 सालों से ज्यादा समय से किया जा रहा है।

अहमदाबाद. भुज के एक परिवार ने ब्रेन हेमरेज के कारण अपनी जान गंवा देनेवाले युवा सदस्य के अंगों को दान करने में मानवता के अप्रतिम कार्य का प्रदर्शन किया। मैरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. केयूर परीख ने बताया कि, हम हर उस परिवार के प्रति कृतज्ञ हैं जो अपने परिवार के मृत सदस्य के अंगों का दान कर मानवता की मिसाल पेश करता है। गुर्दा प्रत्यारोपण डॉ. सिद्धार्थ मावाणी कहते हैं, यहां मरेंगो सिम्स अस्पताल में मृत व्यक्ति से अंगों को प्राप्त करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने दो किडनी प्रत्यारोपण किए। डॉ. केयूर परीख ने बताया कि, शोध से पता चलता है कि अंगों की कमी के कारण हर साल असंख्य मौतें होती हैं। जिन परिवारों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है और जिन्हें अंगदान की सलाह दी जाती है, उन्हें अंगदान को और अधिक अपनाना चाहिए। इस कार्य के परिणामस्वरूप कई लोगों की जान बचाई जा सकती है जो एक अंग के लिए अंतहीन प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैरिंगो सिम्स अस्पताल के लिवर प्रत्यारोपण और एचपीबी सर्जरी संस्थान के सलाहकार डॉ विकास पटेल कहते हैं, जब किसी मरीज को ब्रेन डेड घोषित किया जाता है, तो मृतक के स्वस्थ अंगों को एक निर्धारित समय अवधि में अंग की प्रतीक्षा कर रहे रोगी में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

आज का सुविचार

ज़िंदगी में जीत और हार तो हमारी सोच बनाती हैं,, जो मान लेता है वो हार जाता है.. जो ठान लेता है वो जीत जाता है

 

आज क्या ख़ास

- मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सभी राज्यों की राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस करेगी BJP, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां -बताएंगे विज़न

- असम राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन आज, पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाइजीरिया दौरा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय मणिपुर दौरा आज से, राज्य में शांति बहाली के प्रयास में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाक़ात

- दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्रीय अध्यादेश मामले में दिल्ली कांग्रेस के नेता आज करेंगे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात, केजरीवाल सरकार को समर्थन देने या नहीं देने पर होगी चर्चा

- राजस्थान कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के बीच गतिरोध मामला, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आज दिल्ली में मंत्रणा, राहुल गांधी से भी मुलाकात संभव

- 'सागर परिक्रमा यात्रा' के छठे चरण का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, मछुआरों और अन्य हितधारकों के मुद्दों को हल करने की केंद्र सरकार की है योजना

- मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित चीतों और उनकी मौतों के संबंध में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे मंथन बैठक

- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से NVS-01 नेविगेशन उपग्रह करेगा लॉन्च

- कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग वाली एनआईए की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज

- मस्जिद द्वारा 'ध्वनि प्रदूषण' के नियमों का पालन करने में पुलिस द्वारा निष्क्रियता का दावा करने वाली अंतरिम याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट सुनवाई आज

- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र करेगा जारी

- भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2023 के तहत 1 हज़ार 365 पदों पर भर्ती, agiveernavy.cdac.in पर आज से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन

- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज

- IPL क्रिकेट की खिताबी जंग आज चेन्नई और गुजरात के बीच, कल बारिश से धुले मैच के कारण आज रिजर्व-डे में तय होगा चैम्पियन

 

 

काम की खबरें


- राजस्थान में तेज बारिश और तूफान का दौर जारी, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी

- प्रदेश के 50 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होंगे कृषि संकाय, हर विद्यालय में एक-एक कृषि व्याख्याता के नए पद के प्रस्ताव को सीएम अशोक गहलोत की मंज़ूरी

- जोधपुर की सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रूमा देवी को इंग्लैंड जाने का मिला न्योता, महिला सशक्तिकरण और समानता के अवसरों पर रखेंगी अपने विचार

- CBSE के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी जंची हुई उत्तर कॉपी की ले सकेंगे प्रति, 31 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

- पीएम नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को किया राष्ट्र को समर्पित, लोकसभा स्पीकर के आसन के पास सेंगोल स्थापित, प्रधानमंत्री बोले- 'आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया संसद भवन'

- संसद मार्च कर रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ FIR, पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाए टेंट-कुर्सियां

- शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में नीतीश कुमार, बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होगी विपक्षी दलों की बड़ी बैठक

- कर्नाटक: कांग्रेस MLA की पोती ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दादा को कैबिनेट मंत्री बनाने की अपील

- 'वीर सावरकर सेतु' के नाम से जाना जाएगा बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक, सीएम शिंदे का बड़ा ऐलान

- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों-उग्रवादियों के बीच जमकर मुठभेड़, सीएम बीरें सिंह बोले, 'आतंकी समूहों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई, मारे गए 30 आतंकी'

- जस्टिस रमेश देवकीनंदन धानुका बने बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सिर्फ तीन दिन के लिए रहेंगे इस पद पर- 30 मई को हो रहे रिटायर

- चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू आज गुजरात के खिलाफ फाइनल मैच के बाद लेंगे आईपीएल क्रिकेट से संन्यास

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है, जिससे पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिलने के आसार कम हो गए है। हालांकि तेल की कीमतों में उतार—चढ़ाव के बीच सोमवार को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर नेपाली यात्री को पकड़ा, खुलवाए अंडर गारमेंट्स तो अंदर से निकला सोना, चौंके अधिकारी

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : नौतपा में लोगों को हो रहा है सर्दी का अहसास, तापमान में भारी गिरावट... प्रदेश में आज भी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

weather update प्रदेश में एक बार फिर से तेज अंधड़, बारिश ने कोहराम मचाया है। रविवार को जोधपुर, जैसलमेर में 80-90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आए अंधड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं बीकानेर, डूंगरपुर, नागौर, कोटा, अजमेर सहित आस-पास के जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बीकानेर में महज दो घंटे में 72.8 मिमी बरसात हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। वहीं फलौदी में 36.8 व जोधपुर में 10.4 मिमी बरसात हुई। डूंगरपुर में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, साथ ही खूब ओले भी गिरे। हालात यह हो गए है कि लोग तेज अंधड़ के साथ हो रही बारिश के चलते जहां थे वहीं खड़े रह गए।

तीन दिन तेज बरसात की चेतावनी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक बन रहे सिस्टम के असर से अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में तेज बरसात, तेज अंधड़ (70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार) की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। वहीं अगले तीन दिन उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज अंधड़, मेघगर्जन, बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में पाकिस्तान से 70 KMph की रफ्तार से तीन घंटे में आ रहा है तूफान, देखिए वीडियो


30 मई तक प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट:- बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, चुरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और 60-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से अंधड़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले । इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की डबल चेतावनी 30 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ लाएगा तूफान, होगी बारिश
येलो अलर्ट:- उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, चित्तोडगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ | मध्यम से तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि कमजोर संरचनाएं, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, आदि को आंशिक नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें, मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।


Rpsc Paper Leak : राजस्थान के सीमाई इलाकों में इन दिनों बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिल रहे हैं। राजस्थान पुलिस की क्राइम सेल लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन फिर भी कहीं न कहीं से मादक पदार्थों की आपूर्ति राजस्थान कुछ कार्यालयों में हो ही जा रही है। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद ही पेपर लीक मामले में बंद नकल गिरोह के सबसे बड़े अभियुक्त को पदोन्नित नहीं दी जाती।

बात कर रहें हैं पेपर लीक मामले में बर्खास्त हुए और उदयपुर जेल में बंद नकल माफिया गिरोह के मुख्य कर्ता धर्ता में शामिल अनिल मीण उर्फ शेर सिंह की। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में वाईस प्रिंसिपल पद से बर्खास्त शेर सिंह को शिक्षा विभाग ने पदोन्नत देते हुए प्राचार्य बना दिया। इस बात का जब पता चला तो रविवार को कार्यालय खुलावाकर यह आदेश वापस लिया गया। यह आदेश 26 मई को जारी किया गया

यह है मामला
सिरोही जिले के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल भावरी का बर्खास्त वाइस प्रिंसिपल शेर सिंह मीणा पेपर लीक प्रकरण में जेल में बंद है। 26 मई को जारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षरयुक्त पदोन्नति सूची में 46वें नंबर पर आरोपी वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार मीणा का नाम अंकित है। इसके अनिल को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भावरी से राजकीय बालिका उमावि धारासर बाड़मेर में प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में जब शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को जानकारी मिली तो उन्होंने रविवार को अवकाश के दिन पदोन्नति का आदेश वापस ले लिया। विभागीय डीपीसी मार्च में की गई थी। जबकि मीणा को अप्रेल में बर्खास्त किया गया। इस कारण यह गफलत हुई। निदेशालय स्तर पर सोमवार को मामले की जांच की जाएगी।

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके उप प्रमुख सचिन पायलट के लिए अलग-अलग बैठकें करने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके उप प्रमुख सचिन पायलट के साथ दो अलग-अलग बैठकें करेंगे।

कथित तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की है कि अशोक गहलोत आज दिल्ली जाएंगे जहां वह राजस्थान हाउस की आधारशिला भी रखेंगे।


हाल की रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित बैठक पायलट के अल्टीमेटम के ठीक बाद हुई है कि अगर इस महीने के अंत तक राज्य सरकार से उनकी तीन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। पायलट ने अपनी मांगों में से एक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में हुए कथित घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

मीडिया को एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 26 मई को सभी राज्य नेताओं के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक होनी थी लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अब हाईकमान विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें एक मंच पर लाने के लिए गहलोत और पायलट से अलग-अलग मुलाकात करेगा जो इस साल के अंत में होने वाले हैं।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि खड़गे कर्नाटक में सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार को एक साथ लाने में सफल रहे और पार्टी अब राजस्थान में उसी फॉर्मूले को आजमाना चाहती है।

यह भी कहा जाता है कि कुछ दिनों पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सहित सभी चुनावी राज्यों के नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान की एक बैठक की योजना बनाई गई थी जिसे स्थगित कर दिया गया था।

क्या बैठक के बाद निकलेगी सुहल की राह

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया और अब सुलह के प्रयास तेज कर दिए गए है। पायलट की ओर से कहा गया है कि उनकी तीन मांगों को इस महीने के अंत तक पूरा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे।

Rajasthan New District: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को नागौर के मौलासर में 153.17 करोड़ रुपए की लागत से 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होने कहा कि नागौर के डीडवाना-कुचामन सहित 19 नए जिले बनाने की घोषणा से प्रदेश में खुशी की लहर है। इससे प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होगा और राजस्थान के विकास का हमारा सपना पूरा होगा। प्रशासनिक ईकाईयां बढ़ने से जटिलताएं कम होगी। समयबद्ध कार्य पूरे होने से जिले का बेहतर विकास प्रबंधन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाना ही लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें: New District in Rajasthan: इन 19 जिलों में पहले खुलेंगे शिक्षा विभाग के कार्यालय

गहलोत रविवार को नागौर के मौलासर में महंगाई राहत कैंप, किसान सम्मेलन और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गहन अध्ययन के बाद ही जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है। महंगाई राहत कैम्पों में 10 योजनाओं के रजिस्ट्रेशन से मिले मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड से आमजन को राहत मिलेगी। राज्य सरकार की यह योजनाएं चुनावी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आएगा 80 किमी रफ्तार का तेज तूफान, हो जाएं सावधान

इन भवनों का हुआ शिलान्यास

-अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण, डीडवाना- 3 करोड़ रुपए

-उपखंड कार्यालय सह तहसील कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण कार्य, डीडवाना- 3.51 करोड़ रुपए

-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मण्डूकरा का निर्माण कार्य- 3.49 करोड़ रुपए

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सानिया और सिंघाना का निमार्ण कार्य- 2.86 करोड़ रुपए

-उप स्वास्थ्य केंद्र कापडोद, खुडी निम्बी, कीचक, बड़ी छापरी, खातीया बासनी, भोपजी का बास, ढाकी की ढाणी, किशनपुरा और कुडोली के निर्माण कार्य- 2.78 करोड़ रुपए

-सीएचसी मौलासर में लैब कक्ष, रिहेबिलेशन सेंटर, स्टोर, सभागार, चार दीवारी, टैंक कार्य- 40 लाख रुपए

-मातृ नवजात शिशु सुरक्षा ईकाई बांगड़ अस्पताल डीडवाना का निर्माण कार्य- 62.37 लाख रुपए

- एकीकृत विद्युत विकास योजना में सिंधी तलाई 33 के.वी.जीएसएस कार्य- 1.75 करोड़ रुपए

-33/11 के.वी. जीएसएस बरांगना, खोजास और दुदौली के कार्य- 6.06 करोड़ रुपए

-132 के.वी. जीएसएस. खरवालिया कार्य- 22.90 करोड़ रुपए

- कृषि महाविद्यालय मौलासर- 8.81 करोड़ रुपए

-कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, छोटी खाटू- 4.42 करोड़ रुपए

-नवसृजित आई.टी.आई. मौलासर का निर्माण- 10.45 करोड़ रुपए

-अम्बेडकर भवन निर्माण कार्य मौलासर- 49 लाख

-एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर, डीडवाना- 6.78 करोड़ रुपए

-पशु चिकित्सालय, खुनखुना के भवन निर्माण कार्य- 25.31 लाख रुपए

-मौलासर एवं तोषिणा में बाईपास निर्माण कार्य- 15.84 करोड़ रुपए

-एसएच-19 मण्डूकरा से एनएच-458 रताउ तक सड़क निर्माण कार्य- 58.01 करोड़ रुपए

-शहीद स्मारक डाबड़ा (मौलासर) के विकास कार्य- 50 लाख रुपए

- खेल स्टेडियम निर्माण मौलासर- 23.98 लाख रुपए

जयपुर
RPS Transfer list राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़ा उलटफेर करते हुए राजस्थान पुलिस सेवा के 142 अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची का लंबे समय से इंतजार था। तबादला सूची में अधिकतर जिलों के डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं। जयपुर कमिश्नरेट और जिले में दस से ज्यादा अफसरों को इधर उधर किया गया है। बताया जा रहा है कि इस तबादला सूची में अभी कुछ अफसरों के नाम नहीं आ सके हैं। ऐसे में जल्द ही एक और लिस्ट जारी की जा सकती है।

पुलिस महकमे में एक साथ 142 आरपीएस अफसरों के ट्रांसफर के पीछे सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार बनाया जा रहा दबाव भी एक कारण बताया जा रहा है। इन तबादलों को चुनाव से पहले फिल्डिंग जमाने के तौर पर देखा जा रहा है। रविवार को ही केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने करौली में दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना की तुलना अडंरवर्ल्ड से की थी। शेखावत ने लिखा था कि राजस्थान के हालात अंडरवर्ल्ड जैसे होते जा रहे हैं।

1 रूद्र प्रकाश शर्मा को सीओ, राजसमंद। 2 बेनी प्रसाद मीणा को सीओ निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ । 3 आशीष कुमार को सीओ छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़। 4 मनीष बडगूजर को सीओ अजमेर, ग्रामीण अजमेर । 5 मोहम्मद इस्लाम खान को सीओ राजगढ़, चूरू । 6 सत्येंद्र सिंह नेगी को पुलिस उप अधीक्षक डिस्कॉम, अजमेर। 7 नेमीचंद को उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान, अजमेर । 8 देशराज गुर्जर को व्रत आधिकारी भीलवाड़ा शहर । 9 विजय कुमार को सीओ अंता, बांरा । 10 तरुण कांत सोमानी को सीओ खानपुर, झालावाड़। 11 नाना लाल सालवी को उप पुलिस अधीक्षक एस सी एस टी सेल प्रतापगढ़। 12 अजीत मेघवंशी को सीओ अटरू, बांरा। 13 श्योजीराम मीणा को सीओ इटावा कोटा ग्रामीण । 14 अरविंद जांगिड़ को उप पुलिस अधीक्षक एससी.एसटी सेल, बाड़मेर । 15 पुष्पेंद्र हाडा को उप पुलिस अधीक्षक स्टेशन, जैसलमेर। 16 अशोक कुमार आंजना को सहायक पुलिस आयुक्त प्रताप नगर, जोधपुर कमिश्नरेट । 17 अनीता मीणा को सीओ उच्च्ैन, भरतपुर । 18 अजय कुमार शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू, जयपुर कमिश्नरेट। 19 श्यामसुंदर विश्नोई को सीओ कोटडी, भीलवाड़ा । 20 पवन कुमार भदोरिया, सीओ बीकानेर, बीकानेर। 21 मजीद खान उप पुलिस अधीक्षक आबकारी विभाग। 22 मुकेश कुमार सोनी, सीओ गंगानगर बीकानेर। 23 रामेश्वर लाल सीओ अनूपगढ़, गंगानगर। 24 रिछपाल मीणा उप पुलिस अधीक्षक एसएसी एसटी सैल, बूंदी। 25 जोगेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, पुलिस हाउसिंग। 26 बुद्धराज, सीओ कपासन, चित्तौडगढ़। 27 कृष्णा सामरिया, सीओ बड़ी सादड़ी, चित्तौगड़। 28 नगेन्द्र सिंह सीओ भरतपुर, भरतपुर। 29 मनीष कुमार शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, बाल अधिकार। 30 सुरेश कुमार, सीओ बाड़ी धौलपुर। 31 हिमांशु शर्मा, सरदारशहर चूरू। 32 मनोज कुमार, सीओ मनिया, भरतपुर। 33 दीपक खंडेलवाल, सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक पश्चिम, जयपुर। 34 रतन चावला, सीओ आसपुर, डूंगरपुर। 35 चिरंजी लाल मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त, मालवीय नगर। 36 श्याम सुंदर सहायक पुलिस आयुक्त, सोड़ाला जयपुर। 37 भोपाल सिंह भाटी, सहायक पुलिस आयुक्त, झोटवाड़ा। 38 जोगेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व, जयपुर। 39 फूलचंद मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त, बस्सी जयपुर। 40 मेघचंद मीणा उप पुलिस अधीक्षक जीव रिजर्व सीआईडी सीबी जयपुर।

41 सतीश कुमार सहायक कमाडेंट एसडीआरएफ जयपुर। 42 उमेश निठारवाल को शाहपुरा जयपुर ग्रामीण । 43 जितेंद्र सिंह शेखावत को पुलिस उप अधीक्षक पर्यटन विभाग, जयपुर । 44 अली मोहम्मद को अधिकारी नाचना, जैसलमेर । 45 कैलाश विश्नोई को सीओ पोकरण, जैसलमेर। 46 रामेश्वरलाल को श्री डूंगरगढ़, बीकानेर । 47 तेज कुमार पाठक को भिवाड़ी। 48 राव आनंद को सीओ नवलगढ़, झुंझुनू । 49 पिंटू कुमार को सीओ भरतपुर ग्रामीण । 50 राजवीर सिंह चंपावत को सीओ बिलाड़ा, जोधपुर । 51 भूपेंद्र सिंह सीओ आहोर, जालौर। 52 पदम दान को सीओ बालेसर जोधपुर ग्रामीण। 53 मदनलाल को सीओ ओसिया , जोधपुर । 54 नूर मोहम्मद को सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, जोधपुर कमिश्नरेट । 55 चक्रवर्ती सिंह राठौड़ को सीओ अकलेरा झालावाड। 56 प्रेम कुमार को सीओ भोपालगढ़, जोधपुर ग्रामीण। 57 सुदर्शन पालीवाल को सीओ अरनोद, प्रतापगढ़ । 58 ओम प्रकाश सारबाग को सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर कमिश्नरेट । 59 देरावर सिंह सोडा को उप पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम जालौर। 60 पीयूष कविया को सहायक पुलिस आयुक्त मंडोर, जोधपुर कमिश्नरेट । 61 मुरारी लाल मीणा को सीओ सपोटरा, करौली । 62 आशीष कुमार भार्गव को उप पुलिस अधीक्षक नगर विकास न्यास कोटा । 63 धर्मवीर चौधरी को सीओ , कोटा पंचम कोटा शहर । 64 अंकित जैन को सीओ कोटा सेकंड । 65 हर्श राज खरवा को सीओ कोटा चतुर्थ । 66 मुकुल शर्मा को सीओ झालावाड़। 67 घनश्याम मीणा को उप पुलिस अधीक्षक एस सी एस टी सेल कोटा, शहर । 68 गजेंद्र सिंह राव को सीओ , कोटा ग्रामीण। 69 राजू लाल मीणा को सीओ सांगोद , कोटा। 70 रामेश्वर लाल परिहार को उप पुलिस अधीक्षक जीआरपी कोटा । 71 भवानी सिंह शेखावत को सीओ मकराना, नागौर । 72 रविराज सिंह को उप पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर। 73 चांदमल सिंगारिया को सीओ उदयपुर पश्चिम जिला। 74 शिव रतन गोदारा को चिड़ावा झुंझुनू। 75 सुरेश शर्मा को सीओ रतनगढ़ चूरू। 76 बलवीर मीणा को सीओ झाड़ोल उदयपुर । 77 जितेंद्र सिंह राठौड़ को सीओ पाली। 78 ओमप्रकाश सोलंकी को उप पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम , पाली । 79 संतराम मीणा को सीओ बामनवास, सवाई माधोपुर। 80 धनफूल मीणा को सीओ दरियाबाद, प्रतापगढ़।

81 संदीप शेखावत को उप पुलिस अधीक्षक एससी.एसटी सेल, बांसवाड़ा । 82 गोपाल लाल को सीओ बागीदौरा, बांसवाड़ा। 83 रामगोपाल को सीओ नगर, भरतपुर । 84 रोहित कुमार मीणा को सीओ उनियारा, टोंक। 85 दिनेश सुखवाल को सीओ नाथद्वारा, राजसमंद । 86 छगन पुरोहित को उप पुलिस अधीक्षक डिस्कॉम उदयपुर । 87 अब्दुल रहमान को उप पुलिस अधीक्षक, उदयपुर । 88 अमरजीत चावला को सीओ गंगानगर ग्रामीण। 89 सुधा पालावत को सीओ करणपुर , गंगानगर। 90 नरपत सिंह को उप पुलिस अधीक्षक साइबर क्राईम, डूंगरपुर। 91 महावीर सिंह को सीओ रींगस, सीकर । 92 सुरेंद्र सिंह को सीओ खंडेला, सीकर । 93 राजेंद्र कुमार कसाना को सीओ मसूदा, अजमेर । 94 ईश्वर सिंह को सीओ बांदीकुई , दौसा । 95 उदय सिंह मीणा को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन, आरएसी भरतपुर । 96 हेरंग जोशी को सीओ ऋषभदेव, उदयपुर। 97 प्रभु लाल कुमावत को सीओ रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ । 98 सांवरमल यादव को सीओ गंगरार, चित्तौड़गढ़ । 99 भवानी सिंह राठौड़ को पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी, उदयपुर । 100 पुष्पेंद्र वर्मा को रानीवाड़ा, जालौर।


