>>: मंजू के निलंबन पर भाजपा को आया गुस्सा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राज्य सरकार ने चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन नगर पालिका में भाजपा शासित बोर्ड अध्यक्ष मंजू देवी सोनी को वित्तीय अनियमित्ता के आरोप में गत दिनों निलंबित कर दिया था। BJP angry over Manju Soni's suspension

निलंबन के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व प्रदेशमंत्री अशोक चंडालिया व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की मौजूदगी में उपखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी कपासन अर्चना बुगलिया को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका के चुनाव में भाजपा की मंजू देवी सोनी अध्यक्ष निर्वाचित हुई। इनके निर्वाचन के साथ ही कांग्रेस ने राजनीतिक षडयंत्र के तहत नगर पालिका में कार्यरत अधिशासी अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कनिष्ठ अभियंता जैसे अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य स्थानों पर कर दिया। कुछ अधिकारियों को पद स्थापन की प्रतीक्षा में रखा दिया। जिससे भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष कोई विकास एवं निर्माण कार्य नहीं करा सके।

ज्ञापन में बताया गया कि अध्यक्ष सोनी के विरुद्ध स्वायत शासन विभाग जयपुर को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाकर शिकायतें की गई। राजनैतिक दबाव के चलते विभाग ने 15 फरवरी 2023 को नोटिस जारी कर नगर पालिका अध्यक्ष से जवाब तलब किया । इस नोटिस के जवाब देने से पूर्व ही 01 फरवरी 2023 को क्षेत्रीय उप निदेशक स्थानीय निकाय उदयपुर ने अधिशासी अधिकारी कपासन की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए अपनी जांच रिपोर्ट स्वायत शासन विभाग जयपुर को अंतिम निष्कर्ष के साथ भेज दी। भाजपा ने राज्यपाल से मंजू देवी सोनी के निलंबन को समाप्त कर पुनः अध्यक्ष एवं सदस्य पद पर बहाल करने की मांग की है।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय, महामंत्री अशोक शर्मा, सोहन खटीक, जीएसएस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, जिला मंत्री पुष्पा वैष्णव, नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, भागीरथ चंदेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू बांगड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, उपाध्यक्ष विजयश्री सिरोया, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, रमेश राव, कृष्ण चंद तुलछिया, पार्षद मुकेश पलोड़, महबूब शाह, सुनीता शर्मा, दिनेश सोनी, गौरव दाधीच, विकास बारेगामा, नारायण सुथार, मनोज आचार्य, भगवती लाल आचार्य, सुरेश शर्मा, गोपाल दाधीच आदि मौजूद थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.