>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rpsc paper leak case जेल में बंद शेर सिंह को प्रमोशन दिया, आईएएस के बाद अब तीन और अफसर निपटे, सरकार ने कर दिया सस्पेंड Tuesday 30 May 2023 02:53 AM UTC+00 जयपुर यह सारा हल्ला इसलिए हो रहा है क्योंकि जेल में बंद पेपर लीक के आरोपी को पदोन्नति दे दी गई थी। वह सस्पेंड हो गया था फिर भी उसे वाइस प्रिसिंपल से प्रिसिंपल बना दिया गया। हांलाकि शिक्षा विभाग ने यह भूल कुछ ही देर में सुधार ली लेकिन यह भूल चार अफसरों की नौकरी खराब कर गई।
असिस्टेंट डायरेक्टर प्रीति जालोपिया के सेक्शन से ही रिपोर्ट गई थी कि किसी के खिलाफ विभागीय जांच शेष नहीं। संदीप जैन के अनुभाग से पदोन्नति का कार्य हुआ। प्रिंसिपल हरीश परमार ने शेर सिंह का नाम वेबसाइट से नहीं हटाया था। इसी कारण शेरसिंह उर्फ अनिल मीणा को पदोन्नति दे दी गई। जबकि वेबसाइट से नाम हटाने में सिर्फ तीस सेकेंड से भी कम समय लगता, लेकिन अफसरों की घोर लापरवाही के कारण सरकार की जबरदस्त किरकिरी हो गई और इन अफसरों को सरकार ने निपटा दिया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