101 हिम्मत सिंह को सीओ भीनमाल, जालौर। 102 सीमा चोपड़ा को पाली। 103 महावीर प्रसाद शर्मा को सीओ तालेड़ा, बूंदी । 104 रोहित चावला को सहायक कमांडेंट पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर। 105 कैलाश जिंदल को सीओ कोटा शहर जिला कोटा। 106 प्रशांत कौशिक को सीओ गंगानगर, गंगानगर । 107 अरविंद कुमार को हनुमानगढ़ सीओ। 108 अरविंद कुमार , सीओ हनुमानगढ़ , हनुमानगढ़। 108 विनोद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, सांगानेर, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट। 109 हरीशंकर शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात उत्तर जयपुर। 110 बाबूलाल बिश्नोई को सीओ गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर। 111 धर्मपाल गिला को सीओ लक्ष्मणगढ़ सीकर । 112 मांगीलाल राठौड़ को सांचौर जालौर। 113 गिरधर ंिसह को सीओ छबड़ा बांरा। 114 पूजार नागर को पूजा नागर को उप पुलिस अधीक्षक मानव तस्करी विरोधी सेल सीआईडी सीबी जयपुर। 115 राजेश कुमार टेलर को सीओ केशोरायपाटन बूंदी। 116 सीताराम बेरवा को सीओ भुसावर भरतपुर। 117 निहाल सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गांधीनगर जयपुर कमिश्नरेट। 118 अमीर हसन को सीओ नीमराणा भिवाड़ी। 119 गुमानाराम को सीओ बायतु बाड़मेर। 120 अनुज शुभम को सीओ करौली करौली । 121 ओमेंद्र सिंह शेखावत को बूंदी बूंदी । 122 राजेश यादव को सीओ बाली पाली । 123 अचल सिंह देवड़ा को सीओ माउंट आबू सिरोही। 124 योगेश शर्मा को सीओ भीलवाड़ा सदर भीलवाड़ा। 125 इरफान अली को पुलिस उप अधीक्षक जेडीए जयपुर। 126 अमर सिंह को टोडाभीम करौली। 127 सुगड़ सिंह को सीओ थानागाजी अलवर। 128 नरेंद्र पारीक को सहायक पुलिस आयुक्त एससी एसटी सेल जयपुर। 129 मदन लाल मीणा को सीओ कोटपुतली जयपुर ग्रामीण । 130 रामानंद यादव को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ सीआईडी एसएसबी जयपुर ।


131 शुभकरण को सीओ नागौर नागौर। 132 राजेंद्र सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त टैंक एंड एसएम यूनिट जयपुर कमिश्नरेट। 133 रामचंद्र को सहायक पुलिस आयुक्त जयपुर कमिश्नरेट। 134 शिव प्रकाश हरगंग को सीओ कुंभलगढ़ राजसमंद। 135 देवी सहाय मीणा को सीओ गुड़ामालानी बाड़मेर। 136 संजय शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक जीआरपी जयपुर । 137 विजय कुमार सांखला को सीओ नसीराबाद अजमेर । 138 शकील अहमद को उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला सवाई माधोपुर । 139 रितेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक यातायात भीलवाड़ा। 140 मीना मीणा को सीओ बोली सवाई माधोपुर। 141 संजय शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम जयपुर आयुक्तालय और गरिमा जिंदल को सहायक कमांडेंट दूसरी बटालियन आरएसी कोटा में लगाया गया है।

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सोमवार को जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 30 और 31 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। विभाग कर अनुमान है कि अंधड़ एक बार फिर कोहराम मचा सकता है। अंधड़ का सबसे ज्यादा असर मध्य एवं पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : जून से बदलेंगे नियम, इलेक्ट्रिक वाहन, रसोई गैस, बैंक खाते समेत होंगे कई बड़े बदलाव

इन जिलों में बिगड़ेंगे हालात

मौसम विभाग ने प्रदेश में 25 जिलों में अगले 24 घंटे में अंधड़-बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश में बारिश के साथ ही 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने प्रदेश के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : जयपुर एयरपोर्ट पर नेपाली यात्री को पकड़ा, खुलवाए अंडर गारमेंट्स तो अंदर से निकला सोना, चौंके अधिकारी

25 जिलों में बिगड़ेंगे हालात

राजस्‍थान में अगले 24 घंटे में लगभग 25 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका है। 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हालात बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश में नए साइक्लोनिक सर्कुलर का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है, जिसके कारण कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में इसका सबसे ज्यादा असर मध्य-पूर्वी राजस्थान में देखने को मिला है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलर बना रहेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात भी कही गई है।

जयपुर।

राजस्थान कांग्रेस का 'डैमेज कंट्रोल' आज दिल्ली में होगा। दरअसल, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज नई दिल्ली में बैठकर प्रदेश इकाई में नेताओं के बीच अंदरूनी कलह को सुलझाएंगे। खासतौर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जैसे दो शीर्ष नेताओं के बीच गतिरोध को सुलझाने की चुनौती खड़गे के ज़िम्मे रहेगी। यही वजह है कि आज इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।

 

आमने-सामने नहीं, अलग-अलग वार्ता
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज गहलोत-पायलट को साथ बैठाकर नहीं, बल्कि अलग-अलग मुलाक़ात करके उन्हें सुनेंगे। माना जा रहा है कि इस प्रस्तावित बैठक में जहां गहलोत पायलट खेमे की सरकार और पार्टी विरोधी गतिविधियों का ब्यौरा पेश करेंगे तो वहीं पायलट अपनी ही सरकार से प्रमुखता से उठाई जा रही तीन मांगों को मजबूती के साथ रखेंगे। गौरतलब है कि सचिन पायलट ने अपनी तीन मांगों को लेकर गहलोत सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है जो कल 30 मई को ख़त्म हो रहा है।

 

क्या सफल हो पाएगा आलाकमान?
कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में गहलोत-पायलट गतिरोध को दूर करना आसान नहीं है। दोनों नेताओं के बीच की अदावत इस वक्त परवान पर है। पायलट का कुछ मांगों को लेकर गहलोत सरकार को दिया अल्टीमेटम पीरड भी अब ख़त्म हो रहा है। इस ख़त्म हो रही अवधि से ऐन पहले बैठक में सुलह को लेकर कोई हल निकलेगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प रहेगा। हालांकि इस मिशन में सफल हो पाना आलाकमान के लिए मुश्किलों भरा और चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

 

राहुल-सोनिया से मुलाक़ात भी संभव
कर्नाटक चुनाव जीत के बाद जिस तरह से सिद्धारमैया-शिवकुमार गतिरोध दूर करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान का मसला सुझाने के लिए कोई फॉर्मूला निकालने में भी इन तीनों नेताओं की भूमिका अहम होगी।

 

राजस्थान भवन का शिलान्यास भी आज
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज ही अपने दिल्ली दौरे में शाम 5:30 बजे राजस्थान भवन के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नया भवन पूर्णता राजस्थानी संस्कृति पर आधारित होगा। नया राजस्थान भवन एक वर्ष में बनकर तैयार होगा।

राजस्थान के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफू), जयपुर में बंपर भर्ती निकली है। आवेदन 31 मई से शुरू होने वाले हैं। इनमें लैब टेक्निशियन के कुल कुल 2007 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए लिए ऑनलाइन आवेदन 31 मई से शुरू होगी।

इच्छुक अभ्यर्थी एसआईएचएफडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट के आधार पर
नियुक्ति दी जाएगी। पहले उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन भी होगा।

बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार हेल्थ डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लैब टेक्नीशियन पद के लिए पीसीएम या पीसीबी के साथ अपनी 12वीं की परीक्षा पास की हो। राज्य सरकार, केंद्र सरकार या राजस्थान पैरा मेडिकल काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लैब तकनीशियन में डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन शुरू होने की तिथि - 31 मई 2023
आवेदन बंद होने की तिथि - 30 जून 2023

लैब टेक्नीशियन-2007

वेबसाइट- sihfwrajasthan.com

आपको बता दें कि इस भर्ती के बारे में स्वास्थ विभाग ने अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत सूचना आज या कल में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 31 मई से आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Good News: प्रदेश सरकार ने लोगों को नए जिले (Rajasthan New District) की सौगात ही नहीं दी बल्कि अब जिलों के संचालन के लिए लिपिक, इंजीनियर, चपरासी, ड्राइवर, सफाई कर्मी आदि पदों पर भर्तियां होंगी। यानी अब लोगों को (Government Job) मिलेंगी। इसकी शुरूआत खैरथल जिले से होने की तैयारी है। इस जिले के 15 विभागों के पद सृजन का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास जाएगा और वहां से रिक्तियां निकाली जाएंगी। जानकारों का कहना है कि एक ही जिले से करीब 600 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस तरह दो जिलों में रिक्तियों की संख्या 1200 से ज्यादा होंगी।

यह भी पढ़ें: विधायक बोले, थप्पड़ जडूंगा तो तहसीलदार बोले, चल हट...! आखिर क्यों हुआ विवाद

यहां से दो से तीन अधिकारी व कर्मचारी लगाने की तैयारी: हाल ही में खैरथल जिले के विशेषाधिकारी की ओर से बैठक ली गई थी। उसी के तहत यहां के विभाग पद सृजन का कार्य तेजी से कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह काम सबसे पहले किया। कलक्ट्रेट के पदों की संख्या भी लगभग तैयार हो गई। चिकित्सकों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक तैनात होंगे। अलवर जिले से कितना स्टाफ इन नए विभागों के संचालन के लिए लगाया जाएगा, इस पर भी प्लान लगभग तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें: RPSC Paper Leak Case: पेपर आउट मामले में बड़ा फैसला पटवारी को किया बर्खास्त

बताया जाता है कि हर विभाग से दो से तीन अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसी के साथ कोटपूतली-बहरोड़ में भी पदों का सृजन होना है। ऐसे में नौकरी के लिए लॉटरी लग सकती है। तमाम लोग तो नौकरी के लिए अभी से लग गए हैं। कोई नेताओं से सिफारिशें लगवा रहे हैं तो कुछ अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं।

जिले की स्थापना के लिए विभाग बनाए जाते हैं। खैरथल में फिलहाल 15 विभागों का संचालन होगा। इसमें कलक्ट्रेट, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन आदि शामिल होंगे। बताया जाता है कि विभागों के संचालन के लिए करीब 200 पदों पर पहले भर्तियां की जाएंगी। कुछ दूसरे जिलों से स्थानांतरण भी कर्मचारियों के होंगे।

यह भी पढ़ें: इस जिले को मिला बिजली-पानी-शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 19 विभागों का तोहफा

इसके अलावा विभाग अध्यक्ष की तैनाती खुद सरकार दूसरे जिलों के जरिए या फिर नए भर्तियों के जरिए सीधे चयन करके करेगी। जानकार कहते हैं कि सरकार की प्राथमिकता है कि जुलाई तक हर हाल में विभाग नए जिलों में चल जाएं ताकि लोगों की भागदौड़ समस्या निस्तारण के लिए कम हो जाए और एक अच्छा संदेश जाए।

तुर्की (Turkey) में पिछले कुछ समय से मची राजनीतिक उथल-पुथल अब थमने वाली है। पिछले कुछ समय से देश में नए राष्ट्रपति की खोज चल रही थी। इसके लिए चुनाव के दो राउंड हुए। पहले राउंड के चुनाव बेनतीजा रहे, लेकिन दूसरे राउंड में इस बात का फैसला हो गया कि तुर्की का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा। चुनाव के दूसरे राउंड में जीत के साथ रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdoğan) एक बार फिर तुर्की में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के लिए तैयार है।


दूसरे राउंड के रनऑफ चुनाव में एर्दोगन ने मारी बाजी

14 मई को तुर्की में हुए पहले राउंड के चुनाव बेनतीजा रहने के बाद 28 मई को हुए दूसरे राउंड के रनऑफ चुनाव में एर्दोगन ने बाजी मार ली। देर रात चुनाव के नतीजे सामने आए और एर्दोगन ने कुल 52.1% वोट पाकर जीत हासिल की। पिछले राउंड में एर्दोगन को 50% वोट भी नहीं मिले थे, पर दूसरे राउंड में एर्दोगन ने जोरदार वापसी करते हुए राष्ट्रपति पद पर एक बार फिर कब्ज़ा कर लिया। हालांकि दोनों राउंड्स में केमल किलिकडारोग्लू (Kemal Kilicdaroglu) ने एर्दोगन को कड़ी टक्कर दी, पर इसके बावजूद एर्दोगन जीत हासिल करने में कामयाब रहे।


यह भी पढ़ें- अमरीका पर है 260 लाख करोड़ का कर्ज़! क्या है वजह, डिफॉल्ट से बचने के उपाय और संभव परिणाम?

Tags:
  • world

जयपुर : भाजपा जयपुर शहर कार्यसमिति की बैठक जवाहर नगर स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। पहले सत्र में पार्टी के शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और सांसद रामचरण बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे और तैयारियों को लेकर चर्चा की।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर के गांव की इंदिरा कभी नहीं गई स्कूल! अब सिर्फ 2 साल में हासिल किया ये मुकाम

भाजपा ने 9 वर्ष में देश में इतना परिवर्तन किया
साथ ही मंडल और वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई। वहीं दूसरे सत्र में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की। चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने 9 वर्ष में देश में इतना परिवर्तन किया है कि व्यक्ति के विचार सकारात्मकता की ओर बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिंदी भी नहीं बोल पाती थीं अंबामाता की शशिकला, आज सिखा रहीं कुकिंग, जानिए कैसे

30 मई से 30 जून तक होंगे कार्यक्रम
तीसरे सत्र में जयपुर शहर प्रभारी नारायण पंचारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल के तहत 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीमाल ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, विधायक नरपत सिंह राजवी, अशोक लाहोटी आदि मौजूद थे।

जयपुर. हाईकोर्ट ने संभागीय आयुक्त के 90-बी के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने में 6 साल लगाने वाले जेडीए अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा है। नगर विकास विभाग को कार्यवाही का जिम्मा सौंपते हुए यह पता लगाने को कहा है कि आखिर इतनी देरी कैसे हुई? साथ ही, टिप्पणी की है कि जेडीए की यह सुस्ती एक सरकारी संस्था के लिए अशोभनीय है।

न्यायाधीश समीर जैन ने जेडीए की 9 साल पुरानी याचिका खारिज करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने 90-बी को लेकर जयपुर संभागीय आयुक्त के फैसले को चुनौती देने की अधिकतम समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिससे संभागीय आयुक्त का 2008 का फैसला बरकरार रह गया।

याचिका में बताए तथ्यों के अनुसार संभागीय आयुक्त ने भू राजस्व अधिनियम की धारा 90-बी से जुड़े मामले में प्राधिकृत अधिकारी के 2002 के आदेश को पलट दिया था, जिससे 90-बी के मामले में जयपुर के महापुरा- कूकरखेड़ा क्षेत्र निवासी चौथू, रामस्वरूप व उनके परिजन को राहत मिल गई। इसके खिलाफ जेडीए ने यह याचिका दायर की थी।

जयपुर . राज्य की 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र जुलाई में आ सकता है। माना जा रहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का यह आखिरी सत्र होगा। यह सत्र पांच से सात दिन चल सकता है। पांच से ज्यादा विधेयक भी लाए जा सकते हैं।

विधानसभा सत्र पहले जून में बुलाए जाने की योजना थी, लेकिन अब सत्र इस तरह से बुलाए जाने की चर्चा चल रही है कि यह सत्र आखिरी हो। अगली सरकार के गठन तक 6 माह की बाध्यता का चक्कर न पड़े, जिससे किसी तरह का संवैधानिक संकट खड़ा न हो। सरकार को बजट सत्र में कुछ विधेयक लाने थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। अब सरकार इस आखिरी सत्र में बचे हुए विधेयक लाएगी। सरकार राजस्थान संगठित अपराध का नियंत्रण विधेयक, राजस्थान कारागार विधेयक, राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान विधेयक, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशियल साइंसेज विधेयक, राजस्थान विश्वविद्यालयों के अध्यापक (अस्थायी अध्यापकों का आमेलन) (संशोधन) विधेयक सदन में पेश कर चुकी है, लेकिन इन पर चर्चा नहीं हो सकी थी। इस वजह से यह विधेयक पास नहीं हो पाए थे।


कोविड के चलते लम्बा नहीं चल सकी ये विधानसभा
कांग्रेस सरकार के ये पांच साल को पन्द्रहवीं विधानसभा के रूप में जाना जाएगा। इस दौरान विधानसभा के सत्र चले तो सही, लेकिन कोविड का साया सबसे ज्यादा इस सरकार ने देखा। कोविड की वजह से विधानसभा में ज्यादा लोगों को एंट्री नहीं दी गई। इस सरकार में विधानसभा में म्यूजियम का उदृघाटन भी हुआ। वहीं, एक समय ऐसा आया, जब सरकार पर आए संकट में वोटिंग की स्थिति भी बनती नजर आई।

देवेन्द्र शर्मा शास्त्री
जयपुर। राजस्थान समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 'पासाÓ का फंदे में जयपुर शहर के अपराधियों का गला नहीं फंस रहा है। अपराधियों को फंदे में कसने का अधिकार नहीं होने से पुलिस भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में पिछले एक वर्ष में समाज के लिए घातक बन चुके एक भी अपराधी को इस कानून के तहत नहीं फांसा जा सका है। हालांकि आयुक्तालय पुलिस ने इस वर्ष छह अपराधियों के इस्तगासे तैयार कर स्वीकृति के लिए कलक्टर के पास भेजे हैं।

जयपुर शहर पुलिस की स्थिति कमजोर
प्रदेश की राजधानी होने के बावजूद पासा के तहत अपराधियों पर सिकंजा कसने में जयपुर शहर की पुलिस कमजोर है। पिछले एक वर्ष में पुलिस एक भी अपराधी को पासा के तहत निरूद्ध नहीं करवा पाई है। पास में कार्रवाई में सीकर जिला अव्वल है। सीकर पुलिस ने अब तक 14 अपराधियों को पासा के तहत बंद किया है। अन्य जिलों में भी इस कानून के तहत एक से दो कार्रवाई ही हुई है।

अपराधियों पर नकेल हैं पासा
भू-माफिया, आदतन अपराधियों, समाज कंटकों व नशे के कारोबारियों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 2008 लाया गया था। इसके तहत पुलिस समाज के लिए घातक माने जाने वाले अपराधियों को चिह्नित कर उनका अपराधिक डोजीयर तैयार करती है। बाद में कलक्टर की स्वीकृति से अपराधी को निरूद्ध किया जाता है।

एक वर्ष तक नहीं होती जमानत
पासा में अपराधी को निरूद्ध करने की अंतिम स्वीकृति सलाहकार बोर्ड की ओर से दी जाती है। इसके लिए पुलिस व कलक्टर को पेश होकर इसके तथ्य रखने होते हैं। सलाहकार बोर्ड की ओर से स्वीकृति जारी होने के बाद अपराधी की एक वर्ष तक जमानत नहीं होती।

इनका कहना है...
जयपुर और जोधपुर आयुक्तालय पुलिस को पासा के तहत अपराधी को निरूद्ध करने का अधिकार देने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास विचाराधीन है। जयपुर शहर में आधा दर्जन अपराधियों के पासा के तहत इस्तगासे तैयार कर कलक्टर के पास भेजे गए हैं। अपराधियों को निरूद्ध करने की स्वीकृति कुछ समय के लिए दी जाती है। वहां से स्वीकृति आते ही निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी।
कैलाश चंद्र विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम, जयपुर

जयपुर। आज के समय में जीवनशैली में बदलाव के कारण बालिकाओं को कम उम्र में ही पीरियड यानि माहवारी शुरू हो रहे हैं। कुछ वर्ष पहले तक जहां बालिकाओं में पीरियड के शुरुआत की उम्र 14-16 वर्ष थी, वह अब घटकर 11-13 वर्ष के बीच आ गई है। शहरी ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी बालिकाओं को कम उम्र में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। मानसिक परिपक्वता से माहवारी शुरू होने के कारण कई बालिकाएं अवसाद का भी शिकार हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आयोजित हुआ PM मोदी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम, जानिए क्या खास रहा

मां बन रही मददगार
बालिकाओं के लिए उनकी मां मददगार साबित हो रही हैं। वे न केवल उन्हें माहवारी के बारे में बता रही हैं बल्कि हाइजीन का ध्यान रखना भी सिखा रही हैं। अमरीका के नेशनल सेंटर फॉर बॉयोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की राजस्थान पर हुई एक स्टडी के अनुसार 82 फीसदी बालिकाओं को पहले पीरियड्स के बारे में जानकारी उनकी मां ने दी। वहीं 13 प्रतिशत मामलों में बड़ी बहन, 4 प्रतिशत मामलों में दोस्त व एक प्रतिशत में किसी अन्य ने उन्हें यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर के गांव की इंदिरा कभी नहीं गई स्कूल! अब सिर्फ 2 साल में हासिल किया ये मुकाम

हाइजीन के प्रति भी हुईं सजग
पीरियड्स के दौरान अब गंदे कपड़े या अन्य साधनों का इस्तेमाल लड़कियां बेहद कम कर रही हैं। पिछले पांच साल में सेनेटरी नैपकिन का उपयोग बढ़ा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 84.1 फीसदी लड़कियां व महिलाएं (15-24 वर्ष की) माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखती हैं। जबकि पांच साल पहले हुए यह आंकड़ा केवल 55.2 प्रतिशत था।

यह भी पढ़ें : हिंदी भी नहीं बोल पाती थीं अंबामाता की शशिकला, आज सिखा रहीं कुकिंग, जानिए कैसे

ये है कम उम्र में पीरियड्स शुरू होने के कारण-
1- जंक फूड व फास्ट फूड अधिक खाना।
2- मोबाइल-कम्प्यूटर पर ज्यादा समय बिताना।
3- वर्चुअल दुनिया में रहने के कारण अकेलापन महसूस होने लगता है।
4- शारीरिक गतिविधियां कम होने से वजन का बढ़ना।
5- इन सभी कारणों से हार्मोन्स जल्दी सक्रिय होने लगते हैं।

चीन (China) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। चीन अपना नया स्पेस मिशन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पर यह स्पेस मिशन चीन के दूसरे स्पेस मिशन की तरह नहीं होगा। इसमें एक बड़ा फर्क होगा। और यह फर्क है चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले लोगों में। चीन अपने नए स्पेस मिशन में सामान्य चाइनीज़ नागरिक को अंतरिक्ष में भेजेगा। यह पहला ऐसा मौका होगा जब चीन की तरफ से एस्ट्रोनॉट्स के साथ एक सामान्य नागरिक को भी अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।


कब भेजा जाएगा अंतरिक्ष में?

चीन की तरफ से अपने सामान्य नागरिक को दूसरे एस्ट्रोनॉट्स के साथ कल यानी कि मंगलवार, 30 मई को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस बात की जानकारी चीन की स्पेस एजेंसी ने दी। इससामान्य नागरिक को तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन (Tiangong Space Station) के चालक दल के साथ अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।


यह भी पढ़ें- तुर्की में एक बार फिर एर्दोगन सरकार, लगातार 11वीं बार बनेंगे राष्ट्रपति

स्पेस मिशन में कौन-कौन होगा शामिल?

