>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Loan Issued Crops On Paper: कागजों में फसल उगाकर मृत महिला के नाम भी उठाया फर्जी लोन Sunday 28 May 2023 06:08 AM UTC+00 Loan Issued Crops On Paper: ओमप्रकाश शर्मा. जयपुर. कागजों में फसल उगाकर ऋण जारी करने दिए गए। इतना ही नहीं मृतक खातेदार के नाम से भी लोन जारी किया जा रहा था। सहकारी बैंक के अल्पकालीन फसली ऋण में कुछ ऐसे ही फर्जीवाड़े के मामलों में एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें सहकारी बैंक के प्रबंधक व जीएसएस (ग्राम सेवा सहकारी समिति) के अध्यक्ष और फर्जी लोन से लाभान्वित किसानों को नामजद किया गया है। पोकरण में हुए फर्जीवाड़े की तरह विभिन्न थानों में 16 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इनमें किसानों के नाम से फर्जी लोन उठाने के मामले हैं। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने एडीजी क्राइम को आदेश दिए हैं कि सभी मामलों की जांच के लिए एक दल गठित किया जाए। एसीबी में दर्ज मामला जैसलमेर के पोकरण से जुड़ा है। यहां ग्राम सेवा सहकारी समिति उजलां में हुए घोटाले में सबसे चौंकाने वाला मामला नाथूसर गांव की नथियो देवी का है। नथियो देवी की वर्ष 2012 में मृत्यु हो चुकी थी, उसके नाम से ग्राम सेवा सहकारी समिति से 50 हजार का ऋण उठाया गया। यह मामला जनवरी 2019 में प्रकाश में आया। इसकी शिकायत विभाग के साथ ही एसीबी को भी की गई। एसीबी जांच में पता चला कि नथियो देवी के नाम से लोन स्वीकृत है। इसी साख सीमा पर किसी दूसरी महिला का नाम दर्ज है। एक ही साख सीमा पर दो नाम दर्ज कर फर्जीवाड़ा किया गया। यह भी पढ़े: राजस्थान के इन जिलों में बरस रहे बादल, अब 72 घंटे नहीं थमेगा बारिश-ओलों का दौर वर्ष 2018 में सामने आए घोटाले यह भी पढ़े: बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा और छलकते आंसुओं के साथ किया अंतिम संस्कार सिंचित भूमि पर दिया जाता है लोन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
