>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Politics: सचिन पायलट की चुप्पी से सुलह के दावों पर उठे सवाल! Tuesday 30 May 2023 05:02 AM UTC+00 Rajasthan Congress: राजस्थान में चल रही नेतृत्व की लड़ाई के बीच कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट ने आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमति जताई है। प्रस्ताव पर चर्चा के बीच फिलहाल 30 मई यानी मंगलवार की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, इस बैठक से कुछ दिन पहले सचिन पायलट के राज्य की गहलोत सरकार को अल्टीमेटम दिया था।
यह भी पढ़े-Rajasthan Congress: अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मिलाया हाथ, 150 से अधिक सीटें जितने का लक्ष्य इस मीटिंग के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट होकर आगामी राजस्थान चुनाव में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी और सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होगी जीतेगी। हालांकि अब भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों नेताओं के बीच समझौते का आधार क्या है। इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इस बैठक से कुछ दिन पहले पायलट के राज्य की गहलोत सरकार को अल्टीमेटम दिया था कि अगर उनकी मांगों की अगर पारदर्शी तरीके से जांच शुरू नहीं हुई तो वह आंदोलन जारी रखेंगे। पायलट ने कहा था वसुंधरा सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों की जांच, मौजूदा सरकार के दौरान पेपर लीक मामले की पारदर्शी तरीके जे जांच होनी चाहिए। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि सचिन पायलट का उनके आंदोलन के प्रति क्या रुख है? अभी तक आंदोलन नहीं करने का एलान क्यों नहीं ऐसा माना जा रहा है कि पायलट के अल्टीमेटम के पहले कांग्रेस की बैठक सिर्फ उन्हें मनाने के लिए ही रखी गई थी। गौरतलब है कि पायलट की यात्रा में लोगों की भारी भीड़ को लेकर भी दिल्ली तक चिंता थी । ऐसे में पार्टी नहीं चाहती थी कि पायलट, 30 मई को प्रदेश भर में आंदोलन का एलान कर दें। पार्टी, पायलट के आंदोलन के पक्ष में इसलिए भी नहीं थी क्योंकि इससे गुटबाजी और बढ़ती और फिर बीजेपी इसे आगामी चुनाव में मुद्दा बनाएगी। सचिन पायलट की ओर से आंदोलन पर अपनी स्थिति पूरी तरह से साफ न करने के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सचिन पायलट पार्टी के प्रस्ताव को स्वीकार कर आगे बढ़ते हैं या गहलोत सरकार से उनकी लंबे समय से जारी लड़ाई जारी रहेगी।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