चीन की स्पेस एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिंग हैपेंग, झू यांगझू और गुई हाइचाओ, ये तीनों शेनझोउ XVI स्‍पेसफ्लाइट से इस स्पेस मिशन पर जाएंगे। इन तीनों में गुई हाईचाओ सामान्य नागरिक है। हालांकि हाईचाओ पेलोड एक्‍सपर्ट है और बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ एरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स में प्रोफेसर के तौर पर काम करते है। इस स्पेस मिशन के कमांडर के तौर पर जिंग हैपेंग को चुना गया है और झू यांग्झू इसमें तीसरे चालक के तौर पर शामिल है।

स्पेस प्रोग्राम में भारी-भरकम निवेश

जानकारी के अनुसार दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश चीन अब स्पेस के सेक्टर में भी आगे बढ़ना चाहता है। इसके लिए चीन की तरफ से स्पेस प्रोग्राम में भारी-भरकम निवेश किया गया है। इस प्रोग्राम के ज़रिए चीन स्पेस सेक्टर में अमरीका और रूस की बराबरी करना चाहता है। इतना ही नहीं, चीन का लक्ष्य 2029 तक अपने देश के लोगों को चांद पर भेजना भी है, जिसकी प्लानिंग अभी से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर अब अमरीका में भी होगी छुट्टी! नेशनल हॉलिडे घोषित करने के लिए संसद में बिल पेश

Tags:
  • asia


जयपुर
World biggest wedding राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ है। दुनिया भर में ऐसा आज तक नहीं हुआ जो राजस्थान के बांरा शहर में हुआ है। 26 मई को हुए इस आयोजन के बाद गिनीज बुक और रेकॉर्ड्स वालों ने इस शादी को विश्व की सबसे बड़ी शादी करार दिया है। इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही थी। इतने बड़े आयोजन में कुछ अव्यवस्था जरूर फैली लेकिन आयोजन सफल रहा।

बांरा शहर में होने वाले इस आयोजन के लिए सात दिन तक भट्टियां चलती रहीं। लगातार मिठाईयां और नमकीन बनती रहीं। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमान आए जिनके लिए करीब चार लााख किलो खाना बनाया गया। आयोजन सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया गया। इस आयोजन में 2200 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया । सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी रही और आखिर आयोजन सफल रहा। एक महीने से काम चलता रहा।

इस शादी में इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनी। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनाई गई। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी भी मेहमानों को परोसी गई। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी लगातार बारह घंटे तक बनती रही। 26 मई को सवेरे दस बजे भोजन शुरु हुआ जो रात सात बजे तक चला। इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों को भी बुलाया गया। उन्होनें तमाम पैरामीटर जांचे और उसके बाद इस शादी के लिए आयोजकों को विश्व रिकॉर्ड के दस्तावेज सौपें। हांलाकि इस आयोजन के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है।

बीजेपी के नेता मदन दिलावर ने सरकार से पूछा है कि इस शादी में खर्च किया गया करोड़ों रुपया कहा से आया। जबकि 2200 जोड़ों से कोई पैसा नहीं लिया गया था और उनमें से प्रत्येक जोड़े को करीब एक लाख पचास हजार के उपहार दिए गए थे।

Nirjala Ekadashi : परिवार में सुख व समृद्धि की प्राप्ति तथा भगवान विष्णु की कृपा पाने को लेकर निर्जला एकादशी का त्यौहार इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग तथा रवि योग के बीच मनाया जाएगा। साल भर में होने वाली 24 के दिन जो श्रद्धालु व्रत नहीं रख पाते वह साल में एक बार निर्जला एकादशी का व्रत रख पुण्य फल की प्राप्ति कर सकते हैं। इस दिन व्रत का पारण कर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

निर्जला एकादशी के दिन सुबह स्नान करके सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद पीले वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु की पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु को पीले फूल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को स्नान करके फिर से श्रीहरि की पूजा करने के बाद अन्न-जल ग्रहण करें और व्रत का पारण करें।

निर्जला एकादशी का महत्व

निर्जला एकादशी पर बिना जल ग्रहण किए भगवान विष्णु की उपासना का विधान है। इस व्रत को करने से साल की सभी एकादशी का फल मिल जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भीम ने एक मात्र इसी उपवास को रखा था और मूर्छित हो गए थे। इसी वजह से इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है।

साल भर की सभी एकादशी का फल प्राप्त होने की मान्यता
इस बार निर्जला एकादशी 31 मई को मनाई जाएगी। निर्जला एकादशी का व्रत दीर्घायु और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत में पानी पीना वर्जित होता है, इसलिए इसे निर्जला एकादशी कहते है। निर्जला एकदशी का व्रत करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत 30 मई दोपहर में 1 बजकर 07 मिनट पर होगी और इसका समापन 31 मई को दोपहर को 1 बजकर 45 मिनट पर होगा। साथ ही इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका समय सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6 बजे तक रहेगा। निर्जला एकादशी का पारण 1 जून को किया जाएगा, जिसका समय सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

जयपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को राजस्थान के अजमेर दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण प्रदेश भाजपा इसे ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की देखरेख में तमाम सीनियर नेता फिलहाल इसी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बीच बुधवार को अजमेर में होंगे, जहां वे भाजपा के महासंपर्क अभियान का शुभांरभ करने के साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

 

ऐसे चलेगा प्रधानमंत्री का अजमेर दौरा
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले विशेष विमान से अजमेर के नज़दीक किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे पुष्कर जाएंगे जहां ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर सरोवर के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे पुष्कर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर कायड क्षेत्र में आयोजित जनसभा में पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वे वापस किशनगढ़ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

डोम का बढ़ा दायरा, हेलीपैड भी तैयार
प्रधानमंत्री मोदी की 31 मई को सभा के लिए तैयार डोम का दायरा बढ़ाया गया है। अब 4 लाख 26 हजार स्क्वायर फीट में डोम तैयार किए जा रहे हैं। वहीं कायड़ विश्राम स्थली के पास ही सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से हेलीपैड बनाया गया है।

 

ख़ास वजह है दौरे के पीछे
कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति व संगठन ने अजमेर से चुनावी आगाज की जो व्यूह रचना तैयार की है उसके पीछे मंशा यही बताई जा रही है कि अजमेर राजस्थान की हृदय स्थली है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के कार्यकाल के बाद देशभर में महासंपर्क अभियान एवं जनसंवाद का कार्यक्रम अजमेर में रखा, ताकि एक माह तक राजस्थान में भी सघन प्रचार अभियान, घर-घर केंद्र की योजनाओं का प्रचार व जनसेवा के कार्य किए जा सके।

 

अजमेर चुनने के पीछे यह भी वजह
- राजस्थान के मध्य अजमेर एवं धार्मिक स्थल पुष्कर से संदेश।
- केन्द्र सरकार कर सकती है नई घोषणा
- अजमेर पिछले दो दशक से पार्टी का गढ़।
- गहलोत-पायलट की पिछले डेढ़ माह की अजमेर में सक्रियता का जवाब।
- अजमेर संभाग में पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस बराबर रही

 

जिला प्रशासन भी अलर्ट
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए अजमेर की पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सभा को लेकर जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागवार तैयारियों की समीक्षा की, जहां कुछ कमी है उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विकास जैन


जयपुर। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को देखते हुए सरकार ने विभिन्न जिलों में 57 केन्द्रों को ट्रोमा सेंटर घोषित किया हुआ है। इनमें जयपुर जिले के दूदू, कोटपुतली, चौंमू और शाहपुरा शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से अधिकांश सेंटर सिर्फ नाम के हैं और सिर्फ जिला व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की इमरजेंसी में रहने वाली सुविधाओं के भरोसे ही चल रहे हैं। इन अस्पतालों में जाने पर घायलों को छलावा मिल रहा है। वहां से भी उन्हें रेफर ही किया जाता है, जिससे घायल की जान बचाने के लिए जरूरी गोल्डन ऑवर खराब हो रहा है।
ट्रोमा सेंटर की गाइडलाइन के अनुसार गंभीर घायल को तत्काल समुचित उपचार सुविधाएं देने के लिए न्यूनतम एक-एक हड्डी, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी और ऐनेस्थीसिया का विशेषज्ञ ट्रोमा सेंटर में होना ही चाहिए, लेकिन अधिकांश ट्रोमा की इमरजेंसी में ये सभी डॉक्टर नहीं है। पत्रिका ने कुछ सेंटरों की पड़ताल की तो अन्य अस्पतालों की इमरजेंसी की तरह ही वहां सिर्फ एक ही विशेषज्ञ तैनात थे।
ऐसे ट्रोमा भी कर रहे रैफर, फिर कोई जाए ही क्यों ?
इमरजेंसी इलाज प्रक्रिया से जुड़े चिकित्सकों के अनुसार ट्रोमा का उद्देश्य राजमार्ग के नजदीक अस्पतालों में गंभीर घायलों को तत्काल उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाना है। यह भी सामने आया है कि राज्य के अधिकांश ट्रोमा सेंटरों में घायल की चोटों का आंकलन करने के लिए सीटी स्केन और एमआरआई मशीनें भी नहीं है। ऐसे में यहां घायलों को ले जाने के बाद वहां मौजूद चिकित्सक और अन्य स्टाफ अधिकांश मामलों में उन्हें मेडिकल कॉलेज स्तर के बड़े अस्पताल या किसी बड़े निजी अस्पताल ले जाने की सलाह ही देते हैं।
शाहपुरा : ट्रोमा के नाम पर ड्रेसिंग, ऑक्सीजन और दवाइयां
राजकीय उप जिला अस्पताल में ट्रोमा सेंटर संचालित किया जा रहा है। जिसमें एक्सरे, ईसीजी, ब्लड जांच सुविधा उपलब्ध है। 24 घंटे तीन शिफ्टों में मात्र एक-एक चिकित्सक और 3-3 तीन नर्सिंग स्टाफ डयूटी पर रहते हैं। इस इमरजेंसी में ड्रेसिंग, ऑक्सीजन और दवाईयों की सुविधांए उपलब्ध है। यानि घायल को प्राथमिक उपचार से अधिक सुविधा नहीं मिल पाती।
दूदू : सीएचसी की तरह ही इलाज, ट्रोमा सिर्फ नाम

जयपुर अजमेर राजमार्ग पर अत्यधिक दुर्घटनाओं को देखते हुए दूदू सीएचसी के साथ ट्रोमा सेंटर बनाया गया था। अभी यह सीएचसी के साथ ही है, अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। इमरजेंसी एक्सीडेंट का कोई केस आता है तो उसका अन्य सीएचसी की तरह ही ईलाज किया जाता है।

चौमूं : निजी अस्पताल जाओ या जयपुर

राजकीय सामुदायिक अस्पताल को ही ट्रोमा सेंटर बनाया हुआ है। लेकिन इसमें इसमें पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से घायलों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में उन्हें उपचार कराने के लिए निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। अस्पताल में बना ट्रोमा सेंटर नाममात्र का है। इसमें त्वरित गति से होने वाली सुविधाएं नहीं होने से इमरजेंसी में दुर्घटना ग्रस्त मरीजों भर्ती नहीं कर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया जाता है। कई बार तो ब्लड प्रेशर, पल्स आदि नापने वाला मॉनिटर भी चालू नहीं रहता है। उसे भी गंभीर मरीज के ट्रोमा सेंटर में पहुंचने के बाद चालू किया जाता है। वहीं मरीज को इंजेक्शन एवं मरहम पट्टी कर इतिश्री कर ली जाती है और हाथों-हाथ रैफर कार्ड बनाकर रैफर कर दिया जाता है।

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के भरोसे...

राज्य में 22 ट्रोमा सेंटर जिला अस्पताल और 20 सीएचसी और अन्य अस्पतालों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन चल रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन 15 अस्पताल मेडिकल कॉलेज स्तर के हैं। जहां आवश्यक सुविधाएं घायलों को मिल जाती है।

जिम्मेदार विभाग

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग


Rpsc Paper Leak : राजस्थान से बड़ी खबर आ रही है। जेल में बंद Rpsc Paper Leak के सरगना अनिल मीण उर्फ शेर सिंह मीणा को पदोन्नित देने के मामले में प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव अग्रवाल को प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने एपीओ कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक गौरव अग्रवाल को पदोन्नति दी थी।

बड़ी बात यह है कि उसे शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बावजूद उसे पदोन्नति सूची में शामिल किया गया। इस मामले में गौरव अग्रवाल की सफाई थी कि विभागीय डीपीसी मार्च में की गई थी। जबकि मीणा को अप्रेल में बर्खास्त किया गया। इस कारण यह गफलत हुई। निदेशालय स्तर पर सोमवार को मामले की जांच की जाएगी।

इस समय नकल माफिया गिरोह के मुख्य कर्ता धर्ता में शामिल अनिल मीण उर्फ शेर सिंह उदयपुर जेल में बंद है। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में वाईस प्रिंसिपल पद से बर्खास्त शेर सिंह को शिक्षा विभाग ने पदोन्नत देते हुए प्राचार्य बना दिया गया। इस बात का जब पता चला तो रविवार को अवकाश के दिन निदेशालय खुलावाकर यह आदेश वापस लिया गया। यह आदेश 26 मई को जारी किया गया

यह भी पढ़ें : राजस्थान की जेल में बंद वाइस प्रिसिंपल शेर सिंह को मिली पदोन्नति बना प्रिंसिपल, अब आदेश वापस जानिए क्या है पूरा मामला

यह है मामला
सिरोही जिले के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल भावरी का बर्खास्त वाइस प्रिंसिपल शेर सिंह मीणा पेपर लीक प्रकरण में जेल में बंद है। 26 मई को जारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षरयुक्त पदोन्नति सूची में 46वें नंबर पर आरोपी वाइस प्रिंसिपल अनिल कुमार मीणा का नाम अंकित है। इसके अनिल को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भावरी से राजकीय बालिका उमावि धारासर बाड़मेर में प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई।

जयपुर। आज का दिन इतिहास में बहुत ऊंचा स्थान रखता है। दरअसल, आज ही के दिन कई विफल प्रयासों के बाद एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे ने दुनिया में पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी (29,032 फीट यानी 8,849 मीटर) पर पहला इंसानी कदम रखे थे। उत्तरकाशी के छोटे से पहाड़ी गांव से निकलकर देश के लिए इस उपलब्धि को हासिल करने का काम 1984 में बछेंद्री पाल ने किया। वे एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की पाँचवीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जहां वह चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं। राजस्थान पत्रिका के 'मंडे मोटिवेशन' कॉलम के तहत आज बछेंद्री पाल के तमाम विरोधाभासों के बावजूद अपने सपने को पूरा करने के जज्बे और 'नई सोच' के साथ शुरू कीजिए नया सप्ताह। एवरेस्ट से ज्यादा लोगों की दकियानूसी सोच को फतह करने की कहानी बछेंद्री पाल की जुबानी...

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

एवरेस्ट कभी मेरी सोच में भी नहीं था
एवरेस्ट का नाम सुनते ही आज लोग भले ही रोमांच से भर जाते हों, लेकिन मुझे कभी हैरानी नहीं हुई, क्योंकि मैं पहाड़ों की गोद में पली-बढ़ी एक पहाड़ी लड़की थी। लोग एवरेस्ट को एक चुनौती की तरह लेते हैं, लेकिन यह चुनौती नहीं है बल्कि जिंदगी जीने का असली तरीका हमें सिखाता है। मैं स्कूल जाने के लिए पहाड़ों के बीच से रोज पांच किलोमीटर चढऩा और उतरना किया करती थी। तेनजिंग नोर्गे और एंडमंड हिलेरी के बारे में मेंने पहली बार पाचंवीं कक्षा में पढ़ा। तब मुझे उनकी कहानी काल्पनिक लगती थी। पहाड़ की तलहटी में बसे मेरे गांव के एक कोने में अपने घर में बैठकर एवरेस्ट पर चढऩे का सपना देखना तो मेरी कल्पना से भी परे था। मैं तब सोचती थी कि शिक्षा के सहारे मैं अभावों को दूर कर एक अच्छी जिंदगी बसर कर सकूंगी। इसलिए अपना पूरा ध्यान मैंने पढ़ाई पर ही लगाया। पहले बीए, एमए और बी.एड. किया। हायर एज्युकेशन मेरा पहला सपना था।

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

जॉब का इंतजार था, पहाड़ चढ़ने लगी
हायर एज्युकेशन के बाद मैं घर में बैठी एक साल तक जॉब मिलने का इंतजार करती रही। इस बीच हमारे उत्तरकाशी में स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनेयरिंग से मेरे बड़े भाई ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग ली थी। हालांकि, 1980 के उस दौर में लड़कियों को तो छोडि़ए, सिविलियंस में भी माउंटेनियरिंग का शौक नहीं था। हमारे यहां लड़कियों को ऐसे एडवेंचर स्पोट्र्स में जाने के लिए कोई नहीं भेजना चाहता था। इसे लड़कियोंं का स्पोर्ट ही नहीं माना जाता था। नौकरी का इंतजार करते हुए एक दिन मेरे गुरु महान माउंटेनियर कर्नल प्रेमचंद मेरे घर पर आए। वह नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनेयरिंग के प्रिंसिपल थे। उन्होंने मुझे कहा कि पढ़ी-लिखी लड़की हो, नौकरी के इंतजार में साल खराब करने से अच्छा है कि माउंटनेयरिंग स्कूल से कोर्स ही कर लो। उनकी प्रेरणा से मैंने 1980 में अप्लाई किया तो वहां जगह नहीं था। दोबारा 1981 में एडमिशन लिया और बेसिक कोर्स किया। तब भी मेरी कल्पना में एवरेस्ट नहीं था। ट्रेनिंग के दौरान मैंने अच्छा परफॉर्म किया।

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

गाँव वालों को मेरा पहाड़ चढ़ना मज़ाक लगता था
बेसिक कोर्स करने के बाद एवरेस्ट पर जाने वाले एक दल में महिलाओं को भी चुना जा रहा था। मुझे भी इंडियन माउंटनेयरिंग फाउंडेशन की ओर से एक चिट्ठी मिली कि आपको प्री-एवरेस्ट एक्सपीडेशन के लिए चुना गया है, तो मुझे यकीन नहीं हुआ और मैंने कोई जवाब ही नहीं दिया। जब उनका दोबारा रिमांइडर आया, तब मैं उस चिट्ठी को लेकर अपने इंस्ट्रक्टर के पास गई, जिन्होंने मुझे ट्रेंड किया था। उनके समझाने के बाद मैंने पहली बार एवरेस्ट पर जाने का सपना देखना शुरू किया। जब मैंने एवरेस्ट को अपना लक्ष्य बना लिया, तो उसे पाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की। गांव वालों को यह मजाक लगता था कि एमए-बीएड पास लड़की पहाड़ चढ़ने जा रही है, क्योंकि उस जमाने में इतना पढ़ने का मौका भी हर लड़की को नहीं मिलता था। मां-पिताजी को यह तक पता नहीं था कि पव्रतारोही बनने का मतलब क्या है। वह चाहते थे कि गरीब परिवार को मैं नोकरी कर के सहारा दूं। लेकिन मैं अपने सपने को लेकर बहुत दृढ़ निश्चयी थी। आज पीछे मुड़कर देखती हूं तो खुद पर गर्व होता है कि मैंने हालात और लोगों की हतोत्साहित करने वाली बातों में आकर अपने सपने को छोड़ा नहीं। जब मुझे टाटा सेल से जॉब ऑफ हुई तो लोगां को लगा कि यह भी अवसर है, क्योंकि उस समय लोग एवरेस्ट से ज्यादा टाटा का नाम जानते थे।

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

स्त्री-पुरुष का भेदभाव भी बहुत देखा
बेसिक कोर्स में ए ग्रेड आने के बाद मैंने एक महीने का एडवांस कोर्स किया और इसी बीच प्री-एवरेस्ट एक्सपीडेशन के लिए चुने जाने पर उसके लिए भी ट्रेनिंग पूरी की। राष्ट्रीय स्तर के फाइनल सिलेक्शन एक्सपीडेशन में भी भाग लिया और आखिर में फाइनल टीम में सिलेक्शन हुआ, जिसमें 7 महिलाओं में भारत से मैं शामिल हुई। टीम में स्त्री-पुरुष का भेदभाव भी बहुत देखा। पुरुष सदस्य हमें जटिल कामों, ट्रेनिंग और मिशन पर नहीं ले जाते थे। महिलाओं को कमजोर मानकर हमें अक्सर हर काम में पीछे रखा जाता था। ट्रेनिंग के दौरान इस तरह के भेदभाव के बीच कुछ लोग हिम्मत भी बढ़ाते थे। मेरा मानना है कि पहाड़ काी स्त्री-पुरुष में भेदभाव नहीं करते, लेकिन हम करते हैं। बतौर महिला सदस्य अगर मैं किसी मुश्किल काम में अच्छा परफॉर्म करती थी, तो मेल ईगो भी हर्ट हो जाता था। लड़कियों ने जो भी हासिल किया है, आज खुद को साबित कर के ही पाया है। पहली बार जब एवरेस्ट पर कदम रखा तो उस अहसास को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। 'हिलेरी स्टेप' से जब चाकू की धार जैसी पतली ऐज से रस्सी के सहारे मैं चोटी पर पहुंची, तो मुझे लगा कि अब इस दुनिया में कोई भी ऊंचाई नहीं जिसे कोई लड़की छू नहीं सकती। मैं अपने साथ मां दुर्गा जी की मूर्ति और हनुमान चालीसा लेकर गई थी। जब पहली बार तिरंगा लहराया, तो खुद के साहस का अहसास हुआ। 45 मिनट वहां रहने के बाद हम लोग नीचे उतरे और तब तक पूरे नेपाल और भारत में हमारी इस उपलब्धि का चर्चा हो रहा था। तब मुझे अहसास हुआ कि मुझे अपने जैसी और महिलाओं को भी प्रेरित करना चाहिए।

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

50 से ज्यादा उम्र की 11 महिलाओं को लेकर की चढ़ाई
मैं आज की पीढ़ी और बुजुर्गों से भी यही कहूंगी कि स्त्री हो या पुरुष पहाड़ सबको खुली बाहों से स्वीकारते हैं। इस उम्र में भी मैं एक्टिव हूं और यही कहूंगी कि अगर मैं कर सकती हूं तो कोई भी कर सकता है। जरूरत बस अपने मन की सुनने की है। हर साल हम तीन से चार हजार लोगों को ट्रेंड करते हैं। माउंटनेयरिग से ज्यादा अनुभव देने वाली कोई दूसरी चीज नहीं हो सकती। महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाले पहले खुद को डिस्कवर करें। माउंटनेयरिग हमें हमारी कमियों और ताकत को पहचानने में मदद करती हे। लड़कियों के लिए खुद में भरोसा होना बहुत जरूरी है और यह आता है माउंटनेयरिंग जैसे जोखिम और चुनौती भरे स्पोट्र्स से, क्यांकि लोगों को लगता है कि लड़कियां ऐसे खेल के लिए फिट नहीं हैं, लेकिनमेरा मानना है कि जिंदगी जीना भी एक एवरेस्ट ही है। अपनी जिंदगी को हिम्मत, विश्वास और आत्मसम्मान के साथ जीना तो एवरेस्ट चढऩे से भी बढ़कर है। मैं अभी मेंटोर हूं और 2018 में 'मिशन गंगे' किया। 2022 में 69 साल की उम्र में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 50 साल से ज्यादा उम्र की 11 महिलाओं को लेकर 'ट्रांस हिमालय मिशन' के तहत म्यांमार बॉर्डर, अरुणाचल प्रदेश से शुरू कर के लद्दाख में करगिल विजय दिवस पॉइंट तक 4500 किमी पैदल चलकर अपनी चढ़ाई पूरी की। इसका उद्देश्य था कि साठ साल की उम्र में भी हम नए-नए सपने देख सकते हैं।

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

बूढ़ा होने का मतलब यह नहीं की सर्रेंडर कर दो
60 साल का होने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी के आगे सरेंडर कर दो। हम इस उम्र में भी नए ढंग से अपनी जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। इस साल अक्टूबर में हम उन्हीं महिलाओं के साथ जीप सपारी और ट्रेकिंग करने जा रही हैं। 60 साल में जिंदगी पूरी नहीं होती बल्कि नया दौर शुरू होता है।

पहाड़ स्त्री और पुरुष में भेदभाव नहीं करते- बछेंद्री पाल

मोटिवेशन यह: साठ साल की उम्र में भी हम नए-नए सपने देख सकते हैं। 60 साल का होने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी के आगे सरेंडर कर दो। हम इस उम्र में भी नए ढंग से अपनी जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।

जयपुर
coaches overturned राजस्थान में मौसम खतरनाक होता जा रहा है। सत्तर फीसदी से ज्यादा राजस्थान पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम का कहर झेल रहा है। हालात ये हो गए हैं कि मौसम विभाग के बाद अब पुलिस और प्रशासन भी मौसम को लेकर अलर्ट कर रहा है और जरूरी होने पर ही लोगों से घर से निकलने के लिए अलर्ट कर रहा है। रविवार रात जयपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है कि आगामी तीन दिन यानि आज कल और परसों.... जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और पेड़, बिजली पोल, दुकान, कांच के खिड़कियों वाले भवन और अन्य जगहों पर सुरक्षा चैक करने के बाद ही शरण लें। हालात ये हो गए है रविवार को नागौर और पाली जिले में भयंकर तूफान के कारण बड़ा नुकसान हुआ।


नागौर जिले में आबादी इलाके में सात मंजिला मोबाइल टावर नीचे आ गिरा, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं पाली जिले में आंधी अंधड़ के कारण पटरियों पर खड़ी ट्रेन के वैगन ही पलट गए। मिली जानकारी के मुताबिक पाली जिले में आंधी के कारण एक मालगाड़ी के कुछ कंटेनर प्लेटफॉर्म पर पलट गए। गनीमत थी कि घटना के समय मालगाड़ी रुकी हुई थी और प्लेटफॉर्म पर जहां कंटेनर गिरे।

वहां उस समय कोई था नहीं, बताया जाता है कि मालगाड़ी घटना के समय पाली जिले के बगड़ी रेलवे स्टेशन पर थी। बताया जाता है कि तेज आंधी की वजह से बगड़ी स्टेशन पर मालगाड़ी को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मालगाड़ी बगड़ी रेलवे स्टेशन पर रुकी थी कि इसी बीच मालगाड़ी के बीच में दो खाली कंटेनर तेज हवाओं की वजह से प्लेटफॉर्म पर पलट गए। बाद में ये कंटेनर फिर से लोड करने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।

जयपुर. "पंछी नदियां पवन के झोंके...कोई सरहद ना इन्हें रोके"...। बॉलीवुड फिल्म रिफ्यूजी के गाने के बोल शायद आपने सुने होंगे। लेकिन हकीकत शायद इसके उलट और कड़वी है। परिंदों के लिए सरहद होती है और पार करने की सजा भी मिलती है। आसमान में भी सीमा पार करने पर उनको पकड़ा जाता है और जासूसों की तरह सलाखों के पीछे कर दिया जाता है। ऐसी ही कैद भोग रहे हैं पाकिस्तान से आए पांच पक्षी जो पिछले तीन साल से जोधपुर के माचिया जैविक उद्यान के समीप बने वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में हैं।

sonal_chiraiy_1.jpg

तीन पक्षी तो उड़ान भरने का इंतजार करते-करते ही सलाखों में ही दम तोड़ चुके हैं। हैरत की बात है कि जासूसी के शक में सुरक्षा एजेंसियां अभी तक उनसे कुछ भी नहीं उगलवा सकी है फिर भी उन्हें कैदी की तरह ही रखा जा रहा है। तिल-तिल कर मर रहे ये पांचों पक्षी दुर्लभ प्रजाति के बताए जा रहा हैं।

दरअसल, बस्टर्ड समूह के दुर्लभ पक्षी तिलोर( होवारा बस्टर्ड) मध्य एशिया से पाकिस्तान की सीमा पार कर पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों में विचरण करने आती है। इस दौरान सीमा पर तारबंदी में उलझकर चोटिल हो जाते हैं। उन पक्षियों को सीमा सुरक्षा बल के जवान जासूसी के शक में पकडते हैं जांच पूरी कर फिर इलाज के लिए वन विभाग को सौंप देते हैं। इसी तरह इस रेस्क्यू सेंटर में सीमावर्ती इलाकों से जून 2020 से अप्रेल 2023 तक अलग-अलग समय में कुल आठ दुर्लभ पक्षी पकड़े गए हैं। एक सोन भी चिरैया घायल अवस्था में लाई गई।

sonal_chiraiy_india.jpg

पकड़े गए पक्षियों के पंख व पांव में चोट थी, जो कुछ समय बाद ठीक हो गई थीं। बाद में इन पक्षियों को खुले आसमां में छोड़ा जाना था लेकिन वन विभाग के अफसरों की मनमर्जी के कारण ये सलाखों के पीछे चले गए। गत महीनों विभिन्न कारणों से आठ में से तीन पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी गंभीरता नहीं बरती जा रही है। सामने आया कि, डीसीएफ वाइल्ड ने कई बार अरण्य भवन में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को इन पक्षियों को आजादी दिलाने के लिए पत्र भी लिखा लेकिन उसके बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ।

sonal_chiraiy_8.jpg

सख्ती ऐसी कि. . .सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

इन पांच दुर्लभ पक्षियों में से तीन को अलग एक बड़े एनक्लोजर में रखा जा रहा है जबकि दो पक्षी को अलग- अलग एन्कलोजर में रखा जाता है। इन पक्षियों की सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग होती है। सख्ती इतनी कि, उनके पास भी जाने की किसी को इजाजत नहीं है।

रोजाना हेल्थ चैकअप जरूरी

पड़ताल में सामने आया कि इन पक्षियों का रोजाना रूटीन हेल्थ चेकअप किया जाता है। उनकी डाइट का खास खयाल रखा जाता है। डाइट में सोयाबीन, मीट के अलावा सीजनल फल भी शामिल है।

अफसर बोले, छोड़ने के लिए स्वीकृति मांगी थी लेकिन नहीं मिली

इन पक्षियों को ठीक होने के वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए डीएफओ ने अरण्य भवन में पत्र भेजकर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर से स्वीकृति मांगी थी लेकिन उन्होंने नहीं दी। इसलिए यहां रखना पडा।

- हनुमाना राम, मुख्य वन्यजीव संरक्षक (वन्यजीव) ,जोधपुर संभाग

डिस्प्ले एरिया में रखने की तैयारी !

वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि केंद्रीय चिडियाघर प्राधिकरण के नियम के तहत इलाज के लिए रेस्क्यू किए गए पक्षी को स्वस्थ होने के बाद वापस आजाद कर देना चाहिए लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह भी सामने आया कि इन पक्षियों को दुर्लभ प्रजाति के होने की वजह से माचिया जैविक उद्यान के डिस्प्ले एरिया में भी रखने की तैयारी की बात सामने आ रही है। लेकिन इसके लिए अफसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

जयपुर। आईपीएल के मैचों का शोर थमते ही अब राजस्थान की राजधानी जयपुर में अगले महीने से सोशल प्रीमियर लीग शुरू हो रही है। विभिन्न समाजों की ओर से होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स के जरिए युवाओं की फिजिक बेहतर बनाने के साथ ही उनकी खेल प्रतिभा को भी तराशा जाएगा। सामाजिक मेल-जोल को बढ़ावा देने के लिए होने वाली क्रिकेट लीग में महिलाएं भी बेलन छोड़कर बैट थामेंगी और चौके-छक्के की बारिश करेंगी। आईपीएल की तर्ज पर लॉटरी के जरिए टीमों और खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और टीमों के नाम रखे जाएंगे। मैचों के लाइव टेलीकास्ट और कमेंट्री के साथ ही बेस्ट बॉलर, बैट्समैन सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : लड़कियों में समझदार होने से पहले ही शुरू हो रहे पीरियड्स, जानिए ये 5 चौंकाने वाले कारण

अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग
अग्र युवा शक्ति, जयपुर की ओर से जून के दूसरे पखवाड़े में सांगानेरी गेट, अग्रवाल कॉलेज के ग्राउंड में अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग आयोजित की जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष संदीप भूतिया और अध्यक्ष रूप किशोर गोयल ने बताया कि एक महीने तक चलने वाली इस लीग के मुकाबले शनिवार-रविवार को होंगे। महेश अग्रवाल ने बताया कि लीग के पहले ट्रायल का फेज 28 मई को समाप्त हो जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट में समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए लीग से पहले ट्रायल के तीन फेज होंगे। लीग में राजधानी में जूनियर-सीनियर वर्ग की सोलह टीमों के अतिरिक्त महिलाओं की चार टीमें भी हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें : जयपुर में आयोजित हुआ PM मोदी के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम, जानिए क्या खास रहा


आमेर प्रीमियर क्रिकेट लीग
इसके साथ ही आमेर स्थित वन तालाब खेल मैदान में रविवार से आमेर प्रीमियर क्रिकेट लीग की शुरुआत होगी। आयोजक विनोद जाट ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गोपाल मीणा होंगे।

यह भी पढ़ें : श्रीगंगानगर के गांव की इंदिरा कभी नहीं गई स्कूल! अब सिर्फ 2 साल में हासिल किया ये मुकाम

भार्गव समाज बॉक्स क्रिकेट लीग
भार्गव युवा संघ, जयपुर के तत्वावधान में 8 जून से बॉक्स क्रिकेट लीग आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष अंकेश और सचिव अंकश्री भार्गव ने बताया कि चार दिवसीय लीग के लिए मानसरोवर के ग्राउंड में शाम छह बजे से मैच खेले जाएंगे। इसके लिए सात जून तक रजिस्ट्रेशन होंगे

यह भी पढ़ें : हिंदी भी नहीं बोल पाती थीं अंबामाता की शशिकला, आज सिखा रहीं कुकिंग, जानिए कैसे

अब समाज के स्तर पर आयोजन
विभिन्न कॉर्पोरेट्स ग्रुप्स की ओर से कर्मचारियों में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से जयपुर में लोकल स्तर पर क्रिकेट लीग कराई जाती थी। धीरे-धीरे इस बदलाव को विभिन्न समाजों ने भी अपनाया और विभिन्न समाजों की ओर से गत एक साल में क्रिकेट लीग का आयोजन कराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित गांव की बेटी ने बढ़ाया मान, रविना ने किया ये कमाल

अग्रवाल क्रिकेट प्रीमियर लीग ट्रॉयल मैच आज
अग्रवाल क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत रविवार सुबह 6 बजे अग्रवाल कॉलेज के मैदान पर ट्रॉयल मैच किए गए। को-ऑर्डिनेटर नीलम अग्रवाल व उमा गुप्ता ने बताया कि ट्रायल मैच के जरिए महिला खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

जयपुर
राजस्थान के बाड़मेर जिले से खबर है। पाचंवी कक्षा की एक किशोरी से रेप की घटना सामने आई है। किशोरी की उम्र करीब चौदह साल है। रेप की घटना करीब पांच महीने पहले हुई थी। उसके बाद से आरोपी फरार है। किशोरी को दो दिन पहले बहुत तेज पेट दर्द हुआ तो मां उसे अस्पताल लेकर गई थी। डाक्टरों ने चैक किया तो पता चला कि किशोरी पांच महीने की गर्भवती है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला बाड़मेर जिले के समदड़ी इलाके का है। वहीं पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाने के साथ बयान भी दर्ज कर लिए है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी है कि 14 साल की नाबालिग बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान अनजान व्यक्ति ने करीब पांच माह पहले बहला.फुसलाकर उसके साथ रेप किया। दो दिन पहले बच्ची के पेट में दर्द होने लगा। परिजन बच्ची को चैक करवाने के लिए जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि बच्ची 5 माह की प्रेग्नेंट है। हॉस्पिटल प्रशासन ने बाड़मेर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने जोधपुर पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली। ऐसा बताया जा रहा है कि कमठा मजदूर ने नाबलिग के साथ रेप किया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

समदड़ी थानाधिकारी शारदा के मुताबिक रिपोर्ट पर पोक्सों एक्ट में अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। कमठा मजदूर का होने अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। नाबालिग का मेडिकल करवाया दिया है। वहीं बयान भी दर्ज कर लिए है। पुलिस के अनुसार नाबालिग 5वीं क्लास तक पढ़ी हुई है। फिलहाल घर पर रहती है और घर का काम ही करती है। नाबालिग ने बयानों से भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) को हाल ही में कुछ ऐसा करना पड़ा जो सामान्य तौर पर वह नहीं करते। और वो काम है किसी से माफी मांगना। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla), स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन स्पेसएक्स (SpaceX) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के मालिक एलन को हाल ही में ट्विटर यूज़र्स से माफी मांगनी पड़ी। एलन ने पब्लिकली अपने ट्विटर अकाउंट पर यूज़र्स से माफी मांगी।


क्यों मांगी एलन ने माफी?

एलन के ट्विटर यूज़र्स से माफी मांगने की वजह ट्विटर ही है। दरअसल ट्विटर पर कई यूज़र्स इस बात से खुश नहीं हैं कि ट्विटर ऐप उनके स्मार्टफोन में ढेर सारा स्टोरेज स्पेस घेर लेता है। इसके लिए ट्विटर यूज़र्स शिकायत भी कर रहे हैं। हाल ही में इस बात पर एलन की नज़र पड़ी। ऐसे में एलन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए ट्विटर ऐप के स्मार्टफोन में ढेर सारा स्टोरेज स्पेस कवर घेरने की बात पर अफसोस जताते हुए ट्विटर यूज़र्स से माफी मांगी। एलन द्वारा शेयर की गई फोटो में ट्विटर ऐप ने स्मार्टफोन में 9.52 जीबी स्टोरेज स्पेस घर रखा है।


यह भी पढ़ें- चीन का ऐतिहासिक कदम, पहली बार सामान्य चाइनीज़ नागरिक को कल भेजा जाएगा अंतरिक्ष में

क्यों घेरता है इतना स्टोरेज स्पेस?


ट्विटर या दूसरे किसी ऐप के स्मार्टफोन में स्टोरेज स्पेस घेरने की वजह होती है ऐप की एडिशनल फाइल्स। एडिशनल फाइल्स ऐप के इस्तेमाल से अपने आप क्रिएट हो जाती हैं और इनसे ही स्टोरेज स्पेस बढ़ता है।

कैसे करें स्टोरेज स्पेस फ्री?

क्या ट्विटर और दूसरे ऐप्स द्वारा स्मार्टफोन में घेरा स्टोरेज स्पेस कम किया जा सकता है और वो भी बड़ी ही आसानी से। इसके लिए सबसे पहले स्मार्टफोन के Settings ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Apps पर क्लिक करके ट्विटर या उस ऐप पर क्लिक करना है जिसका स्टोरेज स्पेस फ्री करना है। ऐप पर क्लिक करने के बाद स्टोरेज का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके नीचे की तरफ Clear data ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक कर देने से स्मार्टफोन में उस ऐप का स्टोरेज स्पेस कम हो जाएगा और स्मार्टफोन में स्टोरेज स्पेस बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- तुर्की में एक बार फिर एर्दोगन सरकार, लगातार 11वीं बार बनेंगे राष्ट्रपति

Tags:
  • world

जयपुर। शहर के संगीत घरानों से निकले युवा कलाकारों ने देश-विदेश में जयपुर के संगीत की मिठास घोली है। इन्हीं में से एक हैं वायलिन वादक गुलजार हुसैन, जो अपनी प्रतिभा के बूते अब तक राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय 52 पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। अपनी सफलता को गुरुजनों का आशीर्वाद मानने वाले गुलजार ने 'सबक' नाम से एक इनिशिएटिव शुरू किया है, जिसके तहत वह वरिष्ठ कलाकारों, उदीयमान कलाकारों और युवा कलाकारों को मंच के जरिए एक-दूसरे से जोडऩे का काम कर रहे हैं, ताकि सीखने और सिखाने की गुरु-शिष्य परंपरा कायम रहे और नए कलाकार सीनियर कलाकारों की संगत से खुद को और बेहतर कर सकें।

दादा के सपने को किया पूरा
गुलजार बताते हैं, 'मैं अपने घराने की छठी पीढ़ी हूं। पारंपरिक घराने में तबला, पखावज, गाना, कथक और शास्त्रीय संगीत की परंपरा रही है। मेरे परिवार में भी तबला वादन की परंपरा रही है। हमारे बुजुर्ग अलवर राजघराने के लिए ठुमरी और खयाल गाया करते थे। फिर मेरे पड़दादा के बड़े बेटे मोहम्मद शफी खां ने कथक सीखा। उनके छोटे भाई गुलाम हुसैन ठुमरी, दादरा, भजन गाते थे। सबसे छोटे मेरे दादा उस्ताद काले खां साहब ने उस्ताद शफी खां से तबला सीखा। तब से हमारे घर में तबले की परंपरा चली आ रही है। हालांकि, मेरी संगीत में बहुत ज्यादा रुचि नहीं थी। 1991 में मेरे दादा के इंतकाल के बाद मुझे बुआ से पता लगा कि मेरे दादा की इच्छा थी कि उनके घर से कोई वायलिन सीखे और इसी साज में अपना नाम कमाए। मैं अपने दादा के बहुत करीब था, इसलिए मैंने वायलिन सीखना शुरू किया। मेरे पहले गुरु विनोद शर्मा थे। उसके बाद मैंने गुरु राजीव अग्रवाल, उस्ताद बन्ने खान, चाल्र्स मखानी एवं पदम्भूषण पंडित वी.जी. जोग साहब से वायलिन सीखा। इसी के साथ मेरे घर में एक नया साज भी जुड़ गया।

वायलिन का उद्गम भारत से
आमतौर पर यह माना जाता है कि वायलिन एक यूरोपीय साज है। इसे काफी मुश्किल इंस्ट्रूमेंट भी माना जाता है, क्योंकि इसे ब्लाइंड या ब्लैंक इंस्ट्रूमेंट कहा जाता है। वायलिन अपने गज (जिससे वायलिन बजाया जाता है) से अन्य इंस्ट्रूमेंट से अलग लेकिन सारंगी के करीब माना जाता है। गज वायलिन में गायन का काम करता है। सितार, संतूर और गिटार स्ट्रॉन्ग इंस्ट्रूमेंट कहलाते हैं। वायलिन को यूरोप का साज माना जाता है, लेकिन इसका उद्गम राजस्थान के रावणहत्थे से हुआ कहा जाता है। अमरीकी रिसर्चर डॉ. डी.एस. पटकऊ ने अपनी एक किताब में जिक्र किया है कि वायलिन यूरोप में विकसित हुआ है, लेकिन उसका गज जिससे उसे बजाया जाता है, वह रावणहत्थे से लिया गया। राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में रावणहत्थे के विभिन्न स्वरूप देखने को मिल जाएंगे। इसी परंपरागत रावणहत्थे का विकसित स्वरूप संभवत: आज हम वायलिन के रूप में दखेते हैं।' गुलजार ने बताया कि उन्होंने देश के मशहूर कलाकारों के साथ वायलिन की संगत की है, जिनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, गजल मैस्ट्रो उस्ताद अहमद हुसैन-मोहम्मद हुसैन, मनहर उधास, उस्ताद रौशन भारती, उस्ताद राजकुमार रिजवी आदि के साथ संगत कर चुके हैं।

'सबक' इनिशिएटिव से तीन पीढिय़ों को जोड़ रहे वायलिन वादक गुलजार

जयपुर।

राजस्थान कांग्रेस के गहलोत-पायलट गतिरोध को लेकर आज सभी की नज़रें नई दिल्ली पर टिकी हैं। दरअसल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मसले को हल करने की कवायद में आज दोनों नेताओं को दिल्ली बुलाया है। खड़गे सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से अलग-अलग मुलाक़ात करके दोनों पक्षों के बीच गतिरोध दूर करने की कोशिश करेंगे।

 

गौरतलब है कि सचिन पायलट ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर अपनी ही पार्टी की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। तीन मांगों को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम मंगलवार 30 मई को ख़त्म हो रहा है। इस मियाद के ठीक एक दिन पहले दिल्ली में जारी सुलह की कवायद क्या रंग लाएगी ये देखना दिलचस्प रहेगा। इधर पायलट खेमे के सरकार बनने के बाद से सामने आ रही सत्ता और संगठन विरोधी गतिविधियों को लेकर सीएम गहलोत भी अपनी नाराज़गी बयां करेंगे।

 

दिल्ली पहुंचे गहलोत, विरोधी निशाने पर

नई दिल्ली पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। इस बार भी उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर ही विरोधियों पर निशाना साधा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी राजस्थान दौरे को लेकर भी उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लिया। पायलट मामले पर गहलोत ने कहा कि कोई भी नेता कोई चीज़ मांगे या आलाकमान पूछे कि आप कौन सा पद लेंगे, ऐसा रिवाज मैंने नहीं देखा है और ऐसा कभी होता नहीं है।

पहली बड़ी बात- 'आज भी मजबूत है कांग्रेस हाईकमान'

सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान आज भी मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस पार्टी भी मजबूत स्थिति में है।

 

दूसरी बड़ी बात-'पद ऑफर करने का कांग्रेस में नहीं रवैय्या'
राजस्थान कांग्रेस की बैठक और सचिन पायलट को पद देने की अटकलों पर सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी कभी भी किसी को पद देने का ऑफर नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पद की मांग का शुरू से रवैया नहीं रहा है। यहां कोई अपनी मर्जी से मांग कर पद नहीं ले सकता है।

 

तीसरी बड़ी बात- 'सभी बातें मीडिया की बनाई हुई'

सीएम गहलोत ने कहा कि सभी बातें मीडिया अपनी स्टोरी बताने के लिए करता है, जिनमें कोई दम नहीं है।

 

चौथी बड़ी बात- 'योजनाओं पर लड़ेंगे चुनाव'

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में हम योजनाओं के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। हमनें साढे चार साल में जनहित में काम किए हैं।

 

पांचवी बड़ी बात- 'घबरा गई बीजेपी, मोदी लगा रहे दौरे'

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सरकार का शानदार काम हो रहा है।महंगाई राहत कैंप से बीजेपी घबरा गई है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के बार-बार यहां दौरे लग रहे हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के हर जिले में आ रहे हैं। राजस्थान को भाजपा बहुत महत्व दे रही है।

 

आमने-सामने नहीं, अलग-अलग वार्ता
अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज गहलोत-पायलट को साथ बैठाकर नहीं, बल्कि अलग-अलग मुलाक़ात करके उन्हें सुनेंगे। माना जा रहा है कि इस प्रस्तावित बैठक में जहां गहलोत पायलट खेमे की सरकार और पार्टी विरोधी गतिविधियों का ब्यौरा पेश करेंगे तो वहीं पायलट अपनी ही सरकार से प्रमुखता से उठाई जा रही तीन मांगों को मजबूती के साथ रखेंगे। गौरतलब है कि सचिन पायलट ने अपनी तीन मांगों को लेकर गहलोत सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है जो कल 30 मई को ख़त्म हो रहा है।

 

क्या सफल हो पाएगा आलाकमान?
कांग्रेस आलाकमान के सामने राजस्थान में गहलोत-पायलट गतिरोध को दूर करना आसान नहीं है। दोनों नेताओं के बीच की अदावत इस वक्त परवान पर है। पायलट का कुछ मांगों को लेकर गहलोत सरकार को दिया अल्टीमेटम पीरड भी अब ख़त्म हो रहा है। इस ख़त्म हो रही अवधि से ऐन पहले बैठक में सुलह को लेकर कोई हल निकलेगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प रहेगा। हालांकि इस मिशन में सफल हो पाना आलाकमान के लिए मुश्किलों भरा और चुनौतीपूर्ण लग रहा है।

 

राहुल-सोनिया से मुलाक़ात भी संभव
कर्नाटक चुनाव जीत के बाद जिस तरह से सिद्धारमैया-शिवकुमार गतिरोध दूर करने में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के अलावा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान का मसला सुझाने के लिए कोई फॉर्मूला निकालने में भी इन तीनों नेताओं की भूमिका अहम होगी।

जयपुर. विद्याधर नगर के सेक्टर चार में 1700 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है। जेडीए वर्ष 2016 में जमीन पर अवैध कब्जा मान चुका है। यह जमीन कॉलोनी के नक्शे में ग्रीन के नाम से छूटी हुई। इसके बाद भी इस जमीन को मुक्त कराने के लिए सात वर्ष कम पड़ गए। जबकि, सेक्टर चार की नागरिक विकास समिति ने इन सात वर्ष में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जेडीसी, प्रवर्तन शाखा के मुख्य नियंत्रक और जोन उपायुक्त को 17 बार पत्र लिखे। यह जमीन अतिक्रमण मुक्त होती तो इस पर पार्क बनता और आस-पास के हजारों लोगों को इसका फायदा होता।

 

यह है मामला

-सेक्टर चार के भूखंड संख्या 218, 219, 220, 244, 245, 264, 265 के सामने की रिक्त भूमि है। नक्शे में ग्रीन के नाम से सुरक्षित है। जोन अधिकारियों ने अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार की, उसमें भी लिखा है कि इन भूखंडों के सामने प्लॉट संख्या डी-50, 51 और 52 अवैध हैं।

किसको कितनी बार लिखे समिति ने पत्र

सीएम-02

मुख्य सचिव-01जेडीसी-10

मुख्य नियंत्रक-03

जोन उपायुक्त-01............

निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया था। उसने जवाब पेश किया है। जिसमें सोसाइटी के पट्टे होना बताया है। इस मामले का विधिक परीक्षण जोन से करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

-रघुवीर सैनी, मुख्य नियंत्रक, प्रवर्तन शाखा

 

---------------------------------

 

 

 

हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार कर दे दी 18 मीटर की अनुमति

 

जयपुर. अजमेर रोड, पुरानी चुंगी स्थित मोदी नगर में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन किया जा रहा है। पहले तीन भूखंडों का नियमानुसार पुनर्गठन करवाया। लेकिन, जब बिल्डिंग की ऊंचाई की बात आई तो हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए इमारत को तय मानकों से ऊपर ले जाया जा रहा है। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं और जेडीए के अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

दरअसल, आवासीय योजनाओं में भूखंडों के पुनर्गठन मामले में हाईकोर्ट ने अधिकतम 15 मीटर ऊंचाई निर्धारित कर रखी है। लेकिन यहां पर जेडीए ने 17.97 मीटर की अनुमति दे दी।

ये भी सता रही चिंता

-स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त इमारत में फ्लैट बन रहे हैं। पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में गाडिय़ां सडक़ पर खड़ी होंगी और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा।


जयपुर
Jaipur News जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ महिला का पर्स लूटने और महिला को चोटे पहुंचाने का मामला दर्ज किया हैं। 42 वर्षीय ममता खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि 27 मई को वह महारानी फार्म से दुर्गापुरा की ओर अपनी एक्टिवा से जा रही थी। उसी समय दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए वह पीछे से उसका पर्स छीन कर भाग गए।

बदमाशों के एकाएक उसका पर्स छीनने से महिला का वाहन पर से संतुलन खराब हुआ और वह चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से महिला के पैर - हाथ और चेहरे पर चोट आई। घायल ममता गुप्ता ने पुलिस को उस बाइक का नंबर भी बताया है जिस पर बदमाश सवार होकर आए थे और पर्स छीनकर भागे थे। महिला की शिकायत पर बजाज नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई मूलचंद ने बताया कि महारानी फार्म पुलिया के पास में यह स्नैचिंग की वारदात हुई। बाइक सवार बदमाश पीछे से आकर एक्टिवा पर चल रही ममता खंडेलवाल का पर्स छीन कर भाग गए इस दौरान असंतुलित होकर ममता खंडेलवाल सड़क पर गिर गई। उन्हें कई जगह पर गंभीर चोट आई है। महिला ने एक बाइक नंबर दिया है। महिला की ओर से दी गई शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं पुलिया के पास लगे हुई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की तलाश के लिए एक टीम बनाई गई हैं।

जयपुर: सोमवार को गर्मी थोड़ी कष्टदायी हो सकती है। लेकिन मौसम के पूर्वानुमानकर्ताओं ने अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के लिए बारिश से कुछ राहत की घोषणा की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज से भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को प्रभावित करना शुरू कर देगा। यह, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर मौजूदा चक्रवाती परिसंचरण के अलावा आने वाले दिनों में प्री-मानसून वर्षा की प्रभावशाली मात्रा में क्षेत्र को भीगाएगा।

राजस्थान में बारिश जारी रहने की संभावना है क्योंकि मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को राज्य में भारी बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है, राजसमंद के कुम्भलगढ़ और पाली के एरणपुरा में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम 8 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

राज्य के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बीकानेर में जहां 7 सेंटीमीटर बारिश हुई, वहीं खेरवाड़ा (उदयपुर), पोकरण (जैसलमेर), करणपुर (गंगानगर), पाली और जोधपुर में 5 सेंटीमीटर जबकि कई अन्य इलाकों में बारिश हुई।

यह भी पढ़े-चुनाव से पहले होंगी बंपर भर्तियां, 15 विभागों में लिपिक, इंजीनियर, सहायक कर्मचारी, चालक की होगी भर्ती

नतीजतन उत्तर पश्चिमी भारत के निवासी सोमवार से बुधवार (29-31 मई) तक हल्की या मध्यम बिखरी बारिश का आनंद ले सकते हैं जो पहले दो दिनों में अपने चरम पर होगी।

सोमवार को उत्तरी राजस्थान में भारी बारिश (64.5 मिमी - 115.5 मिमी) के अलावा बारिश के एपिसोड के दौरान इन राज्यों में कभी-कभार गरज, बिजली और तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है।

विशेष रूप से, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में सोमवार को गरज और हवाएं चल सकती हैं जबकि राजस्थान मंगलवार तक ऐसी ही स्थिति में रहेगा।

लेकिन अगर आप कुछ अधिक ठंड की कामना कर रहे हैं तो उत्तराखंड में सोमवार को और पश्चिम राजस्थान, जम्मू और हिमाचल में सोमवार और मंगलवार को ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है।

यह भी पढ़े-आरपीएससी ने किया कमाल, पेपर बेचने वाले शिक्षक को पदोन्नति देकर बनाया प्रिंसिपल , जानिए पूरा मामला

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, खराब मौसम उत्तर पश्चिमी राज्यों को किसी भी भीषण गर्मी से बचाएगा। उत्तर प्रदेश में अभी भी अगले पांच दिनों में दिन के तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने की संभावना है।

इस क्षेत्र में खतरनाक मौसम के बदले में आईएमडी ने अगले कुछ दिनों में इनमें से कई राज्यों को ऑरेंज अलर्ट (मतलब मौसम के खिलाफ तैयार रहें) और येलो वॉच (मौसम पर अपडेट रहें) पर रखा है।

जयपुर में वर्तमान जलवायु क्या है?
जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

- सोमवार, 29 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली ऑरेंज अलर्ट पर; उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश येलो अलर्ट पर
- मंगलवार, 30 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और राजस्थान ऑरेंज अलर्ट पर; उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश येलो अलर्ट पर
- बुधवार, 31 मई: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली येलो अलर्ट पर
- गुरुवार, 1 जून: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली येलो अलर्ट पर
- शुक्रवार, 2 जून: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान येलो अलर्ट पर
जैसा कि हम मई के अंत के करीब आ रहे हैं सभी उत्तर पश्चिमी राज्यों ने संचित वर्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। इस क्षेत्र के सभी राज्यों में 1 से 28 मई के बीच औसत से अधिक (सामान्य से 120-159%) बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े-राजस्थान के इस शहर में शादी करेंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा! बहन प्रियंका की जोधपुर में हुई थी शादी


विशेष कृषि मौसम सलाह :
उपरोक्त मौसमी तंत्र के मद्देनजर निम्नलिखित विशेष कृषि मौसम सलाह दी जाती है:
- कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।
- खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों को भी ढककर अथवा सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ।
- फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए ही करें।

Rajasthan Weather Update : जयपुर। राजस्थान में रविवार को सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोम का असर सोमवार को भी रहेगा। इस दौरान अंधड़ और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज और 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट किया। वहीं जैसलमेर के रामदेवरा में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण दादा और पोते की मौत हो गई। पाली के बगड़ी नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के कंटेनर तेज हवा के चलते प्लेटफार्म पर गिर गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक बन रहे सिस्टम के असर से अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में तेज बरसात, तेज अंधड़ (70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार) की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। विभाग के अनुसार इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के हवाओं की एक टर्फलाइन राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। सोमवार को एक बार फिर जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की संभावना है। जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन, बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, अगले तीन दिन तेज बारिश का अलर्ट

दादा-पोते की हुई मौत
जैसलमेर. मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण रामदेवरा निवासी कानाराम (50) और उनका पोता विक्रम (12) की मौत हो गई। दादा और पोता हर रोज की तरह बकरियां चराने के लिए गए थे। तभी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से उसकी चपेट में आ गए। जिससे उन्हें कहीं भी जंगल मे बचने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिला। इससे उन दोनों की वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। बारिश थमने के पश्चात परिजनों ने उनकी खोजबीन की तो उनके शव सुनसान जंगल में मिले। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में हाहाकार मच गया। पुलिस ने भी मृतक के परिवारजनों के घर पहुंच कर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

तेज हवा में गिरा मालगाड़ी से कंटेनर
मारवाड़ जंक्शन. बगड़ी नगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी के कंटेनर तेज हवा के चलते प्लेटफार्म पर गिर गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बगड़ी नगर रेलवे स्टेशन पर लाइन नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी थी। शाम के समय तेज आंधी तूफान के चलते इस गुड्स ट्रेन का एम्प्टी स्टेबल रेक डबल स्टैक कंटेनर का सेट प्लेटफार्म नंबर एक पर गिर गया।


Weather forecast राजस्थान में मौसम के लिहाज से अगले तीन दिन बेहद संवेदनशील हैं। भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने एक बार फिर से पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम केंद्र ने कहा है कि 30 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रही है। अरब सागर से बेहद ज्यादा नमी लेकर राजस्थान आ रहा ये विक्षोक्ष जमकर बारिश और आंधी लाएगा। 30-31 मई को भी आंधी बारिश बेहद प्रबल गतिविधियां होने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक और जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में आंधी और बारिश का यह दौर 2 जून तक चलने की संभावना है। इस समय दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के हवाओं की एक टर्फलाइन राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : अगले तीन घंटे में यहां होगी मूसलाधार बारिश आएगा तूफान

 

6641ce1b-3f1e-4418-9406-390379f6361f.jpg


मेघगर्जन और हल्के से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार को एक बार फिर से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान में इन दिनों पिछले पांच दिन से दोपहर बाद मौसम बदल जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग ने पाकिस्तान से सटे आठ जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सुप्रीम कोर्ट से रिहाई और इस्लामाबाद हाईकोर्ट से तोशखाना मामले में और अल कादिर ट्रस्ट मामले में राहत मिलने के बावजूद इमरान की मुश्किलें कम नहीं हुई है। प्रधानमंत्री पद की कुर्सी जाने के बाद से ही इमरान ने पाकिस्तान सरकार और सेना के विरोध में सुर छेड़े हुए हैं। इस वजह से पाकिस्तान सरकार और सेना दोनों भी उनके खिलाफ हैं। हाल ही में इसी वजह से इमरान का पाकिस्तान सरकार के सामने पेश किया गया एक प्रस्ताव भी ठुकरा दिया गया।


इमरान ने रखा बातचीत का प्रस्ताव

इमरान हर तरफ से मुश्किलों से घिरे हुए हैं। हाल ही में इमरान ने राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (NRO) की मांग की। इसके लिए इमरान ने पाकिस्तान सरकार को बातचीत का प्रस्ताव भी भेजा था। इस बातचीत का मकसद पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव की तारीख पर आम सहमति बनाना था। इसके लिए इमरान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से एक 7 सदस्यीय टीम का गठन भी किया था। पर पाकिस्तान सरकार का इमरान के बातचीत के प्रस्ताव पर जो जवाब आया, उससे इमरान को एक और झटका लगा।

सरकार ने ठुकराया इमरान का प्रस्ताव

इमरान ने पाकिस्तान सरकार के सामने बातचीत का जो प्रस्ताव रखा था, उसे पाकिस्तान सरकार ने ठुकरा दिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के नेता और पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) के भाई नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) ने भी इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि बातचीत सिर्फ राजनेताओं से होती है। आतंकवादियों और तोड़फोड़ करने वालों से कोई बातचीत नहीं होगी जिन्होंने शहीदों के स्मारकों को जला दिया और देश में आग लगाई।"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमरान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने पाकिस्तान में हिंसा करते हुए कई जगहों पर तोड़फोड़ करने के साथ आग भी लगाई थी।

imran_khan_.jpg


यह भी पढ़ें- Elon Musk ने मांगी Twitter यूज़र्स से माफी, जानिए क्यों

Tags:
  • pakistan

इस साल धनिया पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक सस्ता बिक रहा है। आवक बढ़ने से इसके दामों में लगातार नरमी बनी हुई है। 8 मई को इसने 7044 रुपए क्विंटल के भाव पर ऊपरी स्तर छुआ था। इस तरह इस महीने ऊपरी स्तर से भी धनिया के वायदा भाव 10 फीसदी गिर चुके हैं। खुदरा बाजारों में वर्तमान में इसके दाम 350 से 360 रुपए प्रति किलो चल रहे है।मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि इस साल धनिया का उत्पादन दोगुना बढ़ने से आवक तेजी से बढ़ रही है। अप्रेल से अब तक करीब 1.80 लाख टन धनिया की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई आवक से 125 फीसदी अधिक है। इस साल 6.20 लाख टन धनिया का उत्पादन होने का अनुमान है। यह पिछले साल के उत्पादन से 114 फीसदी अधिक है। आवक काफी ज्यादा होने के कारण धनिया के भाव दबाव में है। इसलिए इस साल धनिया सस्ता बिक रहा है।

यह भी पढ़ें : जयपुर, जोधपुर और अजमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट... 30 और 31 को भी भारी बारिश की संभावना

निचले भाव पर बढ़ सकती है मांग

आगे कीमतों के बारे में तंवर का कहना है कि चूंकि भाव काफी ज्यादा गिर चुके हैं और आवक का पीक समय भी निकलने वाला है। ऐसे में अब आगे भाव बहुत ज्यादा नहीं गिरने चाहिए। निचले भाव पर खरीदारी निकलने की उम्मीद है। जिससे आगे धनिया के भाव सुधर सकते हैं।

जयपुर।

राजस्थान कांग्रेस में लगता है कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। नेताओं के बीच आपसी खींचतान ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। आलाकमान जहां गहलोत-पायलट गतिरोध दूर करने की मशक्कत कर रहा है वहीं इस बीच पार्टी के ही दो और सीनियर नेताओं के बीच तल्खी एक भरी मीटिंग में खुलकर सामने आ गई है। ताज़ा वाक्या सीकर ज़िले का है जहां सरकारी अफसरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मंत्री व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मंत्री व् वरिष्ठ विधायक राजेंद्र पारीक आपस में भिड़ गए।

 

डोटासरा-पारीक में 'हॉट टॉक्स'
सीकर कलेक्ट्रेट में एक चलती बैठक के दौरान डोटासरा और पारीक बुरी तरह से भिड़ गए। दो सीनियर नेतायों के बीच अचानक शुरू हुई 'हॉट टॉक्स' सामने देखकर वहां बैठा हर कोई सन्न रह गया।

 

मंत्री रावत ने किया बीच बचाव
डोटासरा और पारीक जब आपस में भिड़ रहे थे, तब गहलोत सरकार में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत भी वहीं मौजूद थीं। उन्होंने ही दोनों नेताओं के बीच बीचज-बचाव किया। रावत ने नाराज़गी जताते हुए आप दोनों वरिष्ठ नेता हैं, इस तरह की बातें शोभा नहीं देतीं।' मंत्री रावत हस्तक्षेप के बाद दोनों नेता शांत हुए।

 

'जलभराव' पर हुआ टकराव
जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच नोंक झोंक तब शुरू हुई जब मीटिंग में नवलगढ़ पुलिया में जलभराव के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। डोटासरा अधिकारियों पर काम नहीं करने का लगाया आरोप लगाते हुए उनकी खिंचाई कर रहे थे। इसी बीच सीकर विधायक राजेंद्र पारीक ने अफसरों के बचाव में दखल दिया। यहीं से दोनों नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई।

 

वायरल होने लगा वीडियो
भरी मीटिंग में कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं की भिड़ंत का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस में अंतर्विरोध चरम पर, नेताओं को कुर्सी बचाने से मतलब

सीकर में मीटिंग के दौरान कांग्रेस नेताओं के आपस में तकरार को लेकर भाजपा नेता चुटकी लेकर निशाना साधने लगे हैं। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान गहलोत-पायलट के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है, इधर डोटासरा-पारीक के बीच कलह से साबित हो गया है कि कांग्रेस में अंतर्विरोध चरम पर है, इनके नेताओं को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है, ना कि जनता से जुड़े विकास के मुद्दों से।

 

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जिस प्रकार सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ विधायक एवं राजस्थान विधानसभा में सभापति राजेन्द्र पारीक के साथ दुर्व्यवहार किया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस की पाठशाला में वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना ही सिखाया जाता है। अनुशासनहीनता, गुटबाजी, अंतर्कलह, अपमान की राजनीति ही कांग्रेस की असली पहचान है।

 

राठौड़ ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष को ये वहम नहीं होना चाहिए कि सरकार 4 महीने बाद जिंदा रहेंगी। वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र पारीक को भी ये वहम नहीं होना चाहिये कि वो ही गहलोत जी के खास है। आज की बैठक में खास और आम में फर्क साफ दिख रहा है।

 

राठौड़ ने कहा कि कुछ दिन पूर्व अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूंसे चले थे। कांग्रेस में सिर फुटव्वल की स्थिति है। अब आगामी समय में सुरक्षा कवच और पुलिस के कड़े पहरे के बिना कांग्रेस की मीटिंग संभव ही नहीं है।

जयपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नया संसद भवन समर्पित कर दिया है। संसद भवन की इमारत पर स्थापित अशोक स्तंभ पूरी दुनिया के लिए आकर्षक का विषय बना हुआ है। इसको का काम राजस्थान के शिल्पकार और राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने किया है। व्यास ने कहा कि संसद भवन पर स्थापित अशोक स्तंभ को तैयार करने में 5 महीने का वक्त लगा। उनकी 40 लोगों की टीम ने इसे तैयार किया।

यह भी पढ़ें : घरों में खाना बनाकर बच्चों के सपनों को पूरा कर रहीं शिवानी, जानिए कैसे खरीदा खुद का घर

150 टुकड़ों में दिल्ली ले जाकर असेंबल किया
व्यास ने कहा कि इस मूर्ति को जंगरोधक बनाया है। इसमें 90% तांबे और 10% टीन का इस्तेमाल किया है। ताकि वर्षों तक इस स्टेच्यू को नुकसान न हो। मूर्ति बनाने के बाद इसे 150 टुकड़ों में दिल्ली ले जाकर असेंबल किया गया। संसद भवन के लोकार्पण को लेकर लक्ष्मण व्यास ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वह इसके निर्माण कार्य का हिस्सा रहे हैं। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा काम था, जो उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।

यह भी पढ़ें : बेलन छोड़कर बैट थामेंगी बेटियां! जयपुर में हो रही ये महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग

यह खासियत अशोक स्तंभ की
व्यास के मुताबिक अशोक स्तंभ की ऊंचाई करीब 21 फीट है। इसका डायमीटर 38 फीट चौड़ा है। इटालियन लॉस्ट वैक्स पद्धति से इसे तैयार किया। इसमें डिजाइन के साथ कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं रहती। मॉडल में वैक्स को उपयोग में लाकर भट्टी में तपाया जाता है। वैक्स पिघलने के बाद वजन 9 टन 620 किलो का है। व्यास के मुताबिक शिल्पकार गौतम व्यास ने भी इसे बनाने में भूमिका निभाई।

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। खासकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान पर पूरा फोकस कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। मोदी का आठ महीने में 31 मई को राजस्थान में छठा दौरा है।

मोदी अब तक पूर्वी राजस्थान को साध चुके हैं। इसके अलावा आदिवासी इलाकों में भी मोदी की सभा हुई है। अब वो अजमेर आ रहे हैं। मगर सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले जयपुर जिले पर पार्टी अभी तक फोकस नहीं कर पाई हैं, जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में नतीजे भाजपा के अनुकूल नहीं रहे थे। खास बात यह है कि पिछले लंबे समय से यहां पीएम मोदी और अमित शाह की कोई सभा नहीं हो पाई है।

केवल 6 सीटें ही जीत पाई थी भाजपा
2018 में विधानसभा चुनाव के नतीजे जयपुर जिले के लिए अच्छे नहीं रहे थे। जिले की 19 में से केवल 6 सीटों पर ही भाजपा को जीत मिल पाई थी। 10 सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली। इन नतीजों से भाजपा को झटका लगा था।

जयपुर शहर में भी हार गए कई सीट

जयपुर शहर को भाजपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन सिविल लाइंस, हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर जैसी मजबूत सीटों पर भी भाजपा को हार मिली। ये तीनों ही सीट अल्पसंख्यक बाहुल्य हैं, जो कांग्रेस का परम्परागत वोटबैंक है। ऐसे में पार्टी को इन तीनों सीटों ज्यादा ताकत लगानी होगी।

 

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Assembly Election 2023: जून की गर्मी में गर्माएगी राजस्थान की सियासत, भाजपा ने बनाया ये प्लान

 

95 कमजोर सीटों में 7 जयपुर जिले की

भाजपा ने इस बार सीटों को श्रेणियों में बांटा है। ए, बी और सी तीन कैटेगिरी बनाई है। इसमें 95 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा ने पूरा फोकस करेगी। इसमें जयपुर जिले की 7 सीटें हैं। ये सीटें दूदू, आमेर, जमवारामगढ़, हवामहल, सिविल लाइंस, बगरू, कोटपूतली हैं। ये सीटें कमजोर मानी गई हैं, इसके बाद भी पार्टी यहां मोदी, शाह की सभा नहीं करवा पाई है।

विधानसभा———विधायक————पार्टी

कोटपूतली——राजेंद्र सिंह यादव——कांग्रेस
विराटनगर——इंद्राज सिंह गुर्जर——कांग्रेस
शाहपुरा——आलोक बेनीवाल——स्वतंत्र
चौमूं———रामलाल शर्मा—भाजपा
फुलेरा——निर्मल कुमावत——भाजपा
दूदू (एससी)———बाबूलाल नागर——स्वतंत्र
झोटवाड़ा——लालचंद कटारिया———कांग्रेस
आमेर——सतीश पूनियां————भाजपा
जमवारामगढ़ (एसटी)——गोपाल मीणा——कांग्रेस
हवामहल——महेश जोशी——कांग्रेस
विद्याधर नगर——नरपत सिंह राजवी——भाजपा
सिविल लाइंस———प्रताप सिंह खाचरियावास——कांग्रेस
किशनपोल——अमीनुद्दीन कागजी——कांग्रेस
आदर्श नगर———रफीक खान——कांग्रेस
मालवीय नगर———कालीचरण सराफ———भाजपा
सांगानेर———अशोक लाहोटी———भाजपा
बगरू (एससी)———गंगा देवी———कांग्रेस
बस्सी (अजजा)———लक्ष्मण मीना———स्वतंत्र
चाकसू (अजा)——वेद प्रकाश सोलंकी———कांग्रेस

जयपुर. जेईई एडवांस्ड 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए दो पृष्ठ के एडमिट कार्ड सोमवार को जारी कर दिए गए। उल्लेखनीय है कि जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन आगामी 4 जून को 2 शिफ्टों में किया जाएगा। प्रथम शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 से 12 बजे के मध्य तथा दोपहर की शिफ्ट का आयोजन 2: 30 बजे से 5: 30-बजे के मध्य किया जाएगा। एडमिट कार्ड में जारी की गई सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को रिपोर्टिंग के लिए सुबह 7 बजे तक का समय दिया गया है। पेपर-1 के लिए विद्यार्थी प्रातः 8: 30 बजे तथा पेपर 2 के लिए दोपहर 2 बजे लॉग इन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को आवश्यक रफ वर्क एवं गणना करने के लिए स्क्रिबल पेड विद्यार्थी की सीट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी स्क्रिबल पेड का उपयोग सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि अतिरिक्त स्क्रिबल पेड दिए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। देशभर की 23 आईआईटी संस्थानों के बीटेक, इंटीग्रेटेड एमटेक तथा डुएल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग 16 हजार सीटें उपलब्ध हैं। जेईई एडवांस्ड 2023 प्रवेश परीक्षा कई मायनों में जेईई मेंस-2023 से भिन्न है। विद्यार्थियों को इस भिन्नता को आवश्यक तौर पर समझना होगा। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जहां एक ओर जेईई मेंस में इंडिविजुअल सब्जेक्ट कटऑफ परीक्षा परिणाम को प्रभावित नहीं करती। वहीं दूसरी ओर जेईई एडवांस्ड में इंडिविजुअल सब्जेक्ट कटऑफ क्लियर होना अनिवार्य है।

weather update : राजस्थान में लगातार बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के लगभग अधिकांश भागों में तेज अंधड़ के साथ बारिश दर्ज की गई है। बीकानेर, पाली व राजसमंद जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज हुई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश जवाई डैम, पाली में 77 मिलीमीटर और बीकानेर शहर में 73 मिली मीटर दर्ज की गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में भी आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कुंभलगढ़, राजसमंद में 76 मिलीमीटर दर्ज हुई है। केंद्र ने बताया है कि 30 मई को एक बार फिर से मूसलाधार बारिश होगी और प्रचंड आंधी का प्रकोप देखने को मिलेगा। राजस्थान में 30 मई को अरब सागर से उठा एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंच रहा है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग ने पाकिस्तान से सटे आठ जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

 

 

भारत—पाकिस्तान पर अलर्ट
भारत—पाकिस्तान सीमा से सटे जिले बीकानेर, बाड़ेमर, जैसेलमेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर और जोधपुर में मौसम को लेकर जयपुर मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन यहां 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से अधड़ और तूफान आने की संभावना है। इसके साथ कई इलाकों मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।


फिर बदला मौसम
एक बार फिर से अगले तीन जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज अंधड़ व तेज बारिश होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अगले तीन दिन 29 , 30 और 31 मई को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन और हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग ने फिर दिया अलर्ट, तीन दिन होगी झमाझम बारिश, चलेगी तेज आंधी

जयपुर। जनाना अस्पताल में सोमवार को नर्सेज ने अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनाना अस्पताल की सभी नर्सेज ने स्ट्राइक कर दी है। सिर्फ इमरजेंसी में नर्सेज की ओर से मरीजों को देखा जा रहा है। इसके अलावा नर्सेज ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। जिसकी वजह से जनाना अस्पताल में मरीजों के सामने परेशानियां खड़ी हो गई है।

जनाना अस्पताल में सोमवार सुबह 8 बजे से नर्सेज ने कार्य बहिष्कार किया। 300 से ज्यादा नर्सेज में कार्य बहिष्कार किया है। इस दौरान नर्सेज की ओर से अस्पताल परिसर में अस्पताल अधीक्षक डॉ कुसुमलता मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नर्सेज ने आरोप लगाया कि डॉक्टर कुसुमलता अपनी मनमानी कर रही है। जिसकी वजह से नर्सेज को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नर्सेज ने कहा के करीब 4 महीने पहले डॉक्टर कुसुमलता की ओर से नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय को बंद कर दिया गया था। इसके बाद जनाना अस्पताल के पीछे वाली साइड में एक छोटी सी जगह में नर्सिंग अधीक्षक का कार्यालय के लिए जगह दी गई। जहां किसी तरह की कोई भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नर्सेज को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

राजस्थान राज्य नर्सिग एसोसिएशन एकीकृत जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष अनेश कुमार सैनी ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर कुसुम लता मीणा ने नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय इसलिए खाली कराया था कि पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्य कराया जाएगा। नर्सेज ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में पुराने नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय को वापस खोल दिया जाए। अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो उनकी ओर से कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

इनका कहना है —

पुराने नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय का पीडब्लूडी की ओर से कार्य कराया जाएगा। अभी नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय के लिए दो कमरे दिए हुए है। नर्सेज ने कार्य बहिष्कार किया है। उनसे समझाइस के प्रयास जारी है।

डॉ कुसुमलता मीणा
अधीक्षक, जनाना अस्पताल

जयपुर। टोल रोड से सफर तय करने वाले वाहन चालक टोल टैक्स से बचने की 'गली' तलाश रहे हैं। जिसके सरकार को नुकसान हो रहा है। पैसे बचाने के लिए लोग मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं। इसमें गूगल मैप भी लोगों को पैसे बचाने में मदद कर रहा है। जिसमें लोगों को टोल रोड और बिना टोल टैक्स वाली राह दिखा रहा है। कई वाहन चालकों ने इन्हीं ऐप्स का इस्तेमालकर पैसे बचा रहे हैं। ऐसा वो लोग ज्यादा करते हैं जो नियमित रूप से टोल रोड से गुजरते हैं। हालांकि, लोग कई बार इसके साइड इफेक्ट से भी पीड़ित हुए। जितना टोल देना पड़ता, उससे ज्यादा तो ईंधन की खपत हो गई। लम्बा रास्ता और खराब सड़क से भी दो-चार होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- यहां महिलाओं को पानी के बदले मिल रही लाठी, ये रहा सबूत

झोटवाड़ा निवासी मनोज गोयल प्राय: सीकर और उसके आगे राष्ट्रीय राजमार्ग से सफर करते हैं। बीच में दो टोल आते हैं। उन्होंने गूगल मैप से बिना टोल रोड का रास्ता खोजा। इससे 3 से 4 किमी दूरी ज्यादा नापनी पड़ी, लेकिन आने-जाने में 120 रुपए बचा लिए। अजमेर के लिए भी ठिकरिया गांव से निकल रहे हैं। खराब सड़क से जाना पड़ता है।

पृथ्वीराज नगर निवासी मांगीलाल शर्मा मेहंदीपुर बालाजी आते-जाते थे। पहले आगरा रोड पर राजाधोक टोल से ही निकलते रहे, लेकिन अब ऐप के जरिए बिना टोल रोड का विकल्प खोजा। बस्सी चक से बस्सी, चरणवास होते हुए रूट दिखाई दिया। इससे वापस आगरा रोड पहुंचे। लेकिन नुकसान हो गया। लंबा चक्कर लग गया और समय व पेट्रोल भी ज्यादा लगा।

यह भी पढ़ें- दिन में 3 बार रंग बदलता है इस मंदिर का शिवलिंग, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

मैप का यह फीचर, लेकिन टोल देना भी जरूरी
गूगल मैप पर जब भी कोई रास्ता खोजते हैं तो वह सबसे कम समय लेने वाला रूट दिखाता है। कई बार रूट में हाईवे, टोल टैक्स भी शामिल होते हैं। हालांकि, गूगल मैप्स की सेटिंग्स में टोल से बचने के विकल्प चुनने के बाद दूसरा रास्ता भी दिखाई देता है। कई बार बिना टोल वाला रूट भी उतने ही समय वाला होता है, जितना की टोल वाला रूट।

ज्यादातर टोल रोड पर सुगम राह मिलती है। इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। टैक्स के रूप में थोड़े से पैसे बचाने के लिए ऐसे वैकल्पिक रास्ते कहां तक सही है। दूसरा पहलू यह भी है कि चारों तरफ टोल रोड का जाल फैल है। 100 किलोमीटर की दूरी नापने में ही दो से तीन टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। सरकार भी कंपनियों को कई साल तक टोल टैक्स
वसूलने का अधिकार दे देती है, जबकि निर्माण लागत काफी पहले ही वसूली जा चुकी होती है।

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आँखों का धोखा। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ-साथ दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में छिपी एक बिल्ली को ढूंढ़ना है।


क्या तस्वीर में छिपी बिल्ली को आप ढूंढ सकते हैं?

ऊपर दी हुई तस्वीर में घर के बाहर लगी पौधों की एक क्यारी दिखाई गई है। पर इस तस्वीर में एक बिल्ली भी छिपी हुई है। अगर आपने इस छिपी हुई बिल्ली को 8 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

चलिए आपकी मदद के लिए देते हैं एक हिंट

अगर आप तस्वीर में छिपी बिल्ली को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह बिल्ली आपकी नज़रों से दूर नहीं है।

क्या आपको मिली तस्वीर में छिपी बिल्ली?

क्या आपको तस्वीर में चिली बिल्ली मिली? और क्या आपको इसमें 8 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में बिल्ली कहाँ छिपी है।

तस्वीर में कहाँ छिपी है बिल्ली? चलिए जानते हैं जवाब

तस्वीर में बिल्ली कहाँ छिपी है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बहिने तरफ बिल्ली दिखाई देगी। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने बिल्ली पर लाल सर्किल भी बना दिया है।

hidden_cat_spotted_in_picture.jpg


यह भी पढ़ें- बिज्जू पर हमला करना पड़ा सांप को भारी, वीडियो में देखें कैसे

Tags:
  • hot-on-web

जयपुर। महान क्रांतिकारी वीर सावरकर की 140वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक्टर्स थिएटर एट राजस्थान की ओर से सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान, सनातन वैदिक संस्कार ट्रस्ट, अभिनय भारती नाट्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बिड़ला सभागार में नाटक 'कालपुरुष' का मंचन किया गया।

यह भी पढ़ें : घरों में खाना बनाकर बच्चों के सपनों को पूरा कर रहीं शिवानी, जानिए कैसे खरीदा खुद का घर

जयवर्धन के लिखे इस नाटक का निर्देशन डॉ. चन्द्रदीप हाडा ने किया था। नाटक का मंचन पहली बार मंचन हुआ था। नाटक में युवा विनायक दामोदर सावरकर के वीर सावरकर बनने की यात्रा को दिखाया गया। रंगमंच और मल्टीमीडिया के मिश्रण से प्री-रिकॉर्डेड संवाद और बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच देशप्रेम में डूबे संवादों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। निर्देशक ने नाटक के जरिए यह स्पष्ट करने का प्रयास किया कि सावरकर का गांधी जी से मतभेद जरूर था, लेकिन मनभेद नहीं था और गांधी जी की हत्या का उन्हें भी दुख था।

यह भी पढ़ें : लड़कियों में समझदार होने से पहले ही शुरू हो रहे पीरियड्स, जानिए ये 5 चौंकाने वाले कारण

देश के आजाद होने के बाद नाटक के एक दृश्य में जैसे ही नाथुराम गोडसे का किरदार अपना परिचय देते हुए मंच पर कदम रखता है, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।

जयपुर। राजधानी के अशोक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग चिकित्सक के खिलाफ कोटा पुलिस ने बलात्कार के मामले की जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की है। कोटा पुलिस ने एफआईआर को अशोक नगर थाना पुलिस को अनुसंधान के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें- यहां महिलाओं को पानी के बदले मिल रही लाठी, ये रहा सबूत

अशोक नगर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि कोटा निवासी एक महिला ने युधिष्ठिर मार्ग सी-स्कीम निवासी बुजुर्ग डॉ. शालभद्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें- दिन में 3 बार रंग बदलता है इस मंदिर का शिवलिंग, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

रिपोर्ट में बताया कि वह आरोपी डॉक्टर के पास गत जनवरी में केयर टेकर का काम करती थी। तब आरोपी ने पिस्टल दिखाकर उससे बलात्कार किया। रिपोर्ट में यह भी बताया कि डॉक्टर ने महिला के बेटे के बैंक खाते में 6 लाख रुपए जमा करवाए हैं। चिकित्सक की उम्र करीब 70 वर्ष है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा इस बार हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है। पार्टी हर उस वर्ग के पास पहुंचने का प्लान बना रही है जो वर्तमान गहलोत सरकार से दुखी है। ऐसा ही एक वर्ग है किसान है, जिस तक भाजपा पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए किसान मोर्चा ने प्लान तैयार किया है। पार्टी किसानों में पैठ बढ़ाएगी, ताकि इस वोटबैंक को अपनी तरफ खींचा जा सके।

मोर्चा ने प्लान तैयार किया है कि गहलोत सरकार की वादाखिलाफी और केंद्र की योजनाओं को लेकर किसानों के बीच जाएंगे। उनसे जनसंपर्क करके पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा। इस दौरान एक पत्रक यानी पम्फलेट भी तैयार किया है, जिसे किसानों को दिया जाएगा। इस पम्फलेट में किसानों के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्य और गहलोत सरकार की किसानों से की गई वादाखिलाफी का लेखा-जोखा होगा।

यूं करेगा मोर्चा काम

मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं की 200-200 की टोली तैयार करेगा। ये टोलियां गाव और ढाणी में जाकर मोदी की किसानों के लिए लागू की गई योजनाओं का प्रचार—प्रसार करेगी। एक टोली 10,000 परिवारों से संपर्क करेगी। साथ ही किसानों का कर्जा माफ नहीं करने, सरचार्ज व फ्यूल चार्ज बढ़ाने जैसी किसान विरोधी नीतियों के जरिए किसानों के बीच कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:-Rajasthan Assembly Election 2023: अजमेर संभाग में आसान नहीं भाजपा की राह, क्या मोदी करेंगे चमत्कार

 

अन्नश्री योजना का भी होगा प्रचार

पार्टी चाहती है कि किसानों को समझाया जाए कि 60 साल में उनके लिए वो काम नहीं हो पाए जो मोदी सरकार ने 9 साल में कर दिए। साथ ही मोदी की अन्नश्री योजना का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। किसानों के साथ साढ़े 4 सालों में हुई नाइंसाफी को किसान मोर्चा विशेषकर महिला पदाधिकारी गांव गांव ढाणी ढाणी में जाकर किसानों को जागरूक करेगी। इस दौरान खाट चौपाल का भी आयोजन किया जाएगा।

दुनियाभर में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते मौसम का मिजाज़ बुरी तरह बिगड़ा हुआ है। जगह-जगह बेमौसम बारिश देखने को मिल रही है, तो पहले ठंडी रहने वाली जगहों में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, गर्म जगहों पर भी अप्रत्याशित रूप से ठंड का असर देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम में पुराने रिकॉर्ड्स का टूटना और नए रिकॉर्ड्स का बनना भी देखा जाता है। हाल ही में चीन (China) के शहर शंघाई (Shanghai) में गर्मी का पिछले 100 साल का रिकॉर्ड टूट गया और एक नया रिकॉर्ड बना।


शंघाई में दर्ज हुआ मई का सबसे गर्म

दिन शंघाई में रहने वाले लोग 29 मई का दिन कभी नहीं भूलेंगे। इसकी वजह है शंघाई में दर्ज हुआ एक नया रिकॉर्ड। पर यह रिकॉर्ड ऐसा है जिससे लोगों को राहत नहीं, सिर्फ तपन ही मिली। हम बात कर रहे हैं गर्मी की तपन की। चीन के सबसे बड़े शहरों में से एक शंघाई में आज, सोमवार, 29 मई का दिन 100 साल में मई के सबसे गर्म दिन के तौर पर दर्ज हुआ है।

कितना रहा तापमान?

शंघाई में मौसम विभाग के अनुसार आज पिछले 100 साल में मई का सबसे गर्म दिन रहा। शंघाई के मौसम विभाग ने अपने ऑफिशियल वीबो चैनल पर जानकारी देते हुए बताया कि आज, 29 मई को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर ज़ुजियाहुई स्टेशन (Xujiahui Station) पर 36.1 डिग्री सेल्सियस (97 डिग्री फॉरेनहाइट) तापमान दर्ज किया गया। इसी के साथ आज का दिन 100 साल में अब तक शंघाई में मई महीने का सबसे गर्म दिन बन गया।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान सरकार ने ठुकराया इमरान खान की तरफ से आया बातचीत का प्रस्ताव

Tags:
  • asia

DRDO Jobs 2023 : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation) (डीआरडीओ) (DRDO) ने परियोजना वैज्ञानिक (Project Scientist) (बी, सी, डी, ई और एफ) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर रखा जाएगा। इंजीनियरिंग की संबंधित स्ट्रीम में डिग्रीधारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 3 से लेकर 15 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए भरने होंगे। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक ऑनलाइन इंटरव्यू से गुजरना होगा। प्रारंभिक इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को फाइनल पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।

आयु सीमा
आवेदन करने की अंतिम तिथि तक परियोजना वैज्ञानिक बी, सी, डी, ई और एफ पदों के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु क्रमश: 35, 40, 45, 50 और 55 वर्ष होनी चाहिए। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार, दिव्यांग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अधिकतम 10 साल की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थियों को पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rac.gov.in/ पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी 16 जून (शाम 4 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। फोटो, हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

Tags:
  • jobs

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के साथ अजब संयोग रहा है। यहां हमेशा 200 विधायक बमुश्किल ही बैठ पाते हैं। 15वीं विधानसभा का कार्यकाल तो 200 की बजाय 199 विधायकों के साथ ही पूरा होगा। असम का राज्यपाल बनने के बाद गुलाबचंद कटारिया ने विधायक व नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में इस विधानसभा में 199 विधायक ही रहेंगे।

वर्तमान गहलोत सरकार के गठन के साथ ही उप चुनाव का क्रम चल रहा है। जब सरकार का गठन हुआ था तब भी विधानसभा में 199 ही विधायक थे। चुनाव के वक्त रामगढ़ में बसपा प्रत्याशी के निधन की वजह से वहां चुनाव स्थगित हो गया था। इसके बाद 2019 में हुए उप चुनाव कांग्रेस की सफिया जुबेर ने यहां से चुनाव जीता। अब विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और विधायकों की संख्या 199 ही है।

यूं हुई उप चुनाव की शुरुआत

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल और नरेंद्र खींचड़ के सांसद बनने की वजह से खींवसर और मंडावा सीट खाली हुई थी, जिस पर उप चुनाव हुए। इसमें खींवसर से बेनीवाल के भाई नारायण बेनीवाल और मंडावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी विधायक बनी। इस तरह 200 विधानसभा में विधायकों की संख्या 200 हुई।

यह भी पढ़ें:-भाजपा में मुख्यमंत्री के कितने भी चेहरे हों, लेकिन निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करता है-पूनियां

छह विधायकों की मौत, फिर हुए उप चुनाव

कोरोना काल में मंत्री और सुजानगढ़ से कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल, राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी, सहाड़ा से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और धरियावद से भाजपा विधायक गौतमलाल मीणा का निधन हुआ था। इन पांच विधायकों का निधन होने के बाद उपचुनाव हुए और पांच नए विधायक चुने गए। इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया। बीते साढ़े चार साल में यह छठी मौत थी। इस सीट पर हुए उप चुनाव में भंवर लाल के पुत्र अनिल शर्मा की जीत हुई।

जयपुर। प्रदेश के 23 लाख लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनिकिट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 128.57 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रत्येक किसान को बीज मिनिकिट में संकर मक्का के 5 किग्रा, सरसों के 2 किग्रा, मूंग व मोठ के 4-4 किग्रा एवं तिल के 1 किग्रा प्रमाणित किस्मों के बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। जनजातीय कृषकों के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से तथा गैर जनजातीय कृषकों के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज मिनिकिट की खरीद होगी और ये राजस्थान राज्य बीज निगम/राष्ट्रीय बीज निगम से की जाएगी। इन मिनिकिट का वितरण कृषि विभाग की ओर से राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराए जाने के लिए 'राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन' चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

Weather forecast राजस्थान मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बाड़मेर, जालोर, सिरोही और धौलपुर के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 से 4 घंटे के अंदर यहां 50 किलोमीटर की गति से अधंड़ चल सकता है। इसके साथ यहां जबरदस्त रूप से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसेलमेर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर सहित पाकिस्तान से सटे जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने वाली है। यहां राजस्थान से होकर एक टर्फलाइन उत्तर प्रदेश पहुंच रही है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान मौसम अपडेट: 24 घंटे बारिश और आंधी, जवाई डैम में 77 मिलीमीटर पानी


राजस्थान में एक सप्ताह में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरा होने जा रहा है और मंगलवार से तीसरे का प्रवेश होगा। मौसम विभाग ने बताया है कि इसे कारण 30 से 31 मई को जबरदस्त रूप से आंधी व बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 80 की गति से अधड़ चलने की आशंका है। दो पश्चिमी विक्षोभ के असर में पिछले तीन दिनों में 80 से 100 किलोमीटर का अधंड़ राजस्थान देख चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मई को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू होगा, जिसके 31 मई से 1 जून तक सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां अंधड़ का आतंक, रेलवे के कंटेनर उड़े...देखें ये वीडियो

जयपुर मौसम केंद्र निदेशक और मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 30 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भिवाड़ी और कोटा संभाग में जबरदस्त रूप से दिखाई देगा। तापमान ज्यों का त्यों बना रहेगा। बारिश और अंधड़ की यहां प्रबल संभावना बन रही है। इन दो दिनों मं हवा की गति 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

जयपुर। सचिन पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट के बीच चल रही है अदावत को दूर करने और सुलह का फॉर्मूला तय करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बुलाई गई बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने पायलट का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में अभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि किसी नेता को मनाने के लिए पदों ऑफर किया जाए।

गहलोत ने दिल्ली में मीडिया के सवालों पर कहा कि कांग्रेस पार्टी और हाईकमान आज भी इतना मजबूत हैं कि ऐसी स्थिति नहीं आई कि आप किसी को मनाने के लिए पद ऑफर करो कि आप कौन सा पद स्वीकार करेंगे, ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ है और ना जिंदगी में कभी होगा।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की आज भी इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वो हाईकमान को कहे कि मैं फलां पद लूंगा। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के इतने लंबे सियासी सफर में इस तरह के फॉर्मूले कभी नहीं बने हैं। गहलोत ने कहा कि इस तरह की खबरें केवल मीडिया की तरफ से फैलाई जाती हैं, स्टोरी बनाई जाती है या फिर किसी के द्वारा बनवाई जाती हैं इन बातों में कोई दम नहीं है।


यह कोई पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर उन निशाना साधा हो, इससे पहले गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर हमला बोला था। गहलोत ने कहा था कि विपक्ष की मांग है कि पेपर लीक पर मुआवजा दिया जाए, ऐसे लोगों की बुद्धि को दिवालियापन नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे। पेपर लीक पर आज तक किसी भी सरकार ने मुआवजा दिया है क्या है। सीएम अशोक गहलोत के इन बयानों से साफ है कि पार्टी हाईकमान भले ही सुलह का फॉर्मूला अपनाने की तैयारी में हो लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुलह के फॉर्मूले को मानने को तैयार नहीं हैं।

दिलचल्प बात तो यह है कि पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ओर से सरकार को दिए गए अल्टीमेटम में भी केवल दो दिन का समय बचा है। ऐसे में अगर सुलह का फॉर्मूला कामयाब नहीं हुआ तो फिर अदावत और ज्यादा बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर भी साधा निशाना
इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर भी निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेश के दौरान शुरू कर दिए हैं और कहा जा रहा है कि मोदी हर जिले में जाकर जनसभा करेंगे। सब जगह अब प्रधानमंत्री ही जाएंगे, चाहे नगर निगम का चुनाव क्यों न हो, इससे शर्मनाक बात प्रदेश भाजपा के नेताओं के लिए कुछ नहीं हो सकती है कि उन्होंने 5 साल कुछ नहीं किया और उन्हें अब प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

वहीं दिल्ली आने को लेकर गहलोत ने कहा कि दिल्ली तो चुनाव नजदीक आ गए हैं तो दिल्ली तो आना -जाना लगा रहेगा। हमारा पूरा फोकस महंगाई राहत शिविरों पर है, हमने एक से एक योजनाएं चलाईं है जिनका लाभ जनता को मिल रहा है।

वीडियो देखेंः- New Parliament Building : एडवांस टेक्‍नोलॉजी से फेस रिकग्निशन तक नई संसद

राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न पोषण वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 16.97 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
गहलोत की इस निर्णय से आंगनबाड़ी केन्द्रों में इंफेन्टोमीटर, स्टेडियोमीटर, वजन मापने की मशीन आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शिशु एवं माताओं के वजन, लम्बाई सहित विभिन्न पोषण सूचकांकों की सटीक जानकारी मिल सकेगी एवं उन्हें वांछित पोषण दिया जा सकेगा।

सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक 386.36 रहा

राज्य का माह अप्रेल, 2023 को सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक आधार वर्ष (1999-2000) पर गत माह की तुलना में 0.29 प्रतिशत की कमी के साथ 386.36 रहा। माह अप्रेल, 2023 में प्राथमिक वस्तु समूह सूचकांक 415.64 एवं ईधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह सूचकांक 579.67 तथा विनिर्मित उत्पाद समूह सूचकांक 303.43 रहा है। राज्य के मासिक सामान्य थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक वृद्धि दर (अप्रेल, 2023) 1.22 प्रतिशत ऋणात्मक रही है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक महेंद्र कुमार हावा ने बताया कि माह अप्रेल, 2023 में प्राथमिक वस्तु समूह का सूचकांक गत माह की तुलना में 0.49 प्रतिशत की कमी के साथ 415.64 रहा है। प्राथमिक वस्तु समूह के सूचकांक में कमी का मुख्य कारण इसके अंतर्गत कृषि उप समूह सूचकांक में 0.62 प्रतिशत की कमी का दर्ज होना रहा हैं जबकि खनिज उप समूह सूचकांक में 0.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई ।

रोड सेफ्टी दुनियाभर में काफी अहम है। रोड सेफ्टी का मकसद है रोड एक्सीडेंट्स को रोकना। रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक बेहद ही गंभीर समस्या है। दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के कई मामले सामने आते हैं। रोड एक्सीडेंट्स के कई कारण होते हैं जिनमें कार चलाते समय सीटबेल्ट नहीं पहनना भी एक प्रमुख कारण है। कार ड्राइव करते समय सीटबेल्ट पहनना सेफ्टी के नज़रिए से बहुत ही अहम होता है। पर दुनिया में कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कार चलाते समय सीटबेल्ट पहनना ज़रूरी हैं समझते। ऐसे लोगों को अक्सर ही सीटबेल्ट नहीं पहनना काफी भारी पड़ता है और इसका सबक भी मिलता है। इसी तरह का सबक मिला एक शख्स को, जो बिना सीटबेल्ट पहने कार ड्राइव कर रहा था।


बिना सीटबेल्ट पहने चला रहा था कार

सोशल मीडिया पर अक्सर ही लोगों के रोड सेफ्टी और ट्रैफिक नियमों को इग्नोर करने और इनकी धज्जियाँ उड़ाने के वीडियो देखे जाते हैं। हाल ही में ट्विटर पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो साउथ अफ्रीका का है और इसमें एक शख्स बिना सीटबेल्ट पहने तेज़ स्पीड से कार चला रहा है।

कार का हुआ एक्सीडेंट, ड्राइवर उड़ा हवा में

बिना सीटबेल्ट पहने कार चलाना इस शख्स को काफी भारी पड़ता है। ड्राइव करते समय अचानक ही उसकी कार रोड के साइड में बनी दीवार से टकरा जाती है। इसके बाद कार चकनाचूर हो जाती है और उसमें बैठा ड्राइवर, जिसने सीटबेल्ट नहीं पहन रखी होती है, वह कार से निकलकर हवा में उड़ जाता है। हवा में उड़ता हुआ कार ड्राइवर ज़ोर से कार के आगे रोड पर गिरता है। ऐसे में बिना सीटबेल्ट पहने कार ड्राइव करना उसे बहुत ही भारी पड़ता है और इसका उसे कभी न भूलने वाला सबक मिलता है।

शख्स को बिना सीटबेल्ट पहने कार चलाने का पछतावा ज़रूर हुआ होगा, पर एक्सीडेंट होने के बाद पछतावा करने के लिए भी देर हो चुकी थी।


यह भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर जीनियस हैं तो 8 सेकंड में तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर बताए

Tags:
  • hot-on-web

जयपुर में ताज रामबाग पैलेस को लोकप्रिय ऑनलाइन ट्रेवल साइट के द्वारा दुनिया के शीर्ष 10 होटलों में शामिल कर इसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ होटल का ताज दिया गया है। बता दें कि रामबाग पैलेस, एक पूर्व शाही निवास, 1835 में बनाया गया था। वर्तमान में यह एक शानदार होटल है जो आगंतुकों को भारतीय संस्कृति और आतिथ्य की एक अनूठी झलक देता है। इसके साथ ही यहां मेहमानों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे कि स्पा, स्विमिंग पूल और खाने के कई विकल्प। महल ने अपनी राजसी शक्ति को बनाए रखा है, और यदि आप इसे ध्यान से देखें, तो आप देखेंगे कि आंतरिक सज्जा, समृद्ध बनावट के साथ हाथ से नक्काशीदार संगमरमर की जाली और सुंदर उद्यानों से सुसज्जित है।

यह भी पढ़ें- दिन में 3 बार रंग बदलता है इस मंदिर का शिवलिंग, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य

TripAdvisor की सूची के दुनिया के शीर्ष 10 होटल

  • रामबाग पैलेस होटल, भारत
  • ओजेन रिजर्व बोलिफुशी, मालदीव
  • होटल कॉललाइन डी फ्रांस, ब्राजील
  • शांगरी-ला द शार्ड, लंदन
  • रिट्ज-कार्लटन, हांगकांग
  • JW मैरियट मार्क्विस होटल, दुबई
  • प्रायद्वीप, पेरिस
  • रिट्ज-कार्लटन, टोक्यो
  • ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर, भारत
  • सेंट रेजिस बोरा बोरा रिज़ॉर्ट

रामबाग पैलेस की उपलब्धि भारत के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है।

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

mukesh_1.jpg

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 6 है। मूलांक 3 और 0 के सहयोग से बना है। वहीं भाग्यांक 6,1 और 5 के सहयोग से बना है। इसके मायने है कि आज के दिन जहां एक तरफ ज्ञान और धन है वहीं दूसरी ओर कूटनीति और धन है दोनों का प्रभाव क्षेत्र कार्यक्षेत्र और व्यक्ति अलग होने के बावजूद संघर्ष बड़ा व्यापक होगा। हर कोई अपनी प्रतिभा या कूटनीति के दम पर सफलता पाना चाहेगा। ऐसे में सफलता उन्हें मिलेगी जो ज्यादा लोगों को विश्वास दिलाने में सफल रहेंगे। आज के दिन में व्यापार कला और संस्कृति को लेकर भी बहुत उपक्रम होने की संभावना है। वर्तमान कार्यों के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी आज कार्य होने की संभावना है। गुरुजनों को सम्मान मिलेगा और विदेश व्यापार से जुड़े हुए लोग बड़ी सफलता पा सकते हैं। मूलांक एक 3, 5, 6 और 9 वालों के लिए बेहतर दिन है वहीं मूलांक 47 और 8 वालों को परिणाम पाने के लिए के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।


टैरो कार्ड में आज का कार्ड 'द स्टार' के साथ 'किंग ऑफ स्वार्डस' है इसके मायने यह है कि आज के दिन में होप, इंस्पिरेशन, जेनरिसिटी के साथ मार्गदर्शन देने और लेने से वर्तमान स्थिति में बड़ा परिवर्तन ला सकेंगे। उम्मीद के साथ त्याग की भावना का प्रदर्शन करते हुए दूसरों के लिए मददगार होने पर आपको स्वयं ही मदद मिलती चली जाएगी। आज का दिन एक दूसरे के साथ खड़े होने का है। संकोच या नकारात्मकता के प्रभाव में मदद लेने या देने से इनकार करने पर तनावपूर्ण स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन संघर्ष का दिन भी है अंतिम समय तक जूझने और सकारात्मक परिणाम पाने के लिए प्रयत्न करने पर लगभग असंभव को भी संभव कर पाने की ऊर्जा आज के दिन में विद्यमान है।


वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज के दिन में हर किसी को अपने पक्ष में परिणाम चाहने की इच्छा टकराव की स्थिति में डाल सकती है। कार्यस्थल पर अपने अपने कार्य को प्रमुखता से करने का भाव अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किए गए प्रयास और ग्रुपिंग करना आज के दिन में विशेष रूप से देखा जा सकेगा। वह लोग ज्यादा सफल होंगे जो निष्पक्ष भाव से अपने कार्यों पर फोकस करेंगे। जैमिनी, वर्गो, कैप्रीकॉर्न और पाइसेज के लिए आज का दिन अपने काम से काम रखने के कारण ज्यादा सफल होता दिखाई दे रहा है। वहीं एरीज, टोरस, स्कॉर्पियो और लियो के लिए संघर्ष के बाद विजय की स्थिति रहेगी।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक संबंधों में किसी ऐसे व्यक्ति या विषय की चर्चा होने के कारण संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है जो एक दूसरे को पसंद ना हो वार्तालाप में एक दूसरे पर अधिकार बादिता की स्थिति चाहने का परिणाम संबंधों में स्थाई दूरी भी हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में आज का दिन विशेष संभल कर चलने का दिन रहेगा। दूसरों का हस्तक्षेप दूरियां और बढ़ा सकता है।

कैसा रहेगा विद्यार्थियों का साप्ताहिक राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आने वाला सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। वे विद्यार्थी जिन्होंने अपना लक्ष्य पा लिया है निश्चिंत होकर आगे योजनाओं को बनाने में जुटे हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जिन्हें अभी अपने लक्ष्य को पाना है या उसके लिए संघर्ष कर रहे हैं वे तनाव मैं भी दिखाई दे सकते हैं। इनमें से कुछ थोड़ी निराशा के साथ चिंतित भाव से इस सप्ताह में संघर्ष कर रहे होंगे। सप्ताह के प्रथम 2 दिन उन लोगों के लिए बहुत बेहतर हैं, जिन्होंने अपने लक्ष्यों को पा लिया है। सप्ताह का मध्य भाग संघर्ष करने वालों के लिए सफलता की सूचना ला सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग चिंता या निराशा में रहने वाले लोगों को फिर से खड़े होकर एक और संघर्ष के लिए पर्याप्त ऊर्जा देने वाला होगा। बस उन्हें अपनी संकल्प शक्ति को बनाए रखना होगा गुरु जन कोच या अपने पेरेंट्स के साथ लंबी वार्तालाप निर्णायक सिद्ध हो सकती है।

आपका सवाल
प्रश्न: बच्चों को चन्द्रमा की आकृति के लॉकेट क्यों पहनाएं जाते हैं?

उत्तर: बच्चों के गले में पहनाया जाने वाला अर्धचंद्र आकार का चांदी की धातु में बना लॉकेट एक बहुत ही प्रभावी स्वास्थ्य वर्धक उपकरण है। यह केवल ज्योतिष ही नहीं वैज्ञानिक कारणों से भी किसी भी धातु को अपने पास रखने का अलग-अलग महत्व और अलग-अलग प्रभाव होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो हर धातु में से एक रेडिएशन लगातार निकलते रहतं हैं। यह विभिन्न प्रकार के स्वभाव को प्रभावित करने में सहायक है चांदी की धातु विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया खत्म करने में सहायक है। जहां तक चांदी की धातु से बने अर्धचंद्र के गले में होने का प्रभाव है तो ज्योतिष आचार्यों का यह मत है कि जिनका चंद्रमा थोड़ा कमजोर होता है। जिन बच्चों को डर लगता है या लगातार रोने की शिकायत पेरेंट्स कर रहे हो या स्वास्थ्य जल्दी-जल्दी परेशा

shyam_narayan_1.jpg

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष- धीमी शुरूआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। समय का भरपूर लाभ लें।

वृषभ- सफलता दायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।

मिथुन- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े। सतर्क रहे और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालो से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कर्क- स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।

सिंह- किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

कन्या- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदले न की दुसरो को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधन सहयाक होगी।

तुला- छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

वृश्चिक- स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

धनु- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर- अपने मन की बात दूसरों को बताने से आपका नुकसान हो सकता है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे है।

कुम्भ- समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग है। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।

मीन- व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती हैं। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। अपनी सोच को बदलें।

ghanshyam_1.jpg

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ


शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-9
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: आज हस्त नक्षत्र में विवाह, उपनयन, विपणि-व्यापारारम्भ, मशीनरी प्रा. वाहनादि क्रय करना, प्रसूति स्नान, जलवा, जड़ूला, चूड़ा पहिनना, आठवां पूजन, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन तथा सगाई व रोका आदि के शुभ मुहूर्त हैं। दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि दोपहर बाद 1-09 बजे तक, तदन्तर एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि है। दशमी तिथि में विवाहादि, गृहारम्भ, गृह-प्रवेश, यात्रा, वाहन, मशीनरी व अलंकारादिक कार्य और एकादशी में यज्ञोपवीत, विवाहादि, देवकार्य व प्रतिष्ठादिक कार्य शुभ हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 9-01 बजे से दोपहर बाद 2-06 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा अपराह्न 3-48 बजे से सायं 5-29 बजे तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-57 बजे से दोपहर 12-51 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

दिशाशूल: मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति में अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: अपराह्न 3-00 बजे से सायं 4-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि कन्या राशि में है।

kundali.jpg

नक्षत्र: हस्त ''क्षिप्र व तिङर््यंमुख'' संज्ञक नक्षत्र सम्पूर्ण दिवारात्रि है। हस्त नक्षत्र में यथाआवश्यक यात्रा, विद्या, विवाहादि मांगलिक कार्य, वस्त्रालंकार, औषध, गृहारम्भ, प्रतिष्ठा व अन्य शुभ व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।

योग: सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग रात्रि 8-54 बजे तक, तदन्तर व्यतिपात नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। व्यतिपात नामक योग की समस्त घटियां सदैव सभी कार्यों में त्याज्य हैं।

विशिष्ट योग: रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग व कुमार योग नामक शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि है।

करण: गर नामकरण दोपहर बाद 01-09 बजे तक , तदन्तर रात्रि 01-28 बजे तक वणिज नामकरण है। इसके बाद भद्रा प्रारम्भ हो जायेगी।

व्रतोत्सव: आज गंगा दशमी (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त) है, गंगा दशहरा व्रत समाप्त, मेला गंगा दशहरा (हरिद्वार), बटुक भैरव जयन्ती, श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस पर यात्रा, दर्शन व पूजन आदि है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे : आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (पू, ष, ण, ठ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि कन्या है। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ फलप्रद है। सामान्यत: ये जातक समाज को नेतृत्व देने वाले, सम्मानित, सुखी, पर विवाद प्रिय, क्रोधी, अशुभकर्मी, व्यसनप्रिय और अस्थिर विचारों वाले होते हैं। इनका भाग्योदय कुछ विलम्ब से लगभग 30 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। कन्या राशि वाले जातकों का राशि स्वामी बुध अष्टमस्थ है। कार्यों में रुकावटें आएगी। मन अस्थिर रहेगा। स्वास्थ्य प्राय: शिथिल रहेगा। फिर भी किसी स्रोत से आकस्मिक लाभ होना तो बनता ही है।

जयपुर। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जयपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से संवाद कार्यक्रम में कहा कि इन 9 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सरकार ने कई काम किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। जनता ने 30 वर्ष के बाद देश को आगे बढ़ाने का मौका दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दो बार विश्वास जताया है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इसलिए कई बड़े निर्णय लिए जा सके हैं।

मंत्री गोयल ने कहा कि देश में सेवाकार्यों, सुशासन का काम हुआ। समाज में बदलाव आए। देश के 140 करोड़ लोगों की ताकत को दुनिया ने पहचाना। आधारभूत सुविधाओं का विकास हुआ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विश्वास जताते हुए कहा कि हम काम कर रहे हैं और आगे भी इससे ज्यादा गति से काम करते रहेंगे।

केन्द्र सरकार के 9 साल के काम—काज को गिनाया
इस दौरान सांसद पूनम प्रमोद महाजन ने मोदी सरकार की उपलब्धि का प्रजेंटेशन देते हुए कहा कि 2014 से हमारी सरकार जनता के प्यार से आगे बढ़ रही है। उन्होंने 2014 से पहले और 2014 के बाद देश में हुए विकास कार्यों को पीपीटी के माध्यम से बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण, उसकी सुरक्षा, उनके सम्मान का काम किया। राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए काम हुआ। उन्होंने कहा कि देश का आदमी सशक्त नहीं होगा तो देश की प्रगति नहीं हो सकती।

दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा— जोशी
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा, 9 साल में दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है।देश की सीमा मजबूत हुई है। कई ऐतिहासिक योजनाओं पर काम हुआ। ग्रामीण विकास से लेकर आधारभूत संरचना का विकास हुआ। देश को नए संसद भवन से लेकर प्रभु श्री राम का मंदिर पर काम हुआ।

सांसद महाजन ने केन्द्र सरकार की ये निगाई उपलब्धियां
- कोविड में कई देश विचलित हुए, 220 करोड़ वेक्सीन से देश को सुरक्षित किया, विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण हुआ
- रोटी, कपड़ा, मकान पर लोग राजनीतिक रोटियां सेंकते थे, लेकिन मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लोगों को घर दिए
- घर की महिला व बेटी की इज्जत प्राथमिकता पर रही
- 11.75 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया
- 2014 से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 39 प्रतिशत शौचालय थे, जिसे 100 फीसदी किया
- 12 करोड़ घरों में घर घर तक नल से जल पहुंचाया
- 9.6 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए
- महामारी में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया
- आयुष्मान भारत मे 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
- 25 लाख से अधिक केंद्रों पर एक रुपये में सेनेटरी पैड दिए
- 9300 जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दावा
- उच्च शिक्षा में 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटा लागू किया, आर्थिक आधार पर भी आरक्षण दिया, यह आरक्षण सशक्तिकरण के लिए है
- राज्य पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया
- दिव्यांगों की केटेगरी को 7 से बढ़ाकर 21 केटेगरी की
- 9 साल में 111 वॉटर-वे बनाये गए, जो 2014 से पहले नहीं थे
- 9 साल में 20 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
- 2014 में 5 शहरों में मेट्रो थी, अब 15 मेट्रो शहर बने, एक टिकट से जोड़ा जा रहा है
- 2014 में एम्स 7 थे अब 15 नए एम्स हो गए
- 2014 में 641 मेडिकल कॉलेज थे, अब 700 नए खोले गए, मेडिकल सीटें पहले 82 हजार 466 थी, 9 साल में 69 हजार 663 मेडिकल नई सीटें बढ़ी
- 2014 में आईआईटी 16 थे, 7 नए आईआईटी बनाये
- 2014 में आईआईएम 13 थे, उनकी संख्या बढ़ाई
— विश्व मे पहला नैनो यूरिया प्लांट बन रहा है

ये भी रहे मौजूद
- सांसद राज्यवर्धन राठौड़
- सांसद रामचरण बोहरा
— विधायक रामलाल शर्मा

जयपुर.सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से राजधानी के सभी प्रमुख महापुरूषों के प्रतिमा स्थल और मूर्ति की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। पीली पोशाक में गायत्री परिवार के सर्व समाज के कार्यकर्ताओं प्रतिमा स्थलों की साफ सफाई की। महिलाओं औऱ युवाओं ने बढ़ —चढ़कर योगदान दिया। इसके बाद दीपदान किया। एक साथ सैंकड़ों दीपक प्रज्ज्वलित होने से दीपावली सा माहौल हो गया।

कार्यक्रम में लोगों ने मानव मात्र एक समान,नर और नारी एक समान जाति वंश सब एक समान एक पिता की सब संतान के नारे लगाए। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं समता के प्रति निष्ठावान रहने, जाति, लिंग, भाषा, प्रांत, संप्रदाय आदि के कारण परस्पर कोई भेदभाव न बरतने का संकल्प लिया। अंबेडकर सर्किल, सी स्कीम, गांधी सर्किल, राजस्थान विश्वविद्यालय, बाइस गोदाम, विश्वकर्मा रोड नंबर पांच के अंबेडकर पार्क, प्रतापनगर में हल्दीघाटी मार्ग, सुभाष चौक, पुरानी बस्ती, जनता कॉलोनी में हुआ। यहां स्वामी विवेकांनद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, मीन भगवान, भगत सिंह, ज्योतिबा फुले, भगवान परशुराम, अग्रसेन, महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के समक्ष समरसता के दीप जलाए गए।

gayatri_parv_1.jpg

करवाया संकल्प
शांतिकुंज प्रतिनिधि आर डी गुप्ता, गायत्री परिवार राजस्थान जोन के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, वाटिका, कालवाड, वेदना निवारण केंद्र, मुरलीपुरा के पांच हनुमान मंदिर, दुर्गापुरा, जनता कॉलोनी के चेतना केंद्र में सुबह समरसता यज्ञ हुआ। सभी लोगों को समाज में समरसता पूर्ण व्यवहार करने का संकल्प कराया गया।

जयपुर। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर 30 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस बार गंगादशमी पर गंगा अवतरण के सभी 10 योगों में से 7 योग ही गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन रवियोग, सौम्ययोग व कुमारयोग का विशेष संयोग रहेगा, जो सम्पूर्ण दिन-रात रहेंगे। इस दिन गंगा स्नान के साथ दान—पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गलता तीर्थ में गोमुख पूजन और महाआरती होगी।

दशमी तिथि आज सुबह 11:49 बजे शुरू हो जाएगी, जो 30 मई को दोपहर 1:07 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा पर्व 30 मई को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन 10 योगों में गंगा का अवतरण हुआ था। इन 10 योगों में ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, बुधवार, हस्त नक्षत्र, व्यतिपात योग, गरकरण, आनंदयोग (बुध और हस्त), कन्या का चन्द्र, वृष का सूर्य योग होने चाहिए, लेकिन इस बार बुधवार, व्यतिपात योग और आनंद योग नहीं आ रहे है, ऐसे में 7 योगों में ही गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

ये रहेंगे विशेष संयोग
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि गंगा दशहरा के दिन अत्यंत लाभकारी संयोग बन रहे है। इस दिन हस्त नक्षत्र, रवि योग और सिद्धि योग रहेगा। हस्त नक्षत्र पूरी रात्रि तक रहेगा, वहीं रवि योग पूरे दिन रहेगा। गंगा दशहरा के दिन ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल भी है। ऐसे में इस शुभ अवसर पर मां गंगा और हनुमानजी की उपासना करना लाभदायक होगा। इस दिन पूजा—अर्चना और गंगा व गलता स्नान करने सुख—समृद्धि दायक होगा।

गलता तीर्थ में होगा गोमुख पूजन— महाआरती
गंगा दशमी पर 30 मई को उत्तर भारत की प्रमुख पीठ गलताजी में गोमुख पूजन और महाआरती का आयोजन होगा। पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य के सान्निध्य में अलसुबह गोमुख पूजन किया जाएगा। वहीं शाम 6.30 बजे सूर्य कुंड पर गालव गंगा की सामूहिक महाआरती होगी। इस दौरान बैंड वादन होगा। इसके बाद भजन संध्या होगी। इससे पहले सुंदरकांड के पाठ होंगे।

दस वस्तुओं के दान का महत्व
ज्योतिषाचार्य शालिनी सालेचा ने बताया कि गंगा दशहरे पर दस वस्तुओं के दान का महत्व होता है। श्रद्धालु दस वस्तुओं क पूजन कर उनका दान करें। ऐसा करने से शुभ फलदायक होगा। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ। इस दिन मां गंगा के साथ देवी नारायण, शिव, ब्रह्मा, सूर्य, राजा भगीरथ और हिमालय पर्वत का भी पूजन करने की परंपरा है।

तीनों प्रकार के पापों का होगा नाश
ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद शास्त्री ने बताया कि गंगा दशमी पर गंगा पूजन करने और पितृ तर्पण करने से पितृ खुश होते हैं, जिससे मनोवांछित फल प्राप्त होता है। गंगा दशहरे के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है। इन दस पापों में तीन पाप कायिक, चार पाप वाचिक और तीन पाप मानसिक होते हैं।

 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 9 साल, केन्द्रीय मंत्री व सांसद ने उपलब्धियां गिनाते हुए बताए ये बड़े काम

गंगा अवतरण पर बने संयोग
1. ज्येष्ठ मास - यह योग उपलब्ध है
2. शुक्ल पक्ष - यह योग उपलब्ध है
3. दशमी तिथि - यह योग दोपहर 01ः09 तक उपलब्ध है
4. बुधवार - यह योग उपलब्ध नहीं है
5. हस्त नक्षत्र - यह योग उपलब्ध है
6. व्यतिपात योग - यह योग रात्रि 08ः54 के बाद उपलब्ध है, अतः यह भी दिन में उपलब्ध नहीं है
7. गर करण - यह योग दोपहर 01ः09 तक उपलब्ध है
8. बुध व हस्त का योग - यह योग उपलब्ध नहीं है
9. कन्या का चन्द्रमा - यह योग उपलब्ध है
10. वृषराशि का सूर्य - यह योग उपलब्ध है

Jharkhand HC Recruitment 2023 : झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand HC) ने निजी सहायक (Personal Assitant) के 42 पदों पर भर्ती के लिए स्नातक डिग्रीधारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से सामान्य, एससी, एसटी, बीसी-1, बीसी-2 और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 13, 5, 13, 5, 2 और 4 पद हैं। सामान्य और एसटी के कुल पदों में से एक-एक पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। पदों की संख्या संभावित है और इन्हें घटाया या बढ़ाया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इंग्लिश शॉर्टहैंड और टाईपिंग के साथ साथ कम्प्यूटर एप्लिकेशन की जानकारी भी होनी चाहिए।

आयु सीमा
1 अप्रेल, 2022 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 से कम, जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट और आरक्षण का लाभ राज्य के आरक्षित श्रेणी के मूल निवासियों को ही मिलेगा। ो नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को पहले स्टेनोग्राफर और टाईपिंग टेस्ट से गुजरना होगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इनमें मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

परीक्षा शुल्क
सामान्य, बीसी-1 और बीसी-2 क्षेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 500, जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 125 रुपए भरने होंगे। परीक्षा शुल्क एक बार भरने के बाद उसे किसी भी सूरत में वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

24 जून अंतिम तिथि
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jhc.org.in या jharkhandhighcourt.nic.in पर लॉगिन कर 24 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Tags:
  • jobs

जयपुर। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोमवार को गहलोत सरकार पर निशाना साधा। राठौड़ ने कहा 'प्रदेश में एक ही योजना है, कुर्सी बचाओ योजना। कुर्सी बचाओ योजना में कांग्रेस में लड़ाई छिड़ी हुई है, जो शर्म की बात है। ये न दिल्ली में हल होने वाली है न राजस्थान में हल होने वाली है। गहलोत बोल रहे है शॉर्टआउट होने वाला है, यह शॉर्टआउट राजस्थान की जनता करेगी।'

कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधते हुए राज्यवर्धन ने कहा कि मां, बेटी और भाई की लड़ाई पहले सुलझा लें। कांग्रेस सरकार में हर जगह सत्ता की लड़ाई है, कोई अनुशासन नहीं है। राज्यवर्धन ने केन्द्र सरकार को लेकर कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत प्रगती पर है, मोदी सरकार की 300 योजनाओं का 27 लाख करोड़ रुपया आम जनता तक पहुंच रहा है। राजस्थान में जो योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही है, वे केन्द्र सरकार की है।

जल जीवन मिशन में काम हुआ
राज्यवर्धन ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री कितना भी चाह ले, लेकिन प्रधानमंत्री का जनता से जुड़ाव नहीं रोक पाएंगे। पीएम हर राज्य में जाते हैं, प्रवास पर रहते हैं। पीएम का जनता से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान जैसे प्रदेश में जल जीवन मिशन को रोकने की कोशिश की। फिर भी जल जीवन मिशन में काम हुआ है।

जयपुर। सरकार की दस प्रमुख योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार की ओर से शुरू किए गए महंगाई राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन का सोमवार को 6 करोड़ के पार कर गया। 24 अप्रेल से लेकर 29 मई तक 35 दिनों में ये आंकड़ा पहुंचा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करके इस पर खुशी जाहिर की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभा की आभार भी जताया है। वहीं सरकार का दावा है कि 1.32 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन शिविरों में लाभान्वित हो चुके हैं।


सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 45.70 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 76.27 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 8.68 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 85.14 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 52.80 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42.54 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 76.61 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.04 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.04 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर खरीदे जाएंगे पोषण वृद्धि निगरानी उपकरण
इधर राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न पोषण वृद्धि निगरानी उपकरण उपलब्ध कराए जाने के लिए 16.97 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से आंगनबाड़ी केन्द्रों में इंफेन्टोमीटर, स्टेडियोमीटर, वजन मापने की मशीन आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे शिशु एवं माताओं के वजन, लम्बाई सहित विभिन्न पोषण सूचकांकों की सटीक जानकारी मिल सकेगी एवं उन्हें वांछित पोषण दिया जा सकेगा। गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।

वीडियो देखेंः- जब दुबई में मिली 'अदरक वाली चाय...' | Dubai tourist places | Abu dhabi tourist places |

जयपुर। राजस्थान में गुटबाजी समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।

राजस्थान के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट करने के लिए खरगे का आवास पर करीब शाम 6 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए।

ऐसा बताया जा रहा है की खरगे ने पहले गहलोत से अकेले में बात की जिसमें उन्होंने पायलट के उठाए मुद्दों पर जानकारी ली। 15 मिनट बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 45 मिनट बाद राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी बैठक में पहुंचे। कांग्रेस नेता पायलट को साथ लेकर राजस्थान के चुनाव में जाना चाहती है, यही वजह है कि उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर वरिष्ठ नेता चर्चा कर रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद खरगे सचिन पायलट से भी मुलाकात करेंगे और उनका पक्ष जानेंगे। चुनाव में पायलट की भूमिका को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है। समाचार लिखे जाने तक करीब डेढ़ घंटे बाद भी यह बैठक जारी थी।

कोई नेता नहीं कर सकता अपनी पसंद का पद मांगने की हिम्मत: गहलोत
वहीं बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस आलाकमान आज भी इतना मजबूत है कि कोई नेता यह कहने की हिम्मत नहीं कर सकता कि वह अपनी पसंद का पद लेगा या फिर पार्टी उसे मनाने के लिए पद की पेशकश करे। यह रिवाज मैंने कांग्रेस में नहीं देखा। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ और कभी नहीं होगा। कांग्रेस आज भी मजबूत संगठन है और आलाकमान मजबूत है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार शाम नई दिल्ली के पृथ्वीराज रोड़ स्थित राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करते हुए शिलान्यास किया। गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि ऐतिहासिक राजस्थान हाउस का पुनर्निर्माण कार्य हमारी प्राथमिकता रही है। राजस्थान से दिल्ली आने वाले आगंतुकों को नए हाउस में उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

इस राजकीय गेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण में राजस्थान की कलात्मक स्थापत्य शैली का खूबसूरत तरीके से समन्वय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली के राजस्थान व बीकानेर हाउस सहित प्रदेश के सर्किट हाउस तथा डाक बंगलों जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भवनों को मजबूती प्रदान कर रही है।


गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती मिले और देश संविधान के अनुसार चले, यही हमारी सोच रही है। इसी अनुरूप प्रदेश में गरीब-अमीर के बीच की खाई को दूर करने के लिए बजट घोषणाएं की गई है। महंगाई राहत कैंपों के जरिए महंगाई से राहत दिलाने की संकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित राज्य के चहुमुंखी विकास में रिकॉर्ड कायम किए हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए के निःशुल्क इलाज जैसी सुविधा अन्य किसी भी राज्य में नहीं है।


आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि भवन के निर्माण की योजना में राजस्थान शैली के मूल तत्वों तथा वास्तुकला सामग्री के साथ प्रदेश की भावना, संस्कृति एवं परंपरा को प्रमुखता से समन्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि नवीन राजस्थान हाउस की निर्माण योजना में ग्रीन कॉन्सेप्ट, वाटर हार्वेसिंटग, सोलर सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का भी ध्यान रखा गया है।

ऐसा होगा नवीन राजस्थान हाउस
नई दिल्ली के 'लुटियंस जोन' में 7050 वर्ग मीटर में बनने वाला नवीन राजस्थान हाउस, राजस्थान सरकार का एक राजकीय गेस्ट हाउस है। नवीन राजस्थान हाउस में दो बेसमेंट, भूतल और 6 फ्लोर का प्रावधान रखा गया है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग भी बनाई जाएगी। मुख्य भवन में लॉबी, कैफेटेरिया, वेटिंग एरिया, डाईनिंग एरिया, फव्वारा, हैंगिंग झूमर, एट्रियम आदि का निर्माण किया जाएगा। भवन की बाहरी दीवार पर धौलपुर सैण्ड स्टोन क्लेडिंग का कार्य किया जाएगा। प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, पुस्तकालय और जिम का भी निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। छत पर टैरेस गार्डन, पार्टी हॉल, योग कक्ष आदि का भी निर्माण होना है। शिलान्यास समारोह में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, विधायक वाजिब अली, मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

वीडियो देखेंः- हिम्मत है तो राज्य के मुद्दों पर लड़े चुनाव ....मुख्यमंत्री गहलोत का हमला

जयपुर. रामनगरिया थाना क्षेत्र में एक पालतु श्वान व उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि जगतपुरा स्थित महादेव नगर निवासी कोचिंग संचालक दीपक चड्ढा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि उनके अपार्टमेंट में ऊपर वाली फ्लोर पर रहने वाले अनिल अग्निहोत्री ने खूंखार श्वान पाल रखा है।

कई बार कहने के बावजूद श्वान को खुला छोड़ देते हैं। श्वान ने दीपक की पत्नी को काट लिया था। अन्य कई लोगों पर भी श्वान हमला कर चुका। दीपक की बहन निशा 25 मई को उनसे मिलने आई थी। निशा अपार्टमेंट में प्रवेश कर रही थी, तभी अनिल का बेटा नितिन श्वान को नीचे ला रहा था। श्वान ने निशा के पैर को पकड़ लिया।

काफी मशक्कत के बाद नितिन ने श्वान के मुंह से बहन का पैर छुड़वाया। श्वान के इस हमले से निशा के पैर में गहरा घाव हो चुका और काफी खून बहने लगा। बहन को आरयूएचएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घटना के संबंध में उलाहना देने पर आरोपियों ने धमकी दी।

जयपुर. पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए राजा भागीरथ के प्रयासों से मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। उसी प्रकार इष्टदेव को प्रसन्न करने के लिए मां गंगा के अनन्य भक्त तत्कालीन महाराजा माधोसिंह ने गोविन्ददेवजी मंदिर के पीछे जयनिवास उद्यान में गंगाजी—गोपाल जी मंदिर का निर्माण कराया था। करीब 100 वर्ष से अधिक प्राचीन इस मंदिर को राजधानी में मां गंगा का बड़ा दरबार भी कहा जाता है। यहां प्रतिदिन हरिद्वार (उत्तराखंड) से मंगाए गए गंगाजल से मां गंगा के अभिषेक की परंपरा आज भी जारी है। वहीं, राजधानी में गंगा माता के करीब 13 मंदिर हैं।

वर्ष 1914 में बैशाख मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को बनकर तैयार हुए इस मंदिर की लागत करीब 24,000 रु. आई थी। संगमरमर और करौली से मंगाए पत्थरों से बनाए मंदिर में मां गंगा की संगमरमर से निर्मित प्रतिमा को चांदी के पाट (सिंहासन पर) विराजमान किया गया। निम्बार्क सम्प्रदाय के अनुसार यहां प्रतिदिन सेवा-पूजा होती है। दूसरे सिंहासन पर रखे स्वर्ण कलश में गंगोत्री से मंगाया गंगाजल भरा हुआ है, जिसे कि मां यमुना का स्वरूप माना जाता है। देवस्थान विभाग की ओर से हरिद्वार से मंगाए गंगाजल को इस कलश में मिश्रित कर माता का अभिषेक किया जाता है।

एक जनश्रुति यह भी है कि महाराजा माधोसिंह के दो जुड़वां पुत्र गंगासिंह और गोपाल सिंह की अल्पायु में मृत्यु हो गई थी। इनकी स्मृति में ही मंदिर का नाम रखा गया। राजकीय श्रेणी के देवस्थान विभाग के अधीन इस मंदिर में मां गंगा की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा भी है।

दक्षिणमुखी शंख भी खास

मंदिर में दक्षिणमुखी शंख भी है, जो कि बहुत कम मंदिरों में मिलता है। जयपुर के पूर्व राजघराने के पं. रामप्रसाद के ब्रज भाषा में रचित तीन छंदों को संगरमरमर के फलक पर उत्कीर्ण करवाकर मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया। सांधार शैली में बने मंदिर को रियासतकाल से ही सुरक्षा प्रदान की गई थी। वर्तमान में भी यहां जवान पहरेदारी करते दिखे।

यह मंदिर भी प्राचीन

गंगा मंदिर खंडेलवाल वैश्य जाति मंदिर समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित गंगा माता मंदिर भी 100 वर्ष से अधिक पुराना है। यहां मां गंगा के साथ भगवान सालिगराम और हनुमान जी भी विराजमान हैं। पूर्व मंत्री रामकिशोर नाटाणी ने बताया कि वर्षभर भक्तों की आवाजाही के साथ ही गंगादशमी पर मेला भरता है।

rajasthan politics : राजस्थान की राजनीति में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहा परोक्ष युद्ध समाप्त हो गया। करीब सवा चार घंटे तक हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह समझौता हो गया। दोनों ने ही अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला कांग्रेस के आलाकमान पर छोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी के महासचिव के सी वेणूगोपाल ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों नेता एकजुट हैं। कोई भी मनमुटाव नहीं अब हम पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पार्टी को एकजुट करने के लिए खरगे का आवास पर करीब शाम 6 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए। ऐसा बताया जा रहा है की खरगे ने पहले गहलोत से अकेले में बात की जिसमें उन्होंने पायलट के उठाए मुद्दों पर जानकारी ली।

करीब 15 मिनट बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 45 मिनट बाद राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी बैठक में पहुंचे। कांग्रेस नेता पायलट को साथ लेकर राजस्थान के चुनाव में जाना चाहती थी। यही वजह है कि उनकी ओर से उठाए गए सभी मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। इसके खरगे ने सचिन पायलट से भी मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। इसके बाद सभी कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर राजस्थान में चल रही राजनीतिक विरोध का पटाक्षेप करा दिया।

यह भी पढ़ें :सचिन पहुंचे खरगे के घर, गहलोत भी मौजूद, विवाद खत्‍म करने के लिए दिल्‍ली में मंथन शुरू

अपनी पंसद का पद कोई नहीं मांग सकता: गहलोत
बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली पहुंचते ही एयरपोर्ट पर ही अपने तेवर जाहिर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान आज भी इतना मजबूत ही है कि कोई नेता यह कहने की हिम्मत नहीं कर सकता कि वह अपनी पसंद का पद लेगा या फिर पार्टी उसे मनाने के लिए पद की पेशकश करे। यह रिवाज मैंने कांग्रेस में नहीं देखा। ऐसा कभी नहीं हुआ और कभी नहीं होगा। कांग्रेस आज भी बेहद मजबूत संगठन है और आलाकमान मजबूत है।

जयपुर। जनाना अस्पताल में नर्सेज ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। 300 से ज्यादा नर्सेज ने हड़ताल की तो अस्पताल में मरीजों के सामने परेशानियां खड़ी हो गई। नर्सेज ने साफ कर दिया कि जब तक उनका पुराना नर्सिंग कार्यालय वापस नहीं दिया जाएगा। उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ कुसुमलता मीणा पर मनमानी के आरोप लगाए।

सोमवार सुबह 8 बजे नर्सेज ने कार्य बहिष्कार शुरू किया। लेकिन अधीक्षक की ओर से इस मामले में कोई समझौता नहीं किया गया। जिसे देख एसएमएस मेडिकल कॉलेज को विवाद को खत्म कराने के लिए दखल देना पड़ा। जनाना अस्पताल की ओर से सोमवार शाम को एक आदेश जारी किया गया। जिसमें लिखा गया कि नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय में वर्तमान में संचालित एएनसी भवन से पुरानी स्पेशियलिटी में स्थानांनतरित किया जाता है। यह आदेश डॉ दीपक माथुर, अतिरिक्त प्रधानाचार्य, सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से दुरभाष पर दिए गए निर्देशानुसार है।

मेडिकल कॉलेज की दखल देने के बाद सोमवार शाम को नर्सिंग कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की। पुरानी स्पेशियलिटी में नर्सिंग कार्यालय स्थानांनरित के आदेश के बाद नर्सेज वापस काम पर लौटे।


बता दें कि सोमवार को नर्सेज ने स्ट्राइक के दौरान आरोप लगाए कि करीब चार महीने पहले अधीक्षक डॉ कुसुमलता ने नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय को बंद करा दिया। पीडब्लूडी की ओर से काम कराने का हवाला दिया और उन्हें अस्पताल में पीछे की तरफ एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। जहां उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

जयपुर। महिला कबड्डी लीग की शुरुआत 16 जून से दुबई में आरंभ होने जा रही है। एपीएस स्पोर्ट्स द्वारा लीग का आयोजन कराया जा रहा है। लीग के दौरान 120 से अधिक महिला कबड्डी खिलाड़ी लीग में भाग लेगी। राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी कोच खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

निदेशक और सीईओ के रूप में प्रदीप कुमार नेहरा ने बताया कि महिला कबड्डी एथलीटों की असाधारण प्रतिभा और कौशल को उजागर करती है। पंजाब और तमिलनाडु से शुरू हुआ खेल आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना कनाडा, पाकिस्तान, ईरान जैसे कई अन्य देशों में प्रचलित है।

12 दिन, 8 टीमें और 31 मैच

लीग में आठ टीमें भाग ले रही है। इन प्रतिस्पर्धी टीमों में राजस्थान रेडर्स, दिल्ली डायनामाइट्स, गुजरात एन्जिल्स, ग्रेट मराठा, हरियाणा हसलर्स, पंजाब पैंथर्स, उमा कोलकाता और बेंगलुरु हॉक्स शामिल हैं।

महिला कबड्डी लीग के मेजबान स्थल के रूप में दुबई के प्रतिष्ठित 'शबाब अल अहली' स्पोर्ट्स क्लब को चुना गया है। जो अपने विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के लिए जाना जाता है।

राजपूताना महिला अरबन को-ओपरेटिव बैंक लि. की चौमू शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर परिषद् चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, बराला हास्पिटल चेयरमैन डॉ. हनुमान बराला और सामाजिक कार्यकर्ता करूणा निधि ने किया। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के पहले दिन करीब 300 खाते खोले गए। उनका कहना था कि बैंक में मात्र एक हजार रुपए में बचत खाता खोलकर एटीएम सुविधा का लाभ पूरे देशभर में उठाया जा सकता है। एटीएम सुविधा चालू खातें में भी उपलब्ध है। बैंक की ओर से ऋण मात्र तीन दिन में स्वीकृत किए जाते हैं। बैंक की ओर से विभिन्न प्रकार के ऋण जैसे आवासीय ऋण शिक्षा ऋण , वाहन ऋण , व्यवसाय ऋण, संपत्ति विरुद्ध ऋण , स्वर्ण ऋण , एलआईसी, केवीपी के विरुद्ध ऋण आदि द्वारा व्यापारियों को कम ब्याज दर पर नगद साख सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। बैंक की सभी शाखाओँ में लॉकर सुविधा बिना किसी डिपोजिट के उपलब्ध है। बैंक ग्राहकों को सभी प्रकार की सुविधाए्ं देने के लिए कटिबद्ध है। बैंक ग्राहकों को दस मिनट में ही ड्राफ्ट बनाने की सुविधा प्रदान कर रहा है। बैंक की ओर से मियादी जमाओं पर अधिकतम ब्याज दिया जाता है और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से आधा प्रतिशत अतिरिक्त व्याज दिया जाता है। बैंक की आगामी योजनाओं के तहत आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एनीवेयर बैंकिग , मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग आदि है। बैंक में सभी जमाएं डीआईसीजीसी से बीमित हंै।

जयपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार के निर्देशन में सीएमएचओ कार्यालय, मिनी स्वास्थ्य भवन परिसर से तम्बाकू जागरूकता हेतु माईकिंग ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये ई-रिक्शा शहरी क्षेत्रों में घूमकर लोगों को तम्बाकू के प्रति जागरूक करेंगे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि प्रति वर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसके अंतर्गत कई प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में माईकिंग ई रिक्शा और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोगों की लगातार बढ़ती तम्बाकू की लत न केवल उन्हें बल्कि पूरे परिवार को परेशानी में डाल देती है। तम्बाकू व्यसनी व्यक्ति जैसे ही तम्बाकू छोड़ता है, वैसे ही उसके स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर तम्बाकू छोड़ने में मदद मिलती है। डॉ. फौजदार ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक करना है।

जयपुर। प्रदेश में महंगाई राहत शिविर जारी है। जयपुर जिले में अब तक 70 हजार से ज्यादा किसानों ने हर महीने 2000 हजार यूनिट निःशुल्क बिजली हासिल करने के लिए महंगाई राहत कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे जिसके बाद अब तक कुल 11 लाख 23 हजार 735 परिवारों को 44 लाख 29 हजार 110 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 6 लाख 36 हजार 716, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 8 लाख 54 हजार 158, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 8 लाख 54 हजार 158, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 70 हजार 93, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 7 लाख 40 हजार 585 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

वहीं, महंगाई राहत कैंप में मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4 लाख 77 हजार 541, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 लाख 37 हजार 793, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3 लाख 38 हजार 510, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 1 लाख 92 हजार 72, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 25 हजार 484 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।


उन्होंने बताया कि सोमवार को 71 हजार 383 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 9 हजार 796, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 14 हजार 129, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 14 हजार 129, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 1 हजार 155, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 9 हजार 604 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 12 हजार 55, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 हजार 915, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 4 हजार 608, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 2 हजार 827, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 165 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.